110085
रिठाला में अवैध फैक्ट्रियों पर प्रशासन की कार्रवाई, कई फैक्ट्रियां सील
Delhi, Delhi:रिठाला में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई फैक्ट्रियों को सील कर दिया। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और यह कार्रवाई की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओबीसी के सरपंच पदों की संख्या घटकर 6207, 512 कम
Nagpur, Maharashtra:या बातमीवर बबनराव तायवाडे यांचा बाईट पाठवला आहे ओबीसींसाठी आरक्षित सरपंचपदांची संख्या पूर्वीच्या तुलनेत ५१२ ने कमी होणार आहे - ग्रामपंचायत निवडणुकीतील आरक्षण ५० टक्क्यांच्या मर्यादित ठेवण्याचे आदेश राज्य निवडणूक आयोगाने दिले आहेत - त्यानंतर ग्रामविकास विभागाने १५ जिल्ह्यातील ओबीसींच्या सरपंच पदांबाबत सुधारित आदेश काढले आहेत - राज्य निवडणूक आयोगाच्या १३ जून २०२५ च्या आरक्षण निश्चित करण्याच्या अधिसूचनेनुसार १५ जिल्ह्यातील ग्रामपंचायतीमध्ये ओबीसींसाठी सरपंचपदाची ६ हजार ७१९ पदे आरक्षित करण्यात आली होती - ३० एप्रिलच्या नव्या आदेशा नुसार ओबीसींसाठी आरक्षित पदांची संख्या आता ६ हजार २०७ करण्यात आली आहे - खुल्या प्रवर्गासाठी आधी १३ हजार ७७ एवढी पदे निश्चित होती,ती संख्या आता ५१२ ने वाढून १३ हजार ५८९ एवढी झाली आहे0
0
Report
बेगूसराय में देवर-भाभी के हथियार लहराकर भोजपुरी गाने की रील वायरल
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बिहार में हथियार लहराना और भोजपुरी गाने पर रील बनाने के दौरान हथियार लहराते का सिलसिला जारी है। अब तो लड़की भी हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर रील बनाने की जुनून सवार हो गया है। ऐसा ही मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां एक लड़की अपने देवर के साथ हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर रील बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रैली लक्ष्मणटोल का वीडियो और फोटो, है। जहां सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन ने खड़े किए गंभीर सवाल। बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में देवर और भाभी भोजपुरी के ‘रंगदारी’ वाले गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाभी के हाथ में कट्टानुमा हथियार दिखाई दे रहा है, जबकि दोनों रील के दौरान ठुमके लगाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखाई दे रहे देवर -भाभी चमथा रैली लक्ष्मणटोल, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वायरल पोस्ट में भाभी की पहचान रूपा कुमारी, पति सुमंजय कुमार और देवर की पहचान अवध कुमार, पिता लक्ष्मण राय के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, इन पहचान और हथियार की वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。 इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक अन्य तस्वीर भी वायरल है। इस तस्वीर की जी मीडिया पुष्टि नहीं करती है।सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की रील और वायरल होने की चाहत अब युवाओं को किस दिशा में ले जा रही है, यह वायरल तस्वीर और वीडियो गंभीर सवाल खड़े करते हैं। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वास्तविक है और सार्वजनिक रूप से उसका प्रदर्शन किया गया है, तो मामला केवल रीलबाजी तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि पुलिस जांच का विषय बन जाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर खुलेआम हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो सकता है, तो स्थानीय पुलिस की नजर इस पर कब पड़ेगी। वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर स्थानीय पुलिस से मांग उठ रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार की वास्तविकता, उसे रखने वाले व्यक्ति की पहचान और वीडियो कब तथा कहां बनाया गया—इन सभी बिंदुओं की जांच जरूरी है।अगर वीडियो और तस्वीरें सही पाई जाती हैं, तो क्या पुलिस हथियार प्रदर्शन और संबंधित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करेगी। यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल वायरल वीडियो और तस्वीरों की जी मीडिया पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस की आधिकारिक जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
चौमूं में बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ की भव्य कावड़ यात्रा शुरू
