110001
पश्चिम दिल्ली से बीजेपी सांसद आम आदमी पार्टी पर बरसी!
New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट आज दिल्ली की सड़कों पर उतरीं और दीपावली से पहले गड्ढे भरने के आदेश दिए। इस पर पश्चिमी दिल्ली के सांसद कमलजीत सेहरावत ने तंज कसते हुए कहा कि अब आपस में चिट्ठी लिखी जा रही है, जबकि आतिशी पूर्व में पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का भी पलटवार किया। सेहरावत ने इस स्थिति को लेकर भाजपा की ओर से स्पष्ट विचार व्यक्त किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनानगर के पश्चिमी यमुना नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फतेहपुर पुल के पास रविवार देर शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ की शाखाओं में फंसा मिला। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और बुढ़िया थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यमुनानगर के फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ की शाखाओं में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और बुढ़िया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी。 संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच है। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण उसकी हालत खराब हो चुकी है, जिसके चलते फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है。0
0
Report
बोधगया में शराबबंदी पर सवाल, वीडियो में देसी शराब खुलकर बिकती दिखी
Gaya, Bihar:ज्ञान की नगरी में शराबबंदी की उड़ रही धज्जियां! विदेशी पर्यटकों के बीच खुलेआम बिकती दिखी देसी शराब, वीडियो वायरल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल और भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में बिहार की शराबबंदी पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में निग्मा मोनेस्ट्री के पास खुलेआम देसी शराब बेचे जाने का दावा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कानून-व्यवस्था और शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठा रहे हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल और भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया से सामने आए एक वायरल वीडियो ने इस कानून के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि निग्मा मोनेस्ट्री के समीप एक महिला और एक युवती खुलेआम देसी शराब बेच रही हैं। वीडियो में कुछ लोग वहां शराब पीने के लिए जुटे हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शराब बेच रही महिला की नजर कैमरा पर पड़ती है, वह जल्दबाजी में शराब की बोतलों को छिपाने लगती है। आसपास मौजूद लोगों की गतिविधियां भी कैमरे में कैद हुई हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो को ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है। बिहार में वर्षों से शराबबंदी कानून लागू है और समय-समय पर पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई के दावे किए जाते रहे हैं। इसके बावजूद यदि पर्यटन क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, तो यह शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो सके। बोधगया में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह का वीडियो सामने आने से राज्य की छवि पर भी असर पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार सतर्क रहने का दावा करता है, वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब बिकने का दावा करने वाला वीडियो चिंता का विषय है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन से मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि वायरल वीडियो की जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
ओड़िशा से चला वायरल ट्रक सासाराम पहुंचा, लोग जुटे
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ उड़ीसा से चली वायरल ट्रक सासाराम पहुंच गई है। सासाराम पहुंचते ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दे की काफी देर शाम ये ट्रक यहां पहुंची है। सैकड़ो पहियों वाला ये ट्रक जब सासाराम पहुंची तो अंधेरा हो चुका था। इसके बावजूद काफी लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पहुंच गए। बता दे कि यह वायरल ट्रक उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जाएगी। रास्ते में कई दुश्वारियां खेलते हुए ये ट्रक सासाराम तक पहुंची है। सासाराम के ताराचंद के पास स्थित एक फुट ओवर ब्रिज को भी हटाना पड़ा। तब जाकर यह वायरल ट्रक सासाराम पहुंची है। अब यह ट्रक धीरे-धीरे कैमूर जिला के मोहनिया की तरफ बढ़ते हुए वाराणसी की ओर निकल जाएगी.0
0
Report
Advertisement
बांसगांव में पूर्व सभासद का शव पोखरे में मिला, मौत की वजह अभी अज्ञात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड-12 स्थित पोखरे में पूर्व सभासद राकेश कसौधान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत्यु के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं; पोस्टमार्टम से परिजन ने इनकार कर दिया है। राकेश कसौधान बांसगांव नगर पंचायत के पूर्व सभासद थे और अविवाहित थे। चार भाइयों में वे अकेले जीवित थे जबकि उनके तीनों भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बांसगांव चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। पुलिस की जारी पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। क्षेत्र में मौत को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, पर अभी तक आधिकारिक निष्कर्ष नहीं आया है।0
0
Report
SIR मतदाता नोटिस पर प्रमोद तिवारी ने चुनाव आयोग को फर्जी बताया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। SIR मतदाता नोटिस पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "चुनाव आयोग ने SIR के नाम पर जो लिस्ट बनाई है, ये पूरी फर्जी और अपने विरोधियों का नाम काटने वाली है। जब भी लगता है कि मतदाता का वोट नहीं मिलेगा तो उसका नाम उड़ा दो। भारतीय जनता पार्टी इतनी डरी और सहमी है कि वो ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकती है। इसी वजह से ये सारे ड्रामे हो रहे हैं। मैं कहूंगा कि एक मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी जो खुद आयकर विभाग की एक बड़ी अधिकारी थी या उनकी मां का नाम हटाना, यह साबित करता है कि SIR में कुछ तो गड़बड़ी है।"0
0
Report
गरियाबंद में अवैध खदानों पर सांसद का एक्शन, क्या होगी कार्रवाई?
