icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रयागराज में 17 वर्षीय युवती के अगवा-जानलेवा हमला, जांच जारी

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में युवती को अगवा कर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में युवती को स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का विरोध करने पर युवती पर किया गया हमला, युवती के परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सोमवार की शाम को शौच के लिए घर से निकलते समय तीन लोगों ने युवती को अगवा किया, पुलिस की सक्रियता से युवती को आरोपियों के चंगुल से सकुशल बचाया गया। संगम नगरी प्रयागराज के फाफामऊ इलाके से सोमवार की शाम को एक 17 वर्षीय युवती को अगवा कर कछार में ले जाकर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया। घटना उस समय हुई जब युवती शौच के लिए घर से निकली थी, तभी रास्ते से युवती को तीन लोगों ने जबरदस्ती अगवा कर फाफामऊ के बेला कछार ले गए, जहां धारदार हथियार से जांघ पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। युवती के सरेशाम अगवा कर जानलेवा हमले की सूचना के बाद पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई। परिजनों के बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची तो युवती घायलावस्था में पाई गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते पहले स्थानीय निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से बाद में स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने देर रात युवती को डफरिन (महिला) हॉस्पिटल ट्रांसफर कर दिया। जहां युवती को उपचार दिया गया और जांच भी की गई। इसके बाद युवती को घायलावस्था में डफरिन हॉस्पिटल से दुबारा स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर युवती का इलाज जारी है। पूरी घटना प्रयागराज के फाफामऊ बेला कछार की बताई जा रही है। शुरुआत में पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवती को गोली मारी गई है और युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई। हालांकि पुलिस के शुरुआती जांच में छेड़छाड़ और गोली मारे जाने की बात सामने नहीं आई है। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि युवती के जांघ पर गंभीर चोट लगी है। किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। गोली मारे जाने की पुष्टि मेडिकल की प्रायमरी रिपोर्ट में नहीं हुई है। पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपों से भी इंकार किया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ फाफामऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। डीसीपी गंगा नगर ने दावा किया है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
0
0
Report

बारां में जल जीवन मिशन पाइप चोरी: 8 लाख के 76 पाइप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) बारां जिले के अंता में पुलिस द्वारा जल जीवन मिशन पाइप चोरी के प्रकरण में एक ओर बड़ी सफलता हासिल करते हुए नई दिल्ली से 8 लाख रुपए के 76 चोरी शुदा पाइप बरामद किए गए हे साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया । थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व परियोजना के 30 लाख की लागत के चोरी हुए 287 पाइप बरामद करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हे साथ ही चोरी का माल परिवहन करने के मामले में एक ट्रक को जब्त किया गया हे । थानाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परवन अकावद पेयजल परियोजना पैकेज -5 के तहत ग्राम खजूरना कला तथा आकेड़ी में JEIL इंफ्रा लिमिटेड कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा हे जहां खजुरना कला कार्य स्थल से 18 मई को 300 नग पाइप चोरी किए गए Lincoln इसी तरह 27 मई को भी आंकेड़ी साइड से पाइप चोरी करके ट्रक में ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर पीछा करते हुए संदिग्ध ट्रक को बारां में रोका गया लेकिन ट्रक में सवार युवक मौके से फरार हो गए वही 465 पाइपों को मौके से चुरा लिया गया था इस मामले में कई दिनों तक चलाये गए अभियान में पुलिस को मुखबिर से गुरूग्राम स्थित न्यू पालम विहार क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे पाइप पड़े होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पाइप अपने कब्जे में लिए । पुलिस द्वारा चोरी का माल खरीदने के मामले में पूर्व में फरीदाबाद हरियाणा निवासी उमेश कुमार प्रजापत तथा गोहाना निवासी अंशुल जाट को गिरफ्तार किया जा चुका हे ओर अब पातरखेरा निवासी राम सिंह लोधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया हे । विजुअल _ आरोपी
0
0
Report
Advertisement

