110001
पार्षदों की नहीं हो रही कोई सुनवाई इसलिए थामा बीजेपी का दामन
New Delhi, Delhi:आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है जब पांच निगम पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बदरपुर से निगम पार्षद मंजू राजू निर्मल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीडवाना- कुचामन में रबी बुवाई के लिए कृषि विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में रबी फसल की बुवाई को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कृषि विभाग के अधिकारी खेतों तक पहुंचकर किसानों को बुवाई के उचित समय, खेत की तैयारी, बीज, खाद एवं उर्वरक की उपलब्धता और बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। इसी क्रम में कुचामन सिटी स्थित कृषि विभाग कार्यालय में जिले के विभिन्न उपखंडों से आए सहायक कृषि अधिकारियों और कृषि पर्यवेक्षकों की जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं बैठक आयोजित की गई। कार्यशाला में कृषि अधिकारी डॉ. रमेश बेनीवाल, डॉ. प्रभुदयाल चौधरी, जगदीश प्रसाद, कमलकांत और कमलेश कुमार ने रबी फसल बुवाई 2026 के लक्ष्यों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे फील्ड में रहकर किसानों से सीधा संपर्क करें और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार किसानों को उचित कृषि सलाह उपलब्ध कराएं, ताकि रबी फसलों की बेहतर पैदावार सुनिश्चित की जा सके। कृषि अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल चौधरी ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर से रबी फसलों की बुवाई को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों की जरूरत के अनुसार खाद एवं उर्वरक की उपलब्धता और उनके उचित वितरण की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। उन्होंने किसानों से अपील की कि इस वर्ष कम बारिश को देखते हुए खेत की उचित तैयारी के बाद ही बुवाई करें। जहां आवश्यकता हो, वहां गहरी जुताई कर मिट्टी में उपलब्ध नमी का बेहतर उपयोग किया जाए। कृषि विभाग का प्रयास है कि किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन मिले और बुवाई से लेकर फसल प्रबंधन तक जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इधर जिले में खरीफ फसलों की कटाई का दौर भी तेज हो गया है। खेतों में किसान फसल काटने के साथ ही थ्रेसर के जरिए अनाज अलग करने में जुटे हुए हैं। परिवार के सदस्य भी फसल समेटने में सहयोग कर रहे हैं। थ्रेसिंग के बाद किसान अनाज को सुरक्षित रखने की तैयारी में जुटे हैं। कई महीनों की मेहनत के बाद तैयार हुई फसल को खेत से खलिहान और फिर घर तक सुरक्षित पहुंचाना किसानों की प्राथमिकता है। मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए किसान जल्द से जल्द अपनी उपज सुरक्षित करने में जुटे हैं। किसान परसाराम ने बताया कि यह समय किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई महीनों की मेहनत के बाद फसल तैयार हुई है और अब उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। किसानों को उम्मीद है कि मौसम साथ देगा और उनकी मेहनत से तैयार हुई फसल सुरक्षित घर तक पहुंचेगी। वहीं किसानों ने सरकार से सभी प्रमुख फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है।0
0
Report
ओटू हेड में ट्रक गिरा, चालक की मौत; 5–6 घंटे चले रेस्क्यू
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा के ओटू हेड से देर रात एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर ओटू हेड में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक रानियां में लोहे और सरिया का सामान छोड़कर सिरसा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ओटू हेड के पास अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर हेड में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद ऐलनाबाद की एसडीएम अदिति सिंघानिया भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद ट्रक को हेड से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ट्रक को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं, ट्रक चालक के शव को बाहर निकालने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम ने रस्सी की मदद से मृतक के शव को बाहर निकाला। देर रात हुए इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रक का संतुलन बिगड़ने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे में चालक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। सूचना का पता चलने पर मच्छी निकालने वाले भी वहां मौजूद थे। कुछ देर बाद ओटू गांव से सरपंच प्रतिनिधि शरणजीत सिंह भी गाड़ी लेकर पहुंचे। देखते ही देखते वहां से गुजरने वाले लोगों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और हाइड्रा को बुलाया गया। ड्राइवर को भी रस्सी से खींचकर बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। कुछ देर बाद ट्रक को हाइड्रा से बाहर निकाला गया। घटना के बाद से एरिया में चौकसी बढ़ा दी है ताकि कोई और हादसा नहीं हो सके। जब ट्रक ओटू वियर में गिरा। उस समय मच्छी पकड़ने का काम कर रहे कुछ व्यक्ति वहां पर मौजूद थे। उन्होंने ट्रक व ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश की, परंतु नहीं निकाल पाए। तभी कुछ समय बाद सरपंच प्रतिनिधि शरणजीत सिंह आ पहुंचे। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। ऐलनाबाद एसडीएम अदिति भी पहुंच गई। इस राहत बचाव कार्य में ग्रामीण और प्रशासन की टीम करीब पांच से 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। लोगों ने ओटू वियर के अंदर जाकर जोखिम को चुनौती देते हुए मदद को आगे आए और ड्राइवर व ट्रक को रस्सियों से खींचकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना पर ट्रक मालिक भी रात को पहुंच गया। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई और वे सिरसा पहुंचे। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। अरोड़ा ट्रांसपोर्ट कंपनी का यह ट्रक रानियां में सरिया लोहे का सामान खाली करके सिरसा जा रहा था। अनियंत्रित होकर घग्गर में गिर गया। ड्राइवर करनौली, फतेहाबाद का रहने वाला है और 65 वर्षीय नाहर सिंह की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। यह ट्रक सिरसा के ऑटो मार्केट से सुभाष चंद्र का है। ओटू हेड पर लगी सीमेंटनुमा ग्रिल भी टूट गई, जिससे अन्य वाहनों के लिए खतरा बढ गया। रानियां से आते समय ट्रक सीधा टकराने से ग्रिलें काफी क्षतिग्रस्त हुई। इससे पुलिस की चौकसी बढ़ गई है और रातभर से निगरानी रखी जा रही है। कहीं और हादसा न हो जाए। ग्रामीणों की प्रशासन से इसे जल्द ठीक कराया जाने की मांग है।0
0
Report
मुज़फ्फर नगर रॉड पर काले तेल से मोबिल ऑयल बनाने की फैक्ट्री में हादसा।कई लोग घायल मौत की भी आशंका
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... पेंट फैक्ट्री में हादसा एंकर ... शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित मोबिल ऑयल की फैक्ट्री में बॉलर फटने से हादसा हो गया है जहां हादसे में काम कर रहे कई लोगों के घायल होने की सूचना है घटना के बाद फैक्ट्री मालिक मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकते रहे फैक्टी का गेट बंद कर दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को शामली किसी भी अस्पताल में ना ले जाकर सीधे मेरठ के लिए रवाना हो गई। वहीं आसपास के लोगों में चर्चा है कि कई लोग घायल होने के साथ-साथ एक दो व्यक्ति की मौत की आंशका जताई जा रही है।जबकि इनकी पुष्ट्रीकोई नही कर रहा है। .... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर मोबिल ऑयल बनाने की फैक्ट्री का है।जहां सिटी के तालाब रोड निवासी पंकज जैन की फैक्ट्री बताई जा रही है। घटना करीब 10:00 बजे की है।जहां आयल बनाते वक्त एक हादसा हो गया हादसे में करीब तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें एक की हालत गंभीर है जबकि दूसरे को काफी गम छोटे आई हैं घायलों को फैक्ट्री संचालक द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल मेरठ भेज दिया गया। चर्चा है की मशीन के पार्ट्स का समय रहते हुए मरम्मत कार्य नहीं हुआ जिसके चलते हादसा हुआ है। वही इस मामले में थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है मामले के बारे में जानकारी की जा रही है संपूर्ण जानकारी होने के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में चर्चा है कि इसमें कई लोग घायल हैं और कुछ के मरने की भी आशंका जताई जा रही है.। हालांकि अभी हादसे में मरने वालों की पुष्टि नहीं की जा सकती।