110034
दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल 11 दिन बाद खत्म
Delhi, Delhi:दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पदयात्रा आज देर शाम त्रिनगर में पहुंची। गुरुवार को उन्होंने पदयात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। त्रिनगर में बच्चों ने गुलाब का फूल देकर मनीष सिसोदिया का गर्मजोशी से स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकिस्तानी आतंकियों ने एक बार फिर कश्मीर में हमला, दो मजदूर घायल
Noida, Uttar Pradesh:Cowardly Pakistani terrorists have once again bleeded Kashmir The brutal attack on two labourers in South Kashmir is not just an assault on innocent lives, but an attack on humanity itself. The perpetrators of this heinous and cowardly act will have to pay a heavy price :- Ravinder Raina0
0
Report
पटना में गैस दुकान के दुकानदार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच तेज
Patna, Bihar:पटना एंकर राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला दीघा थाना क्षेत्र के 95 नंबर गेट के पास का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने गैस रिफिलिंग की दुकान चलाने वाले दुकानदार सुरेंद्र साव को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगने से सुरेंद्र साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में दुकानदार सुरेंद्र साव की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी。0
0
Report
महानदी- मांड जलस्तर बढ़ने से रायगढ़ में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन अलर्ट
Darogapara, Chhattisgarh:लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मांड और महानदी में बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। गंगरेल समेत ऊपरी बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नदी तटीय क्षेत्रों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड में सूरजगढ़, सिंघपुरी, चंघोरी, बाराडोली, परसापाली और खफरापाली सहित 7-8 गांव प्रभावित होने लगे हैं। कई स्थानों पर पानी गांवों तक पहुंच चुका है, जबकि नदी के दोनों किनारों के खेत जलमग्न हो गए हैं। प्रशासनिक टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। सरिया क्षेत्र स्थित पोरथ मंदिर तक भी पानी पहुंचने की जानकारी सामने आई है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों के गांवों में पानी घुसने की आशंका जताई जा रही है। एसडीएम महेश कुमार शर्मा ने बताया कि मांड और महानदी का जलस्तर बढ़ने से पुसौर क्षेत्र के सूरजगढ़ सहित उससे जुड़े 7-8 गांव प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव के कदम उठाए जाएंगे। इस बीच रायगढ़ विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि महानदी के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन रही है। प्रशासन और राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। उन्होंने बताया कि रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि ओडिशा सरकार से समन्वय कर हीराकुंड बांध के गेट खोले जाने और महानदी का जलस्तर कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने महानदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति के लिए पहले से तैयारी रखने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
भरूच के नेत्रंग क्षेत्र में 11 इंच बारिश से खतरनाक जलप्रलय, पानी उफान
ભરૂચના નેત્રંગ પંથકમાં 11 ઇંચ વરસાદના પગલે જાણીતા ધાણીખૂટ ધોધનો ભયાવહ નજારો પાણીનો ધસમસતો પ્રવાહ જોવા મળ્યો કુદરતના આહલાદક નજારાએ ભયાવહ રૂપ ધારણ કર્યું0
0
Report
प्रवीण अत्रे का पलटवार: भिवानी को छोटी काशी और मिनी क्यूबा कहा गया
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के बयान का किया पलटवार। आज पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और वे भिवानी की आलोचना कर रहे थे। हो सकता है हरजोत बैंस को यह न पता हो कि भिवानी को 'छोटी काशी' भी कहा जाता है। भिवानी अपने खेलों और खिलाड़ियों के कारण पूरे देश में मशहूर है। अपने मुक्केबाज़ों की वजह से भिवानी को 'मिनी क्यूबा' भी कहा जाता है। लेकिन एक युवा जो भिवानी के निवासी शिवानी से निकलता है और दिल्ली में शराब घोटाला करता है और सरकार चलते हुए भ्रष्टाचार करता है0
0
Report
