icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पचमहला में विवाद के कारण महिला की मौत, चार घायल; सड़क जाम

Barh, Bihar:मोकामा प्रखंड के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाले में पानी बहाने और रास्ते के विवाद को लेकर हिंसक झड़प में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दो पक्षों में मारपीट के बाद एक पक्ष ने रामस्वरूप शर्मा के घर पर हमला कर दिया। हिंसक झड़प में रामस्वरूप शर्मा की पत्नी शांति देवी की मौत हो गई, जबकि आरती देवी, फूलो देवी, महेश मिस्त्री, और दिपुल शर्मा घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। दोनों पक्षों के बीच नाले में पानी बहाने और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर पूर्व में थाने में आवेदन भी दिया गया था। शुक्रवार रात विवाद बढ़ने पर मारपीट और घर पर हमले की घटना हुई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों पुलिस बल तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की गरीब चौपाल यात्रा आज शुरू

Kishanganj, Bihar:किशनगंज में आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के द्वारा किया जायेगा गरीब चौपाल कार्यक्रम का आयोजन. जिसमें पार्टी के संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल है. जिसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में बहुचर्चित गरीब चौपाल यात्रा का आयोजन किया जायेगा. जिला अध्यक्ष डॉ. शाहजहां ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन मुख्य रूप से शिरकत करेंगे और समाज के अति पिछड़े, शोषित, वंचित और गरीब वर्ग के लोगों से सीधा संवाद करेंगे. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता किशनगंज की धरती पर जुटेंगे. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर द्वारा आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों की आवाज को मजबूती प्रदान करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह यात्रा महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.
0
0
Report

पटना में तीरंदाजी महाकुंभ शुरू, बिहार के उभरते सितारे राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार

Patna, Bihar:पटना में आज से तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। पाटलिपुत्र खेल परिसर में चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज होगा। 27 से 29 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से पहुंचे 330 खिलाड़ी अपनी निशानेबाजी का दमखम दिखाएंगे। इस चैंपियनशिप में 150 बालिका और 180 बालक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-10 से लेकर जूनियर वर्ग तक के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच सटीक निशाना लगाने और बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर मुकाबला होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के जरिए ऐसे खिलाड़ियों को आगे लाने की तैयारी है, जो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर सकें। पाटलिपुत्र खेल परिसर में आज से शुरू हो रही यह चैंपियनशिप बिहार के युवा तीरंदाजों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक बड़ा मंच साबित होगी。
0
0
Report

कपासान नगरपालिका के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से 150 करोड़ रुपये के सीवरेज और तालाब विकास हेतु मांग की

Begun, Rajasthan:एंकर - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रतापगढ़ प्रवास के दौरान कपासन नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज बारेगामा एवं पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का सांवरिया सेठ की तस्वीर और गुलदस्ता भेंटकर मेवाड़ी परंपरा से स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी सहित कई पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अध्यक्ष सरोज बारेगामा ने विधायक अर्जुनलाल जीनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। इसमें कपासन नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था और राजराजेश्वर तालाब के विकास कार्यों के लिए 150 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कपासन के विकास से जुड़े अन्य मुद्दे भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
0
0
Report
Advertisement

बड़हलगंज में भूसी लदा ट्रक पलटा, दर्जनों मजदूर घायल, चालक फरार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बड़हलगंज में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. पटना चौराहे के पास भूसी लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के वक्त ट्रक पर आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर सवार थे, जो भूसी लोड करने के बाद गोरखपुर की तरफ जा रहे थे. ट्रक पलटने से सभी मजदूर घायल हो गए. घायल मजदूरों में रामानंद साहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक मजदूर की हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया. मामले के अनुसार ट्रक पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

मंदिरों में चोरी: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर जांच शुरू कर दी

Jaunpur, Uttar Pradesh:मंदिरों में चोरी के आरोप में दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े मंदिरों में चोरी का आरोप, दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के परसत गांव में चोरी करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए युवक आसपास के मंदिरों को निशाना बनाने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि गांव में चोरी की गतिविधि की भनक लगने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो । में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवकों को लेकर पूछताछ किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई प्रभावी नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि आसपास के मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का मामला सामने आया है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस की ओर से पकड़े गए युवकों के संबंध में क्या कार्रवाई की गई और मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से उनका कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा。
0
0
Report