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में डेढ़ किलो पत्थर से बवासीर के घरेलू इलाज पर डॉक्टरों ने बचाई जान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में बवासीर की सिकाई के चक्कर में मलाशय में फंसा डेढ़ किलो का पत्थर, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान कानपुर। उर्सुला अस्पताल के डॉक्टरों ने 5 तारीख को मलाशय में फंसे लगभग डेढ़ किलो के पत्थर को ऑपरेशन करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मरीज खौलते पानी में पत्थर गर्म कर अपने मलद्वार की सिकाई कर रहा था, उसी दौरान पत्थर फिसलकर मलाशय के अंदर चला गया। पत्थर फंसने के कारण मरीज का मल और गैस पास होना बंद हो गया था। गंभीर हालत में ओपीडी पहुंचे मरीज की डॉक्टर प्रशांत मिश्रा और उनकी टीम ने तुरंत जांच कराई और उसी दिन शाम को सर्जरी करके पत्थर बाहर निकाला। यह पूरा मामला तब सामने आया जब 45 वर्षीय ओम प्रकाश निषाद नाम के एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल की ओपीडी पहुंचे। मरीज ने बताया कि वह बवासीर से राहत पाने के लिए घरेलू इलाज के तौर पर खौलते पानी में पत्थर गर्म करके सिकाई कर रहा था तभी पत्थर अनजाने में फिसलकर मलाशय में चला गया। करीब डेढ़ किलो का पत्थर मलाशय में फंसने की वजह से मरीज का लैट्रिन और हवा पास होना बंद हो गया। जिससे उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि जब ओम प्रकाश ओपीडी में आए तो उन्होंने अपनी समस्या बताई। मरीज ने कहा कि सिकाई के दौरान पत्थर अंदर चला गया है, जो उंगली से महसूस हो रहा है लेकिन हवा और लैट्रिन पास नहीं हो पा रही है। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत मरीज का एक्स-रे कराया। एक्स-रे रिपोर्ट आने पर मरीज की बात सही निकली और मलाशय में कम से कम डेढ़ किलो का बड़ा पत्थर दिखाई दिया। डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि एक्स-रे में पुष्टि होने के बाद मरीज के ऑपरेशन की तुरंत तैयारी की गई। उसकी जरूरी जांचें कराई गईं और उसी दिन शाम को लगभग 6 से 8 बजे के बीच ऑपरेशन करके पत्थर को बाहर निकाल दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि यदि मरीज का समय पर ऑपरेशन नहीं होता, तो मलाशय में अंदरूनी रुकावट की वजह से स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। इस घटना के बाद डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को झोलाछाप नीम-हकीमों के पास जाने या गर्म पत्थर से सिकाई करने जैसे जोखिम भरे घरेलू तरीकों से बचना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि अस्पतालों में पढ़े-लिखे योग्य डॉक्टर बैठते हैं, इसलिए मरीज किसी भी समस्या में सीधे योग्य डॉक्टरों से संपर्क कर सही इलाज कराएं।0
0
Report
नाना पाटेकर के निधन पर मिथुन चक्रवर्ती का भावुक बयान
Noida, Uttar Pradesh:अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर कहा, "वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे, मुझे बहुत दुख हुआ। वे मेरे करीबियों में से थे। एक आम आदमी की तरह रहते थे... बहुत लोगों की मदद करते थे..."0
0
Report
कानपुर: काशीराम आवास योजना धोखाधड़ी में भाई-बहन गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। काशीराम आवास योजना के नाम पर लोगों से लगभग 7 लाख की ठगी करने के मामले में जाजमऊ पुलिस ने भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोप है की तिवारीपुर निवासी ओजस्वी तिवारी, राजेश तिवारी, ने लोगों से काशीराम आवास योजना के तहत7 लाख लेकर ठगी करी वही यह दोनों भाई बहनों पर दस हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा था, जिसे सर्विलांस टीम जाजमऊ पुलिस की टीम द्वारा नोएडा से गिरफ्तार किया गया, वही भाई बहन उर्फ बंटी बबली ने आवास योजना में मकान दिलाने का झांसा देकर लोगों से रुपये लिए और उन्हें आवास दिलाने का भरोसा दिलाते हुए लोगों को झांसा दिया था, शिकायत मिलने के बाद जाजमऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे कितनी रकम वसूली गई。 पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके बैंक खातों और लेन-देन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि मामले में ठगी का दायरा बढ़ सकता है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बरेली हादसा: डंपर से टकराकर 2 युवक मौत, एक घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग खड़े डंपर में पीछे से घुसे बाइक सवार 3 लोग एक्सीडेंट में 2 युवको की मौके पर हुई मौत 1 गम्भीर रूप से घायल घायल युवक को ईलाज ले लिए सीएचसीके कराया गया भर्ती सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे देवरनिया थाना क्षेत्र के कटरा ढाल के पास सतीश ढाबे ले सामने की घटना ।0