बस्ती में 48 लाख की ठगी: फर्जी अफसर बनने के नाम पर परिवार बर्बाद

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना के महुलानी बुजुर्ग गांव की ये कहानी सिर्फ ठगी की नहीं बल्कि एक ऐसे खौफ की है, जिसने एक पिता को अपनी ही जमीन बेचने पर मजबूर कर दिया। सपना था बेटी को पुलिस की वर्दी में देखना, लेकिन इस सपने पर ऐसे शातिर ठगों की नजर पड़ी, जिन्होंने नौकरी का झांसा दिया, फिर जेल भेजने का डर दिखाया और देखते ही देखते 48 लाख रुपये हड़प लिए, कभी पुलिस भर्ती में चयन कराने का वादा, कभी पेपर लीक केस में फंसाने की धमकी, तो कभी सुप्रीम कोर्ट के फर्जी वारंट का डर ठगी का ऐसा जाल बुना गया कि एक परिवार अपनी जमीन बेचता रहा और ठग नोट बटोरते रहे। पुलिस की वर्दी पहनने का सपना हर युवा की आंखों में चमक भर देता है। लेकिन बस्ती में एक पिता का यही सपना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बन गया। नौकरी दिलाने का झांसा, जेल भेजने की धमकी और सुप्रीम कोर्ट के नाम पर ऐसा खौफ कि परिवार अपनी जमीन तक बेचता चला गया। आरोप है कि शातिर ठगों ने डर और धोखे का ऐसा खेल खेला कि एक परिवार से 48 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। बता दें महुलानी बुजुर्ग गांव के रहने वाले बजरंगीलाल मौर्या की बेटी पुलिस भर्ती परीक्षा की अभ्यर्थी थी। आरोप है कि इसी दौरान जान-पहचान का इब्राहीम उनके संपर्क में आया और दावा किया कि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। 2024 पुलिस भर्ती में नौकरी पक्की कराने के नाम पर उसने 8 लाख रुपये ले लिए। लेकिन जब चयन सूची में बेटी का नाम नहीं आया तो बजरंगीलाल ने अपने पैसे वापस मांगे। यहीं से शुरू हुआ ठगी का सबसे खतरनाक अध्याय। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिनों बाद इब्राहीम एक कथित दस्तावेज लेकर पहुंचा और दावा किया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में उनकी बेटी और बेटे का नाम सामने आया है। इतना ही नहीं, कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट का वारंट बताकर आजीवन कारावास तक का डर दिखाया गया। परिवार डर गया और यही डर ठगों का सबसे बड़ा हथियार बन गया, आरोप है कि इब्राहीम पीड़ित को दिल्ली ले गया, जहां एक कार्यालय में कई लोगों को बैठाकर खुद को प्रभावशाली साबित किया गया। वहां मौजूद सोनू और साहिल समेत अन्य लोगों ने कथित तौर पर कानूनी कार्रवाई का भय दिखाया। फिर कहा गया कि मामला खत्म कराने और बड़े वकील खड़े करने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। बेटी और बेटे को जेल से बचाने की चिंता में पिता ने खेत तक बेच डाले और लाखों रुपये आरोपियों को सौंप दिए। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोप है कि बार-बार फर्जी दस्तावेज, नकली पहचान पत्र और मोबाइल पर दिखाए गए झूठे संदेशों के जरिए पीड़ित को डराया जाता रहा। कभी जेल भेजने की धमकी, कभी गिरफ्तारी का भय और कभी कोर्ट की कार्रवाई का हवाला देकर कुल 48 लाख रुपये वसूल लिए गए। जब पीड़ित को पूरे खेल का एहसास हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोप है कि उसे धमकियां मिलने लगीं। पीड़ित की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने इब्राहीम, सोनू और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने प्रशासन से न सिर्फ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, बल्कि अपनी जिंदगी भर की कमाई वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है। एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप है, पुलिस मामले की जांच कर रही, जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

