Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

दिल्ली में AQI 392: पॉल्यूशन से पर्यटन और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा

HKHARI KISHOR SAH
Dec 13, 2025 06:00:52
Delhi, Delhi
राजधानी दिल्ली में लगातार पॉल्यूशन का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिसके वजह से लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों का भी खतरा बढ़ने लगा है जहां पॉल्यूशन की वजह से लोगों को आंखों में जलन सांस लेनe में दिक्कत है गला और नाक का जाम हो जाना बार-बार खांसी की शिकायत होना और अब तो माइग्रेन की भी शिकायत लोगों को होने लगी है वही अब अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. इसी करी में 13 दिसंबर शनिवार सुबह लोटस टेंपल पर पॉल्यूशन की मार देखने को मिली जब लोटस टेंपल पॉल्यूशन की वजह से धुंधला दिखाई दे रहा है. जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह तस्वीर है देशभर में प्रचलित दिल्ली के कालकाजी स्थित लोटस टेंपल की जहां आप देख सकते हैं कि आज शनिवार सुबह लोटस टेंपल पॉल्यूशन की वजह से आपको धुंधला दिखाई दे रहा होगा दरअसल आज कालकाजी स्थित लोटस टेंपल के पास AQI 392 पहुंच चुका है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है जिसके वजह से अब दिल्ली के कई पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है. जो दिल्ली के लिए बिल्कुल भी सही नहीं क्योंकि यहां देश-विदेश से दिल्ली के पर्यटन स्थल को देखने के लिए टूरिस्ट पहुंचते हैं जिससे दिल्ली में लोगों को काफी रोजगार मिलता है ऐसे में दिल्ली सरकार के लिए भी यह चिंता का विषय बन गया है कि आखिरकार दिल्ली में पॉल्यूशन काम क्यों नहीं हो रहा जबकि दिल्ली में ग्रेप 3 लागू है इससे साफ पता चलता है कि दिल्ली सरकार के द्वारा पॉल्यूशन को लेकर जो पाबंदियां लगाई गई होगी उसे जमीनी स्तर पर उतारा नहीं जा रहा है जिसके वजह से दिल्ली में पॉल्यूशन का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. लोटस टेंपल पर पहुंचने वाले पर्यटकों ने बताया कि हमलोग पूरे परिवार के साथ लोटस टेंपल देखने का प्लान किए थे मगर जब दिल्ली के पॉल्यूशन के बारे में पता चला तो अकेला आया हूं क्योंकि ऐसे में अगर परिवार के लोग आते तो उनका स्वास्थ्य संबंधित शिकायतें शुरू हो जाती क्योंकि दिल्ली में पॉल्यूशन इतना ज्यादा है की आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत है सर में दर्द हो रहा है. वही पर्यटकों को लोटस टेंपल पर लाने वाले ऑटो ड्राइवर ने बताया कि दिल्ली में पॉल्यूशन बेहद खतरनाक हो चुका है सरकार के द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं पॉल्यूशन को कम करने के लिए वह कम है अब पर्यटक की संख्या में गिरावट आ रही है जिसके वजह से हम लोगों को आमदनी पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है ऐसे में सरकार को लगातार सड़कों पर और पेड़ पौधों पर पानी का छिड़काव लगातार किया जाना चाहिए जो नहीं हो रहा है जिससे पॉल्यूशन का स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है. जब टूरिस्ट लोटस टेंपल देखने के लिए अंदर जा रहे तो उन्हें लोटस टेंपल भी धुंधला दिखाई दे रहा है. बाईट : लोटस टेंपल देखने पहुंचे पर्यटकों की... वही हम आपको बता दे राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन का लेवल 600 को पार कर चुका है तो वही दिल्ली के अलग-अलग इलाके में पॉल्यूशन का पैमाना अलग-अलग मापा जा रहा है आज कालकाजी स्थित लोटस टेंपल पर पॉल्यूशन का AQI 392 है जो बेहद खतरनाक माना जा रहा है ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली के लोग रोजाना 23 सिगरेट का धुआं अपने अंदर ले रहे हैं.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 04, 2026 06:06:41
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी :देवा शरीफ में ऐतिहासिक होली का शुभारंभ हो गया है। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल मानी जाने वाली यह होली पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुई। इस अवसर पर बीनबाजा, लिलिप घोड़ी और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों ने आयोजन में चार चांद लगाए। यह आयोजन पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह के साथ मनाया गया। होली का जुलूस कुर्सी रोड से शुरू हुआ। यह जुलूस दोपहर बारह बजे मजार पर पहुंचकर संपन्न होगा। मजार परिसर में फूलों की होली खेली जाएगी, जो यहां की एक विशेष और आकर्षक परंपरा है। देवा शरीफ की यह ऐतिहासिक होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस आयोजन में शामिल होकर इस परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकार नगर संगम कुमार और देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 04, 2026 06:04:10
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक धूमधाम से मनाई गई धूलंडी, रंग-गुलाल से सराबोर रहा शहर एंकर..पीपलू शहर सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को धूलंडी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंग-गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शहर के मुख्य चौराहों और मोहल्लों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडाई और मिठाइयों की व्यवस्था की गई। प्रशासन की ओर से भी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन शहर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 04, 2026 06:01:44
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से रायपुर नेशनल हाई वे 53 में खारुन नदी के पुल पर देर रात रायपुर कि तरफ़ एक टैंकर के पलट जाने से दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया यह टैंकर पुल के बीचो बीच अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैंकर में मौजूद आइल सड़क पर फैलने लगा इस घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग और रायपुर की यातायात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुल के ऊपर फैले हुए तेल और टैंकर की स्थिति को देख पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया लंबे जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट को भी डायवर्ट किया और इधर पुल के ऊपर रेस्क्यू शुरू किया क्रेन के आने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटाया तो वही पुल पर ऑइल पूरी तरह फैल जाने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल छिड़क कर 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 2 बजे टैंकर हटला लिया गया तो वही अल सुबह तक ट्रैफिक वन वे ही चलता रहा.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top