110011
राणा सनाउल्लाह का बड़ा बयान: भारत पर कोई कार्रवाई नहीं
New Delhi, Delhi:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाहएक जिम्मेदार देश के तौर पर सरकार और सेना प्रमुख ने दुनिया को बता दिया है कि अगर भारत आगे कोई कार्रवाई नहीं करता है तो हमारी तरफ से भी कोई गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई नहीं होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत के 70 साल पुराने स्कूल की इमारत खतरे में, जल्द शिफ्टिंग तय
Panipat, Haryana:पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद विज अक्सर शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का दावा करते हैं। उनका कहना है कि शहर के विकास पर लगातार बड़े पैमाने पर धनराशि खर्च की जा रही है। लेकिन जब शिक्षा जैसी बुनियादी और सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था की बात आती है, तो जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां करती है। शिक्षा ही वह आधार है, जो बच्चों और युवाओं का भविष्य संवारती है, उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है और देश की प्रगति में योगदान देने योग्य तैयार करती है। ऐसे में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है। शुगर मिल स्थित सरकारी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल की जर्जर और कंडम घोषित इमारत इस बात का उदहारण है कि विकास के दावों और वास्तविकता में कितना अंतर है। जहां एक ओर विकास की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर मासूम बच्चे असुरक्षित भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विधायक जी, शहर के विकास के साथ-साथ सरकारी स्कूलों की भी सुध लीजिए, क्योंकि मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी शहर और देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी नींव होती है। शहर के शुगर मिल परिसर स्थित करीब 70 साल पुराने सरकारी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल की जर्जर इमारत में आज भी बच्चों की पढ़ाई जारी है। भवन को कंडम घोषित किए जाने के बावजूद यहां रोजाना विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। इमारत की दीवारों और छतों में दरारें होने के कारण किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। हालांकि शिक्षा विभाग ने स्कूल को जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही है। स्कूल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को अपेक्षाकृत सुरक्षित हिस्से में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। गर्मी और उमस के बीच एक ही स्थान पर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते स्कूल को सुरक्षित भवन में स्थानांतरित नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सरकारी मिडिल स्कूल की इंचार्ज मनप्रीत ने बताया कि प्राइमरी स्कूल कई दशक पहले शुरू हुआ था, जबकि मिडिल स्कूल में पहली बार 1 अप्रैल 1995 को प्रवेश हुआ था। उन्होंने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए पिछले वर्ष ही शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया था। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल को अग्रवाल मंडी स्थित सरकारी स्कूल में स्थानांतरित किया जाएगा। संबंधित विद्यालय का निरीक्षण भी किया जा चुका है तथा 15 जुलाई को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अगले दो से चार दिनों में शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। मनप्रीत ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में सुबह और शाम की दोनों शिफ्टों को मिलाकर करीब 160 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इनमें सुबह की शिफ्ट में 131 तथा शाम की शिफ्ट में 35 विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों को भवन के अपेक्षाकृत सुरक्षित हिस्से में बैठाया जाता है। प्राइमरी स्कूल के अध्यापक अनिल सांगवान ने बताया कि स्कूल डबल शिफ्ट में संचालित होता है। उनके अनुसार यह विद्यालय शुगर मिल की स्थापना के समय से संचालित हो रहा है और लगभग 70 वर्ष पुराना है। उन्होंने बताया कि शुगर मिल कॉलोनी के भवनों के साथ-साथ स्कूल भवन भी कंडम घोषित किया जा चुका है। शिक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण के बाद स्कूल को अग्रवाल मंडी स्थित विद्यालय में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने भी पुष्टि की कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल को जल्द ही नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल अभिभावकों की नजर इस बात पर टिकी है कि शिक्षा विभाग अपने दावे के अनुसार कितनी जल्दी बच्चों को सुरक्षित भवन उपलब्ध कराता है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।0