Masaurhi में खेत के पास युवती के साथ गैंगरेप; आरोपियों की गिरफ्तारी

Masaurhi, Bihar:खेत की तरफ गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। मसौढ़ी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें दो दरिंदो ने खेत से लौट रही एक अकेली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़ित युवती को डरा धमाकर मारपीट भी की गई। मामले में मसौढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी और उन्हें गिरफ्तार किया गया। घटना बीते देर शाम की है। युवती खेत की तरफ गई थी। लौटने के क्रम में दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ पैर बांध कर उसके साथ दरिंदगी की। बाद में किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनके पीछे लगी रही और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया。
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा के पंप पर सीएनजी विवाद के बाद कार चालक से मारपीट; गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:कार चालक के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित त्यागी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि सीएनजी कम डालने और ज्यादा पैसे मांगने का विरोध करने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की ,इतना ही नहीं पंप कर्मचारियों ने कार चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को वीरेंद्र त्यागी अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे, आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने बिना मीटर जीरो किए सीएनजी भर दी और निर्धारित मात्रा से कम गैस डालने के बावजूद ज्यादा रुपए मांगे, जब वीरेंद्र ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।इसी दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग कार चालक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहां पर मौजूद किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें दो आरोपी राहुल और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है ,वहीं तीसरी आरोपी की तलाश जारी है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

एलडीए नोटिस के बावजूद बेसमेंट में बहुमंजिला निर्माण, नियम उल्लंघन उजागर

Noida, Uttar Pradesh:Zee मीडिया के पास नियमो को ताक पर रखने वाले दस्तावेज़ नियम का जो उल्लंघन हुआ एकल आवासीय निर्माण की जगह बेसमेंट खोदकर बहुमंजिला भवन बनाते हुए वर्ष 2016 में एलडीए ने एक नोटिस जारी की थी। इस नोटिस के बाद भी मानचित्र को निरस्त नहीं किया गया। शपथपत्र के साथ आवासीय निर्माण का मानचित्र प्रस्तुत किया गया था। एकल आवासीय यूनिट के तहत निर्माण की जगह अवैध कांप्लेक्स तैयार कर दिया गया। आवासीय नक्शे के मानकों की अनदेखी की गई। सेटबैक को छोड़े बिना ही पूरे कवर्ड एरिया में बेसमेंट और तीन मंजिल निर्माण हो गया。 एकल आवासीय निर्माण की जगह बेसमेंट खोदकर बहुमंजिला भवन बनाते हुए वर्ष 2016 में एलडीए ने एक नोटिस जारी की थी। इस नोटिस के बाद भी मानचित्र को निरस्त नहीं किया गया। दो हजार वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल के भूखंड पर उस समय की भवन निर्माण नियमावली के तहत केवल 65 प्रतिशत क्षेत्र का कवरेज होना चाहिए 35 प्रतिशत सेटबैक फायर सेवा व अन्य उपयोग के लिए छोड़ा जाना चाहिए मौके पर 100 प्रतिशत तक कवरेज एरिया पाया गया एकल यूनिट में सामने, अगल और बगल दो -दो मीटर का सेटबैक छोड़ने के बाद 40 प्रतिशत हिस्से तक ही बेसमेंट बनाया जाना चाहिए मौके पर बेसमेंट का कवरेज एरिया 90 प्रतिशत से अधिक है बेसमेंट की अनुमति के लिए खनन सहित विभिन्न विभागों की एनओसी होना भी जरूरी होता है एलडीए के रिकार्ड में ऐसी कोई एनओसी नहीं है एकल यूनिट में बिना स्टील्थ पार्किंग के अधिकतम ऊंचाई 15 मीटर और स्टील्थ होने पर 17.5 मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए मौके पर बिना स्टील्थ पार्किंग के यह ऊंचाई 19 मीटर से अधिक है
0
0
Report
Advertisement

यूपी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय Lucknow हादसे पर ज़ीरो टॉलरेंस का संकेत