उपमुख्यमंत्री के निर्देश: हर माह चार फील्ड विजिट से सड़क गुणवत्ता की गारंटी
Jaipur, Rajasthan:Anchor-सड़कों के निर्माण और मरम्मत की गुणवत्ता अब फाइलों में बैठकर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर जांची जाएगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने PWD अधिकारियों को हर माह कम से कम 4 बार फील्ड विजिट कर सड़कों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जब तक मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं करेंगे, तब तक सड़कों की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल सकेगा। फील्ड विजिट से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को PWD मुख्यालय में विकास कार्यों और बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिया कुमारी ने बारिश के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश के कारण जलभराव या कटाव से यदि कोई मार्ग अवरुद्ध होता है तो तत्काल मरम्मत कर उसे चालू कराया जाए। मरम्मत होने तक आमजन की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की जाए। बैठक में राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी हों और विकास कार्यों का लाभ आमजन को समय पर मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में NH, NHAI, CRIF, RSRDC, एक्सप्रेस-वे, PMGSY और अटल पथ सहित विभिन्न सड़क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को गति देना और जनता को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों को जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, शासन सचिव डीआर मेघवाल, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील जय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
कटिहार के मनिहारी गंगा घाट में श्रावणी मेले की सुरक्षा तैयारी तेज
Katihar, Bihar:मनिहारी गंगा घाट पर श्रावणी मेला की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले मनिहारी गंगा घाट पर आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने घाटों की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग सुविधाएं तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने की تیارियों की समीक्षा मनिहारी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर जल भरते हैं और विभिन्न शिवालयों के लिए होते हैं रवाना कटिहार जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले मनिहारी गंगा घाट पर आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मनिहारी गंगा घाट पहुंचकर मेले की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने घाटों की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग सुविधाएं तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था को इस प्रकार संचालित किया जाए कि श्रद्धालुओं को जाम जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। श्रावणी मास में मनिहारी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर जल भरते हैं और विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं。 पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने आम लोगों से भी प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं में विश्वास बढ़ा है। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष मनिहारी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा, सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यवस्थाओं का लाभ मिलेगा, जिससे श्रावणी मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेगा।0
0
Report
लोहरदगा बंद के आह्वान के बीच अपराधी गतिविधियों से प्रशासन पर सवाल
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक अगस्त को लोहरदगा बंद का अहवान किया गया। इस मौके पर चैम्बर ने कहा कि कुछ स्थानीय अपराधी लोहरदगा के व्यवसायियों को टार्गेट कर विभिन्न घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जहाँ एक ओर भरी दुपहरी में खत्री जेवेलर्स को कट्टे का बल पर लूटने का प्रयास किया, परन्तु व्यापारी की ततपरता के कारण अपराधी सफल नहीं हो सका और वहां से बचकर भाग गया, परन्तु अपराधी यहाँ पर ही नहीं रुका और पुनः शहर की दूसरी छोर में पहुँचकर पेट्रोल पंप को लूटने का फिर से प्रयास किया एक बार फिर से वहां भी लूटने में सफल नहीं हुआ तब तनाव में आकर अपराधी ने बगल के युवा दुकानदार शुभम साहू को