Majarkata, Chhattisgarh:स्थान...गरियाबंद एंकर....गरियाबंद के फिंगेश्वर तहसील में स्थित बासिन और बरभाठा गांव में मौजूद फर्शी खदानों में कुछ खदानों के अवैध रूप से संचालन करने का मामला सामने आया है।दिशा समिति की बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने मामले पर तत्काल सज्ञान लेने कलेक्टर को निर्देशित किया,जिसके बाद कलेक्टर ने राजस्व और माइनिंग अफसरों की संयुक्त टीम गठित कर दिया।हैरानी की बात है कि जांच टिम अब तक गांव नहीं पहुंच पाई है। दरअसल बासिन के पूर्व सरपंच राजू सोनी ने गांव के वर्तमान सरपंच और कुछ कारोबारियों पर सरकारी मद की जमीन पर कब्जा कर उसमें खदान संचालित करने की शिकायत किया है।माह भर से कार्यवाही नहीं हुई तो राजू सोनी ने मामले से सांसद को अवगत कराया।हालांकि सरपंच परिवार की ओर से उनके पुत्र रेवा ओगरे ने आरोपो को खारिज कर ,मामले की जांच में सहयोग करने की बात कही है。 बाइट 1... राजू सोनी, पूर्व सरपंच बासीन शिकायत करता( पावर चश्मा लगाए हुए) बाइट 2... रेवा राम ओगरे,सरपंच पुत्र( स्लेटी रंग के टी शर्ट पहने) बाइट 3...रणबीर शर्मा,कलेक्टर गरियाबंद आसमानी शर्ट पहने हुए0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में 102 किलो अफीम डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:घाटोली (झालावाड़) झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 किलो अफीम डोडा चूरा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की गई कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 लाख रुपए कीमत बताई गई है। झालतावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि घाटोली थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के पीपलीपुरा तिराहे पर नाकेबंदी की जा रही थी। इस दौरान मदनपुरिया की ओर से आई एक कार पुलिस का बैरिकेड तोड़कर निकल गई। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया, तो रानीपुरिया तिराहे के समीप कार दीवार से टकरा गई और कार में सवार कुल चार लोगों में से तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस टीम ने मौके से एक तस्कर को पकड़ लिया और कार की तलाशी ली, तो उसमें 102 किलो मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी रामलाल तंवर निवासी उग्रपुरा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त की गई कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से उसके अन्य साथियों तथा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही।0
0
Report
नया मोड़ में चाय छींटे पर विवाद, फॉर्च्यूनर सवारों पर हमला
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नया मोड़ में चाय की चुस्की के दौरान छींटे पड़ने से विवाद हिंसक हो गया; सिटी थाना में मामला दर्ज हुआ। बताते चले कि बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ बस स्टैंड के पास चाय के चुस्की के दौरान छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है, जिसमें आवेदनकर्ता ने आरोप लगाया कि फॉर्च्यूनर से आए लोगों ने एक युवक और उसके दो दोस्तों को लाठी, हॉकी और बंदूक के बट से पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिलगड़िया खटाल, सेक्टर 4/F निवासी सनोज कुमार यादव ने थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार वो अपने दोस्तों गौतम कुमार यादव और जितेन्द्र यादव के साथ नया मोड़ स्थित चाय दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर से उतरे व्यक्ति को धक्का लगने से सनोज के कपड़ों पर चाय के छींटे पड़ गए। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धक्का दिया। माफी मांगने के बाद भी विवाद बढ़ गया और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। सनोज ने अपनी शिकायत में कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बोकारो सदर अस्पताल में घायल लोग ने कहा कि चाय पी रहे थे नयामोड़ में कहा चाय की छिटे पड़ने के बाद ये घटना घटी। वहीं सिटी डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