Noida, Uttar Pradesh:Agra (Uttar Pradesh): Yogendra Upadhyay (UP Cabinet Minister) On Lucknow Incident / Yogendra Upadhyay (Higher Education Minister, Uttar Pradesh) S/B यह एक दुखद और दर्दनाक हादसा है, खासकर उन परिवारों के लिए जिन्होंने अपनों को असमय खो दिया; यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। सरकार, और खासकर मुख्यमंत्री, इस घटना को लेकर बहुत चिंतित हैं और उन्होंने लखनऊ पहुँचकर दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए अपने सभी तय कार्यक्रम तुरंत रद्द कर दिए हैं। इसमें भरोसा दिलाया गया है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और सुरक्षा मानकों का पालन न करने के लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा दी जाएगी, क्योंकि योगी के नेतृत्व में राज्य लापरवाही और अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। साथ ही, इसमें एक मंत्री द्वारा हाई कोर्ट के फ़ैसले पर विचार करने का भी ज़िक्र है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में 50 लाख के डिब्बाबंद मोबाइल बरामद, तीन गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 50 लाख रुपए के नए डिब्बा पैक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दरअसल नॉलेज पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा मोबाइल फोन चोरी किए गए हैं और उन चोरी के मोबाइल फोन को वह लोग ठिकाने लगाने जा रहे हैं। दिल्ली में उन मोबाइल फोन को यह लोग बचने के लिए जा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेक्टर 153 के पास से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने उसे गाड़ी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया और पुलिस के द्वारा उस गाड़ी से 100 मोबाइल फोन IQOO कंपनी के बरामद किए गए, यह सभी मोबाइल फोन डब्बा पैक थे और ब्रांडेड थे। पूछताछ में पता लगा कि इन लोगों को यह चोरी के मोबाइल फोन एक व्यक्ति द्वारा बेचे गए थे, जिन्हें यह लोग दिल्ली लेकर जा रहे थे और वहीं पर इनको बेचना था, अभी वह आरोपी फरार चल रहा है, जिसके द्वारा इन मोबाइल फोन को इन्हें दिया गया था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से दिल्ली निवासी आनंद उर्फ रुद्रेश, एटा निवासी पंकज उर्फ धीरेंद्र और हाथरस निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ग़ाज़ियाबाद में कारोबारी अपहरण और 5 करोड़ रंगदारी: 4 गिरफ्तारी

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कारोबारी के अपहरण और उनसे 5 करोड़ की भारी-भरकम रंगदारी वसूलने की सनसनीखेज साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने पीड़ित राजेश पांडेय का अपहरण करने के लिए इंस्टाग्राम के माध्यम से ₹25,000 में ऑनलाइन अवैध तमंचे मंगवाए थे, जिसके लिए सभी ने ₹5,000-₹5,000 इकट्ठा किए थे। असलहे की डिलीवरी नोएडा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास ली गई थी। आरोपियों ने 5 और 6 जून को पीड़ित के घर और दफ्तर की बकायदा रेकी भी की थी। योजना के मुताबिक, 16 जून को आरोपियों ने दोस्त की स्विफ्ट कार से पीड़ित की गाड़ी का पीछा किया और कम भीड़भाड़ वाली सड़क पर उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी। आरोपियों ने राजेश पांडेय को जबरन अपनी गाड़ी में खींचने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित के शोर मचाने पर वे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों का इरादा तमंचे के बल पर बॉंधक बनाकर 5 करोड़ की फिरौती वसूलने का था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सत्यम सिंह (22 वर्ष), गौतम मिर्धा (25 वर्ष), नितिन तिवारी (26 वर्ष) और रोहित उर्फ हिटलर (29 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, 1 रस्सी (अपहरण के उद्देश्य से रखी गई), 2 अवैध तमंचे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थाना लिंक रोड पुलिस पकड़े गए आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। वहीं इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

भोजपुर एनकाउंटर पर NHRC ने संज्ञान लिया, मुख्य सचिव-डीजीपी-एसपी को नोटिस

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के भोजपुर जिले में एनकाउंटर के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी और भोजपुर के एसपी को नोटिस जारी किया और चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। मुजफ्फरपुर जिले के मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के.झा ने भोजपुर एनकाउंटर मामले में NHRC और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की थी। आयोग ने सुनवाई करते हुए चार सप्ताह में रिपोर्ट की माँग करते हुए नोटिस जारी किया है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अनंत मनोहर बदर द्वारा 13 जुलाई 2026 को मामले की समीक्षा की जाएगी। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत भूषण तिवारी की मौत पुलिस एनकाउंटर में हो गई। अधिवक्ता एस.के.झा द्वारा इस मामले को लेकर याचिका दी गई थी। उनकी याचिका में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजे की भी मांग की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top