110034
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने त्रिनगर ब्लॉक में पदयात्रा कर जनता से की मुलाकात
Delhi, Delhi:दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली पूछ रही सवाल के अंतर्गत आज त्रिनगर ब्लॉक में पदयात्रा की और जनता से मुलाकात की। इस अवसर पर कम्युनिकेशन चेयरमैन अनिल भारद्वाज, कमलकांत शर्मा, पूर्व विधायक शादी राम, और जिला आब्जर्वर मनोज यादव भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में 5 साल में 12 लाख रोजगार, 20 हजार एकड़ जमीन से उद्योगिक क्रांति
Gaya, Bihar:बिहार बदलेगा, रोजगार यहीं मिलेगा: 5 साल में 12 लाख लोगों को नौकरी देने का सम्राट चौधरी का लक्ष्य बिहार अब सिर्फ अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए नहीं, बल्कि उद्योग, निवेश और रोजगार के नए केंद्र के रूप में भी पहचान बनाने की तैयारी में है। गया में बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी के लोगो और वेबसाइट लॉन्च समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योगपतियों को निवेश का न्योता देते हुए अगले पांच वर्षों में बिहार के 12 लाख लोगों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा। उन्होंने फरवरी 2027 में बिहार बिजनेस कनेक्ट के बड़े आयोजन, 20 हजार एकड़ औद्योगिक जमीन उपलब्ध कराने और मगध क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित करने की योजनाओं का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लिए यह सुखद पल है, क्योंकि अब राज्य उद्योग और निवेश के लिए तैयार है। इसी संदेश के साथ बिहार बिजनेस कनेक्ट का थीम ‘बिहार है तैयार’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक राज्य में सड़क, बिजली, भोजन और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर जोर रहा। अब बिहार को औद्योगिक विकास के अगले चरण में ले जाने का समय है। बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड के लोगो और वेबसाइट लॉन्च तथा बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के कर्टन रेजर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मगध की धरती ने भारत को स्वर्णिम इतिहास दिया है। यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ और गया की धार्मिक महत्ता के कारण दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। बिहार अनेक धर्मों और संस्कृतियों का संगम है। अब इस विरासत के साथ औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई पहचान देनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार की कमी के कारण बिहार के लाखों लोगों को दूसरे राज्यों में काम करने जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि करीब पांच लाख बिहारी दूसरे राज्यों में राशन उठा रहे हैं और सात लाख लोग मजदूरी के लिए बिहार से बाहर जाते हैं। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में इन 12 लाख लोगों को बिहार में ही रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बिहार से बाहर रह रहे उद्योगपतियों और प्रवासी बिहारियों से राज्य में निवेश करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग अपनी कर्मभूमि के अनुभव और संसाधनों का इस्तेमाल अपनी जन्मभूमि के विकास में करें। उन्होंने बिहार के बाहर रह रहे प्रवासी बिहारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एनआरआई सेल खोलने की अपील भी की। सम्राट चौधरी ने कहा कि उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन, पानी और बिजली सबसे जरूरी संसाधन हैं। सरकार इन तीनों क्षेत्रों में क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। उनके अनुसार बिहार में पहले करीब 350 मेगावाट बिजली का उपयोग होता था, जबकि अब खपत लगभग 10 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। अगले पांच वर्षों में 20 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की दिशा में काम किया जाएगा। इसमें ग्रीन एनर्जी, सौर ऊर्जा और हाइड्रोजन ऊर्जा को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि औरंगाबाद में बिजली क्षेत्र में करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश की दिशा में काम हो रहा है। इसके अलावा राज्य में स्टील प्लांट, खाद उद्योग और अन्य बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छह स्टील प्लांट से जुड़े निवेशकों ने सरकार के साथ एमओयू किया है और बिहार को स्टील हब बनाने की दिशा में काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फरवरी 2027 में बिहार बिजनेस कनेक्ट का बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के निवेशकों और उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तब तक सरकार के पास उद्योगों के लिए 20 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 15 नीतियां बनाई गई हैं, ताकि राज्य का सर्वांगीण विकास हो सके। सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए प्रक्रिया आसान बनाना और उद्योग लगाने में आने वाली बाधाओं को दूर करना है। उन्होंने कहा कि