डंपर टक्कर से कार पलटने के बाद आग लग गई, तीन घायल, चालक फरार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:트RONIKA 시티 थाना क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड से निकल रहे एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों को कार से बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद पलटी हुई कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि तीनों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही लोनी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर की टक्कर के बाद कार पलटी थी, जिसके कुछ देर बाद उसमें आग लग गई। घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर की बदहाल सड़कों ने जलभराव बना दिया, नेताओं के दावे खोखले
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच की खाई लगातार चौड़ी होती जा रही है, नगर पालिका के तमाम वार्डों की मुख्य सड़क आज बदहाली के उस मुहाने पर खड़ी है, जहाँ मामूली सी बारिश के बाद पूरा इलाका जलमग्न और दलदल में तब्दील हो जाता है, सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष समेत पाँच-पाँच जनप्रतिनिधि निवास करते हैं, वहाँ की जनता आज बुनियादी सड़क और जल निकासी के लिए तरस रही है, एक तरफ आम जनता का आक्रोश चरम पर है, तो दूसरी तरफ सत्ता और प्रशासन के अपने-अपने तर्क हैं, सूरजपुर शहर के सड़कों की पोल खोलते दिखाये हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। बड़े - बड़े गड्ढों में जलमग्न सड़क, मानो यह सड़क नहीं बल्कि छोटे छोटे तालाब हों, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आम लोगों का आना जाना होता है, चाहे वह बुजुर्ग हों,स्कूल के बच्चे हों या मरीज, सभी प्रतिदिन इस सड़क पर सहमे से चलने को मजबूर हैं, यह तस्वीर किसी ग्रामीण अंचल की नहीं है बल्कि यह तस्वीर जिला मुख्यालय के नगर पालिका के वार्डो की है, स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यहाँ से पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है, रोज़ाना हजारों लोग, स्कूली बच्चे, बुज़ुर्ग और मरीज़ इसी रास्ते से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जमा गंदा पानी लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं, लोगों का आरोप है कि जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है और नालियां का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि वे कई बार पार्षदों और अध्यक्ष से गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन सुनवाई के नाम पर कभी कभी केवल गड्ढों में डस्ट डाल दी जाती है, जो पहली ही बारिश में बह जाती है, जनप्रतिनिधि खुद इस बदहाल रास्ते से बचने के लिए अपने आने-जाने का रास्ता बदल लेते हैं, मगर जनता की समस्या जस की तस बनी हुई है।0
0
Report
99 ग्रुप: रियल एस्टेट से बहु उद्योगिक समूह बनने की राह
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोलांचल में बिल्डिंग निर्माण के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका 99 ग्रुप अब सिर्फ एक रियल एस्टेट कंपनी नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में काम करने वाले कारोबारी समूह के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। वर्ष 2013 में शुरू हुए 99 ग्रुप ने अपने 13 वर्षों के सफर में सैकड़ों परिवारों को उनका आशियाना देने का काम किया है। कंपनी के चेयरमैन श्याम पांडे का कहना है कि 99 ग्रुप का उद्देश्य सिर्फ मकान बनाना नहीं, बल्कि लोगों के सपनों को एक घर का रूप देना है। धनबाद कोलांचल से शुरू हुआ 99 ग्रुप आज झारखंड समेत कई राज्यों में अपने प्रोजेक्ट के जरिए काम कर रहा है। वर्ष 2013 में इसकी शुरुआत हुई थी और 13 वर्षों के सफर में कंपनी ने सैकड़ों परिवारों को घर उपलब्ध कराने का दावा किया है। कंपनी के चेयरमैन श्याम पांडे के मुताबिक, 99 ग्रुप ने हमेशा लोगों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रोजेक्ट तैयार करने पर जोर दिया है। यही वजह है कि अब 99 ग्रुप का कारोबार सिर्फ बिल्डिंग निर्माण तक सीमित नहीं है। समूह से 99 डेको, 99 खेल एवं मनोरंजन, 99 इंडस्ट्री और 99 सोलर समेत कई