110034
ग्रेटर कैलाश और मालवीय नगर के लिए बड़ी खुशखबरी
Delhi, Delhi:मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि ग्रेटर कैलाश और मालवीय नगर के निवासियों की मांग पर मोहल्ला बस सेवा आज से शुरू की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम योगी ने विक्रम बत्रा की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल विजय के अमर नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित, वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। कारगिल की चोटियों पर उनका पराक्रम हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम और शौर्य की भावना को सदैव जागृत करता रहेगा। जय हिंद0
0
Report
पुनपुन नदी जलस्तर में कमी, प्रभावित क्षेत्रों में राहत और नाव सुविधा जारी
Masaurhi, Bihar:पुनपुन नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 7 सेंटीमीटर की गिरावट। लेकिन अभी भी खतरे के निशान से 2.88 मीटर ऊपर। पुनपुन नदी के उफान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। जो लोगों के लिए राहत की खबर है। सोमवार से लेकर मंगलवार की शाम 4 बजे तक जलस्तर में 7 सेंटीमीटर की गिरावट रिकॉर्ड की गई। वर्तमान में श्रीपालपुर के समीप खतरे के निशान 50.60 से बढ़कर 53.48 मीटर तक है। बुधवार को नदी के जलस्तर में हर चार घंटे में एक सेंटीमीटर की गिरावट है। जलस्तर में कमी से लोगों को थोड़ा सुकून तो मिला है। इसके वाबजूद अभी भी नदी के तटबंधों से ओवरफ्लो करता नदी का पानी निचले इलाकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। जिला प्रशासन की टीम लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगी है। जिला प्रशासन द्वारा आवागमन से बाधित गांव सपहुआ, लखनपार, फहीमचक गांव में नाव की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पांच जगहों पर सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित जगहों पर मेडिकल कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है।0
0
Report
पैसों के विवाद में गुरुग्राम PG संचालक पर गोली: आरोपी फरार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में पैसे के लेन-देन के विवाद के कारण PG संचालक हेमेंद कौशिक को गोली मारी गई। सेक्टर-14 स्थित PG संचालक के घर पर पुराने लेन-देन को लेकर आरोपी अमरजीत ने गोली चला दी, जिससे हेमेंद कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के वक्त पत्नी और एक दोस्त घर पर मौजूद थे। गुरुग्राम पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
मसौढ़ी में मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म: दो युवक गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. मसौढ़ी, पीपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई. जहां एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए. परिजनों ने पीपरा थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने एक्शन लिया महज कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपने घर अकेली थी. उसके परिजन किसी कार्यवश पुनपुन गए थे. इस दौरान दोनों आरोपी उसके घर में घुंच आए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. दोनों आरोपियों ने उसके साथ गलत किया. शोरगुल होने की आशंका से आरोपियों ने उसका मुंह भी बंद कर रखा था. उसके साथ मारपीट भी गई. बाद में दोनों मौके से फरार हो गए. परिजन जब घर पहुंचे तो पीड़ित को जख्मी हालत में पाया. सूचना पर पुलिस पहुंची. दोनों आरोपियों की पहचान होने पर पुलिस उनके पीछे लगी. तकनीकी टीम की मदद से एक आरोपी को मसौढ़ी और दूसरे को केवड़ा के समीप से गिरफ्तार किया गया. पीपरा थाना के एसएचओ प्रिंस कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धीरज और बबलू पीपरा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. पीड़ित को चिकित्सा हेतु पटना भेजा गया है.0
0
Report
रात के अंधेरे में पप्पू यादव ने बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्था पर सवाल उठाए