सहयोग पोर्टल पर निर्धारित 30 दिनों में काम नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ स्वतः कार्रवाई और निलंबन की व्यवस्था का प्रावधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 30 दिनों के भीतर लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था भी उद्योगों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने गया के औद्योगिक और शहरी विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गया बिहार के सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। यहां धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। सरकार गया में ‘मगध’ के नाम से नई टाउनशिप विकसित करने की योजना पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि टाउनशिप की योजना इस तरह बनाई जानी चाहिए कि भगवान बुद्ध को मानने वाले दुनिया भर के पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें। बोधगया में बेहतर सड़कें, आधुनिक टाउनशिप और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष गया में करीब 35 लाख लोग आए थे, जबकि इस वर्ष पिंडदान के लिए आने वालों की संख्या 50 लाख से अधिक रही। उन्होंने कहा कि गया और बोधगया को अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ने के लिए बेहतर हवाई संपर्क जरूरी है। इसके लिए केंद्र सरकार से भी सहयोग मांगा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित टाउनशिप में ड्राई पोर्ट की सुविधा विकसित करने की जरूरत बताई, ताकि उद्योगों और कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने मगध क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ाने की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कम बारिश के बावजूद गंगा, सोन और गंडक नदियों में पानी की स्थिति को देखते हुए जल प्रबंधन पर काम करना जरूरी है। सरकार ने सोन नदी को फल्गु नदी से जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है। हरिहरगंज से फल्गु नदी तक पानी पहुंचाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए पर्याप्त जल संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पानी की व्यवस्था बेहतर होने से मगध क्षेत्र में उद्योगों और अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार ۾ आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हुआ है। उनके मुताबिक, रेलवे क्षेत्र में करीब एक लाख करोड़ रुपये और सड़क क्षेत्र में करीब चार लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े कार्य चल रहे हैं। पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाकर एक करोड़ यात्रियों तक करने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का काम शुरू हो चुका है। भागलपुर और सोनपुर में पीपीपी मॉडल पर एयरपोर्ट विकसित करने की योजना भी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बोधगया से पटना पहुंचने में छह से सात घंटे लगते थे, जबकि अब करीब डेढ़ से दो घंटे में यात्रा पूरी हो जाती है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़क और कनेक्टिविटी के विकास से उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की छवि बदलने के लिए केवल सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज, उद्यमियों और निवेशकों को भी इसमें भागीदार बनना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार की पुरानी छवि से बाहर निकलकर राज्य को वैश्विक स्तर की औद्योगिक सुविधाओं से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने गया को धार्मिक पहचान के साथ औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से बिहार में निवेश करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की अपील करते हुए कहा कि बिहार की समृद्धि ही राज्य के लोगों को अपने घर में बेहतर भविष्य बनाने का अवसर देगी。 स्पीच:- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री बिहार0
0
Report
1984 के शहीदों की याद में कांग्रेस-सरकार के बयानबाजी पर बहस
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का बयान लोकतंत्र में हर दल को अपनी बात रखने का अधिकार और हम उसका सम्मान करते हैं नवंबर 1984 वही तारीख जब दिल्ली में सिख विरोधी हिंसा का दौरा हुआ शुरू तारीखें केवल कैलेंडर में नहीं देश की स्मृति में भी होती है दर्ज जिस दिन सिख समाज अपने शहीदों को याद कर सर झुकाता है उस दिन कांग्रेस मंच सजाकर नारे लगाएगी 1984 के प्रति हमारी भावना राजनीति की नहीं संवेदना और कर्तव्य की हरियाणा में भी 1984 की हिंसा के जख्म गहरे, प्रदेश में 121 लोगों की जान गई हमारी सरकार द्वारा इन 121 परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाएगी सरदार त्रिलोचन सिंह का बयान कोई विपक्ष का आरोप नहीं कांग्रेस के अपने घर से आई गवाही जो प्रक्रिया कांग्रेस के समय में सुधार थी वही आज वोट चोरी कैसे हुई, यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा यदि मतदाता सूची साफ होगी तभी चुनाव साफ होंगे जिनके दौर में बूथ लूटे जाते थे वह आज लोकतंत्र की पहरेदारी का पाठ पढ़ा रहे हैं0
