icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

गिरिडीह के गांडेय में मेढ़ो नदी में डूबकर तीन बच्चों की मौत

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। मेढो नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय गांव के पांच बच्चे मेढो नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान ही तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे पानी में डूबने लगे। बाहर खड़े दो दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे कुछ नहीं कर पाए और चिल्लाते हुए गांव की ओर भागे। शोर सुनकर ग्रामीण नदी की ओर दौड़े। सूचना मिलते ही बीडीओ, सीओ समेत गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच - पड़ताल में जुट गयी. जिसके बाद प्रशासन के द्वारा एनडीआरएफ की टीम ओर खंडोली के गोताखोरों को बुलाया गया. एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने के पहले ही खंडोली के गोताखोरे ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीनों बच्चे नाबालिग बताए जा रहे हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं।
0
0
Report

समस्तीपुर फायरिंग केस: SIT-DIU-STF ने लोजपा नेता अंटू ईश्वर को गिरफ्तार किया

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में सिने कारोबारी फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: लोजपा नेता अंटू ईश्वर बहादुरपुर आवास से गिरफ्तार, युवक की हत्या से जुड़ा है मामला; SIT के साथ DIU और STF ने संयुक्त रूप से किया कार्रवाई समस्तीपुर जिले में सिने कारोबारी पर हुई फायरिंग और उसके बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते लोजपा नेता सह सिने कारोबारी अंटू ईश्वर को नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान समस्तीपुर पुलिस के साथ DIU और STF की टीम भी मौजूद रही। बताय गया है कि पूर्व में नगर थाना क्षेत्र में एक सिने कारोबारी पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान एक युवक को गोली लगी थी। बाद में वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के पास एक युवक का शव बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान सिने कारोबारी सह लोजपा नेता अंटू ईश्वर को नामजद आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में गठित SIT लगातार जांच और कार्रवाई कर रही थी। मंगलवार को टीम ने बहादुरपुर स्थित अंटू ईश्वर के आवास पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले में उसकी भूमिका और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार के विकास में इंजीनियरों का योगदान, सीएम चौधरी ने कहा सम्मान

Patna, Bihar:भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर आज कृषि मंत्री विजय सिंह के आवास पर अभियंताओं के अभिनंदन सह गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अन्य मंत्री गण भी मौजूद रहे वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने और अन्य मंत्रियों ने अभियंताओं को सम्मानित किया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा इंजीनियर एक जादूगर है, 10 लाख का भी सड़क बनाते है और 1 करोड़ का भी सड़क बनाते है, देश का निर्माण करने वाला इंजीनियर ही है दुनिया में जो भी इंफ्रस्ट्रक्चर बना है इंजीनियर के जरिए ही हुआ बिहार बदलने का समय आ गया है, आज एक्सप्रेस वे, विश्वविद्यालय बन रहा है बिहार में जो बदलाव आया है वह इंजीनियर ने किया है, बिहार में किफायती रूप से निर्माण कैसे ही इसपर सोचना होगा बिहार में 50 लाख घर बनाने का काम पीएम मोदी ने किया आने वाले 5 साल में 60 लाख घर और बनाना है, बिहार के बदलाव में इंजीनियर का साथ चाहिए जब इंजीनियर आगे बढ़कर साथ देगा तो बिहार बदलेगा गंडक, कोसी या गंगा के कारण बाढ़ आता है 34 प्रतिशत कम बारिश के बाद भी बाढ़ आया, आज 17 लाख क्यूसेक पानी फरक्का से बताया जा रहा, कोसी जो डराने का कम करता उसे बांधने का काम करेंगे हमारे इंजिनियर कोसी को बांधने का काम करेंगे, आज अपने कमजोरी को ताकत बनाने का समय आ गया, 2047 से पहले बिहार अपने गौरवशाली इतिहास का पाये यही कामना है मुझे कुछ इंजीनियर ने कहा कि फरक्का से बिहार को कोई नुकसान नहीं होतापर मैं मानता हूँ कि नुकसान होता हैगंगा का स्ट्रेस अलग अलग जगह पर अलग है चौड़ाई फिक्स नहीं होने से गाद जम जाता है आज ही हमने गाद नीति बनाया है आज मिट्टी खरीदने के लिए पैसा लगता है नई नीति से लोगो की बहुत फायदा होगा वही कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा CM ने आज 11 बजे संदेश दिया और आयोजन हो गए,हमलोग भी डिग्री और डिप्लोमा संघ के अध्यक्ष रहा हूँ इंजीनियरिंग सिर्फ डिग्री नहीं बल्कि नया नजरिया देता है मैने भी इंजीनियरिंग किया है जो आज मार्गदर्शन देता है आज कृषि विभाग भी उतना ही मदद करता हैPM का सपना आज देश में पूरा हो रहा, पीएम ने कहा कि सिर्फ जय विज्ञान से काम नहीं चलेगा जय अनुसन्धान से विकास होगा, कृषि आज बिहार के विकास में मजबूत आधार बना है, कृषि में तकनीक के इस्तेमाल से नई क्रांति आई है
0
0
Report

AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो के मामले में बलरामपुर में CM के खिलाफ मामला, हिरासत में साधु पासवान

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में बलरामपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में साधु पासवान नाम के व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है。 बताया जा रहा है कि साधु पासवान समाजवादी पार्टी के पूर्व सदर विधायक जगराम पासवान के छोटे भाई हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के स्रोत, इसे तैयार करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है。 अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक पर साधु पासवान के नाम से अकाउंट संचालित है। इसी अकाउंट से AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किए जाने की बात सामने आई है। मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है。 पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के मामलों में लगातार निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता, उसके निर्माण और प्रसारण से जुड़े अन्य तथ्यों को भी देखा जा रहा है।
0
0
Report

तीन साल का कार्यकाल पूरा कर पहली बार फरीदपुर पहुंचे जिला अध्यक्ष, भव्य स्वागत

Munna SinghMunna SinghFollow27m ago
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर, बरेली। जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पहली बार फरीदपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। अध्यक्ष आवास पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर और फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपने नेता का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में ओमवीर गुर्जर,राजू उपाध्याय और संजय चौहान का भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के तीन वर्ष के कार्यकाल को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस मौके पर मनोज शर्मा गुड्डू यादव,ब्रह्मा शंकर गुप्ता,अंकित गुप्ता,निशांत, इकबाल,आशीष अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, लवी, शैलेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह के दौरान अध्यक्ष आवास पर काफी देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में NH किनारे युवक की लाश मिली; परिजन हत्या का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच-संदिग्ध अवस्था में NH हाईवे के किनारे मिली युवक की लाश,परिजनों ने जताया हत्या का कयास,पुलिस कर रही जांच, ख़बर बहराइच से है,जहां थाना कैसरगंज क्षेत्र के बरखुरद्वारापुर में स्थित एस आर मैरिज लान के सामने मिन्टू ब्रेक फिल्ड को जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया सूचना फैलते ही ग्रामीणों का तांता लगना शुरू हो गया घटना की सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जीवन लाल उर्फ बबलू पुत्र पुत्ती लाल उम्र 35 वर्ष निवासी बरखुरद्वारापुर के रुप में हुई है पीड़ित के परिजनों मुताबिक सोमवार को ससुराल के लोगों ने मृतक के पत्नी को ले जाते समय जान से की धमकी का मामला चर्चा का विषय बना है। खैर पुलिस मामले में बड़ी सूझबूझ के साथ निष्पक्ष पड़ताल कर रही है। घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं घटनास्थल का फास्फोरिक टीम व पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है निरीक्षण के उपरांत मृतक जीवनलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बहराइच भेज दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी घटना की वास्तविक स्थिति जानने के बाद विधिक कार्यवाही के तहत अपराधियों तक पहुंच जाएगा
0
0
Report