कंपनियां जुड़ी हुई हैं। श्याम पांडे 99 ग्रुप को सिर्फ एक कंपनी नहीं बल्कि एक परिवार मानते हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में कंपनी के साथ करीब 10 हजार कर्मचारियों को जोड़ने की सोच के साथ समूह को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल 99 ग्रुप झारखंड के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। कंपनी आने वाले दिनों में कई नए और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में है। श्याम पांडे का कहना है कि बिल्डर अक्सर कहते हैं कि वे लोगों को घर बनाकर दे रहे हैं, लेकिन उनकी सोच इससे अलग है। उनके मुताबिक, बिल्डर सिर्फ मकान बनाता है, उसे घर वहां रहने वाला परिवार बनाता है। इसी सोच के साथ 99 ग्रुप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का दावा कर रहा है।0
0
Report
रतलाम में गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा तैयारी तेज, अखाड़ा संचालकों से समीक्षा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में गणेश उत्सव की धूम के बीच अब गणेश विसर्जन का समय भी नजदीक आ गया है। विसर्जन के दौरान अखाड़ों और आकर्षक झांकी के साथ रातभर निकलने वाले जुलूस को लेकर सुरक्षा कि पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रतलाम शहर और जावरा में गणेश विसर्जन का सबसे बड़ा आयोजन देखने को मिलेगा। इसी को लेकर रतलाम शहर में एएसपी राकेश पंन्द्रो ने अखाड़ा संचालकों और झांकी आयोजकों के साथ बैठक की। बैठक में जुलूस के रूट, मंचों, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजकों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई。 वहीं जावरा में एडीएम ब्रजेंद्र कुमार ने अखाड़ा संचालकों और झांकी आयोजकों के साथ बैठक कर समयावधि समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की。 फिलहाल दोनों जगह यह प्रारम्भिक बैठक रही, जिसमें प्रमुख व्यवस्थाओं और समस्याओं पर सुझाव लिए गए हैं। आने वाली बैठकों में रूट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में SURYA KIRAN एरोबेटिक डिस्प्ले: सांसद संजय सेठ व बाजपेयी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ (उत्तर प्रदेश): संजय सेठ (MOS) और लक्ष्मीकांत बाजपाई (भाजपा) भारतीय वायु सेना द्वारा SURYA KIRAN एरोबेटिक डिस्प्ले के आयोजन/दृश्य में शामिल हुए।0
0
Report
बांसगांव में शादी की बातचीत से पहले युवक की मौत, परिवार में दहशत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके कमरे में मिला। परिजनों के मुताबिक, दो दिन बाद कुछ लोग विशाल को देखने और शादी के सिलसिले में बातचीत करने आने वाले थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव का है। यहां रहने वाले रामकिशुन के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका छोटा बेटा 20 वर्षीय विशाल मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि देर रात विशाल देर से घर लौटा था। गांव में हाल में हुई हत्या की घटना को देखते हुए देर रात बाहर रहने को लेकर परिजनों ने उसे समझाया और नाराजगी भी जताई। इसके बाद विशाल अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद परिजनों को कमरे में विशाल के मृत मिलने की जानकारी हुई। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कौड़ीराम चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, 21 सितंबर को कुछ लोग विशाल को देखने और शादी के सिलसिले में बातचीत करने आने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। जयंतीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शादी की बातचीत के लिए दो दिन बाद घर आने वाले थे लोग, लेकिन उससे पहले ही युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
गुरुग्राम: Baleno चालक का आतंक, सेक्टर 38 में कैब को टक्कर—वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम Thar के बाद अब Baleno चालक का आतंक सेक्टर 38 में Baleno ने कैब को मारी टक्कर शनिवार रात की घटना, video हुई वायरल युवक पर भी गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
Advertisement