अपना खौफ का शिकार बनाया तथा उसे गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान प्रशासन कहा थी और अपर बाजार में बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस के द्वारा त्वरित कारवाई नहीं की गयी, जिस कारण अपराधी खुला घूमता रहा और इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। लोहरदगा में पूरी तरह लॉ एंड आर्डर ध्वस्त हो चुकी है। यहाँ पर सड़क दुर्घटना आम हो चुका है, नशा का व्यापार प्रशासन के छत्र छाया में बेखौफ चल रहा है। ड्रग्स डीलर जगह जगह पैडलर नियुक्त कर ड्रग्स का धंधा करवा रहा है। लोहरदगा ज़िला में चोरों के द्वारा घर खाली कर दिया जा रहा है। उपरोक्त सभी घटनाओ को देखते हुए चैंबर का मानना है कि लोहरदगा ज़िला में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है तथा अपराधियों का मनोबल चरम पर है। अतः कल लोहरदगा बंद एवं चक्का जाम का आह्वाहन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किया जा रहा है ताकि प्रशासन और अपराधियों के बीच यह कड़ा संदेश जाय कि लोहरदगा की जनता एवं व्यापारी किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं करेगी।0
0
Report
नेपाल हिंसा: 22 वर्षीय जयप्रकाश मेहता का पोस्टमार्टम पूरा, शव परिजनों को सौंपा गया
Forbesganj, Bihar:एंकर - नेपाल के जारी हिंसा के बीच हिंसा में मारे गए 22 वर्षीय जयप्रकाश मेहता के शव का पोस्टमार्टम आज विराटनगर के कोशी अंचल अस्पताल के हुआ जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जयप्रकाश मेहता दीवानगंज नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 के रहने वाले थे। विराटनगर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग अलग संगठन के सैकड़ों लोग गाड़ियों के साथ मृतक के अंतिम यात्रा के शामिल हुए । दिन भर विराटनगर में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच एक अच्छी पहल भी देखने को मिली जब कुछ हिंदू संगठन और ॐ शांति के लोगों ने सद्भाव यात्रा निकाला और लोगों से शांति बनाने की अपील की। एहतियात के तौर पर सद्भाव यात्रा भी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। फिलहाल नेपाल में चल रहा आंदोलन थमता नहीं दिख रहा है और अलग अलग जगहों पर फैलता जा रहा है0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में 80 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर युवक, पुलिस समझाने में जुटी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में 80 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया व घंटों से टॉवर के ऊपर बैठा है वही पुलिस उसे समझने में जुटी है मामला आज शुक्रवार देर शाम जादोपुर थाना क्षेत्र के मशान थाना गांव की है जहाँ उदय राम का पुत्र विक्की कुमार शाम 4 बजे से टॉवर पर चढ़ा हुआ है ग्रामीण राजकुमार सिंह ने बताया कि विक्की कुमार आज शाम में टॉवर पर चढ़ गया व अपनी पत्नी व बेटी को बुलाने की मांग करने लगा उसकी पत्नी व बेटी मायके में रहती है पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नही उतरा पुलिस उसके पत्नी व बेटी को लाने उसके ससुराल गई व वही ग्रामीण टॉवर के नीचे इकट्ठा है व उसे समझाने जा प्रयास कर रहे हैं बाइट- राजकुमार सिंह, ग्रामीण0
0
Report
हाथरस जनसुनवाई: आश्वी ने डीएम से रेलवे ट्रैक मांग पूरी कराने की गुहार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची मासूम छात्रा डीएम अतुल वत्स से छात्रा ने की आनोखी मांग कक्षा 3 की छात्रा आश्वी की एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की मांग जाम से राहत के लिए डीएम को छात्रा ने सौंपा पत्र छात्रा के समाने डीएम ने डीआरएम से की बात आवश्यक कार्रवाई डीएम ने दिया मासूम को आश्वासन बाइट- अतुल वत्स, डीएम0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा और विभाजन स्मृति दिवस पर बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हर घर तिरंगा' अभियान 2026 और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर बैठक की अध्यक्षता की。0
0
Report
Advertisement
