icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिंदू राव अस्पताल में नसों की कमी पर 5 तारीख से 2 घंटे हड़ताल

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदू राव में नसों की भारी कमी के चलते विरोध में नर्सें काली पट्टी बांधकर काम कर रही हैं। नसों की कमी को दूर नहीं किया गया तो 5 तारीख से 2 घंटे हड़ताल होगी। नर्सों ने कहा अगर जल्द ही अस्पताल में नर्सों की कमी दूर नहीं हुई तो 12 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल। दिल्ली नगर निगम का सबसे बड़ा अस्पताल हिंदू राव में नसों की भारी कमी है जिसके चलते नर्सें लगातार पिछले 28 तारीख से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। 980 बेड के इस अस्पताल में इस समय नर्सों की संख्या 62 है जबकि जरूरत 300 नर्सों की है, नर्सों पर कार्य का काफी बोझ है, कमी की वजह से उन्हें डबल डबल शिफ्ट करनी पड़ रही है जिससे उन पर भारी दबाव भी देखा जा रहा है। साथी बढ़ते दबाव की वजह से उनकी सेहत और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। नर्सों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही अस्पतालों में नसों की कमी दूर नहीं हुई तो पहले वे सोमवार 5 तारीख से 2 घंटे की स्ट्राइक पर जाएंगे और अगर तब भी उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 12 तारीख से उन्होंने आह्वान किया है कि वे निश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर नर्स हड़ताल पर जाती है तो मरीजों पर इसका असर भी पड़ेगा, उनका कहना है कि प्रशासन से लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन अभी तक ठोस जवाब नहीं मिला है।
0
0
Report

मुरादाबाद मेले में युवती से दुष्कर्म: दो युवक नामजद, मुकदमा दर्ज

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में दो युवकों द्वारा मेला देखने गयी एक युवती को उठाकर लेजाने और फिर 24 घंटे अपने कब्जे में रखकर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तरफ से अपने गांव के ही 2 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार का आरोप है कि बेटी भाई के साथ मेला देखने गयी थी जिसे 2 युवक बाइक पर उठाकर ले गए थे और जब बेटी घर नहीं आयी बेटा अकेला घर आया तो सब तरफ ढूंढा लेकिन बेटी नहीं मिली। मामले में जब पुलिस में शिकायत की तो अगले दिन शाम को बेटी को गांव के बाहर बने खंडर मकान में छोड़ गए जहाँ से बेटी मिली तो उसने आपबीती बताई, वहीँ पुलिस ने बिना देरी किए पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही 2 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी है। फिलहाल आरोप ये भी है कि जब बेटी घर पहुंची तो परिवार पर आरोपियों ने पंचायत कर फैसला करने का दबाब बनाया़. फिलहाल अब पीड़िता के परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की है तो वहीँ पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसको कोर्ट के सामने पेश किया है और आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
0
0
Report
Advertisement

स्वच्छता सेवा अभियान-2026: एक दिन, एक घंटा, एक साथ—जिलेभर में सफाई अभियान शुरू

Jaipur, Rajasthan:स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत गुरुवार को अहिंसा सर्किल पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने किया। सफाई मित्रों, नगर परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थल की सफाई की। जिलेभर की ग्राम पंचायतों में भी सार्वजनिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों सहित सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। 2 अक्टूबर को बेहतर कार्य करने वालों को जिला स्वच्छ अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report

रतुड़ा डायट में रक्तदान शिविर से समाज सेवा की नई पहल

Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएड प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य हरिबल्लभ डिमरी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। वीओ : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के तहत डाइट रतूड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वीरा फाउंडेशन और परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर ऋषिकेश के सहयोग से आयोजित शिविर में डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं तथा शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और जलपान देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान प्रशिक्षुओं ने रक्तदान को समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बाईट: हरिबल्लभ डिमरी, प्रभारी प्राचार्य डायट रतूड़ा बाईट: डॉ0 सूरज विश्वकर्मा, बीरा फाउंडेशन बाईट: अमन बिष्ट, प्रशिक्षु
0
0
Report

