Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047

दिल्ली में बवाना मुनक के पास लॉरेंस गैंग के तीन शूटर के साथ मुठभेड़

NSNeeraj Sharma
Feb 15, 2026 02:31:33
New Delhi, Delhi
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई है बवाना मुनक नहर के पास आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक बवाना थाने की टीम ने तीन शूटर गिरफ्तार किए मोस्ट वांटेड बदमाशो ने तीन दिन पहले बवाना इलाके में कारोबारी को दौड़ा दौड़ाकर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी जिसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लॉरेंस गैंग रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने ली थी मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है दोनों तरफ से चार राउंड गोलियां चलाई गई हैं
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 15, 2026 03:54:50
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल मुरादाबाद बॉर्डर टी पॉइंट पर पुलिस ने संचालित नहीं होने दिया झूला परमिशन के अभाव में मेले की रौनक बढ़ाने वाला झूला पड़ा सूना संभल के मुरादाबाद बॉर्डर टी पॉइंट पर स्थित हुआ खेड़ा में स्थित प्राचीन से मंदिर पर लागू की तादाद में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों ने रविवार सुबह 3:00 बजे से ही जलाभिषेक किया और सैकड़ो मीटर की लंबी लाइनों की करें देखने को मिली हालांकि मंदिर परिसर में स्टील स्थाई बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई जबकि शिव गर्भ ग्रह को सीसीटीवी लेस किया गया जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों को उचित व्यवस्थाओं के चलते बेहतर सुविधा मिली वही मेले में चार चांद लगाने वाले बड़े झूले को परमिशन के अभाव में पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी जिसे संचालित नहीं हुआ हालांकि मंदिर के महंत धर्मदास ने आपत्ति जताते हुए जानकारी में बताया कि गत वर्षो की भांति लगे चले आ रहे बिना परमिशन के झूले पर अब प्रशासन ने रोक लगा दी है जबकि झूले का लुफ्त उठाने वाले दर्शन झूला झूलने से वंचित रह रहे वही शिव मंदिर कब से है और कितने सैकड़ो साल पुराना है इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Feb 15, 2026 03:51:03
Bijnor, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि पर बिजनौर थाना मड़ावली स्थित मोटा महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों का जनसैलाब देखा गया। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में जल chadhा रहे शिव भक्त। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले सभी शिव भक्त जल चढ़ाते हैं मोटा महादेव मंदिर शिवलिंग पर। हरिद्वार से लाखों शिवभक्त जल लेकर आते हुए पहला जल इस स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर पर ही चढ़ता है; इसके बाद शिव भक्त अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। जनपद बिजनौर से लाखों श्रद्धालु जल लेकर निकलते हैं। शिव रात्रि के पावन अवसर पर जिले भर के हजारों मंदिरों में शिव भक्त जल चढ़ा रहे हैं। शिव रात्रि पर जगह जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये; सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन कैमरों से भी कवाडियों की निगरानी की जा रही है। सुभे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर SP बिजनौर अभिषेक झा, DM बिजनौर जसजीत कौर के नेतृत्व में जनपद बिजनौर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। प्रशासन ने जनपद की सीमा से लेकर सीमा समाप्त होने तक रात्रि में लाइटिंग का इंतजाम, साफ़ सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय, हर जगह सरकारी अस्थाई चिकित्सा कैंप, प्रत्येक जगह एंबुलेंस की उचित व्यवस्था की है।
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Feb 15, 2026 03:50:44