मुरैना गांव के 200 कांवड़ियों का जत्था 800 किलोमीटर सफर, परिवार की तरह निकला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर श्रावण माह की कांवड़ यात्रा में इस बार मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक गांव कुआँपुर अपनी सामूहिक आस्था और एकजुटता के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के 200 शिवभक्तों का विशाल जत्था गौमुख से पवित्र गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए शुक्रवार रात मुज़फ्फरनगर पंहुचा । एक साथ बड़ी संख्या में कांवड़ियों को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कांवड़ दल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सभी 200 श्रद्धालु एक ही गांव के निवासी हैं और एक परिवार की तरह सामूहिक रूप से यात्रा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने 8 जुलाई को उत्तराखंड के गौमुख से गंगाजल उठाया था। गांव तक की कुल यात्रा 800 किलोमीटर से अधिक की है और इसे पूरा करने में अभी लगभग 10 दिन और लगेंगे। यात्रा के दौरान पूरा जत्था प्रतिदिन औसतन 40 किलोमीटर पैदल चलता है। आपको बता दे की पिछले साल कुछ लोग ही कांवड़ लाये थे लेकिन इस बार शिवभक्ति के उत्साह के चलते संख्या बढ़कर 200 हो गई। इस दल में 6 से 7 महिला शिवभक्त भी शामिल हैं, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पुरुष श्रद्धालुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा कर रही हैं और ये सभी ख़डी कांवड़ ला रहे है और 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय कर रहे है. एक शिवभक्त ने बताया कि इस यात्रा के पीछे किसी प्रकार का विशेष प्रचार या आयोजन नहीं है। उन्होंने कहा, "जिसे बाबा भोलेनाथ का बुलावा आता है, वही कांवड़ लेकर निकलता है। इस बार पूरे गांव ने एक साथ संकल्प लिया और सभी लोग एक परिवार की तरह यात्रा पर निकल पड़े। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. बाइट =सुनील (कांवड़िया ) बाइट = सौरभ (कांवड़िया )0
0
Report
हापुर के सिंभावली में खूनी संघर्ष: बुजुर्ग भीम सिंह की मौत से गांव में उबाल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र स्थित ग्राम अकबरपुर बुकलाना में आठ दिन पूर्व हुए खूनी संघर्ष और जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय बुजुर्ग भीम सिंह की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को गांव निवासी नेमपाल शराब पीकर भीम सिंह के घर पहुंचा और गाली-गलौज तथा हाथापाई करने लगा. उस समय तो परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर भेज दिया, लेकिन 23 जुलाई की सुबह आरोपी नेमपाल योजना बनाकर अपने भाई ब्रह्मपाल, सुभाष, ओमपाल, प्रिंस, सतेंद्र, पप्पू और कई अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार और अवैध तमंचे लेकर पीड़ित के घर में घुस आया. आरोपियों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान अवैध तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की गई. बीच-बचाव करने आए भीम सिंह और उनके बेटे सागर को गंभीर चोटें आईं. दोनों को नाजुक हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान भीम सिंह की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त हो गया. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने और लिखित तहरीर के बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपियों की समय रहते गिरफ्तारी नहीं की, जिससे यह दुखद स्थिति उत्पन्न हुई. मामले की संवेदनशीलता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने बताया कि सिंभावली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मृतक का जल्द पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी और घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बाइट- पीड़ित परिजन बाइट- विनीत भटनागर, एएसपी हापुड़0
0
Report
जालौन में नायब तहसीलदार की बोलेरो चोरी की कोशिश नाकाम; चोर पकड़ा गया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी चोरी का प्रयास, तहसील परिसर में खड़ी बोलेरो कार स्टार्ट कर भागने की फिराक में था शातिर चोर, बिहार निवासी युवक नायब तहसीलदार की बोलेरो गाड़ी स्टार्ट कर भागने लगा, ड्राइवर के शोर मचाने पर लोगों की मदद से पकड़ा गया चोर, किसी अन्य चाभी से बोलेरो गाड़ी का लॉक खोलकर चोरी करने का किया प्रयास, नायब तहसीलदार के ड्राइवर ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, पकड़े गए चोर से की गई पूछताछ में पुलिस ने राजेंद्र नगर से चोरी की गई अपाचे बाइक भी बरामद की, पुलिस ने शातिर चोर को हिरासत में लेकर तहरीर के आधार पर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नई सदर तहसील परिसर का मामला0
0
Report
Advertisement