रेलवे चिकित्सालय में शुरू किया जाए बच्चों का वार्ड - NCRES

Adil AhmadAdil AhmadFollow3m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ की 28वी मंडली स्थाई वार्ता तंत्र की सभा का आयोजन के मंडल रेल प्रबंधक महोदय के सभागार में किया गया । इस सभा मे NCRES के मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक महोदय को बताया कि मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी में पिछले कई वर्षों से बच्चों के डॉक्टर की कमी के कारण बच्चों का वार्ड बंद हो गया हैं जिससे झांसी मंडल के कर्मचारियों के बच्चों इलाज सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा हैं ओर नवजात शिशुओं तथा बच्चों को तत्काल इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं जिससे न केवल उनको परेशानी हो रही हैं बल्कि उनमें अत्यधिक रोष व्याप्त हो रहा हैं । मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा अपनी मांग को मंडल रेल प्रबंधक महोदय को बड़ी मजबूती से साथ प्रस्तुत किया ओर मंडल रेल प्रबंधक महोदय के द्वारा इसकी गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया मंडल श्री गौरव श्रीवास्तव जी के द्वारा निम्न ओर माँगो को वृस्तित रूप मंडल रेल प्रबंधक महोदय के समक्ष रखा ओर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया । मांगे निम्न प्रकार से हैं :- शीतकालीन गश्त (Patrolling Beat) 16 कि.मी. से घटाकर अन्य 12 कि.मी. किया जाए . इंजीनियरिंग विभाग के Artisan और हेल्पर वर्ग को बकाया ड्रेस भत्ते और एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए . आवासीय कॉलोनियों में जलापूर्ति की समस्या को हल कार्य जाये . रेल आवासों की सुरक्षा हेतु 4 फीट बाउंड्री वॉल तथा छत पर टीन शेड लगाकर लीकेज की स्थायी रोकथाम की जाए . मरीजों को रात्रि पाली के दौरान झाँसी से बाहर रेफर करने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए. झाँसी अस्पताल में हेल्प डेस्क का निर्माण किया जाए तथा लम्बित मेडिकल बोर्ड का निस्तारण प्रतिदिन की प्रक्रिया के तहत किया जाए. झाँसी मण्डल में पॉइंट्समैन (Pointsman) के 338 रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए . पॉइंट्समैन वर्ग को अनिवार्य रूप से ट्राई-कलर टॉर्च (Tri-color torch) उपलब्ध कराई जाए . विभिन्न स्टेशनों/गेटों (जैसे - पामा, रसूलपुर, मलासा, भिंड, सोनी, गोहद, जोरा आदि) पर स्थित गुमटियों में पीने का पानी, बिजली, शौचालय एवं मरम्मत की तत्काल व्यवस्था हो . HOER के तहत वर्गीकरण दोहरीकरण के बाद कार्यभार बढ़ने के कारण रोड साइड स्टेशनों पर ड्यूटी समय 12 घंटे से घटाकर continuous (8 घंटे) किया जाए।
0
0
Report
Advertisement

जिला अस्पताल में सुविधाओं के सुधर की मांग, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ ज्ञापन

Jaipur, Rajasthan:जिला अस्पताल में मरीजों को हो रही असुविधाओं को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अस्पताल में लगातार लापरवाही, डॉक्टरों की कमी, दवाइयों की अनुपलब्धता और मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों में रोष है। मांग की गई कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, सभी आवश्यक दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएं तथा मरीजों को समय पर उचित उपचार मिले। ज्ञापनकर्ताओं ने मांगों का जल्द निस्तारण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की।
0
0
Report

चालिसगाव में सूखा भारी: 85 हजार हेक्टेयर प्रभावित, कपास-मक्का-मूंगफली फसलें बर्बाद

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, चाळीसगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील चाळीसगाव तालुक्यावर यंदा दुष्काळाचे गंभीर सावट निर्माण झाले आहे. तालुक्यात तब्बल 85 हजार हेक्टर क्षेत्र दुष्काळाच्या संकटात सापडले असून, सुमारे 80 हजार शेतकऱ्यांना या परिस्थितीचा फटका बसण्याची शक्यता आहे. पावसाने तब्बल दीर्घ विश्रांती घेतल्याने शेतातील पिकांची अवस्था दिवसेंदिवस बिकट होत चालली आहे. कापूस, मका आणि भुईमूग या प्रमुख पिकांना पावसाअभावी मोठा फटका बसला आहे. अपेक्षित पाऊस न मिळाल्याने काही ठिकाणी पिकांची वाढ खुंटली, तर काही भागात उभ्या पिकांचे मोठे नुकसान झाले आहे. पिकांवर केलेला खर्चही निघण्याची शक्यता कमी झाल्याने शेतकऱ्यांसमोर आर्थिक संकट अधिक गंभीर झाले आहे. याबाबत आढावा घेत शेतकऱ्यांशी संवाद साधला आहे आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..
0
0
Report
Advertisement

बूंदी में बीमारी के बाद ड्यूटी पर लौटने की अनुमति, हेल्पर सज्जन बाई को मिली राहत

Jaipur, Rajasthan:बूंदी बीमारी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने की अनुमति को लेकर कलेक्टर को सौंपा आवेदन. बूंदी राजकीय चिकित्सालय जनाना वार्ड में हेल्पर पद पर कार्यरत सज्जन बाई ने बीमारी के बाद ड्यूटी पर लौटने की अनुमति को लेकर जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में बताया कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह 13 अगस्त से 22 सितंबर 2026 तक चिकित्सा अवकाश पर थीं। उपचार एवं चिकित्सकीय विश्राम के बाद अब स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक होने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने उन्हें कार्य पर लौटने की सलाह दी है। सज्जन बाई ने जिला कलेक्टर से 22 सितंबर से जनाना वार्ड में पद अनुसार हेल्पर की ड्यूटी करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है。
0
0
Report