0
Report
बद्रीनाथ दान चोरी मामले की SIT पहुँच गई, उत्तराखंड सरकार की जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | बद्रीनाथ मंदिर से दान की कथित चोरी की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित SIT मंदिर पहुंची।0
0
Report
कोटा के सीईओ बलराम ध्रुव के मकान में चोरी, 50 हजार नकद चोरी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोटा नगर के पड़ाव पारा इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। जनपद पंचायत गीदम के सीईओ बलराम सिंह ध्रुव के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक बलराम सिंह ध्रुव वर्तमान में गीदम में पदस्थ हैं और उनका कोटा स्थित मकान उनके भतीजे के देखरेख में था। भतीजे के गांव चले जाने के कारण घर खाली था। इसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का तालाला तोड़ा। बदमाशों ने अंदर रखी गोदरेज अलमारी को खंगाला, जिसमें से 50 हजार रुपये नकद, एक चांदी का गिलास और गुल्लक में रखे पैसे चोरी कर लिए। पीड़ित सीईओ ने मामले की सूचना तुरंत कोटा थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ आसपास के रास्तों पर लगे अन्य कैमरों की भी पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर दान घोटाले पर स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज का प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:SWAMI GOVINDDEV GIRI MAHARAJ, TREASURER OF THE SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST, PRESS CONFERENCE ON RAM MANDIR DONATION THEFT CASE0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने विदेशी मुद्रा लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 1,100 यूरो समेत सामान बरामद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने विदेशी मुद्रा की बड़ी लूट के मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है और अपराध में इस्तेमाल हुई हुंडई एक्सेंट कार, 1,100 यूरो और लूटे गए सामान का कुछ हिस्सा (जो कीमत लगभग 9.79 लाख रुपये है) बरामद किया है। आरोपियों ने लूट को अंजाम देने से पहले एक फ़र्ज़ी पहचान का इस्तेमाल करके पीड़ित को डिलीवरी की एक फ़र्ज़ी जगह पर बुलाया था। बाकी आरोपियों को गिरफ़्तार करने और बचे विदेशी मुद्रा बरामद करने की कोशिशें जारी हैं: पांडव नगर पुलिस स्टेशन0
0
Report
कन्नौज के टीचर रोमांस वीडियो पर जांच शुरू
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग सौरिख के सरकारी विद्यालय में टीचर के बीच रोमांस का कथित वीडियो वायरल。 21 जनवरी 26 का बताया जा रहा वायरल वीडियो。 महिला और पुरुष टीचर के रोमांस वाले इस वीडियो की जांच शुरू。 बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांगी जांच रिपोर्ट。 Zee मीडिया नहीं करता वायरल वीडियो के कन्नौज से जुड़ा होने या किसी दावे की पुष्टि。0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में सुपारी किलर से मुठभेड़; तालिब घायल, कई मुकदमे दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस की सुपारी किलर से मुठभेड़, मुठभेड़ में शातिर सुपारी किलर तालिब घायल, ककराला भोपा का निवासी है शातिर तालिब, घायल पर यूपी, उत्तराखंड में दर्जनों मुकदमे दर्ज, किलर लुटे हुए वाहन से घटना को देता था अंजाम, सुपारी किलर से तमंचा कारतूस व स्कूटी मिली, नई मंडी क्षेत्र के बागोवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़।0
0
Report
CBSE: R3 मूल्यांकन स्कूल-स्तरीय, बोर्ड परीक्षा नहीं; क्लास 10 में प्रमोशन के साथ पास अनिवार्य
Noida, Uttar Pradesh:CBSE का कहना है कि CBSE के तहत तीसरी भाषा (R3) का मूल्यांकन सिर्फ़ स्कूल-लेवल की इंटरनल परीक्षाओं के ज़रिए किया जाएगा। इस साल R3 के लिए कोई CBSE बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। बोर्ड का कहना है कि जो छात्र R3 पास नहीं कर पाते हैं, उन्हें भी क्लास 10 में प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन क्लास 10 में रहते हुए उन्हें इसे पास करना होगा। क्लास 10 के छात्रों के लिए CBSE सेकेंडरी पास सर्टिफिकेट पाने के लिए R3 पास करना ज़रूरी होगा। क्लास 10 में R3 में फेल होने वाले छात्रों को रिज़ल्ट घोषित होने से पहले दोबारा मूल्यांकन का मौका मिलेगा।0