Cooch Behar, West Bengal:পঞ্চানন বর্মার জন্মদিবস পালন মঞ্চে দুই তৃণমূল নেতার প্রকাশ্য মতবিরোধ, এক নেতার কথা অপর নেতা মানতে নারাজ। শীতলকুচিতে পহেলা ফাল্গুন উপলক্ষে মনীষী ঠাকুর পঞ্চানন বর্মার ১৬১তম জন্মদিবস পালনের দিন একই মঞ্চে প্রকাশ্যে মতবিরোধে জড়ালেন দুই তৃণমূল নেতা। প্রতিবছরের ন্যায় এ বছরও পঞ্চানন উদযাপন কমিটির উদ্যোগে খলিসামারি রাস মেলা প্রাঙ্গণে অনুষ্ঠিত হয় জন্মদিবস উদযাপন অনুষ্ঠান। অনুষ্ঠানের মঞ্চে বক্তব্য রাখতে গিয়ে পঞ্চানন বর্মার অনুরাগী তথা তৃণমূল কংগ্রেসের জেলা চেয়ারম্যান গিরীন্দ্রনাথ বর্মন বলেন, খলিসামারি গ্রাম পঞ্চায়েত কে মডেল গ্রাম হিসেবে গড়ে তুলার প্রস্তাব তিনি গ্রাম পঞ্চায়েত প্রধানের কাছে রেখেছেন। তিনি জানান, প্রস্তাবটি লিখিতভাবে বিডিও-র মাধ্যমে জেলা পরিষদে পাঠানোর পর তা বিধানসভায় কীভাবে উত্থাপন করা যায়, সে বিষয়েও তিনি উদ্যোগ নেবেন। এছাড়াও তিনি অভিযোগ করেন, অনেক নেতা পঞ্চানন বর্মার মূর্তিতে মাল্যদান করলেও বিধানসভায় তাঁকে নিয়ে কোনো আলোচনা করেননি। পাশাপাশি তাঁর দাবি, উত্তরবঙ্গের প্রতিটি মহাবিদ্যালয়ে পঞ্চানন বর্মার মূর্তি স্থাপন করা হোক, জন্মভিটায় অবস্থিত পুরনো বাড়িটি সংস্কার করা হোক এবং জটামারি থেকে দ্বিতীয় ক্যাম্পাস পর্যন্ত পাকা রাস্তা সুন্দরভাবে নির্মাণ করা হোক। তবে গিরীন্দ্রনাথ বর্মনের এই দাবিগুলির সঙ্গে একমত নন শীতলকুচি বিধানসভার প্রাক্তন বিধায়ক তথা পশ্চিমবঙ্গ সরকারের পালপুট কর্পোরেশনের চেয়ারম্যান হিতেন বর্মন। তিনি বলেন, গিরীন্দ্রনাথ বর্মন নিজেও বিভিন্ন সরকারি-বেসরকারি পদে দায়িত্বে রয়েছেন এবং দলীয় জেলা চেয়ারম্যান হিসেবেও এই দাবিগুলো বাস্তবায়নের উদ্যোগ নিতে পারতেন। তাঁর অভিযোগ, নিজের দায়িত্ব এড়িয়ে এই বিষয়গুলির দায় গ্রাম পঞ্চায়েত প্রধানের উপর চাপানোর চেষ্টা করা হয়েছে। তাই তিনি এই দাবিগুলো মানতে নারাজ বলেও মঞ্চ থেকেই স্পষ্ট জানান। এই মন্তব্যকে ঘিরে রাজনৈতিক মহলে শুরু হয়েছে তুমুল আলোচনা ও প্রতিক্রিয়া。
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Feb 15, 2026 03:50:32
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर —महाशिवरात्रि पर रामगढ़ स्थित प्रदेश के सबसे ऊँचे शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी श्रद्धालालों की भीड़। वीओ - महाशिवरात्रि के अवसर पर आज रामगढ़ के सिद्ध पीठ माता छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में स्थित प्रदेश के सबसे ऊँचे शिवलिंग पर श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ देखी गई। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार सहित कई राज्यों के श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी हैं। एक पत्थर से बना यह शिवलिंग करीब 18 फीट ऊंचा है जिसे 40 से 50 वर्ष पहले इस मंदिर परिसर में स्थापित किया गया था। रांची से आई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि आज महाशिवरात्रि की विशेष तिथि पर कबंध भैरव की पूजा अर्चना हमने की है जो माता के भैरव हैं; हमने पूरे जग के लिए सुख और समृद्धि मांगी है। पश्चिम बंगाल से आई एक महिला श्रद्धालु ने बांग्ला भाषा में बताया कि यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है और आज विशेष महाशिवरात्रि की तिथि है। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि आज ही के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की शादी हुई थी। मंदिर न्यास समिति के पुजारी देवाशीष पंडा बताते हैं कि लोग यहाँ पहुंचे हैं और इस विशाल शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं; भक्तों की भीड़ पूरी रात रहेगी।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 15, 2026 03:50:13
