चांदनी चौक के सांसद ने किया निरीक्षण, आप पर कसा वयंग
New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर जल बोर्ड की पाइपलाइन टूटने से एक बड़ा गड्ढा बन गया है जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति का जायजा लेने के लिए चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने व्यापारियों से मुलाकात की। प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली सरकार और स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को परेशानी हो रही है लेकिन विधायक और मंत्री नजर नहीं आ रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