Hajipur, Bihar:आधी रात को सीएम के बाढ़ राहत शिविर में पप्पू यादव का छापा, खाना खाकर भड़के - बोले, जली दाल और कच्चा चावल परोसा जा रहा है बिहार में बाढ़ के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने देर रात बड़ा सियासी हंगामा खड़ा कर दिया। हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पास बने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ राहत शिविर में पप्पू यादव ने रात के अंधेरे में औचक निरीक्षण किया।शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर पप्पू यादव ने पूरे कैंप का जायजा लिया और वहीं का बना खाना पीड़ितों के साथ बैठकर खाया। खाना खाते ही वे व्यवस्था पर जमकर बरसे।पप्पू यादव ने कहा कि राहत शिविर में परोसा जा रहा खाना इंसान के खाने लायक नहीं है। "जला हुआ दाल और कच्चा चना की सब्जी, कच्चा चावल परोसा जा रहा है" उन्होंने कहा राहत शिविर में रह रहे लोगों ने भी पप्पू यादव से शिकायत की। लोगों का कहना था कि जब कोई बड़ा नेता या अधिकारी आता है तभी व्यवस्था ठीक दिखती है। मुख्यमंत्री जी आए थे तो उस दिन रेड कार्पेट बिछाकर सारी व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी, लेकिन उनके जाते ही सब धराशायी हो गया। प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है, भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।निरीक्षण के दौरान पप्पू यादव ने शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच 500-500 रुपये के नोट बांटे और महिलाओं को सैनेटरी पैड का वितरण किया।राहत शिविर के बाद पप्पू यादव सीधे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे। देर रात तेरसिया गांव में उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की।यहां उन्होंने खुद अपने हाथों से पूरी बनाई और बाढ़ पीड़ितों को खिलाया। ग्रामीण इलाके में भी उन्होंने देर रात तक लोगों के बीच 500-500 रुपये के नोट बांटे और महिलाओं को सैनेटरी पैड दिया। पप्पू यादव ने वहीं बाढ़ पीड़ितों के साथ रात्रि विश्राम किया।पप्पू यादव के पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने उनके हाथ का बनाया खाना खाया और आर्थिक मदद ली।जी मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने सरकार और वैशाली जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। राहत के नाम पर बद से बदतर व्यवस्था है। हम रात भर राघोपुर में ही पीड़ितों के साथ रहेंगे और हर संभव मदद करेंगे।0
0
Report
Masaurhi के बाढ़ में दो किशोर डूबे, एक की तलाश जारी
Masaurhi, Bihar:बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे। एक को ग्रामीणों ने बचाया दूसरा की तलाश जारी। मसौढ़ी गौरीचक थाना क्षेत्र के रामगंज में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो लड़के डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह एक को बचा लिया जबकि एक की तलाश जारी है। डूबा हुआ बच्चा प्रियांशु वैशाली जिला का रहने वाला है जो अपने ननिहाल रामगंज आया हुआ था। वह गांव के ही एक लड़के के साथ नहाने चला गया। दोनों कमर भर पानी में नहा रहे थे। इस दौरान प्रियांशु के साथ आए लड़के का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए प्रियांशु आगे बढ़ा। बचाने के क्रम में वह भी डूबने लगा। आसपास के लोगों की नजर पडने पर लोग मदद के लिए दौड़े। एक किशोर को तो बचा लिया गया लेकिन प्रियांशु की कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार की देर शाम तक उसकी खोजबीन जारी थी।0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर में नि:शुल्क शो: 'हनुमान अंश' के शोज हाउसफुल आस्था का संगम
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर में 'हनुमान अंश' का निःशुल्क शो हाउसफुल - अशोकनगर में 'हनुमान अंश' के दोनों शो हाउसफुल, - सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत, - पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी की पहल पर निःशुल्क प्रदर्शन - भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार को भी दोपहर 3 बजे होगा विशेष शो, एंकर-अशोकनगर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी की पहल पर नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। फिल्म के शुरू होने से पहले गूंजे सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति के हुजूम के चलते दोनों शो पूरी तरह हाउसफुल रहे। जब आस्था सच्ची हो, तो नजारा कुछ ऐसा ही होता है। अशोकनगर में नीम करौली बाबा के जीवन और हनुमान भक्ति पर आधारित धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। फिल्म के प्रदर्शन से ठीक पहले पूरे सभागार ने एक स्वर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। पहला शो विशेष रूप से क्षेत्र की महिलाओं के लिए रखा गया था, जो पूरी तरह पैक रहा। वहीं दूसरे शो में भी पैर रखने की जगह नहीं बची। दर्शकों ने नीम करौली बाबा के चमत्कारी जीवन और उनकी हनुमान भक्ति के प्रसंगों को बड़े पर्दे पर भावविभोर होकर देखा。 आधुनिक दौर में सनातन संस्कृति और बजरंगबली के प्रति यह अटूट श्रद्धा साफ संदेश देती है कि आस्था का रंग आज भी सबसे गहरा है।0
