icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ के राजकीय नेहरू मेमोरियल कॉलेज में 8 नए व्याख्याताओं का स्वागत

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत समारोह, एंकर विजुअल हनुमानगढ़ के राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में नव नियुक्त 8 व्याख्याताओं के स्वागत में एसएफआई द्वारा स्वागत कार्यक्रम एवं छात्रसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नए शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में लंबे समय से व्याख्याताओं की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। एसएफआई ने लगातार आंदोलन, ज्ञापन और संघर्ष के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप आज महाविद्यालय को 8 नए व्याख્યाता मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की एकजुटता और एसएफआई के निरंतर संघर्ष की जीत है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अभी भी रिक्त पदों को भरने और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा。 विजुअल बाइट :- महेद्र शर्मा,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
0
0
Report

अजमेर के डॉक्टर की नई कार में आग, परिवार घबरा गया, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर कुशल गोयल को नई कार खरीदना महंगा पड़ गया। रामगंज रोड स्थित रेलन मोटर्स से ऑल्टो के 10 होम डिलीवरी के साथ घर पहुंची कार को चिकित्सक गोयल ने अपनी माँ को उपहार दिया। घर से महज 700 मीटर पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही कार में आग लग गई। इस घटना से कार सवार चिकित्सक और उसकी माता बुरी तरह घबरा गए। चिकित्सक ने आरोप लगाया कि नई कार में ही आग ने परिवार को चिंता ग्रस्त किया है लेकिन कंपनी की तरफ से कोई संपर्क नहीं किया गया। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुशल गोयल, अजमेर
0
0
Report
Advertisement

गजरौला क्षेत्र में पशु चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुए चोर

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollowJust now
Amroha, Uttar Pradesh:लोकेश:-अमरोहा यूपी *स्लग:गजरौला क्षेत्र में पशु चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुए चोर* *एंकर*:-अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में पशु चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार देर रात चोरों ने एक घर के बाहर बंधे पांच पशुओं को चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के जाग जाने पर पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। *वीओ:*-मामला गजरौला थाना क्षेत्र के कसेरवा अड्डे के निकट चकनवाला रोड स्थित निजाम मार्केट का है। यहां रहने वाले निजामुद्दीन ने दूध उत्पादन के लिए घर के बाहर पशु बांध रखे थे। देर रात कुछ अज्ञात चोर पहुंचे और पांच पशुओं को खोलकर अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख चोर करीब 100 मीटर दूर पशुओं को छोड़कर पास के बाग में छिप गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने गजरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाकर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
0
0
Report

मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान पर निरुपम की तीखी प्रतिक्रिया

Mumbai, Maharashtra:मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “जब इस्लाम का अस्तित्व नहीं था, तब कृष्ण का अस्तित्व था। उनकी दैविक शक्तियों के सामने दुनिया नतमस्तक थी। यह कृष्ण और उनके भक्तों का अपमान है। इस मौलाना की जीभ काट लेनी चाहिए.” निरुपम ने कहा कि मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल में डालकर कृष्ण और राम के बारे में सिखाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण के मूल्यों के साथ आज हिंदुस्तान एकजुट है। दरअसल, मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो कहते सुना जा सकता है भगवान श्रीकृष्ण पाँच बार के नमाज़ी थे।
0
0
Report
Advertisement

कांवड़ मेले की तैयारी के लिए राज्यों के अधिकारी समन्वय बैठक करेंगे

Haridwar, Uttarakhand:30 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी कांवड़ मेلے की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कई राज्यों के आलाधिकारियों ने चिंतन किया। हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान समेत कई राज्यों के अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में कांवड़ मेले के समय आपसी समन्वय पर जोर दिया गया। इस दौरान कांवड़ियों की भीड़, उनके रूट और सुरक्षा को लेकर भी मंथन हुआ। बीते सालों में कांवड़ मेले में बढ़ी कावड़ियों की संख्या के चलते कांवड़ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि कांवड़ मेला हमेशा चुनौती भरा होता है और हरिद्वार इसका केंद्र होने के कारण सबसे ज्यादा यहीं फोकस होता है लिहाजा सभी राज्य आपसी सहयोग से इसे सकुशल संपन्न करेंगे। बाइट - आनंद बर्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

स singrauoli में आधे घंटे की बारिश से नगर निगम-कलैक्टर कार्यालय के सामने जलभराव फैल गया