0
Report
झांसी में किन्नरों का सड़क जाम: पुलिस लाइन के सामने नग्न प्रदर्शन से यातायात बाधित
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय के सामने मेन रोड पर किन्नरों ने कपड़े उतारकर सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि यातायात रोककर बीच सड़क पर एक राहगीर की कार के ऊपर चढ़ कर हंगामा किया और इस दौरान किन्नरों ने राहगीर और पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट की गई। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और यातायात को सुचारू करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले दो किन्नर गुटों में क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। जब प्रदर्शनकारी किन्नर पुलिस के पास मदद मांगने गए तो उनकी सुनवाई नहीं हुई, इससे नाराज होकर आज उन्होंने एसएसपी कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस लाइन के सामने मेन रोड पर कपड़े उतारकर यातायात रोका फिर जमकर नग्न अवस्था में हंगामा किया। राहगीरों के साथ कहासुनी हुई। जब एक पुलिसकर्मी समझाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। खुद को घिरता देख सुरक्षा कर्मी ने दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई और थाने में सूचना दी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों को पकड़कर पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान किसी पुलिसकर्मी ने किन्नर को धमकी दी, जिससे आक्रोशित होकर एक किन्नर ने पुलिस लाइन गेट से अपना सिर टकरा लिया। वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने कहा कि ये किन्नरों का सांकेतिक प्रदर्शन है।0
0
Report
Advertisement
जेडीयू विधायक अनंत सिंह का 6 साल का निष्कासन, विधानसभा सदस्यता रद्द
Patna, Bihar:जेडीयू विधायक अनंत सिंह के पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित होने और विधानसभा के सदस्यता रद्द करने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिया बयान। कहां जनता दल यूनाइटेड के यह अंदरूनी मामला है अनंत सिंह पर जो कार्रवाई हुई है वह कोई राजनीतिक वजहों से नहीं हुई है बल्कि व्यक्तिगत कर्म से पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है। इस तरह के मामले में किसी और के टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं बनता है0
0
Report
वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संकट मोचन मंदिर पहुंचे—देखिए ताजा दृश्य
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, यूपी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संकट मोचन मंदिर पहुंचे0
0
Report
बालरवा गांव में फ्लैग मार्च, ग्रामीणों ने निर्भीक मतदान का संदेश दिया
Jodhpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर तिंवरी के बालरवा गांव में पुलिस और RAC के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जवानों का स्वागत किया। पुलिस ने फ्लैग मार्च के जरिए ग्रामीणों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के खोले के हनुमान मंदिर में भक्तों का संगम और संतों का आशीर्वाद
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध खोले के हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राजेश मंगल ने साधु-संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी पहुंचे और संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर आचार्य प्रमोद कृष्णम, शनि धाम के दाती महाराज और आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालिका नंद गिरी सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत सवामणी का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही साधु-संतों, महात्माओं और आमजन के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। धार्मिक आस्था के केंद्र खोले के हनुमान मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्म, अध्यात्म और सामाजिक सद्भाव की झलक देखने को मिली।0
0
Report
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए अमिट स्याही खरीद के लिए टेंडर जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:2410ZUP_LKO_PANCHAYAT_WKT उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव में इस्तेमाल होने वाली 5 लाख शीशी अमिट स्याही की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है। टेंडर प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच पूरी की जाएगी। चुनाव में मतदान के दौरान मतदाताओं की उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाती है, ताकि दोबारा मतदान की संभावना को रोका जा सके। ऐसे में चुनाव से जुड़ी जरूरी सामग्री की खरीद की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। हालांकि, पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अब देखना होगा कि निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम को लेकर आगे क्या कदम उठाता है.0
0
Report
हरियाणा में 10,757 अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के लिए सरकार से ठोस कदम शुरू