0
Report
मराठा आरक्षण के लिए आत्महत्या: लातूर-उदगीर मार्ग पर रास्तारोको समाप्त
Latur, Maharashtra:लातूर ब्रेकिंग न्यूज... आत्महत्या करू नका, मी तुमच्यासाठीच आहे.... जरांगे पाटलांचा आंदोलकांना भावनिक संदेश.... ‘आपला एकही माणूस कमी व्हायला नको’; जरांगेंचं आंदोलकांना आवाहन.... जरांगे पाटलांचा फोन अन् रास्तारोको मागे.... प्रशासनाच्या लेखी आश्वासनानंतर आंदोलन स्थगित.... सुनील बिरादार यांच्या आत्महत्येनंतर नातेवाईक आक्रमक.... नातेवाईकांचा चार तास रास्तारोको आंदोलन... लातूर-उदगीर महामार्गावरील चार तासांचं आंदोलन स्थगित.... वाहतूक पुन्हा सुरळीत.... मराठा आरक्षणासाठी सुनील बिरादार यांनी आत्महत्या केल्यानंतर लातूर-उदगीर महामार्गावर सुरू झालेलं रास्तारोको आंदोलन अखेर स्थगित करण्यात आलंय... दरम्यान, मनोज जरांगे पाटील यांनी आंदोलकांशी फोनवरून संवाद साधत सरकारवर गंभीर आरोप केले... ‘सरकार मुद्दाम करत आहे... तुम्ही आत्महत्याचे नका... मी आहे तुमच्यासाठी... आपला एकही माणूस कमी व्हायला नको,’ असा भावनिक संदेश जरांंगे पाटलांनी आंदोलकांना दिला... त्यानंतर प्रशासनाकडून कुटुंबीयांच्या मागण्यांबाबत लेखी आश्वासन मिळालं... आणि जरांगे पाटलांच्या संवादानंतर आंदोलकांनी रास्तारोको मागे घेतला... जवळपास चार तासांनंतर लातूर-उदगीर महामार्गावरील वाहतूक आता पुन्हा सुरळीत झाली आहे...0
0
Report
Muzaffarpur: अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर जप्त
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur me अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. गायघाट थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि असिया मन में सरकारी जमीन से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं. पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर जप्त किए. मौके पर खनन माफिया और चालक फरार रहे. इसके बाद पुलिस ने मौके से जप्त किया और थाने ले आई. एसडीपीओ ईस्ट अलय वत्स ने बताया कि गायघाट थाने की पुलिस ने सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खनन के मामले में एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर जप्त किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है.0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में संत सेना महाराज जयंती धूमधाम से मनाई; नाभिक समाज ने कार्यक्रम आयोजित
Thane, Maharashtra:भिवंडीत संत सेना महाराज जयंती उत्साहात साजरी, नाभिक समाजाकडून विविध कार्यक्रम. भिवंडी नाभिक समाज उन्नती मंडळाच्या वतीने संत सेना महाराज जयंतीनिमित्त विविध धार्मिक आणि सामाजिक कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात आले होते. मंगळवारी कोंबडपाडा येथील गाजेंगी हॉलसमोरील पार्वती मंगल कार्यालयात हा कार्यक्रम पार पडला. यावेळी सत्यनारायणाची महापूजा, भक्तिगीते सादर करण्यात आली. तसेच मान्यवरांचा सत्कार, गुणवंत विद्यार्थ्यांचा गुणगौरव आणि गरजू विद्यार्थ्यांना वह्यांचे वाटप करण्यात आले. रात्री भाविकांसाठी महाप्रसादाचे म्हणजेच भंडाऱ्याचे आयोजन झाले होते.0
0
Report
भिवंडी के देपोली राशन दुकान में कटौती पर पंचनामा, 78 लाभार्थी प्रभावित
Thane, Maharashtra:भिवंडी ग्रामीणमधील देपोली येथे रेशन धान्यात कपात केल्याच्या तक्रारीनंतर पुरवठा विभागाने कारवाई करत दुकानाचा पंचनामा केला आहे. श्रमजीवी संघटनेच्या पाठपुराव्याला यश आले आहे. भिवंडी तालुका पुरवठा निरीक्षक गौतम राऊत यांनी दुकानाची प्रत्यक्ष तपासणी करून पंचनामा केला. हक्काच्या धान्यात कपात खपवून घेतली जाणार नाही असा इशारा संघटनेने दिला असून आता या पंचनाम्यानंतर दुकानदारावर काय कारवाई होते याकडे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