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली बारिश के समाचारों में आधे घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल कलेक्टर कार्यालय, एसपी ऑफिस और नगर निगम के सामने सड़क बनी तालाब जलभराव से जूझा जिला मुख्यालय, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें सड़क या गड्ढा पानी में डूबे रास्तों ने बढ़ाया हादसे का खतरा नालियों की सफाई के दावे फेल पहली तेज बारिश में ही दिखी बदहाली बारिश से मिली राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी एंकर सिंगरौली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और तेज गरज चमक के साथ हुई बारिश ने जिला मुख्यालय की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी महज आधे घंटे की बारिश के बाद कलेक्टर कार्यालय, एसपी कार्यालय और नगर निगम कार्यालय के सामने सड़क पर भारी जलभराव हो गया हालत यह रही कि सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा बारिश के बाद जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं सड़क पर इतना पानी भर गया कि वाहन चालकों को यह समझना मुश्किल हो गया कि सड़क कहां है और गड्ढे कहां हैं मोटरसाइकिल सवारों ने बताया कि पानी भरने के कारण हादसे का खतरा लगातार बना रहता है कई जगह पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क की मरम्मत भी नहीं कराई गई जिससे समस्या और गंभीर हो गई है राहगीरों का कहना है कि नगर निगम हर साल बारिश से पहले नालियों की सफाई और सड़कों की मरम्मत के बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन पहली तेज बारिश में ही सारी व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ जाती है जलभराव के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा गुजरते वाहनों से लोगों पर पानी की छींटें पड़ती रहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिला मुख्यालय में कलेक्टर, एसपी और नगर निगम कार्यालय के सामने यह स्थिति है तो जिले के अन्य क्षेत्रों की हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है लोगों ने आरोप लगाया कि वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हालाँकि बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन बारिश थमते ही जलभराव और बदहाल सड़कों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं अब सवाल यह है कि हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आखिर शहर को जलभराव की समस्या से कब राहत मिलेगी
0
0
Report

आगरा की सरकारी भूमि पर 27 धार्मिक स्थलों के मामले में अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित रहमानी मस्जिद समेत सरकारी भूमि पर बने 27 धार्मिक स्थलों को लेकर दायर याचिका पर आज कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने वादी पक्ष से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे और आदेश सुरक्षित रख लिया है. यह याचिका योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर की ओर से दायर की गई है. याचिका में जिलाधिकारी, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD) और छावनी परिषद के अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है. वादी पक्ष का दावा है कि सरकारी भूमि पर बने इन धार्मिक स्थलों की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है और अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है. वहीं, पूरे मामले में विशेष न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है. अदालत का आदेश शनिवार तक आने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गुलमर्ग: ड्रंग वॉटरफॉल पर मेगा सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Gulmarg, Gulmarg Development Authority Organises Mega Sanitation-cum-Cleanliness Drive at Famous Picnic Spot Drung, Tangmarg In a significant initiative to promote environmental conservation and maintain cleanliness at one of Kashmir's most visited tourist destinations, the Gulmarg Development Authority (GDA) on Friday organised a Mega Sanitation-cum-Cleanliness Drive and public awareness programme at the famous Drung Waterfall in Tangmarg. The drive was conducted under the leadership of Chief Executive Officer, Gulmarg Development Authority, Tariq Hussain Naik, with active participation from the Municipal Committee Tangmarg, ATV Association Tangmarg, Vendor Association Drung, local residents, GDA officials, sanitation workers and other stakeholders. The campaign aimed to make the scenic tourist destination clean, garbage-free and environmentally sustainable. During the drive, participants collected and removed large quantities of waste from the Drung Waterfall area, surrounding pathways and the banks of Nallah Ferozpora. The programme also focused on spreading awareness among tourists, shopkeepers and local stakeholders about the importance of maintaining cleanliness and protecting the fragile ecology of the area. Speaking on the occasion, CEO GDA Tariq Hussain Naik stressed the need for collective responsibility in preserving the natural beauty of Gulmarg and Drung. He appealed to visitors and local stakeholders to avoid littering, use designated waste bins and actively support cleanliness initiatives to ensure that the tourist destination remains clean and attractive for future generations. Participants appreciated the Gulmarg Development Authority for taking the initiative and reaffirmed their commitment to keeping Drung neat and clean. Local residents, stakeholders and tourists praised the sanitation drive and urged the authorities to organise similar awareness and cleanliness programmes regularly to safeguard the environment, preserve the ecology and enhance the overall tourist experience. The Gulmarg Development Authority reiterated its commitment to promoting sustainable tourism and environmental protection through continuous cleanliness campaigns and public participation across tourist destinations in the Gulmarg Tangmarg region.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top