110034
दिल्ली के त्रिनगर में बच्चों ने गुलाब का फूल देकर किया मनीष सिसोदिया का किया स्वागत
Delhi, Delhi:दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पदयात्रा आज देर शाम त्रिनगर पहुंची। गुरुवार को उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। बच्चों ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी भोला राजभर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर
Jaunpur, Uttar Pradesh:आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी पर प्रशासन का शिकंजा, भोला राजभर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी जपटापुर में हुई कार्रवाई, तहसीलदार की मौजूदगी में भारी पुलिस बल रहा तैनात जौनपुर। चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी भोला राजभर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी जपटापुर गांव में स्थित उसके अवैध निर्माण पर प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई राजस्व न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। राजस्व रिकॉर्ड और जांच के आधार पर सामने आया कि गांव लपरी, परगना अंगुली, तहसील शाहगंज क्षेत्र में भोला राजभर पुत्र जियालाल द्वारा सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण, बाउंड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्य कराया गया था। मामले की जांच के बाद तहसीलदार न्यायालय ने अवैध कब्जा हटाने का आदेश जारी किया था। प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने आदेश का पालन करते हुए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। बताते चलें कि दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
HRA कॉलेज गेट पर हमला; चाचा- अधिवक्ता सहित तीन घायल, वीडियो वायरल
Balrampur, Uttar Pradesh:HRA कॉलेज गेट पर छात्र पर हमला, बचाने पहुंचे चाचा अधिवक्ता को भी पीटा ; घटना का वीडियो सामने आया बलरामपुर उतरौला नगर स्थित HRA इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि 29 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्र प्रतीक यादव और उसके मित्र आलोक यादव पर मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवकों ने दोनों पर पत्थरों से वार किया और बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही यहां के अध्यापकों पर भी आरोप है वह लोग की खड़े होकर मारपीट देख रहे थे. कुछ बीच बचाव नहीं कराए हैं. बताया गया कि अपने भतीजे को लेने प्रतीक के चाचा एवं अधिवक्ता मनीष कुमार यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। इस घटना में चाचा, भतीजा और उसका मित्र तीनों घायल हुए हैं। घटना का 46 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कॉलेज गेट के बाहर छात्रों की भीड़ के बीच कुछ युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र प्रतीक यादव का आरोप है कि कुछ युवक कक्षा के अंदर ही गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दे रहे थे। जैसे ही वह अपने मित्र के साथ कॉलेज गेट से बाहर निकला, आरोपितों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली उतरौला पुलिस ने अर्ली रजा, इब्राहिम, फरमान, गुलाम दरिया और दानिश के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भी नाराजगी है और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो समेत सभी साक्ष्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बयान -1- छात्र प्रतीक यादव बयान -2- अधिवक्ता और छात्र के चाचा मनीषा यादव बयान -3-मारपीट का लाइव वीडियो0
0
Report
पंजाब पुलिस ने डकैती गिरोह ध्वस्त किया, पिस्तौल, दातर के साथ 3 गिरफ्तार
Kapurthala, Punjab:सुलतानपुर लोधी पुलिस ने डकैती गिरोह का भंडाफोड़ किया; पिस्टल, दातर और मोटरसाइकिल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार सुलतानपुर लोधी (कपूरथला): पंजाब सरकार और पुलिस महानिदेशक पंजाब द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को उस समय एक बड़ी सफलता मिली, जब कपूरथला पुलिस ने क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया। थाना सुलतानपुर लोधी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुलतानपुर लोधी में वेईं नदी के किनारे और कस्बे के अन्य हिस्सों में राहगीरों को डराने-धमकाने और लूटने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया。 बरामद किया गया सामान: 01 पिस्टल (30 बोर, तुर्की निर्मित) समेत मैगजीन 02 जिंदा कारतूस (30 बोर) 01 दातर (तेजधार हथियार) 01 मोटरसाइकिल (वारदात में इस्तेमाल) पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हाल ही में हुई कई लूटपाट की वारदातों के सुलझने की उम्मीद है। आरोपियों के खिलाफ थाना सुलतानपर लोधी में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि गहन पूछताछ के दौरान इनके अन्य साथियों और अन्य वारदातों के बारे में सुराग लगाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