0
Report
कपकोट में पीएम आवास चयन पर धांधली के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों के चयन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने पात्रता सूची में धांधली और अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। कपकोट के कई गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पात्र परिवारों को योजना से वंचित कर अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।0
0
Report
Advertisement
गुमला: पंचायत दबाव से दुष्कर्म आरोपी पर सज़ा, फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया
Gumla, Jharkhand:गुमला तीन वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले में पंचायत के सदस्य का शर्मनाक चेहरा उजागर हुआ है. यह मामला घाघरा थाना के एक गांव का है जहां पंचायत के कुछ सदस्यों ने आरोपी पर मामले को दबाने के बहाने पहले एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया, फिर उससे तत्काल वसूले गये 20 हजार रुपये से मांस और शराब की पार्टी की. वहीं आरोपी से कहा गया था कि उसे शेष 30 हजार रुपये एक सप्ताह में देने होंगे. इधर गांव में जब पंचायत के सदस्य पार्टी कर रहे थे, तभी पुलिस बल गांव में पहुंच गया. पुलिस ने मौके पर से आरोपी सुनील लोहरा को गिरफ्तार कर लिया. मामले को दबाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम, पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की के घर पहुंचा. उस समय घर में अपनी तीन वर्षीया बेटी अपनी मां के साथ थी. सुनील ने उसकी मां से कहा कि वह उनकी बेटी खेलाने की बात कहकर अपने साथ कमरे में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब बच्ची खून से लथपथ होकर रोने लगी, तो उसकी मां दौड़ कर पहुंची. इसके बाद जानकारी मिलने पर पंचायत के कुछ सदस्यों ने मामले को दबाने की योजना बनायी. पहले बच्ची को एक निजी डॉक्टर से दिखाया गया. फिर रविवार को गांव में पंचायत की बैठक कर आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. लेकिन एक ग्रामीण ने पुलिस की गुप्त सूचना दे दी, जिसके बाद घाघरा पुलिस ने रविवार को गांव पहुंची. उस समय आरोपी द्वारा पंचायत को दिये गये जुर्माने के 20 हजार रुपये से गांव में पार्टी मनायी जा रही थी. तब पुलिस ने पार्टी मना रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता की मां का बयान भी दर्ज कराया.0
0
Report
गोंडा में विवादित पोस्टर से सपा पर निशाना, मुलायम-आखिलेश के संदर्भ
Gonda, Uttar Pradesh: जहां गोंडा जिले में एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर के विवादित पोस्टर लगा है। जिसके बाद आज मंगलवार सुबह से ही गोंडा में बवाल मच गया है यह विवादित पोस्टर गोंडा लखनऊ राजमार्ग पर बालपुर के पास लगा है। इसमें हनुमानगढी अयोध्या में नमाज पढ़ने को लेकर के समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया है। होर्डिंग पर विवादित संदेशों से गोंडा की राजनीतिक गर्मियां बढ़ गई है होर्डिंग लगाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं है ऐसे में होर्डिंग छापने वालों पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। विवादित होर्डिंग में लिखा है कि "मुलायम सरकार की असलियत...दिल मे बाबर मुंह मे राम अयोध्या में हनुमानगढी पर कराई नमाज सपाइयों को तब आई ना लाज...ये स्लोगन लिखे पोस्टर लगे है। गोंडा से लखनऊ और लखनऊ से गोंडा आने वाले लोगों के लिए यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि किसी संगठन द्वारा किस व्यक्ति द्वारा लगाया गया इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है। इन विवादित पोस्टर को हटाने के लिए अभी तक जिला प्रशासन और समाजवादी पार्टी द्वारा कोई कदम भी नहीं उठाया गया है और यह सुबह से ही पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
अमेठी: खंबे के स्टे तार से करंट, तीन मवेशी मरे; किसान ने मुआवजे की मांग
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी ब्रेकिंग विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, 11000 लाइन के खंबे में लगे स्टे तार में उतरा करंट, स्टे तार से उतरे विधुत करंट की चपेट में आए तीन मवेशी की हुई दर्दनाक मौत, तीन भैसो के मौत से किसान के परिवार मातम पसरा, किसान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, किसान की माने तो लगभग 2 लाख का हुआ भारी नुकसान, किसान ने विद्युत विभाग व अमेठी जिला प्रशासन से की मुआवजे की मांग, अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के हरगांव सरकारी मशीन के पास का है मामला,0