पटना के कंकड़बाग में बंद घर से लाखों के आभूषण चोरी

Patna, Bihar:पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क स्थित आदर्श कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई, जब मकान मालिक राम बाबू केसरी 1 अक्टूबर की सुबह अपने परिवार के साथ देवघर से वापस पटना पहुंचे। राम बाबू केसरी के मुताबिक, वह मिठाई बनाने का काम करते हैं और पिछले करीब दो महीने से परिवार के साथ देवघर में रहकर प्रसाद बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पटना स्थित घर बंद था। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब तीन भर सोने के आभूषण, आठ भर चांदी, टीवी, फ्रिज, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, पंखा और कपड़े समेत कई सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, चोरों ने घर की वायरिंग और अन्य सामान तक नहीं छोड़ा। घटना के बाद पीड़ित ने कंकड़बाग थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
0
0
Report

बूंदी DIET में शिक्षकों के लिए खुशी शाला प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

Jaipur, Rajasthan:बूंदी DIET बूंदी में शिक्षकों के लिए खुशी शाला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें करीब 40 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन और खुशहाल जीवन के व्यवहारिक पहलुओं से परिचित कराना रहा। शिक्षकों को वर्तमान में रहने, करुणा एवं स्व-करुणा विकसित करने, मन को संतुलित रखने तथा विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम DIET प्राचार्य मीना चौहान के मार्गदर्शन में हुआ। DRU प्रभागाध्यक्ष रामराज मीणा, प्रभारी नीतीश मंडोवरा और SRG पार्थ जोशी का मार्गदर्शन रहा। क्षमतालय फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।
0
0
Report
Advertisement

वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर, सम्मान करना हमारा दायित्व

ASAmit SinghFollow12m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम मठिया तिवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय मठिया साहू में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय से जुड़े बुजुर्ग अभिभावकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सीख मिलती है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। विद्यालय परिवार ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं। उनका अनुभव, ज्ञान और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी देखभाल करना तथा उन्हें आदर और सम्मान देना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इस दौरान सुभावती देवी और सुशीला देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रियंका शुक्ला, बृजेश कुमार यादव, गायत्री देवी, प्रतिमा सिंह, आशा देवी, अमरजीत प्रसाद समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

UPI MDR लागू: खान मार्केट के व्यापारी बोले—ग्राहक को नाराज नहीं करेंगे

New Delhi, Delhi:खान मार्केट से यूपीआई पेमेंट पर रियलिटी चेक UPI को लेकर मार्केट में काफी हलचल देखी जा सकती है अब से जो उसे पर एमडीआर लगाया जाएगा उसके बाद कई सारे व्यापारी संगठनों ने स्ट्राइक और NO UPI DAY की बात की है 2000 से ऊपर की पेमेंट पर मर्चेंट को 0.4% चार्ज देना होगा जिसके बाद काफी सारे व्यापारी संगठन चाहते थे कि यह कॉल ऑफ हो जाए और स्ट्राइक भी बुलाई 2 अक्टूबर को NO UPI DAY मनाने की बात की गई थी पर अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मीटिंग के बाद इस कॉल ऑफ कर दिया गया है ऐसे में खान मार्केट में व्यापारियों से बातचीत की की क्या वह यूपीआई पेमेंट एक्सेप्ट कर रहे हैं और अभी क्या स्थिति है बाजारों में व्यापारियों का कहना है कि हम कस्टमर को नाराज नहीं कर सकते जो कोई भी यूपीआई पेमेंट कर रहा है हम उसे एक्सेप्ट कर रहे हैं उन्होंने साथ में यह भी कहा कि वैसे ही अभी मार्केट की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है और ऐसे में कस्टमर को नाराज कर देंगे तो यह अच्छा नहीं होगा जो जैसे भी पेमेंट करना चाह रहा है हम उसे एक्सेप्ट कर रहे हैं और साथ में 75000 पर ₹300 चार्ज देना है तो वह कुछ ज्यादा मायने नहीं रखता है इससे पहले क्रेडिट कार्ड पर भी काफी ज्यादा चार्ज हम पे करते थे खान मार्केट से वॉकथ्रू और व्यापारियों की बाइट
0
0
Report

चकरभाठा एनीकट पार करते समय दो भाइयों में से एक लापता

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोनी और मगरउछला के बीच बने एनीकट को पार करते समय दो भाई अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में गिर गए। हादसे में मगरउछला निवासी 58 वर्षीय किसान तीजाराम केंवट अरपा नदी में बहकर लापता हो गए, जबकि उनके छोटे भाई बबलू ने एनीकट की रेलिंग में फंसकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। दोनों भाई मस्तूरी-कोनी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एनीकट के ऊपर से बह रहे तेज पानी के बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी में गिर पड़े। बबलू रेलिंग के सहारे सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन तीजाराम तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद बबलू ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। देखते ही देखते एनीकट के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण ग्रामीण नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता किसान की तलाश शुरू की। टीम ने नदी में काफी देर तक खोजबीन की,[...] लेकिन तीजाराम का कोई सुराग नहीं मिल सका
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top