Madhubani, Bihar:मधुबनी में डकैती लूट हत्या की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह में तीन व्यक्तियों की हत्या और करोड़ रुपये की डकैती की घटनाएं हुई हैं। रात में युवक की गला रेत कर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरागोठ गांव की है। हत्या कर शव चनौरागंज के पास NH 27 सड़क के किनारे फेंका गया। पुलिस ने रात लगभग 11 बजे NH 27 के किनारे युवक का शव देखा और शव बरामद कर लिया। शव की पहचान चनौरागोठ गांव के ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक चौक पर दुकान करता था और देर शाम घर से दुकान के लिए निकला। उसने मां को बताया कि दुकान पर जा रहे हैं और कुछ देर में लौट आएंगे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर पहचान हुई, पहचान के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। घर के आसपास खून के धब्बे दिखे। पुलिस टीम जांच में जुट गई है और एफएसएल टीम बुला ली गई है। परिजनों ने बताया कि किसी से झगड़ा नहीं था। हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है, लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Feb 15, 2026 03:48:27
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुटी रही। घंटेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले घंटेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव की बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। गाजे-बाजे के साथ बारात देखने के लिए चहल-पहल रही। मंदिरों को लाइटों से सजाया गया। महाशिवरात्रि पर व्रत, पूजन, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व रुद्राभिषेक अनुष्ठान विधि-विधान से किया गया। मान्यता है कि ऐसा करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिव संकीर्तन महोत्सव भी आयोजित हो रहा है। शहर के मोती चौक स्थित घंटेश्वर महादेवा मंदिर, महावीर दल मन्दिर, शिव चौक स्थित शिव प्रतिमा, सोलहराही स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर, नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर व भाड़ावास रोड स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था की है; पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Feb 15, 2026 03:46:08
Jalpaiguri, West Bengal:চাকরি চায় বাংলা এই কর্মসূচিটি ভারতীয় জনতা যুব মোর্চার জলপাইগুড়ি জেলার ধুপগুড়িতে কর্মসূচি。 “চাকরি চায় বাংলা" এই কর্মসূচিটি ভারতীয় জনতা যুব মোর্চা ধুপগুড়ি টাউন মন্ডল যুব পক্ষ থেকে নেওয়া হয়। মুখ্যমন্ত্রী মমতা ব্যানার্জির রাজত্বে ১৫ বছর এই রাজ্যে কোন চাকরি নেই তার প্রতিবাদে এই বেকার যুবক-যুবতীরা কোন চাকরি সংস্থা না করার ফলে নবান্নে আমরা জমা করব এই পোস্ট কার্ড তারই প্রতিবাদে এই চাকরি চায় বাংলা কর্মসূচিটি রাখা হয়েছে। উপস্থিত ছিলেন টাউন যুব মোর্চার কনভেনোর ইন্দ্রনীল ভট্টাচার্য, টাউনের যুব কো কনভেনার বাঁধন সাহা, জেলার যুব সহ-সভাপতি প্রদীপ্ত রায়, বিধানসভার কনভেনার শুভঙ্কর, যুব নেতা হারু সরকার,মল্লিক আরো অন্যান্য নেতৃত্বও উপস্থিত ছিলেন。
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Feb 15, 2026 03:45:34
Danapur, Bihar:छात्र मौत मामले में नया अपडेट जिसकी छत से नीचे गिरकर छात्र की मौत हुई उसे छत के ऊपर पाई गई शराब की बोतलें और ग्लास अब तक छत के ऊपर जाकर पुलिस ने क्यों नहीं की जांच परिजन जांच में लापरवाही का लगा रहे आप परिजनों का आरोप पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का है। परिजन ने बताया कि जिस जगह से और जिस छत से छात्र गिरी है उसे छत पर हम लोगों ने जांच किया तो पाया कि छत के ऊपर शराब की बोतलें वहां फेंकी पड़ी थी। छत के ऊपर छात्र को घसीटते के निशान भी हमने पाया है। अब सवाल यह उठता है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन और जांच टीम उसे छत के ऊपर जाकर क्यों नहीं जांची और जो भी सामान पड़ी है जिसे जप्त क्यों नहीं किया गया। बहरेल मामला अभी भी जांच का है परिजन लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि हमारी बच्ची के साथ कोई घिनौनी हरकत करके उसे छत से फेंका गया है क्योंकि छत की रेलिंग की ऊँचाई लगभग 5 फीट है; ऐसे में बच्ची स्वयं छत से नहीं गिर सकती। जांच अधिकारियों को चाहिए कि परिजन के बताए गए जगह पर जाकर जांच करें और छत के ऊपर जो सामग्री पड़ी है उसे उठाकर जांच करें ताकि यह पता लग पाए कि आखिर बच्ची की मौत के पीछे कारण क्या है। पुलिस अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ही इंतजार कर रही है और पुलिस अधिकारी हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 15, 2026 03:34:10