0
Report
Advertisement
रामनगरमें दुर्लभ कॉमन सैंड बोआ मिला, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में वर्षों बाद दुर्लभ कॉमन सैंड बोआ नजर आया। वन प्रभाग की टीम ने आबादी वाले क्षेत्र से दुर्लभ कॉमन सैंड बोआ का सफल रेस्क्यू किया। आम भाषा में इसे 'दोमुंहा सांप' कहा जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह नाम भ्रामक है, यह पूरी तरह बिना ज़हर वाला नॉन-वेनमस सांप है और इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होता। रामनगर वन प्रभाग ने वन प्रभाग कार्यालय परिसर के पास एक आवासीय क्षेत्र से दुर्लभ कॉमन सैंड बोआ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह प्रजाति रामनगर में कई वर्षों बाद दूसरी बार देखने को मिली है। आशीष कश्यप ने बताया कि लोग इसे आमतौर पर 'दोमुंहा सांप' कहते हैं, जबकि इसका वास्तविक नाम कॉमन सैंड बोआ है। उनकी जानकारी के अनुसार इस सांप की पूंछ का हिस्सा सिर जैसा दिखाई देता है और शिकारी इसे भिन्न दिशा में भ्रमित होते देखते हैं, जिससे यह भ्रम पैदा होता है। यह पूरी तरह नॉन-वेनमस प्रजाति है और इसमें ज़हर नहीं होता। कई लोग इसे गलत समझ कर मार देते हैं क्योंकि त्वचा पर पैटर्न उन्हें रसल वाइपर या बर्मीज़ अजगर से मिलते-जुलते लगते हैं। इस बार सांप वन प्रभाग कार्यालय परिसर के अंदर स्थित एक महिला के घर से मिला; सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि वर्षों बाद इस दुर्लभ प्रजाति का मिलना संकेत है कि कॉर्बेट लैंडस्केप और रामनगर क्षेत्र आज भी समृद्ध जैव विविधता का केंद्र बना हुआ है। लोगों से अपील है कि यदि किसी घर या आबादी वाले क्षेत्र में सांप दिखे तो नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग को सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।0
0
Report
भरतपुर भाजपा सम्भाग की बैठक में नेताओं की मौजूदगी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर भरतपुर में भाजपा की भरतपुर सम्भाग की संगठनात्मक बैठक , भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ले रहे है बैठक, सम्भाग स्तर की हो रही है बैठक, बैठक में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम,डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश दिगम्बर सिंह ,विधायक बहादुर कोली,विधायक नोक्षम चौधरी,सपोटरा विधायक हंसराज बालेती , विधायक जीतेन्द्र गोठवाल,पूर्व सांसद सुखवीर जौनापुरिया,पूर्व विधायक गिरराज मलिंगा सहित चारो जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद...0
0
Report
सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव, मरीजों के लिए बड़ा खतरा
Bihar:स्लग- सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल. सुपौल जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान सदर अस्पताल परिसर में यत्र तत्र जलजमाव से अस्पताल आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है. इसका सबसे बड़ा खामियाजा मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों भुगतना पड़ रहा है. अस्पताल परिसर में नालियों का गंदा पानी परिसर में जमा रहने से लोगों को अस्पताल परिसर में आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति सिविल सर्जन कार्यालय जाने वाले रास्ते में देखी जा रही है, जहां लंबे समय से जलजमाव बना हुआ है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि वे पहले से ही बीमारी से जूझ रहे होते हैं, लेकिन अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, बदबू और जलजमाव उनकी परेशानियों को और बढ़ा देता है। मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन सदर अस्पताल की मौजूदा स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है. अस्पताल परिसर में नियमित साफ सफाई और समुचित जल निकासी व्यवस्था के अभाव में नालियों का पानी अस्पताल परिसर के रास्तों पर फैल जाता है। खासकर बरसात के मौसम में यह समस्या और भी अधिक गंभीर हो गई है. मरीजों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान कराने, साफ-सफाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है. इस बाबत सिविल सर्जन डॉक्टर बाबू साहब झा ने बताया कि जल निकासी कि व्यवस्था को लेकर कई वार नगर परिषद को कहा गया है, जल्द ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था विभागीय स्तर से भी की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