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ की कावड़ यात्रा मालेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा हुई शुरू महारकलाँ से चौमू पहुंचेगी कावड़ यात्रा कावड़ यात्रा का जगह-जगह किया जा रहा स्वागत हेलीकॉप्टर से कावड़ यात्रा पर की जाएगी पुष्प वर्षा पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी कावड़ यात्रा में शामिल यात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा खुद भी कावड़ लेकर चल रहे पैदल सामोद हनुमानजी और मालेश्वर मंदिर से रामलाल की हैं गहरी आस्था0
0
Report
Advertisement
प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली, राजनीति में नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली0
0
Report
NH-44 पर जाम खुलवाने के दौरान हमले: DSP वीरेंद्र के परिवार ने सुरक्षा मांगी
Ambala, Haryana:अंबाला में NH-44 जाम खुलवाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले का मामला लगातार तूल पकड़ता है। इसी मामले में आज रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन ने अंबाला के शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर सरकार से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जाम खोलवाने की कार्रवाई में घायल हुए DSP वीरेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनकी पत्नी ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए डीसी को मांग पत्र सौंपा। दरअसल, गुरसिमरन सिंह मंड से जुड़े विवाद और गिरफ्तार किए गए युवाओं की रिहाई की मांग और मंड व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर सिख समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान NH-44 पर करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना में DSP वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसी घटना को लेकर आज रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन के सदस्य शहीद स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सरकार से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, घायल DSP वीरेंद्र की पत्नी और उनके परिजन भी प्रदर्शन में शामिल हुए। DSP की पत्नी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर इस तरह के हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मिले और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा इन मुकदमों की जांच वे NIA से करवाना चाहते हैं, ताकि दूध ka दूध और पानी का पानी हो सके। इस दौरान एसोसिएशन और DSP वीरेंद्र के परिजनों की ओर से डीसी को मांग पत्र भी सौंपा गया। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन और सरकार की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
बोईसर एमआईडीसी में ब्लास्ट: मजदूर घायल, प्रशासन मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:पालघर के बोईसर एमआईडीसी में ब्लास्ट की खबर सामने आई है। बोईसर तारापुर एमआईडीसी स्थित विराज प्रोफाइल कंपनी में यह ब्लास्ट हुआ। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, उत्पादन शुरू रहने के दौरान ब्लास्ट हुआ। हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका है। प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं。0
0
Report
Advertisement
पानीपत में एक लाख पौधे लगाकर शुरू हुआ हरियाणा का बड़ा पौधारोपण अभियान
Panipat, Haryana:पानीपत में एक लाख पौधों का लक्ष्य मनोहर लाल ने किया अभियान का शुभारंभ. मनोहर लाल ने कहा पौधारोपण औपचारिकता नहीं जीवन जीने की जरूरत. जेन जी को लेकर मनोहर लाल का बड़ा बयान उम्र नहीं, सोच और ऊर्जा बनाती है युवा. पानीपत, पानीपत की ऑफिसर्स कॉलोनी में सोमवार को पौधारोपण अभियान का शुभारंभ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने आमजन, युवाओं और बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने की जरूरत है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पानीपत में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य सराहनीय है और अभियान के तहत एक दिन में हजारों पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों, युवाओं और सभी गणमान्य लोगों का इस अभियान से जुड़ने के लिए आभार जताया. ‘जेन जी’ पर बोले मनोहर लाल—उम्र से नहीं, मन से होता है युवा. युवाओं की भूमिका पर बोलते हुए मनोहर लाल ने ‘जेन जी’ का उल्लेख करते हुए कहा कि जेन जी पहले भी समाज से जुड़ी रही है, आज भी जुड़ी है और आगे भी जुड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें खुद को जेन जी से अलग नहीं समझना चाहिए। युवा होने का आकलन केवल आयु से नहीं, बल्कि मन से होता है। यदि मन में तेज, ओजस्वी विचार और समाज व देश के लिए काम करने की क्षमता बनी रहे तो व्यक्ति हमेशा युवा रहता है. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को हमेशा आगे रखा गया है। इस आयु वर्ग में जो ऊर्जा और क्षमता होती है, उसका भरपूर उपयोग समाज और देश के हित में किया जाना चाहिए. ‘कोविड ने समझाई ऑक्सीजन की कीमत’ पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परिवार में बुजुर्ग और छोटे बच्चे हर व्यक्ति पौधा नहीं लगा सकता, इसलिए युवाओं को उनके नाम पर भी पौधे लगाने चाहिए। यदि पर्याप्त संख्या में पेड़ नहीं लगाए गए तो आने वाले समय में गंभीर संकट पैदा हो सकते हैं. उन्होंने कोविड काल को याद करते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले कोरोना महामारी के दौरान सबसे बड़ी जरूरत ऑक्सीजन की सामने आई थी। लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर और पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन उपलब्ध करानी पड़ी। उद्योगों तक को बंद कर ऑक्सीजन उत्पादन को प्राथमिकता देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस संकट ने यह स्पष्ट कर दिया कि ऑक्सीजन और पर्यावरण हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं. लगातार चलाना होगा पौधारोपण अभियान. मनोहर लाल ने कहा कि पेड़ लगाना कोई सामान्य नारा या औपचारिकता नहीं है। यह स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधारोपण अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि लगातार पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आएगा तो इसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, युवाओं और अन्य गणमान्य लोगों ने भी पौधे लगाए. संबोधन मनोहर लाल केन्द्रीय मंंत्री0
0
Report
देवरिया हादसे: i20 और Kia की भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर में बीती देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। HP पेट्रोल पंप के सामने देवरिया से गोरखपुर जा रही i20 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही Kia कार से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल देवरिया भेजा गया। टक्कर के बाद i20 कार में आग लग गई, जिसे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। हादसे में Kia कार के चालक सारिक, निवासी अबूबकर नगर, थाना कोतवाली देवरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवाया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
चौमूं स्टेडियम में युवक पर हमला: एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के चौमूं से खबर खेल स्टेडियम में एक युवक पर हुए हमले का मामला आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने थाने में दिया था धरना पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की समझाइश के बाद शांत हुआ था मामला pुलिस ने आफताब नाम के शख्स को किया गिरफ्तार चार नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला 3 आरोपियों की पुलिस कर रही है तलाश अशोक सैनी नाम के युवक पर हुआ था हमला ADCP राजेश कुमार गुप्ता कर रहे हैं मॉनिटरिंग एंकर- जयपुर के चौमूं स्थित खेल स्टेडियम में युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आफताब नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, पुलिस अब तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। दरअसल, अशोक सैनी नाम के युवक पर खेल स्टेडियम में हमला किया गया था। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर बड़ी संख्या में लोग चौमूं थाने पहुंचे और धरना दिया था। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश की, जिसके बाद मामला शांत हुआ था। पुलिस ने अब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की मॉनिटरिंग ADCP राजेश कुमार गुप्ता कर रहे हैं। थानाधिकारी हर्बेन्द्र सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बाइट राजेश गुप्ता ADCP0
0
Report
Advertisement
जालौन में शराब के पैसे न देने पर दबंगों की बर्बर पिटाई, युवक गंभीर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शराब के लिए पैसे न देना युवक को पड़ा भारी, शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने युवक से की जमकर मारपीट, दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को जमीन पर पटक-पटककर कर पीटा, दबंगों की मारपीट से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक आशीष कुमार, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड की घटना। बाइट:- आशीष कुमार--घायल युवक0
0
Report
नर्मदापुरम में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का संयोग, शिव भक्तों की भीड़