अमळनेर में पुलिस ऑपरेशन: गावठी कट्टा-काडतूस सहित 113 संदिग्धों से पूछताछ
Jalgaon, Maharashtra:अमळनेर, जळगावच्या अमळनेरात पोलिसांचे कोंबिंग ऑपरेशन या कारवाईत पोलिसांनी गावठी कट्टा, काडतूस, 2 तलवार जप्त करत 113 संशयितांची चौकशी केली अवैध दारू, सट्टा जुगार, या अवैध धंद्यासह वाहतूक नियमभंग करणाऱ्यावर देखील पोलिसांनी कारवाई या मोहिमेत एक पोलिस उपअधिक्षक आठ अधिकारी आणि ७२ पोलिस अंमलदार सहभागी कारवाईत अमळनेर शहरातील १६ हॉटेल आणि लॉजेसचीही तपासणी करण्यात आली0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दान व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए नई निगरानी शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। रामभक्तों के चढ़ावे की दानपात्र से लेकर गणना कक्ष तक हर चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है। इस नई व्यवस्था की शुरुआत 25 जुलाई से की गई है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए आठ सदस्यीय टीम तैनात की गई है, जबकि 360 डिग्री कैमरों और एसएलआर कैमरों से प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड की जा रही है। राम मंदिर परिसर में स्थापित लगभग 40 दानपात्रों को अब एक साथ खाली करने के बजाय अलग-अलग दिनों में खाली किया जा रहा है। दानपात्र खाली करने से पहले गणना कक्ष से खाली बक्से को निकालने, उसे दानपात्र तक ले जाने, दान राशि उसमें रखने और फिर सीलबंद बक्से को वापस गणना कक्ष तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। ट्रस्ट ने इस व्यवस्था के लिए दो पेशेवर वीडियोग्राफरों की तैनाती की है, जो 360 डिग्री कैमरा और एसएलआर कैमरे से पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करते हैं। इसके अलावा निगरानी टीम में दो बैंक कर्मी, दो ट्रस्ट प्रतिनिधि और दो एसआईएस सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। दान से भरा बक्सा गणना कक्ष पहुंचने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों द्वारा विधिवत सीलबंद किया जाता है।0
0
Report
पुरदिलनगर बिजली उपकेंद्र पर आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों का धरना
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:पुरदिलनगर सिकंद्राराऊ- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरदिलनगर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल हाथरस के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। धरने के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन 15 मई 2017 सहित अन्य जारी आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटाया जा रहा है तथा हटाए गए कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने मांग की कि कार्य के अनुरूप अनुबंध किए जाएं, न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया जाए, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन कराया जाए तथा विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में ईपीएफ घोटाले में दोषी ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई, श्रम कानूनों का पालन, आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण एवं उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा संगठन के साथ हुए समझौतों को लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल रही। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर 24 जून 2026 को शक्ति भवन, लखनऊ में धरना प्रस्तावित था, लेकिन अलीगढ़ में हुए भीषण अग्निकांड के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 2 जुलाई 2026 को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी थी। हालांकि अब तक न तो समस्याओं का समाधान हुआ और न ही बैठक का कार्यवृत्त जारी किया गया। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने पुनः आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पावर कॉरपोरेशन की होगी l0
0
Report
Advertisement
बिजनौर प्रबल हत्या केस: आज 7 दोषियों को सजा, बहन Prachi की मांग फांसी
