दिल्ली विधानसभा में 'आप' लाएगा निंदा और धन्यवाद प्रस्ताव
New Delhi, Delhi:नेता प्रतिपक्ष आतिशी 13 मई से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के सत्र में "आप" विधायक दल दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव ला रहा है. पहला: निंदा प्रस्ताव - जिसमें हम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हम चाहते है कि मानवता के ख़िलाफ़ हुए इस हमले की दिल्ली विधानसभा कड़े शब्दों में निंदा करे. दूसरा: धन्यवाद प्रस्ताव - "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा छेड़ी गई मुहिम के सम्मान में लाया जा रहा है। हम भारतीय सेना के साहस और उनके परिवारों के त्याग को नमन करते हुए दिल्ली विधानसभा से उन्हें धन्यवाद देने का अनुरोध करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा: भरथना में विवाहिता ने पति और देवर पर लगाया मारपीट व प्रताड़ना का आरोप
Bharthana, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के भरथना कस्बे से एक मामला सामने आया है, जहां मोहल्ला मोतीगंज निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और देवर पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों के ससुराल पहुंचने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरथना के मोहल्ला मोतीगंज निवासी शिल्पी पोरवाल ने अपने पति गोविन्द पोरवाल और देवर गोपाल पोरवाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मामले की जानकारी मिलने पर उनके पिता राजकुमार, मां और नानी ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान पति और देवर ने उनके मायके पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव
