icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्जी बेरोजगार भत्ते मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई कब तक?

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- युवा संबल योजना में फर्जीवाड़े की जांच में दोषियों पर कार्रवाई रोकी गई. रोजगार विभाग ने बेरोजगार भत्ते में कार्रवाई रोकने पर नोटिस थमाया. अब माना जा रहा है कि कारवाई अटकाने वाले अफसरों पर भी गाज गिर सकती है. आखिरकार फर्जीवाड़े में कौन कौन से अफसरों की मिलीभगत थी. देखें इस रिपोर्ट में! पहले बेरोजगारों का हक छीना, फिर जांच में देरी होगी, अब कार्रवाई पर ब्रेक लगा. मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में बेरोजगारों का हक छीनने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की दूर की बात, उल्टा दोषियों को बचाने की कोशिश की गई. अब संयुक्त निदेशक ने अलवर के सहायक निदेशक हरिश नेनकवाल को कारण बताओं नोटिस थमाकर जवाब तलब किया. दोषियों पर कार्रवाई ना करने और चार्जशीट नहीं थमाने पर नोटिस दिया गया. अब सहायक निदेशक हरिश नैनकवाल को 3 दिन में जवाब देना होगा. यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. अलवर में बेरोजगारी भत्ते में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ. फर्जी इंटर्नशिप लेटर से जरिए फर्जी बेरोजगारों को भत्ता दिया गया. जिसके बाद अब दोषियों पर कार्रवाई को दबाया गया. हरिश नेनतवाल ने दोषी अभ्यर्थियों के खिलाफ तो कार्रवाई की, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं ली. नोटिस में पूछा गया था कि क्या जानकारी थी और क्यों नहीं अवगत किया गया. जिला रोजगार कार्यालय अलवर द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता, दस्तावेज कूटरचित होने पर भी उन्हें प्रमाणित कर भुगतान कर दिया गया, जो नियम विरुद्ध है. संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत सी.सी.ए.-16 की कार्यवाही की जानी अपेक्षित थी. अब तक आरोप पत्र भी प्रस्तुत नहीं किए गए. यदि स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. कुल राशि लगभग 5.19 लाख. फर्जी तरीके से बेरोजगार भत्ता लेने वाले 10 अभ्यर्थियों के खिलाफ रोजगार विभाग ने मुकदमा दर्ज करवाया है. अब बारी है सरकारी सिस्टम से जुड़े लोगों की जांच हुई. कई कार्मिकों की मिलीभगत सामने आई है. सिस्टम के जिम्मेदारों के खिलाफ कब एक्शन होगा.
0
0
Report

स्कूली बसों की सुरक्षा जांच अभियान आज से पूरे प्रदेश में शुरू

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- कल से पूरे प्रदेश में स्कूली बसों के जांच अभियान की शुरूआत हो रही है। इस अभियान के जरिए बसों के सुरक्षा मानक, फायर सेफ्टी और बस के कागजात सहित अन्य मानकों की जांच की जाएगी। सन्तकबीरनगर जिले में भी इसको लेकर स्कूल प्रबंधन के साथ साथ प्रशासन की सख्ती देखी जा रही हैं, हालांकि स्कूल खुल गई हैं, बसों के माध्यम से बच्चों को ले जाया जा रहा है, वहीं इस अभियान के पूर्व जी मीडिया ने स्कूली बस की रियल्टी चेक किया, जिसमें बस ड्राइवर के लाइसेंस, फायर सेफ्टी के इंतेजाम और इमरजेंसी गेट सहित अन्य मानकों को देखा गया। वहीं अभिभावकों ने सरकार द्वारा और स्कूली बसों के जांच अभियान के पहल की सराहना की है । अभिभावकों को कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए यह जांच अभियान समय समय पर होते रहना चाहिए। बसों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही चलाया जाना चाहिए। जिससे बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल आ-जा सके । वहीं परिवहन विभाग भी कल यानी 1 जुलाई से शुरू होने वाले इस विशेष जांच अभियान को लेकर सक्रिय हो गया है। एआरटीओ के नेतृत्व में जांच टीम स्कूली बसों के मानकों और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी और मानकों की अनदेखी करने पर स्कूल प्रबंधन के ख़िलाफ़ कार्यवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

द्वारका में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने लोगों को राहत दी

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका इलाके में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। जहां पिछले दिनों सुबह 10 बजे के बाद ही सूरज की तेज किरणें लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर रही थीं, वहीं मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में आए इस बदलाव का असर सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया। पिछले कई दिनों से गर्मी के कारण जहां सड़कें सूनी नजर आ रही थीं, वहीं मंगलवार को लोग घरों से बाहर निकलकर पार्कों और बाजारों का रुख करते दिखाई दिए। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रही और लोगों ने राहत भरे मौसम का आनंद लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार पड़ रही गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया था। ऐसे में मौसम के अचानक बदलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही सुहावना बना रहेगा और भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
0
0
Report

NCR में 1 अक्टूबर 2026 से PUC न होने पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा