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर का बहु चर्चित प्रबल हत्या कांड मे आज कोर्ट सुनाएगी सजा। अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट शेहजाद अली सुनाएंगे दोषियों को सजा। कोर्ट 11 बजे सुनाएगी रसूखदार दोषियों को सजा। मृतक प्रबल की बहन प्राची और वकील ने मांगी दोषियों के लिए फांसी की सजा। सभी 7 दोषी जिला कारागार मे हैं बंद। 14 साल पहले हुए इस हत्याकांड से हिल गया था जिला। बिजनौर के बहु चर्चित प्रबल हत्या कांड के लिए आज का दिन बेहद खास है। कोर्ट आज सभी 7 दोषियों को सुनाएगी सजा। प्रबल हत्या कांड के सभी दोषी रसूखदार और ताकतवर लोग हैं। बहुचर्चित प्रबल हत्याकाण्ड में 7 अभियुक्तों को अदालत कर चुकी दोषी साबित। सभी अभियुक्त शहर के बड़े रसूखदार हैं। 14 साल पहले नगर के एक बैंकेट हॉल में अग्रसेन जयंती कार्यक्रम मे प्रबल की हुई थी हत्या। हत्या के बाद लाश को गंगा नदी मे फेंक दिया था। कई दिनों मिली थी प्रबल की लाश। प्रबल की हत्या के मामले में फास्ट ट्रेक कोर्ट के जज अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश आज सुनाएंगे ऐतिहासिक फैसला। सभी की निगाहेँ आज इस केस पर टिकी हैं। प्रबल की बहन प्राची ने कोर्ट से की दोषियों को फांसी की सजा की मांग। इस केस के मुख्य आरोपी संजय गुप्ता एडवोकेट हैं इनके अलावा यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल के पति विनय अग्रवाल और बेटा अपूर्व अग्रवाल भी दोषी ठहराये जा चुके हैं। इनके अलावा निखिल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, आशीष उर्फ आशू को दिया दोषी करार । कोर्ट आज करेगी सजा का एलान。0
0
Report
भिवंडी के कोहिनूर अपार्टमेंट हादसा: मलबे में 10–12 लोग फंसे, रेस्क्यू जारी
Thane, Maharashtra:भिवंडी के भंडारी कंपाउंड के गंगाराम वाड़ी स्थित कोहिनूर अपार्टमेंट के बी विंग के ढहने से मलबे में 10 से 12 लोग फंसे होने की आशंका है. NDRF और TDRF की टीमें बचावकार्य कर रहीं हैं. अब तक 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. घटनास्थल पर बचाव दल पोकलेन की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है. एक बालिका सहित 3 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाला गया है. उसने बताया कि हादसा होने पर उसके माता-पिता बाहर निकल आये, पर वह मलबे में फंस गई थी. वह सुरक्षित बाहर निकाली गई. यह 4 मंजिला इमारत लगभग 14-15 वर्ष पुरानी थी, 32 परिवार रहते थे. इमारत को खतरे के तौर पर घोषित कर नोटिस दिया गया था; रिपेयरिंग का काम शुरू था. एक ही समय पर तीन पिलर तोड़ने से इमारत गिर गई. अधिकतर लोग भाग गये. प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है. 10 से अधिक लोग मलबे में हो सकते हैं; बचाव दल सावधानी से काम कर रहा है.0
0
Report
दांतों से कार खींचकर गंगाजल ले जा रहे श्रद्धालु सिकंदराबाद में आकर्षण बन गए
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बलंदीशहर सिकंदराबाद में गुरुवार को दांतों से कार खींचकर गंगाजल ले जा रहे श्रद्धालु बने आकर्षण का केंद्र अलीगढ़ के जट्टारी के पास छजूपर गांव निवासी नरेंद्र हरिद्वार से अपने गांव तक भगवान शिव की प्रतिमा वाली कार को दांतों से रस्सी के सहारे खींच रहे हैं नरेंद्र ने 10 जुलाई को हरिद्वार से यात्रा शुरू की थी और 10 अगस्त को गांव पहुंचकर 11 अगस्त शिवरात्रि पर भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे सिकंदराबाद से गुजरते समय लोगों की भीड़ जुटी, कई लोगों ने वीडियो बनाकर उनकी भक्ति की सराहना की श्रद्धालुओं ने कहा भीषण गर्मी और भारी कार के बावजूद नरेंद्र की आस्था और संकल्प काबिले तारीफ है0
0
Report
Advertisement
बारिश से अलकनंदा जलस्तर बढ़ा, रुद्रप्रयाग में प्रशासन ने सुरक्षित जगह जाने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: इलाके में भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। रुद्रप्रयाग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संतोष रावत का कहना है, "पूरे इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदियों, नालों और झरनों में उफान है, जिससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हम पूरे नगर पालिका क्षेत्र समेत प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दे रहे हैं। नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घर खाली कर दें और सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। नगर पालिका उनकी मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नगर पालिका की टीमें पूरे शहर में घोषणाएं कर रही हैं, और जहां भी ऐसी समस्याएं आ रही हैं, हमारी टीमें तुरंत राहत पहुंचाने के लिए तैनात हो रही हैं."0
