icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एक-एक कर निकले 18 कोबरा सांप के बच्चे,देखने वालों के उड़े होश

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। क्या हो अगर आपके घर में बहुत सारे सांप के बच्चे निकलने लगे।वह भी कोबरा सांप की ऐसी ही एक घटना जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के नारेमहरीपुर गांव से आई है. जहां पर मोहम्मद इरफान के घर से अट्ठारह बेबी कोबरा सांप निकल आएं. इतने सांपों को एक साथ देख हर कोई हैरान था. गृह स्वामी मोहम्मद इरफान के मुताबिक सुबह नींद से उठने के बाद वह स्नानघर पहुंचे, जहां उन्हें दो कोबरा दिखाई दिए. घबराकर बाहर निकलने पर घर के मुख्य द्वार पर भी तीन कोबरा बैठे मिले. इसके बाद घर के अलग-अलग हिस्सों में और भी सांप दिखाई देने लगे, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई.देखते ही देखते कोबरा के बच्चों के बारे में खबर जंगल की आग की तरह फैल गई. उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस बारे में गांव के लोगों ने सर्प पकड़ने वालों का निर्णय किया, तब स्नैक केचर अरुण गोस्वामी को बुलाया गया. अरुण ने सांप के बच्चों को पकड़ लिया. पकड़े गए सांपों को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. घर के पास दिखे सांप और उसके बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
0
0
Report

प्रेमी प्रेमिका ने उड़ाये जेवर और पचास हजार नगदी मामले का खुलासा,दोनों गिरफ्तार

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow19m ago
Gonda, Uttar Pradesh:प्रेमी प्रमिका ने रची साजिश,पचास हजार नगदी और जेवर चुराये,प्रेमी के घर बरामद,प्रेमी प्रेमिका भेजे गए जेल गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर बाजार में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित करते हुए परिवार के सदस्यों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। महिला आरक्षी द्वारा अलग से पूछताछ किए जाने पर उसने अपने रिश्तेदार विकास कसौधन के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत अपने ही घर से आभूषण, नगदी एवं मोबाइल फोन चोरी कराए जाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी मौसी का लड़का विकास कसौधन पुत्र जमुना, निवासी विशुनापुर, वादी के घर आता-जाता था। इसी दौरान पूनम कसौधन एवं विकास कसौधन के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। दोनों ने साथ भाग जाने की योजना बनाई, जिसके लिए धन की आवश्यकता होने पर विकास कसौधन ने घर में रखे आभूषण एवं नगदी चोरी करने की योजना बनाई। पुलिस ने प्रेमी विकास कसौधन,और प्रेमिका पूनम कसौधन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में सोने/चांदी के आभूषण व 50,000 रू0 नकद बरामद किया गया।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी मितौली अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow1h ago
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।तहसील सभागार मितौली में सेंटर बार एसोसिएशन तहसील मितौली सम्बद्ध जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ल व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी को पद गोपनीता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा अनुराग मिश्र, जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी मितौली संतदास पवार, तहसीलदार प्रभारी दिनेश कुमार सहित समस्त आगंतुक व अधिवक्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराऊ में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने चलाया गौ सम्मान हस्ताक्षर अभियान

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत रविवार को नगर के प्रमुख राठी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनआंदोलन से जोड़ना रहा। अभियान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान नगर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर गौ संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं। गौ सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक कर गौ संरक्षण के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से 27 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। अभियान का समापन भारत माता एवं गौ माता के जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गौ संरक्षण और गौ सम्मान के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

प्रसूता की मौत पर बवाल, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने तीन घंटे किया हंगामा

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow1h ago
Mathura, Uttar Pradesh:पहले भी डिलवरी के दौरान एक महिला की बलदेव हॉस्पिटल में हो चुकी है मौत मथुरा । मथुरा के महावन क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही, बिना सहमति ऑपरेशन करने और बिना जानकारी दिए दूसरे अस्पताल रेफर करने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, थाना बलदेव क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राहुल अपनी पत्नी खुशबू को 18 जुलाई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर खप्परपुर स्थित श्री बलदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने डिलीवरी में जटिलता का हवाला देकर ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया और बिना उनकी लिखित या मौखिक सहमति के ऑपरेशन कर दिया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद खुशबू की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने न तो उचित उपचार किया और न ही उसकी वास्तविक स्थिति से परिवार को अवगत कराया। आरोप है कि 19 जुलाई की सुबह अस्पताल प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के मरीज को मथुरा न्यूरो अस्पताल भर्ती कर दिया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें खुशबू की मौत की जानकारी मिली। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में शव रखकर इलाज में लापरवाही और मामले को छिपाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान मौके पर महावन और बलदेव थाना पुलिस पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया। मृतका के पति राहुल पुत्र मोहन सिंह ने महावन थाने में लिखित तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
0
0
Report