Chandigarh, Chandigarh:10,757 अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करे सरकार: कृष्ण धारशूल 21 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे अतिथि अध्यापकों को तीन वर्षीय नीति के तहत नियमित करने की मांग; 25 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में होगी न्याय रैली चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2026। अतिथि अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा, हरियाणा प्रदेश ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि माननीय न्यायालय के आदेशों की भावना का सम्मान करते हुए शिक्षा विभाग में पिछले 21 वर्षों से सेवाएं दे रहे 10,757 अतिथि अध्यापकों को वर्ष 2014 में बनाई गई तीन वर्षीय नीति के तहत नियमित करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण धारशूल ने कहा कि अतिथि अध्यापक पिछले 21 वर्षों से हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों को शिक्षित करने और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके बावजूद उनके नियमितीकरण का मामला लंबित है, जिससे शिक्षकों और उनके परिवारों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण धारशूल ने कहा, “अतिथि अध्यापक पिछले 21 वर्षों से हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में विद्यार्थियों के भविष्य को प्राथमिकता दी है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी वर्षों की सेवाओं और योगदान को उचित सम्मान देते हुए नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करे। हमारी मांग है कि माननीय न्यायालय के 25 मई 2026 के आदेश के अनुरूप वर्ष 2014 में बनाई गई तीन वर्षीय नीति के तहत अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सरकार को इस मामले में अनावश्यक देरी किए बिना स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए, ताकि 10,757 शिक्षकों और उनके परिवारों को भविष्य की अनिश्चितता से राहत मिल सके।” उन्होंने आगे कहा कि अतिथि अध्यापकीय अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करके नियमितीकरण की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी करनी चाहिए, ताकि शिक्षकों को उनकी सेवा स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके। व्यक्तिगत सुनवाई के बाद भी अंतिम निर्णय का इंतजार मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि अतिथि अध्यापकों से संबंधित मामलों में विभागीय स्तर पर व्यक्तिगत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियमितीकरण को लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि संबंधित मामलों का शीघ्र निपटारा कर शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए। 21 अक्टूबर को सिरसा से शुरू हुई न्याय यात्रा प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप झरौली ने बताया कि अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर 21 अक्टूबर को सिरसा से न्याय यात्रा शुरू की गई है, जो 25 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली न्याय रैली में प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि न्याय रैली के बाद अतिथि अध्यापक न्याय रथ के साथ पैदल march करते हुए चंडीगढ़ पहुंचेंगे और राज्यपाल के समक्ष अपनी मांग रखेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अतिथि अध्यापकों की समस्याओं और नियमितीकरण की मांग को सरकार तक पहुंचाना है। मोर्चा के पदाधिकारी रहे उपस्थित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण धारशूल, महिला विंग की अध्यक्ष मैना यादव, महासचिव रघु वत्स और प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप झरौली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा संयोजक सुभाष रविश (कैथल), वरिष्ठ उपप्रधान पवन जाखड़ (झज्जर), कोषाध्यक्ष गुरुदत्त शास्त्री (कुरुक्षेत्र), सह-कोषाध्यक्ष हरदीप गिल (सिरसा), सचिव विकास रविश (कैथल) और सोशल मीडिया प्रभारी सतीश यादव (महेंद्रगढ़), सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्षों में प्रदीप गुर्जर (अंबाला), फतेहराम (फरीदाबाद), नरेश यादव (गुरुग्राम), रविंद्र ख्यालिया (हिसार), नरेंद्र सिंह संधू (करनाल) और शमशेर सिंह (रोहतक) का भी संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान है। अंत में मोर्चा ने हरियाणा सरकार से अपील की कि 10,757 अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सकारात्मक निर्णय लिया जाए। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
भाजपा की झारखंड बैठक: विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर तेज़ कैंपेन