Noida, Uttar Pradesh:मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अनुरोध करता हूं कि वह आपस में सौहार्द बनाए रखें। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपसी मनमुटाव बढ़े और राष्ट्र व विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान हो। दिल्ली विश्वविद्यालय में कल जो घटना हुई वह चिंता का विषय है। विश्वविद्यालय में भारत के सभी प्रदेशों और सभी समुदायों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। सामाजिक सौहार्द सबसे बड़ी चीज है और उसे बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है। मैने आज कई विद्यार्थी समूहों और शिक्षक समूहों से बातचीत की है और पुलिस प्रशासन से भी बात करके ये सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो जिससे सद्भाव को कोई नुकसान पहुंचे। यूजीसी के जो नए नियम आए हैं वह अभी माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। मैं विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील करता हूं कि वह भारत सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखें और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार करें। - प्रो. योगेश सिंह, कुलपति दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Feb 15, 2026 03:34:00
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक बेकाबू ट्रेलर अचानक सड़क से उतरकर घर में घुस गया और घर के आंगन में बर्तन मांज रही एक महिला को अपने चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौत हो गयी। दुख की बात यह है कि मृत महिला गर्भवती थी और उसके पहले से ही दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं जो उसी समय आंगन में खेल रहे थे, गनीमत से बच्चों को कुछ नहीं हुआ लेकिन उनके सिर से माँ का साया छीन गया. दरअसल हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गर्भवती महिला 25 वर्षीय शशि बाई सूर्यवंशी अपने घर के आंगन में रोज की तरह दोपहर का खाना खाने के बाद बर्तन मांज रही थीं, उसके छोटे-छोटे दो बच्चे आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सीधे घर में जा घुसा और शशि बाई को अपनी चपेट में ले लिया जिससे शशि की मौके पर ही मौत हो गयी। घटनाकारित कर ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने चक्कजाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना प्रभारी, दीपका थाना प्रभारी तहसीलदार सहित मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर चक्का जाम समाप्त करवाया. फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है. ट्रेलर चालक की एक लापरवाही से एक पूरा परिवार उजड़ गया। सवाल ये है कि आखिर कब तक सड़कों पर इस तरह की लापरवाही मासूम जिंदगियों को निगलती रहेगी?
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 15, 2026 03:33:23
Jamui, Bihar:jamui:चकाई–देवघर मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बसबूटिया मोड़ के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डिजायर कार चला रहे चालक को अचानक नींद आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए देवघर भेजा गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों व घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top