0
Report
राजपुर के गांधी स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित
Baran, Rajasthan:राजपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राजपुर में कक्षा पहली से बारहवीं तक 407 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि 22 स्वीकृत पदों में से केवल 10 शिक्षक ही कार्यरत हैं और 12 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। विद्यालय में एक ही कक्षा में दो-दो कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है और कई विषयों के शिक्षक नहीं होने से पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है। बारिश के दौरान स्कूल की छत टपकने और परिसर में जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। छात्रों ने बताया कि शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रिंसिपल भूदेव व्यास के आने के बाद पेयजल, सफाई और ऑनलाइन कक्षाओं जैसी व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। प्रिंसिपल भूदेव व्यास ने बताया कि शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है और फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था से शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है।0
0
Report
अंता के गड्ढे सड़क पर खतरा, बड़ा हादसा रोकना जरूरी
Baran, Rajasthan:अंता में हादसे को निमंत्रण दे रहे रोड पर खोदे हुए गड्ढे , कभी भी हो सकता हे बड़ा हादसा , खोदकर गड्ढों को छोड़ा खुला बारां जिले के अंता में फाइबर लाइन डालने के लिए प्राइवेट कंपनी द्वारा मुख्य रोड पर खोदे गए गड्ढे खुले रूप से हादसे को निमंत्रण दे रहे हे परन्तु शासन प्रशासन बेखबर बना हुआ यदि समय रहते इन गड्ढों को नहीं भरा गया तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता हे । बता दे कि کوटा बारां रोड सहित सीसवाली रोड के किनारे प्राइवेट कंपनी द्वारा गहरे ओर लंबे चौड़े गड्ढे खोद कर खुला छोड़ दिया गया हे जिसके कारण हर पल दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ हे इन मार्गों पर रात दिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रहती हे वही इन गड्ढों के आस पास मवेशी मंडराते रहते हे जो कभी भी इन गड्ढों में गिर सकते हे । दूसरी ओर बारिश के मौसम के चलते बारिश नहीं होने से अभी इन गड्ढों में बरसाती पानी नहीं भरा हे वरना गड्ढों में पानी भरने के बाद खतरा ओर भी ज्यादा बढ़ सकता हे । दुकानदारों का कहना हे कि पिछले वर्ष भी कंपनी द्वारा गड्डों को खोदकर नहीं भरा गया था बाद में दुकानदारों द्वारा अपने ही स्तर पर गड्ढों को भरवाया गया था ।0
0
Report
Advertisement
रायपुर पहुँचा पवित्र कलश, राम मंदिर में पूजन के साथ कलश यात्रा शुरू
Begun, Rajasthan:रायपुर वाराणसी से लाया गया पवित्र माटी और जल का कलश आज रायपुर पहुंचेगा श्री राम मंदिर रायपुर में साधु-संतों की मौजूदगी में होगा विशेष कलश पूजन संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का 'समरसता संकल्प अभियान' तेज अम्बिकापुर और बिलासपुर से होते हुए रायपुर पहुंचेगी पवित्र कलश यात्रा आज दोपहर 1 बजे श्री राम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा पूजन पूजन के बाद प्रदेश के सभी संगठन जिलों में भेजे जाएंगे पवित्र कलश 4 अगस्त को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगा कलश वितरण कार्यक्रम 36 संगठन जिलों के जिलाध्यक्षों को सौंपे जाएंगे पवित्र कलश 479 मंडलों तक पहुंचेगा समरसता संकल्प अभियान का पवित्र कलश0
0
Report
सावन के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:सावन महीने के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भीड़ दूसरे दिन भी देखने के मिल रहा है0
0
Report
हातनूर धरण के 32 दरवाजे खुले, तापी नदी में विसर्ग जारी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव हातनुर धरणाचे 32 दरवाजे पूर्णपणे उघडण्यात आले 70.065 क्यूसेस ने तापी नदीपात्रामध्ये विसर्ग सोडण्यात आले जळगाव जिल्ह्यातील भुसावळ तालुक्यातील हातनुर धरणाच्या पाणलोटक्षेत्रात येणाऱ्या मध्यप्रदेश व विदर्भातील तापी व पूर्णा नदीच्या खोऱ्यात गेल्या दोन दिवसापासून मुसळधार पाऊस होत असल्याने यामुळे धरणात आवक वाढल्याने धरणाचे 32 दरवाजे उघडून विसर्ग करण्यात आला. धरणातून प्रतीसेकंद 70.065 क्यूमेक्स वेगाने विसर्ग केला जात असल्याने तापीनदी दुथळी भरुन वाहत आहे. दरम्यान तापीकाठच्या गावांना सतर्कतेचा इशारा देण्यात आला आहे.0
0
Report
Advertisement