Untitledप्रसूता की मौत पर बवाल, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने तीन घंटे किया हंगामा

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow1h ago
Mathura, Uttar Pradesh:

 

मथुरा । मथुरा के महावन क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।

मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही, बिना सहमति ऑपरेशन करने और बिना जानकारी दिए दूसरे अस्पताल रेफर करने का आरोप लगाया।

आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, थाना बलदेव क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी राहुल अपनी पत्नी खुशबू को 18 जुलाई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर खप्परपुर स्थित श्री बलदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने डिलीवरी में जटिलता का हवाला देकर ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया और बिना उनकी लिखित या मौखिक सहमति के ऑपरेशन कर दिया।

परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद खुशबू की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने न तो उचित उपचार किया और न ही उसकी वास्तविक स्थिति से परिवार को अवगत कराया।

आरोप है कि 19 जुलाई की सुबह अस्पताल प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के मरीज को मथुरा न्यूरो अस्पताल भर्ती कर दिया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें खुशबू की मौत की जानकारी मिली।

मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में शव रखकर इलाज में लापरवाही और मामले को छिपाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान मौके पर महावन और बलदेव थाना पुलिस पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया।

मृतका के पति राहुल पुत्र मोहन सिंह ने महावन थाने में लिखित तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

0
0
Report

शामली: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत 48 लाख की स्मैक के साथ शातिर गिरफ्तार

PCPankaj ChauhanFollow1h ago
Donkpura, Uttar Pradesh:झिंझाना (शामली)। जनपद में मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत झिंझाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 214 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर शामली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) शामली श्री एन.पी. सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री सुमित शुक्ला के प्रभावी नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी (CO) कैराना श्री हेमन्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में झिंझाना पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस टीम ने आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए मादक पदार्थ तस्कर फारूक उर्फ गाँधी (पुत्र अख्तर, निवासी ग्राम भूरा, थाना कैराना, जनपद शामली) को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना झिंझाना पर मु.अ.सं. 357/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए इसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स (खरीददार और सप्लायर) की गहनता से जांच कर रही है। अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास गिरफ्तार किया गया अभियुक्त फारूक उर्फ गाँधी एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं: मु.अ.सं. 209/2026 धारा 60 (आबकारी अधिनियम) – थाना कैराना मु.अ.सं. 91/2026 धारा 8/21/29/60(3) (एनडीपीएस अधिनियम) – थाना झिंझाना मु.अ.सं. 357/26 धारा 8/21/29 (एनडीपीएस अधिनियम) – थाना झिंझाना (ताजा मामला)
0
0
Report
Advertisement

पीड़ित व्यापारी का ब्यपारियो नेकी मदद

Manoj KumarManoj KumarFollow2h ago
Varanasi, Uttar Pradesh:*चहनियां के घायल,पीड़ित व्यापारी की व्यापारियों ने किया मदद* -: चहनिया- 18 जुलाई दिन शनिवार को चहनियां व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ *व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि* चहनियां के पीड़ित व्यापारी के प्रतिष्ठान और घर पर परिवार से मिलने पहुँचे,व्यापारी *अजय विजय गुप्ता* की दुकान में 14 जुलाई की रात में आग लग जाने से दुकान में *लगभग 25 लाख रुपये* का सामान जलकर राख हो गया था और उसी दिन उनके छोटे भाई *विजय गुप्ता* का एक्सीडेंट हो जाने से सिर में गम्भीर चोट लगने से घायल हो गये जिनका इलाज एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी में चल रहा है एक साथ दो घटनाएं हो जाने से बाजार के सभी लोग मर्माहत हो गये तभी व्यापार मण्डल चहनियां के पदाधिकारीयो ने बाजार के सभी व्यापारियों की मदद से मात्र एक दिन में प्राप्त *रुपये 2,71000=00 दो लाख इकहत्तर हजार रुपये नगद की धनराशि को जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि* ने पीड़ित व्यापारी की माँ एवं परिवार के हाथों में सौपते हुये घायल व्यापारी को जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुये कहा की दुःख की इस घड़ी में पूरा व्यापार मण्डल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाजार में व्यापारीयो की एकजुटता का ही परिणाम है कि व्यापार मण्डल चहनियां के लोगो ने मात्र एक दिन में धन संग्रह कर लिया आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा व्यापारी समाज बहुत महान है जब भी मदद की जरूरत पड़ी है चाहे व्यक्ति हो समाजिक कार्य हो,राष्ट्र को जरूरत हो या राष्ट्रीय आपदा हो सबसे पहले व्यापारीयो ने ही आगे बढ़कर देश और समाज की मदद करने का कार्य किया है आगे कहा कि घायल पीड़ित व्यापारी की मदद करने वाले सभी व्यापारियों का व्यापार मण्डल ऋणी रहेगा। मिलने वालों में प्रमुख रूप से- *गोपाल गुप्ता,शिवलाल जायसवाल,सतीश गुप्ता,भानु यादव,अशोक केशरी,महमूद आलम,कृष्णा सेठ,राकेश जायसवाल,मनोज गुप्ता,कल्याण गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता,बिजय गुप्ता,सुजीत सिंह,बबलु जायसवाल,अमित अग्रहरी,ब्रिजेश यादव,योगेन्द्र मिश्रा,आनन्द सिंह,बिरजू अग्रहरि,उदय प्रताप सिंह,डा अजय सिंह,छेदी भैया,रामबिलास गुप्ता,सरिद्वार यादव,गुलाब साहू,सहोदर जायसवाल,आशुतोष बरनवाल,राजू विश्वकर्मा* व अन्य लोग उपस्थित थे।
0
0
Report