लखनऊ में लगातार 2 दिन मूसलाधार पानी से जगह-जगह पानी के जमावड़े

Rajan SinghRajan SinghFollow17m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ इटौंजा में बाढ़ जैसी स्थित उत्पन्न हो गई है क्षेत्र में भारी बारिश को देखते हुए इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बाढ़ तराई इलाक़ा क्षेत्र में सभी से अपील की है, कि किसी प्रकार के जल भराव तलाई तलवा के किनारे कोई भी ग्रामीण व बच्चे ना जाने दें,, अपने घर में ही रहे और बहुत जरूरी हो, तभी अपनी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाहर निकले,बारिश लगातार हो रही है, पुलिस की यही अपील है कि अपना अपने परिवार का ध्यान दें, बाहर न निकले, पेड़ों के किनारे ना बैठे, कच्ची दीवाल अन्य जगहों पर ना बैठे,अपनी स्वयं सुरक्षा करें लखनऊ में ऐसी स्थिति को देखते हुए जगह-जगह एनडीआरएफ की टीम और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिए गए हैं
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में मुठभेड़: बदमाश गोली लगने से घायल, 2 गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, देर रात देवला से सूमली जाने वाली रोड पर सूमली चौराहे के पास निर्माणाधीन हाईवे के नजदीक पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि टीम को अपनी ओर आता देखकर संदिग्ध ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मोटरसाइकिल से आम के बाग की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान तेज बारिश के कारण कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाश की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपने एक साथी के इंतजार करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे दूसरे संदिग्ध को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन उर्फ कपिल निवासी लखनौती कलां और मौ. जकी निवासी आली की चुंगी, थाना नकुड़ के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूटे गए पीली धातु के एक जोड़ी कुंडल और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी अर्जुन कोतवाली देहात में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था और उसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

विश्व पर्यटन दिवस: उत्तराखण्ड में पर्यटन ने आर्थिकी और पहचान को किया मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:आप समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी का महत्वपूर्ण आधार होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। आज प्रतिवर्ष लगभग 8 करोड़ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का उत्तराखण्ड आगमन हो रहा है। चारधाम यात्रा सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में हुई ऐतिहासिक वृद्धि उत्तराखण्ड की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रमाण है। #WorldTourismDay
0
0
Report
Advertisement

भगवानपुर साजन हत्याकांड: शिवम कुमार समेत 5 गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग ने दी अंजाम

Begusarai, Bihar:भगवानपुर थाना क्षेत्र बेगूसराय में हुए चर्चित साजन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शिवम कुमार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, साजन कुमार का शिवम कुमार की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद कथित तौर पर शिवम ने कई बार समझाया, लेकिन दोनों के बीच संबंध खत्म नहीं हुआ। इसके बाद शिवम ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजन को घर से बुलाकर हत्या कर दी और शव को बघेला चौड़ में फेंक दिया गया। 18 सितंबर को भगवानपुर थाना क्षेत्र में साजन कुमार को उसके दोस्तों द्वारा घर से बुलाकर ले जाया गया था; इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था, जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0
0
Report

सीसीएल बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में भूधंसान, अफरा-तफरी मच गई

Giridih, Jharkhand:शनिवार रात को एक बार फिर सीसीएल बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में भू धंसान की घटना हुई है। इस बार शनिवार रात लगभग 9:30 बजे तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। इस घटना अस्पताल परिसर स्थित रसोई घर, जेनरेटर रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। परिसर में अभी भी कई लोगों का परिवार रह रहा था। घटना के बाद परिसर में रह रहे लोग घर द्वार छोड़ निकलने लगे। लोग रात में ही घर का सामान ऑटो पर लेकर निकल पड़े। बता दे कि एक माह पहले अस्पताल परिसर में भू धंसान की घटना हुई थी। जिसके बाद अस्पताल को बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में शिफ्ट किया गया। अस्पताल परिसर को डेंजर जोन घोषित करते हुए परिसर में रह रहे लोगों को जगह खाली करने का नोटिस सीसीएल प्रबंधन के द्वारा दे दिया गया था। कई स्टाफ अभी दूसरे क्वार्टर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया में थे। इस बीच फिर हुई भू धंसान की घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। बता दें कि अवैध कोयला खनन के कारण अस्पताल परिसर के आसपास जमीन खोखली होने की बात कही जा रही है। लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद भू धंसान की घटना हुई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top