बहराइच के आंगनबाड़ी कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने और GPS मुक्त रखने का ज्ञापन सौंपा

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. आंगनबाड़ी कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, बहराइच. आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुनीता आर्या और महामंत्री कोकिला शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 24 हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने की मांग की। सहायिकाओं के लिए भी सम्मानजनक मानदेय तय करने की मांग उठाई गई। संघ ने 8 सितंबर को घोषित मानदेय वृद्धि पर असंतोष जताते हुए पीएलआई की राशि को मानदेय में शामिल कर संशोधित आदेश जारी करने की मांग की। साथ ही पोषण ट्रैकर को जीपीएस व्यवस्था से मुक्त कर पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
0
0
Report

जेएसआई टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर का किया निरीक्षण

Munna SinghMunna SinghFollow29m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:फरीदपुर, बरेली। राज्य स्तरीय जेएसआई टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं, अभिलेखों और टीकाकरण डेटा की गहन समीक्षा की। टीम ने टैली शीट और यू-विन पोर्टल पर दर्ज टीकाकरण संबंधी आंकड़ों का मिलान करते हुए डेटा की गुणवत्ता, समयबद्ध अपडेट और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने टीकाकरण से जुड़े रिकॉर्ड, पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं तथा संबंधित अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने यह भी देखा कि टीकाकरण से संबंधित डेटा को निर्धारित समय के अनुसार पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है या नहीं। समीक्षा के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी की कार्यप्रणाली की सराहना की। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं,अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और डेटा प्रबंधन को बेहतर बताते हुए समग्र कार्यप्रणाली को अच्छा एवं संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कुछ छोटी-मोटी कमियों और सुधार की संभावनाओं को भी टीम ने चिन्हित किया। संबंधित कर्मचारियों को इन कमियों को शीघ्र दूर करने और भविष्य में डेटा की गुणवत्ता तथा अद्यतन स्थिति को लगातार बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। राज्य टीम ने विशेष रूप से टीकाकरण संबंधी आंकड़ों में शुद्धता और समयबद्ध अपडेट पर जोर दिया। टीम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सही एवं अद्यतन डेटा बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए अभिलेखों और पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के निर्देशन में सीएचसी फरीदपुर की टीम ने निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय टीम को आवश्यक अभिलेख और जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने टीम के निरीक्षण में पूरा सहयोग किया। निरीक्षण के बाद टीम द्वारा व्यवस्थाओं और डेटा प्रबंधन की सराहना किए जाने से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में भी उत्साह नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

पखांजूर माइंस के रोजगार संकट पर भारी विरोध, 21 सितंबर को बड़ी रैली की तैयारी

Pakhanjur, Chhattisgarh:स्थान—पखांजूर सूरजागरढ़ माइन्स के भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद रोजगार का मुद्दा गरमा गया है। रोजगार बचाओ, परिवार बचाओ सुरक्षा मंच ने माइंस वाहन शुरू कराने की मांग के साथ आंदोलन का ऐलान किया है। मंगलवार को मंच ने पखांजूर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 21 सितंबर को करीब एक हजार लोगों की रैली की सूचना दी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सूरजगढ़ की लौह अयस्क माइंस से खनिज परिवहन परलकोट के स्टेट हाईवे-25 से होकर रायपुर के सिलतरा तक किया जाता था। संगठन का दावा है कि बांदे, पखांजूर और आसपास के बड़ी संख्या में स्थानीय युवा माइंस और परिवहन से जुड़े रोजगार पर निर्भर हैं। वाहनों की आवाजाही बंद होने से इन परिवारों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। मंच ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था का समर्थन करते हुए सुरक्षा मानकों के साथ माइंस वाहनों का नियंत्रित संचालन शुरू करने की मांग की है। यदि रोजगार के मुद्दे पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रभावित युवा और परिवार शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top