0
Report
खेकड़ा में शॉर्ट सर्किट से घर-दुकान में आग, गैस सिलेंडर फटने से 4 घायल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के खेकड़ा में शॉर्ट शर्किट से दुकान और मकान में लगी आग। आग लगने से मकान में रखा गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ। आग की चपेट में आने से दो बच्चे समेत चार लोग झुलसे। बच्चों की हालत गंभीर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती। मौके पर फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में सामने आई घटना0
0
Report
रतलाम की संकरी गली में ट्रैक्टर ने रिवर्स लेते हुए बाइक सवार की मौत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में ट्रैक्टर चालक की एक छोटी सी लापरवाही बाइक सवार की मौत की वजह बन गई। मामला बजरंग नगर क्षेत्र का है, जहां संकरी गलियों से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे बाइक पर सवार मुरैन खान भी अपने घर जा रहे थे। घर कुछ ही दूरी पर था, लेकिन संकरी गली होने के कारण वे ट्रैक्टर को ओवरटेक नहीं कर पाए और पीछे ही चल रहे थे। अचानक एक मोड़ पर ट्रैक्टर चालक ने वाहन रोककर, बिना पीछे देखे ट्रैक्टर को रिवर्स लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे मौजूद मुरैन खान ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,0
0
Report
Advertisement
नई सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में 12 निकाले, 4 मौत; रेस्क्यू अभी 4-5 घंटे
New Delhi, Delhi:न्यू सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीएम अजय कुमार ने बताया कि नई सीमापुरी में राहत और बचाव कार्य लगातार करीब 14 घंटे से जारी है। अब तक मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल 8 लोगों का इलाज गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहा है। डीएम ने बताया कि आसपास की कुछ इमारतें भी खतरनाक स्थिति में हैं। ऐसी इमारतों को लेकर एमसीडी से बातचीत की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें डिमोलिश कराया जाएगा। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अनुमान है कि बचाव अभियान को पूरा होने में अभी करीब 4 से 5 घंटे और लग सकते हैं。0
0
Report
NMC ने डॉक्टरों के विज्ञापनों के लिए गाइडलाइन जारी की; AI नकली सामग्री रोक
Noida, Uttar Pradesh:NMC ने डॉक्टरों, अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों के विज्ञापन व सोशल मीडिया प्रचार के लिए नई गाइडलाइन जारी की। ‘बेस्ट’, ‘नंबर-1’, ‘टॉप’, ‘मोस्ट ट्रस्टेड’ और ‘गारंटीड इलाज’ जैसे भ्रामक दावों पर रोक। सोशल मीडिया, वेबसाइट, व्हाट्सऐप, पॉडकास्ट, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और AI प्रचार भी नियमों के दायरे में होंगे। मरीज की फोटो, वीडियो, मेडिकल रिकॉर्ड, प्रशंसापत्र या इलाज के नतीजों के गलत इस्तेमाल पर रोक, AI से नकली या बदली सामग्री बनाना भी प्रतिबंधित। डिस्काउंट, कूपन, कैशबैक, उपहार, रेफरल भुगतान और मुफ्त प्रक्रिया से मरीज आकर्षित नहीं किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य जागरूकता और जनस्वास्थ्य जानकारी देने की अनुमति होगी, लेकिन निजी या संस्थागत व्यावसायिक प्रचार नहीं किया जा सकेगा। नियम तोड़ने पर रजिस्ट्रेशन निलंबन, अन्य दंड और कानून के तहत जुर्माना हो सकता है। अस्पताल वेबसाइट पर विभाग, सुविधाएं, शुल्क और डॉक्टरों की योग्यता व विशेषज्ञता जैसी तथ्यात्मक जानकारी दी जा सकेगी।0
0
Report
नाना जी के निधन पर अक्षय कुमार: वह एकदम खास अभिनेता थे, यादें हमेशा साथ रहेंगी