नालंदा के चिकसौरा में मां पर बच्चे को पुल से फेंककर हत्या का आरोप
Pariaunna, Bihar:एंकर: चिकसौरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपने ही एक वर्षीय बच्चे को पुल से पानी से भरे गड्ढे में फेंककर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि रवि बिंद अपनी पत्नी और एक वर्षीय बच्चे के साथ अपने ससुर की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर फतेहपुर गांव स्थित ससुराल आए थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच वापस घर लौटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद पत्नी गुस्से में बच्चे को लेकर गांव के पास स्थित पुलिया के समीप पहुंची और पानी से भरे गड्ढे में बच्चे को फेंक दिया।पानी में डूबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चिकसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मासूम बच्चे की मौत की खबर जैसे ही गांव और आसपास के इलाके में फैली, लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
ITO के पास 1 करोड़ की लूट: 2 बदमाशों ने बैग चुरा लिया
New Delhi, Delhi:न्यूज़ फ्लैश- ITO के पास एक करोड़ की लूट पिस्टल की नोक पर 2 बदमाशो ने एक करोड़ की वारदात को अंजाम दिया सोमवार शाम को एक नामी बिजनेसमैन का स्टाफ ऑटो में 3 करोड़ रुपए लेकर जा रहा था स्कूटी पर सवार पर 2 बदमाशो ने ऑटो को टेक ओवर किया और पिस्टल दिखा कर नोटों से भरा एक बैग लेकर फरार हो गए ITO के पास आउटर रिंग रोड पर वारदात को अंजाम दिया गया दरियागंज पुलिस स्टेशन की टीम ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
हैदराबाद के प्रशांत नगर में ABC प्रिंटिंग में आग; पेंट कारण से तेज; दमकलें पहुँचीं
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A fire broke out at ABC Printing Industry in the Prashanth Nagar industrial area of Kukatpally, Hyderabad, late on Tuesday night. The flames reportedly intensified due to paints stored inside the printing unit. Firefighters rushed to the spot and launched efforts to bring the blaze under control. The extent of the damage and the cause of the fire are yet to be ascertained. Further details are awaited.0
0
Report
रायपुर के अस्पताल में Alpha Loop तकनीक से दुर्लभ डुअल-चेम्बर पेसमेकर सफल
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में डॉक्टरों ने एक जटिल और दुर्लभ हृदय प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। 41 वर्षीय महिला मरीज के दिल में जन्मजात नसों की अलग बनावट के कारण पेसमेकर लगाना चुनौतीपूर्ण था। डॉक्टरों ने विशेष अल्फा लूप तकनीक का इस्तेमाल कर डुअल चेम्बर पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, रायपुर में PLSVC यानी परसिस्टेंट लेफ्ट सुपीरियर वेना कावा वाले मरीज में इस तरह की प्रक्रिया का यह पहला मामला है। मामला रायपुर के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट यानी ACI का है, जहां 41 वर्षीय महिला मरीज पूर्ण हृदय अवरोध यानी Complete Heart Block से पीड़ित थीं। हृदय की धड़कन सामान्य बनाए रखने के लिए उन्हें स्थायी पेसमेकर की जरूरत थी। लेकिन मरीज की नसों की बनावट सामान्य से अलग थी। मरीज में PLSVC यानी बाईं ओर की एक अतिरिक्त शिरा जन्म के बाद भी मौजूद थी। इस वजह से पेसमेकर की लीड को सामान्य रास्ते से हृदय तक पहुंचाना मुश्किल था। ऐसे चुनौतीपूर्ण मामले में कार्डियोलॉजी विशेषज्ञों ने Alpha Loop तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक में पेसमेकर की लीड को विशेष घुमाव देकर हृदय के दाहिने हिस्से तक पहुंचाया जाता है। डॉक्टरों ने लीड को सफलतापूर्वक स्थापित करने के बाद Dual Chamber Pacemaker लगाया। प्रक्रिया के बाद पेसमेकर की लीड की स्थिति और कार्यप्रणाली संतोषजनक रही और मरीज की हालत स्थिर बताई गई है। पूरी प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने पूरी की। खास बात यह है कि मरीज का पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया। अस्पताल के मुताबिक, जटिल हृदय प्रक्रियाओं में यह सफलता रायपुर में उन्नत कार्डियक सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।0
0
Report
Advertisement