Ranchi, Jharkhand:प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने बताया , प्रथम सत्र हुआ , अध्यक्षीय भाषण आदित्य साहू ने दिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला। भविष्य में कार्यसमिति सुचारु हो इसका निर्देश दिया। पीएम के विकास, देश के साथ झारखंड के लिए उपलब्धियां, झारखंड को मुख्यधारा में लाकर चारों तरफ विकास को लेकर हो रहे काम को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया। कांग्रेस के शासन काल और बिन्पी शासन काल में मिलने वाली राशि का जिक्र किया। झारखंड से नक्सलवाद का उन्मूलन हुआ है उसका भी जिक्र किया। कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाया और याद दिलाया बिहार के समय में भी ये बीजेपी का गढ़ रहा, अलग होने के बाद भी गढ़ था और उस गढ़ को बचाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिल कर काम करेगें स्टेट के सरकार की गलत नीति को सड़क से सदन तक और जन जन तक पहुंचाने का काम करेगें। बचे दो साल में सड़क पर उतर कर संघर्ष का निर्देश दिया। पद और जिम्मेवारी के निर्वहन की जिम्मेदारी कार्यकर्ता को खुद समझना होगा। देश के परिप्रेक्ष्य में भी कई बातें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है, दुनिया में खून खराबा मचा है, कई देश में आग लगा है उसके बाद भी हमारा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।अपने नेतृत्व पर देश के लोगों को भरोसा है। जब जनता कदम से कदम मिला कर चलती है तब देश तोड़ने वाली शक्तियां बाल भी बांका नहीं के सकती। आज लोकतंत्र पर भीड़ तंत्र हावी होने की कोशिश कर है है। बीजेपी के कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े होकर एहसास कराने का काम करें कि इस देश में लोकतंत्र रहेगा। झारखंड आज भ्रष्टाचार के आगोश में डूबा है, एमएमडीआर का विरोध यहां की भ्रष्टाचारी सरकार कर रही है। भ्रष्टाचार का भी मुद्दा बनाते हुए कहा समय समय पर गठबंधन के लोग अपना भैरिएंट चेंज कर रहे हैं। हर दिन खून खराबा और हत्या की खबर सुनने को मिलती है। छात्र आंदोलन को झारखंड में हुआ पूरी कार्यसमिति ने बधाई देने का काम किया कि छात्र आंदोलन को समर्थन देने का काम किया। छात्र की नौकरिया बेची गई है उसको लेकर झारखंड बीजेपी सड़क ,सदन और न्यायालय में भी खड़ी रहे। देश के नेता प्रतिपक्ष विदेशी टूल की तरह काम कर रहे हैं, विदेशी शक्तियों के साथ नेता प्रतिपक्ष मिले हैं और विदेशी टिप्स से देश को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके मंसूबों पर पानी फेरना भी हम लोगों की नैतिक जिम्मेवारी है। आने वाले समय में इस तरह की तैयारी करें कि 2029 में हर हम में बीजेपी की अगुआई में सरकार बने और भगवा लहराये। कई राजनीतिक प्रस्ताव आयेगें और चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा।0
0
Report
जेडीयू ने अनंत सिंह व नीलम देवी की सदस्यता 6 साल के लिए रद्द की
Patna, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जेडीयू की बड़ी कार्रवाई अनंत सिंह की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द अनंत सिंह को जेडीयू से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी किया गया कार्यालय आदेश पार्टी के निर्देशों की लगातार अवहेलना करने का आरोप पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण कार्रवाई जेडीयू ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा पूर्व विधायक नीलम देवी पर भी जेडीयू की बड़ी कार्रवाई नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता रद्द, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित नीलक देवी पर दलविरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी का समर्थन किया था चुनाव परिणाम से पहले अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी की खबरों के बीच जेडीयू का बड़ा फैसला0
0
Report
गोरखपुर में यूपी का पहला वानिकी-औद्यानिकी विश्वविद्यालय बनेगा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में उत्तर प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र के भारीबैसी में करीब 50 हेक्टेयर भूमि पर बनना है। परियोजना पर 491 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है और निर्माण कार्य को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह विश्वविद्यालय वानिकी, बागवानी, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन से जुड़े अध्ययन और शोध को नई दिशा देगा। परिसर में आधुनिक शैक्षणिक भवनों के साथ केंद्रीय पुस्तकालय, बहुउद्देशीय सभागार, छात्रावास, आवासीय परिसर और किसान कल्याण केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए घोषणा से लेकर अधिनियम जारी होने तक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब प्रशासन और वन विभाग इसके शिलान्यास की तैयारी में जुटे हैं। अगले कदम में संरचना, पाठ्यक्रम, शोध और किसानों से जुड़े प्रशिक्षण को बढ़ावा देकर पूर्वांचल के युवाओं, किसानों और पर्यावरण संरक्षण को लाभ पहुंचाने की उम्मीद है। विशेषीकृत शिक्षा परिसर में वानिकी एवं औद्यानिकी, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल उत्पादन और बागवानी जैसे विषयों के अध्ययन होंगे; बीएससी, एमएससी, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करने की योजना है। 895 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और 401 आवासीय यूनिट प्रस्तावित हैं, साथ ही परिसर में किसान कल्याण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और अतिथि गृह जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी ताकि शिक्षा, शोध, प्रशिक्षण और किसानों से जुड़ी गतिविधियां एक संयुक्त केंद्र बनकर विकसित हों। हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए वन सेवा में अवसर बढ़ाने की संभावनाएं भी देखी जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