Panipat, Haryana:अगर आप पानीपत या हरियाणा के NCR क्षेत्र में रहते हैं और वाहन चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। सरकार के अनुसार इस फैसले का उद्देश्य NCR क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करना है। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर तकनीकी व्यवस्था के जरिए वाहनों के PUC स्टेटस की जांच की जाएगी और जिन वाहनों के पास वैध प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसी मुद्दे पर लोगों की राय जानने के लिए हमारी टीम पानीपत की सड़कों पर पहुंची। अधिकांश वाहन चालकों ने सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इससे प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और लोग समय पर अपने वाहनों का प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रेरित होंगे। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इस नियम से वाहन मालिकों पर कोई बड़ा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा, लेकिन नई गाड़ियों को इससे छूट मिलनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने सरकार की इस पहल पर सवाल उठाते हुए कहा कि वायु प्रदूषण का बड़ा कारण औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं है, इसलिए सरकार को उद्योगों से होने वाले प्रदूषण पर भी सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पानीपत में अधिकतर लोगों की राय यही है कि इस नियम से वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिल सकती है। अब सबकी निगाहें 1 अक्टूबर 2026 पर टिकी हैं, जब यह नियम लागू होगा। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि यह कदम NCR की हवा को कितना स्वच्छ बना पाएगा या फिर यह नियम केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान को पानी मिला, ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बाड़मेर में रिफाइनरी उद्घाटन

Noida, Uttar Pradesh:भजन लाल कल २९ जून को ऐतिहासिक निर्णय राजस्थान की प्यासी धरती को पानी मिल गया शेखावटी के लोगो को पानी मिल गया ये 34 हज़ार करोड़ की योजना है भजन लाल १२ साल में कितनी बड़ी बड़ी सौगात दी गई है हमारा राजस्थान ऊर्जा के छेत्र में आत्मनिभर बनने जा रहा है हमारे जयपुर एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है पहले रहस्थान चर्चाओ में रहता था पेपर लीक गैंगस्टर बड़ा बंदी के लिए आज विकास पर चर्चा होती है भजन लाल कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है कांग्रेस कभी जानता के साथ जुड़ कर काम नहीं किया है वो काम को रोक कर कांग्रेस अपने कोई भी कार्यकाल की बड़ी योजना बता दे प्रधानमंत्री बाड़मेर आ रहे है ४ तारीख को देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे
0
0
Report

वानुआतु-ऑस्ट्रेलिया समझौते से चीन को झटका, दक्षिण प्रशांत में सैन्य अड्डे पर रोक

Jammu, सवाल: ऑस्ट्रेलिया और वानुआतु के बीच हुए इस 'नाकामल समझौते' का रणनीतिक महत्व क्या है, और इससे चीन को क्या झटका लगा है? जवाब: इस समझौते का रणनीतिक महत्व बहुत बड़ा है। दक्षिण प्रशांत महासागर में चीन लगातार अपना प्रभाव बढ़ाने और मिलिट्री बेस बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इस समझौते के बाद, वानुआतु ने अपने क्षेत्र में किसी भी विदेशी सैन्य अड्डे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इससे चीन की सैन्य विस्तार की योजनाओं को सीधा झटका लगा है और इस पूरे क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया ने खुद को सबसे बड़े सुरक्षा और आर्थिक साझेदार के रूप में दोबारा स्थापित कर लिया है। सवाल: वानुआतु ने पहले इस समझौते को खारिज कर दिया था, तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने ऑस्ट्रेलिया के साथ हाथ मिला लिया? क्या इस पर चीन का कोई दबाव था? जवाब: शुरुआत में वानुआतु को डर था कि इस समझौते से उसके देश में आने वाला विदेशी निवेश रुक जाएगा, क्योंकि चीन वहां बुनियादी ढांचे के लिए भारी कर्ज और मदद दे रहा था। लेकिन बाद में वानुआतु ने अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को प्राथमिकता दी। हालांकि, उन्होंने एक संतुलन भी बनाया है चीन के साथ उनका विकास समझौता यानी 'नामेले समझौता' अभी भी जारी है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि चीन के साथ सिर्फ आर्थिक रिश्ते रहेंगे, देश में किसी भी तरह के सैनिक दखल की इजाजत नहीं होगी।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में 21 वर्षीय भाई के खिलाफ 16 वर्षीय बहन से दुष्कर्म का मामला दर्ज

Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ : 21 वर्षीय भाई पर 16 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप, रिश्तों को कर दिया शर्मसार हनुमानगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें एक 21 वर्षीय युवक पर अपनी 16 वर्षीय सगी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। फेफाना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस खुद हुई हैरान, तुरंत किया गिरफ्तार थानाधिकारी नरेंद्र कुमार ने घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए पोक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलते ही आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ और मामले की विस्तृत जांच जारी है। ननिहाल से लौटना ही नाबालिग को पड़ गया भारी पुलिस के अनुसार पीड़िता पिछले एक महीने से ननिहाल में रह रही थी। बीते 26 जून की शाम को उसका भाई मोटरसाइकिल लेकर उसे लेने आया था। पीड़िता ने बताया कि भाई ने नशे की गोलियां खा रखी थी और उसका व्यवहार अजीब था। डर के मारे पीड़िता ने फोन करने और अलग चलने की बात कही, लेकिन आरोपी ने फोन करने से इंकार कर दिया। सुनसान जगह पर रोक कर की गलत हरकत पीड़िता ने कहा कि नोहर पहुंचने पर उसने चप्पल–जूते खरीदने का बहाना बनाया ताकि मदद मिल सके, पर आरोपी ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव की ओर ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर बाइक रोककर आरोपी ने छेड़छाड़ और अन्य गलत हरकतें कीं। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं रुका। उसने धमकाकर और मजबूर कर दुष्कर्म को अंजाम दिया。 धमकी से डरी लेकिन हिम्मत जुटा परिजनों को बताई घटना घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी ताकि वह चुप रहे। भय व दबाव में पीड़िता उस दिन चुपचाप घर लौट आई। अगले दिन उसने हिम्मत कर इस आपबीती की जानकारी अपनी माता और मौसी को दी। परिजन की शिकायत पर 28 जून 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ फेफाना थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

द्वारका स्पेशल टीम ने नंदू गैंग के सहयोगी समेत दो गिरफ्तार किया

New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 'नो गन्स-नो गैंग्स' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक सक्रिय सहयोगी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की स्कोडा कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी कई संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी से संभावित बड़ी वारदात टल गई। गिरफ्तार मुख्य आरोपी सोनू उर्फ साहिल चौधरी पर हत्या के प्रयास, कार जैकिंग के लिए अपहरण, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह नंदू गैंग के गुर्गों के संपर्क में था और वर्ष 2023 में पालम इलाके में प्लॉट पर कब्जा करने के लिए एक महिला पर फायरिंग की घटना में भी शामिल रहा था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अपराध की दुनिया में कदम रख लिया। पुलिस ने उसके सहयोगी शिवेंद्र उर्फ हर्ष उर्फ जेकी को भी गिरफ्तार किया है, जो 29 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और सब्जी मंडी थाना का घोषित बदमाश (BC) है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे तथा उनके अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
0
0
Report

EV नीति से दिल्ली की हवा साफ, 15,000 करोड़ से ट्रांसपोर्ट में उछाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार की जो नई पॉलिसी आई है हम उसका धन्यवाद करते हैं और उम्मीद है कि 15000 करोड़ इसमें बहुत सारी स्कीम आ रहीं है यह दिल्ली की एनवायरमेंट को बड़ा बूस्ट देगा दिल्ली के हवा शुद्ध होगी स्वच्छ होगी क्योंकि गाड़ियों के पॉल्यूशन से जो समस्या होती है उसमें बहुत कमी آنے की उम्मीद है और जो आज इलेक्ट्रिक गाड़ी का जो स्थिति है जो लोकल ट्रांसपोर्ट है उसे तादाद में नहीं है जिसमें उसकी जरूरत थी इस स्कीम के आने के बाद जो सारे पब्लिक ट्रांसपोर्ट हैं जो प्राइवेट गाड़ियां है मोटरसाइकिल है उन सबको एक उछाल मिलेगा और लोग इस टीम के तहत अपनी गाड़ियों को चेंज करेंगे और चार्जिंग स्टेशन भी नए बनाए जाएंगे तो इससे दिल्ली की आबो हवा अच्छी होगी पॉल्यूशन काम होगा पूरे भारत के सामने यह स्कीम एक अच्छा नमूना होगा आप बिल्कुल सही बोल रहे हैं कि इसमें कोई शक नहीं है जो EV गाड़ियों की cost है वह बहुत ज्यादा है आम आदमी के लिए तो अब आम आदमी सोच सकता है क्योंकि अब टू व्हीलर का कॉस्ट भी बहुत कम हो गया है और आजकल अच्छे-अच्छे गाड़ियां भी आ रही हैं तो अब उसको खरीद सकते हैं और इस स्कीम में मैं उम्मीद करता हूं कि एक्सचेंज पॉलिसी है स्क्रेपिंग पर भी इंसेंटिव है जिससे लोगों को लाभ होगा लोगों को आशा होगी कि वह अपनी गाड़ी बदले 40 से 50% EV मार्केट को बूस्ट मिलेगा मुझे उम्मीद है कि हमारे देश को हमारे स्टेट को पॉलिसी से बहुत फायदा होगा
0
0
Report

डीडवाना अस्पताल में आपातकालीन लापरवाही: डॉक्टर नहीं, रेडियोलॉजिस्ट ने संभाला इलाज

Noida, Uttar Pradesh:डीडवाना - उप जिला चिकित्सालय नावा में गंभीर लापरवाही, मरीजों की जान से खिलवाड़ के सवाल. डॉक्टर गायब, रेडियोलॉजिस्ट ने संभाली कमान, अस्पताल व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल. खबर डीडवाना से हैं जहां नावा के उप जिला चिकित्सालय से बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुबह अस्पताल खुलने के समय इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इसी दौरान रेडियोलॉजिस्ट बाबूलाल कुमावत को चिकित्सा प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर मरीजों को परामर्श देते और इलाज संबंधी काम करते देखा गया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top