Noida, Uttar Pradesh:Akshay Kumar Really saddened by the news of Nana ji’s passing. He was one of those rare actors who never needed to do too much to make you sit up and watch. That voice, that intensity, that honesty in every performance… he was completely his own. I feel fortunate that we got to work together in Welcome, and then again more recently in Housefull 5. There are so many memories from those sets that I’ll always hold close. Nana ji was truly one of a kind. It’s hard to believe you’re gone. Thank you for all the memories. You will be missed more than words can say.0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगों के लिए पैसे ट्रांसफर करवाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार किए
Durg, Chhattisgarh:एंकर-बैंक अकाउंट को 05 से 15 हजार ₹ प्रति महीने की रकम पर सायबर ठगों को किराए पर देने वाले 08 आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल पूरा मामला म्युल अकाउंट का है जिसमें ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांजैक्शन कर अपने बैंक खाते में ट्रांसकर करानें वाले आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है सभी 08 आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने के वाले है आपको बता दे की पिछले दिनों छावनी थाने में म्युल अकाउंट को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध एवं म्युल खातों के विरुद्ध छावनी और नेवई थाने और एसीसीयू की टीम द्वारा बैंक खातों की तकनीकी जांच एवं विश्लेषण किया जा रहा था जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में सभी बैंक खातों का उपयोग किया गया है बैंक खातों से संबंधित कुल 08 खाता धारकों के नाम सामने आए जिस पर बैंक से पतासाजी और पूछताछ की गई तब पता चला कि लाखों रुपए का लेनदेन इन सभी बैंक खातों में किया गया है जिसके बाद फौरन सभी खाताधारकों को धर दबोचा गया और पूछताछ करने पर पता चला कि यह सभी खाताधारक अपने बैंक के खाते को 5000 से लेकर ₹15000 तक के कमिश्न के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था जिससे संबंधित खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेन देन हो रहा था फिलहाल पुलिस ने सभी 08 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है.बाइट-मणि शंकर चंद्रा एडिशनल एसपी दुर्ग0
0
Report
वृंदावन पाणिनी गुरुकुल: टैंक सफाई में चार छात्रों की मौत, मनु कटारे सहित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-वृंदावन के महर्षि पाणिनी गुरुकुल में चार छात्रों की टैंक सफाई में मौत हो गई..जिसमें से एक छात्र मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले का रहने वाला मनु कटारे था... महज 25 साल का मनु चीचली ब्लाक के सुदरास गांव से ज्योतिष की पढ़ाई करने वृंदावन गया था... परिवार वालों को मनु की तबियत खराब होने का समाचार सुबह करीब तीन बजे मिला जिसके बाद परिजन उसका हालचाल जानने घर से वृंदावन के लिए निकले हैं... मनु کے گھر پر उसका भाई और चाचा मिले जिन्होंने बताया कि कल शाम को उनकी मनु से फोन पर बात हुई थी जिसमें मनु सकुशल था... और आज सुबह से खबर आने के बाद मीडिया के जरिए उन्हें मनु की मौत की खबर मिल रही है.. इस खबर के बाद से मनु के भाई का रो रो के बुरा हाल है.. चाचा के गुरुकुल प्रबंधन पर गम्भीर आरोप हैं... उन्होंने मामले में जांच की मांग की है । बाइट 01 - भानु कटारे,मनु का भाई बाइट 02 - बृजेश कटारे ,मनु का चाचा0
0
Report
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा
Kusu, Chhattisgarh:कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से न्यायालय ने रिमांड पर जेल भेज दिया है। आपको बता दे कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के द्वारा लगातार जनहित मुद्दों सहित अन्य मामलों को आपत्तिजनक टिप्पणी के माध्यम से सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा था। जिसको लेकर पूर्व में ही कई थाने पर एफआईआर दर्ज भी किए गए थे। इसके बाद हालिया दिनों में ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के मामले में शिकायतकर्ता शैलेंद्र शर्मा की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस ने संगठित रूप से सौहार्द बिगाड़ने के मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के वकील ने कहा कि पुलिस के द्वारा गलत तरीके से गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पूरे दिन कोर्ट में गहमागहमी का माहौल भी देखने को मिला。0
0
Report
Advertisement