​9 साल की मासूम छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक सहित तीन पर मामला दर्ज

Mohammad RajaMohammad RajaFollow2h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​हसायन सिकंदराराऊ -​हसायन थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक 9 साल की मासूम छात्रा ने अपने ही शिक्षक और दो अन्य युवकों पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता ने थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के ग्राम कचौरा निवासी 9 साल की बच्ची आरोपी शिक्षक के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर ​सुरेन्द्र मास्टर जी, ​ईसू ,​अभिषेक ​ये तीनों पिछले काफी दिनों से मासूम बच्ची के साथ गलत हरकतें और छेड़छाड़ कर रहे थे।​बीती 30 जून को डरी-सहमी छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता को फोन किया और रोते हुए आरोपियों की इस घिनौनी करतूत की जानकारी दी। मासूम ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घर पर किसी को कुछ भी बताया, तो वे उसे जान से मार देंगे। घटना के समय पिता घर से बाहर थे। ​घर वापस लौटते ही पिता अपनी मासूम बेटी को लेकर तुरंत हसायन थाने पहुँचे। उन्होंने ग्राम निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामेश्वर समेत ईसू और अभिषेक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी l
0
0
Report

बरेली में सीएनजी टैंकर पलटा, मचा हड़कंप: बारादरी थाना क्षेत्र में गैस रिसाव से अलर्ट,

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित महर्षि चौक पर आज सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सीएनजी से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि टैंकर में गैस की मात्रा बहुत कम थी, फिर भी घटना के बाद हड़कंप मच गया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, उसके पास ही एक पेट्रोल पंप और घनी आबादी वाली कॉलोनी स्थित है, जिससे खतरे की संभावना बढ़ गई थी। घटना की जानकारी देते हुए FSO संजीव यादव ने बताया कि टैंकर हल्द्वानी से आ रहा था और वहां से गैस अनलोड (खाली) होकर आया था। ट्रक में बची हुई 5-10 प्रतिशत गैस का रिसाव होने की आशंका थी क्योंकि टक्कर के कारण टैंक के वॉल्व टूट गए थे और उन्हें बंद करने का कोई रास्ता नहीं बचा था। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से क्षेत्र की बिजली काट दी है और टैंकर के चारों ओर 200 मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग कर सुरक्षित ज़ोन बना दिया है ताकि कोई भी जनहानि न हो। फिलहाल, किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। चालक को मामूली चोटें आई हैं। चालक के अनुसार, सड़क पर लगे स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाने के दौरान बारिश के कारण दाहिने तरफ का टायर फिसल गया, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर महर्षि कश्यप की मूर्ति के फाउंडेशन से टकराकर पलट गया। पूरे क्षेत्र को किया गया कॉर्डन ऑफ सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने पूरे इलाके को पूरी तरह से कॉर्डन ऑफ कर दिया है और सावधानी बरतते हुए दो गाड़ियों की तैनाती के साथ निगरानी की जा रही है। मौके पर हाइड्रा मंगाया गया है ताकि टैंकर को सीधा किया जा सके। टैंकर के तकनीशियन को भी सूचित कर दिया गया है जो जल्द ही पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।
0
0
Report
Advertisement

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, ध्वस्तीकरण रोकने की उठाई मांग