पिता को खोजने निकले युवक के साथ मारपीट, सिर फटा; सोने की चेन और नकदी छीनने का आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:उमेश त्रिवेदी /उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बघवाकोला गांव निवासी एक युवक ने नैपालपुर गांव में मारपीट कर घायल करने, सोने की चेन और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। घायल युवक जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अमित सिंह के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब तीन बजे उसके पिता घर से कहीं चले गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि पास के नैपालपुर गांव में मेला लगा है। वह अपने पिता को खोजने वहां पहुंचा। बता दे कि आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे रास्ते में ऑटो खड़ा होने के कारण साइड करने की बात कहने पर कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद कुछ अन्य लोगों को बुलाकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन खींचने और जेब में रखे 15,700 रुपये निकालने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि धारदार हथियार से हमला किए जाने के कारण उसका सिर फट गया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल युवक ने प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।0
0
Report
जून तक पूरा हो सकता है उन्नाव स्टेशन का पुनर्विकास कार्य, रेलवे जीएम ने किया निरीक्षण,
Unnao, Uttar Pradesh:उमेश त्रिवेदी /उन्नाव। उन्नाव रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य जून 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) राजेश पांडे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। जीएम ने निर्माण कार्य की स्थिति को संतोषजनक बताते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं में सुधार और महिला प्रतीक्षालय के नवीनीकरण पर भी जोर दिया। निरीक्षण के बाद बातचीत में जीएम राजेश पांडे ने बताया कि स्टेशन के पुनर्विकास का काम चल रहा है। फिलहाल आधी बिल्डिंग का निर्माण काफी आगे बढ़ चुका है। इसके पूरा होने के बाद दूसरी तरफ का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जून 2027 तक स्टेशन के पुनर्विकास का काम पूरा हो सकता है। इसके लिए रेलवे की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इनसेट गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश- जीएम ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ छोटी-मोटी कमियां सामने आती रहती हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्माण की गुणवत्ता उच्च स्तर की बनी रहे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी रेलवे की प्राथमिकता है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से जुड़ी कुछ कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएम ने महिला प्रतीक्षालय का नवीनीकरण कराने को कहा। उन्होंने बताया कि यात्रियों और आम लोगों के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों व सुझावों पर भी रेलवे ध्यान दे रहा है। सुविधाओं में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इनसेट नेपाली यात्री की मौत के मामले में पुलिस से लेंगे जानकारी- स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर जीएम ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ है। हालांकि, पत्रकारों ने हाल में नेपाली यात्री पुष्कर के साथ ट्रेन में मारपीट और जीआरपी हिरासत से जुड़े घटनाक्रम के बाद कानपुर में उसकी मौत का मामला उठाया। इस मामले में जांच और कार्रवाई की स्थिति पूछे जाने पर जीएम ने कहा कि संबंधित कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है। वह पुलिस से मामले का विवरण लेकर उपलब्ध कराएंगे।0
0
Report
15 साल से फरार 20 हजार इनामी लुटेरा रोहिणी से गिरफ्ताार
New Delhi, Delhi:15 साल से फरार 20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 52 साल के घोषित अपराधी को रोहिणी से गिरफ्तार किया आरोपी 2011 में हुई हथियारबंद लूट के मामले में करीब 15 साल से फरार था आरोप है कि उसने सुबह की सैर पर निकले शख्स की सोने की चेन लूटी और चाकू से हमला किया था। फरार होने के दौरान आरोपी के गिरोह ने कथित तौर पर एक कार भी लूट ली थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपनी पहचान बदली और अलग-अलग शहरों में छिपता रहा। आरोपी को 17 अक्टूबर 2026 को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारारी पर 20 हजार का इनाम घोषित था। 15 साल की तलाश के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