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम के सेठानी घाट स्थित विंध्याचल शेड में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 37वें वर्ष में भगवान पार्थिवेश्वर महादेव का दिव्य रुद्राभिषेक, भस्म आरती और महाआरती का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। भगवान भोलेनाथ के अभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल शेड पहुंचे। सावन सोमवार होने के कारण शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। नर्मदा तट पर शिव आराधना के इस आयोजन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया。 यहीं प्राचीन श्री काले महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। नागपंचमी के कारण मंदिर में शिव पूजा के साथ नागदेवता के पूजन को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। काले महादेव मंदिर की सबसे खास बात यहां स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर रहा। मंदिर के ऊपरी शिखर पर विराजमान नागचंद्रेश्वर भगवान के पट नागपंचमी के अवसर पर ही खोले जाते हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर यहां भी नागपंचमी के दिन विशेष दर्शन की परंपरा है। सुबह से ही नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। ज्योतिषाचार्य आचार्य सोमेश परसाई ने बताया कि नागपंचमी के दिन भगवान शिव और नागदेवता की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। श्रावण मास में नर्मदा किनारे भगवान भोलेनाथ की आराधना और रुद्राभिषेक को पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि नागपूजन से परिवार की रक्षा, सुख-समृद्धि और कालसर्प दोष से मुक्ति की कामना की जाती है। नागपंचमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ सामंजस्य बनाकर रहने का संदेश भी देता है। नर्मदापुरम में सावन सोमवार और नागपंचमी के संयोग पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने शहर के शिवमय माहौल को और खास बना दिया। सेठानी घाट से लेकर काले महादेव मंदिर तक हर तरफ श्रद्धा और भक्ति की तस्वीर नजर आई。0
0
Report
जगदलपुर में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: मंगल सिंह गिरफ्तार, 285 नशीली टैबलेट जब्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बस्तर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस ने इंद्रावती नदी के पुराने पुल के पास से एक आरोपी को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया आरोपी बिना नम्बर के डीलक्स मोटर सायकल में सवार होकर यहां पहुंचा था और ग्राहक का इंतज़ार कर रहा था मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह को धर दबोचा आरोपी पंजाब के अमृतसर का निवासी है, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने प्रतिबंधित.nशीली टेबलेट कुल 5 पत्ता 285 नग जब्त की, जप्तशुदा नशीली टेबलेट एवं मोटर सायकल की अनुमानित कीमत लगभग 50,000/- रूपये आंकी गई है, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21B के तहत मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
Advertisement
बारां दौरे पर CM भजनलाल शर्मा, 2400 करोड़ ग्रामीण विकास कार्य पोर्टल में शामिल
Baran, Rajasthan:राम मेहताबारां - CM भजनलाल शर्मा ओर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बारां-दौरे पर दोपहर 12 बजे पहुचेंगे सीएम भजनलाल शर्मा 2400 करोड़ के ग्रामीण विकास कार्यों को पोर्टल पर शामिल करेंगे पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देंगे और अमृत वाटिका, हाट बाजार, लाइब्रेरी का करेंगे शुभारंभ SHG को 10 करोड़ का चेक और सखी योजना में स्कूटी वितरण भी करेंगे सासंद दुष्यंत सिंह, विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा, प्रताप सिंह सिंघवी भी रहेंगे मौजूद0
0
Report
लखनऊ के जय प्रकाश नारायण स्कूल के बच्चों ने वार्डन के खिलाफ कार्रवाई और भर्ती की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ जय प्रकाश नारायण स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन करीब 300 बच्चों ने इकट्ठा होकर किया प्रदर्शन समाज कल्याण अधिकारी संजीव सिंह का बयान बच्चों ने स्कूल की वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति की भी उठाई मांग समाज कल्याण अधिकारी ने बच्चों से की बातचीत संजीव सिंह बोले- बच्चों की समस्याओं पर स्कूल में बैठकर होगी बातचीत बच्चों की समस्याओं का समाधान कराने का दिया भरोसा बच्चों को समझाकर प्रदर्शन किया समाप्त0
0
Report
NSUI ने NTA के खिलाफ UGC-NET गड़बड़ियों पर प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: DELHI: NSUI HOLDS PROTEST AGAINST NTA OVER UGC-NET IRREGULARITIES IN THE UGC-NET JUNE 2026 EXAMINATION/POLICE ON ALERT/ VISUALS OUTSIDE NTA OFFICE/ REAX0
0
Report
Advertisement