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में जौहर यूनिवर्सिटी परिसर के 40 भवनों में से 38 भवनों को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है। सपा नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं। यदि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई तो उनकी पढ़ाई बाधित होगी और उनके भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।सपा नेताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया मूल अधिकार है। ऐसे में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के निर्माण में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत लगी है, इसलिए किसी भी कार्रवाई से पहले छात्रों के हितों और मानवीय पहलुओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।सपा ने प्रदेश सरकार से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
0
0
Report

फिर हाल गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से नीचे है जिलाधिकारी ने दी बाढ़ से निपटने के लिए जानकारी

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow3h ago
Gonda, Uttar Pradesh:फिर हाल गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से नीचे है जिलाधिकारी ने दी बाढ़ से निपटने के लिए जानकारी प्रशासन अलर्ट गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति भीषण बनी हुई है। बीते 24घंटे में गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से कुल 2 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर कम हुआ है, लेकिन पानी छोड़े जाने के कारण इसके फिर से बढ़ने की आशंका है। बाढ़ खंड विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
0
0
Report

शामली: जांच पर आए अधिकारी ग्रामीणों के बयान लिए बिना लौटे, क्षेत्र में भारी रोष।

Pankaj ChauhanPankaj ChauhanFollow3h ago
Mannamajar, Uttar Pradesh:कैराना के पांवटीकलां गांव का मामला: राशन डीलर की मनमानी और घटतौली के खिलाफ कैबिनेट मंत्री से शिकायत कैराना (शामली): ग्रामीणों की शिकायतों की जांच करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक और विभागीय अधिकारी बिना ग्रामीणों के निष्पक्ष बयान दर्ज किए और बिना किसी ठोस कार्रवाई के ही वापस लौट गए। मामला जनपद शामली के कैराना तहसील अंतर्गत ब्लॉक पांवटीकलां का है, जहां राशन डीलर की कथित मनमानी, अभद्र व्यवहार और बड़े पैमाने पर की जा रही घटतौली को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंदोलनरत हैं। पुत्र पर दबंगई और घटतौली का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की राशन डीलर श्रीमती सोना देवी (उम्र लगभग 70 वर्ष) पिछले 30-35 वर्षों से राशन की दुकान संचालित कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वृद्धावस्था के कारण दुकान का वास्तविक संचालन उनका पुत्र गोपाल करता है, जो बेहद दबंग और लालची किस्म का व्यक्ति है। गोपाल द्वारा कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से बेहद कम राशन दिया जाता है। जब भी कोई ग्रामीण अपने हक का पूरा राशन मांगता है, तो उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है। विरोध करने पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड निरस्त कराने की खुलेआम धमकी दी जाती है। डीलर ने दुकान पर एक निजी कांटा रखा हुआ है, जिसपर पहले ऑनलाइन तौल दिखाई जाती है और बाद में नीचे निजी कांटे से तौलकर राशन कम कर दिया जाता है। पूर्व में जेल जा चुका है राशन डीलर, 100 कुंतल अनाज हुआ था बरामद ग्रामीणों ने शिकायत में उल्लेख किया है कि पूर्व में जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित विशेष टीम ने इस दुकान पर छापा मारकर 100 कुंतल से अधिक अवैध अनाज पकड़ा था। उस दौरान राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था और दुकान करीब डेढ़ वर्ष तक निलंबित रही थी। परंतु बाद में सांठगांठ कर दुकान को पुनः बहाल करा लिया गया, जिसके बाद से डीलर के हौसले और बुलंद हो गए हैं। आरोप है कि गरीबों के हिस्से का राशन ब्लैक मार्केट में बेचकर डीलर द्वारा अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की गई है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में नाराजगी इस पूरे मामले को लेकर पूर्व में भी 40 से अधिक कार्डधारकों ने शपथ पत्र देकर शिकायत की थी, लेकिन तब पूर्ति निरीक्षक द्वारा महज खानापूर्ति कर मामले का निस्तारण कर दिया गया था। इसके बाद गत 21 फरवरी 2026 को पुनः 50 से अधिक कार्डधारकों के हस्ताक्षरित शपथ पत्रों के साथ उपजिलाधिकारी (SDM) कैराना से गुहार लगाई गई। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक को स्वयं मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जब जांच टीम गांव पहुंची, तो पीड़ित कार्डधारकों को अपनी बात रखने और बयान दर्ज कराने का उचित अवसर ही नहीं दिया गया और अधिकारी बिना उचित जांच के रवाना हो गए। अधिकारियों के इस रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री (खाद्य एवं रसद विभाग) श्री मनोज पांडेय जी को शिकायती पत्र भेजकर उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने और इस दागी राशन दुकान के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से रेखा, सावित्री, सरला, सन्नो, रचना, बिनेश, शाहिदा, आयशा, अनिल, जासमीन, रोशनी और राकेश सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top