110006
दरियागंज के श्री राम मंदिर में चोरों ने लाखों रुपए के चांदी के गहने चोरी कर हुए फरार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के दरियागंज स्थित अंसारी रोड पर श्री राम मंदिर में चोरों ने लाखों रुपए के चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए। यह घटना तब हुई जब दिल्ली 15 अगस्त के मौके पर हाई अलर्ट पर है। मंदिर लाल किले के नजदीक और डीसीपी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए, स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले ही मंदिर से गहने चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
" कंपोजिट विद्यालय इमरती विसेन में जीवन में व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने हेतु बाल मेले का किया गया आयोजन"
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा । झंझरी विकास खंड के ग्राम पंचायत इमरती विसेन के सरकारी स्कूल कंपोजिट विद्यालय इमरती विसेन के प्रांगण में बच्चों ने लगाया बाल मेला, सजाये आकर्षक स्टॉल, खूब बेचे खाने-पीने-खेलने के सामान। बालदिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र झ॔झरी के बहराइच रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय इमरती विसेन में 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों ने विशाल बालमेला का आयोजन किया, जिसमें मिलजुलकर खुद से ही सारे स्टॉल सजाये और ही दुकानदारी सम्हाली। ज्यादातर स्टालों पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट चार्ट बिक रहे थे, जो बच्चों ने खुद अपने हाथों से बनाए थे। कई तरह के फ्रूट चाट, कई तरह के कुरकुरे- मुरमुरे, बेकरी और खिलौने तथा घरेलू उपयोग की चीजें भी यू बच्चे अपने-अपने स्टॉल पर बेच रहे थे। एआरपी ऋचा सिंह ने दीप-प्रजनन करके बाल मेले का शुभारंभ किया। एस आर जी कमलेश पाण्डेय ने बच्चो के अखबार दुलरुआ का विमोचन किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आरपी सिंह आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। खास मेहमान निशा वर्मा और रामदेव शुक्ल के साथ स्थानीय ग्रामवासियों ने मेले का भ्रमण किया और जमकर खरीदारी की। मेले में लगे माइंड गेम और साइंस गेम की गतिविधियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, जिसमें बड़ी संख्या में युवा लोगों ने भागीदारी निभाई और आनंद लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुनाथ पांडेय ने बताया कि बालसरकार तथा मीनामंच की पहल पर कक्षाध्यापकों के विशेष सहयोग से कक्षा एक से कक्षा 8 तक के बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी बचाकर उसी से सामान खरीदे,अपने स्टाल सजाए और स्वयं सारे स्टॉल संभाल रहे थे। हर आइटम के रेट भी खुद ही तय किए थे। अच्छी बात यह रही कि मेला समाप्त होने तक सभी स्टालों पर के सारे सामान बिक गए। सभी बच्चों को यथोचित लाभांश भी मिला जिससे उन्हें अपने भावी जीवन में व्यापार तथा करने तथा वित्तीय प्रबंधन की समझ आएगी। बालसरकार तथा मीनामंच द्वारा आयोजित बालमेले मे विद्यालय परिवार के शिक्षिकाओं निशा सिंह , अर्चना रानी , विश्वनाथ साहू , गरिमा गुप्ता शैलजा तोमर , मिथिलेश कुमारी , अनुराधा , गुंजन मिश्रा मानसी चौहान और अर्चना रानी का विशेष योगदान रहा।0
0
Report
गंगोलगांव में दस साल बाद पांडव लीला का शुभारम्भ, परंपरागत लोक संस्कृति जीवंत
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखण्ड की देवभूमि में आज भी लोक आस्था, पौराणिक मान्यताओं और सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं की जड़ें बेहद गहरी हैं। यहां के पहाड़ी गांवों में धार्मिक अनुष्ठान केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये गांव की सामूहिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक भी हैं। इन्हीं समृद्ध परंपराओं में शामिल है पांडव लीला, जिसका आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और पशुधन के निरोग रहने की कामना के साथ किया जाता है।\n\nइसी लोक आस्था और धार्मिक परंपरा का अद्भुत नजारा अब चमोली जिले के गंगोलगांव में देखने को मिल रहा है। गांव में पूरे 10 साल के लंबे अंतराल के बाद पांडव लीला का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पांडव लीला के आगाज के साथ ही गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा है। ढोल-दमाऊं की गूंज, रणभेरी की आवाज और पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की थाप के बीच एक बार फिर गांव की धरती पर महाभारतकालीन प्रसंग जीवंत होने जा रहे हैं।\n\nचमोली जिले के गंगोलगांव में पांडव लीला का आयोजन ग्रामीणों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हो रही इस पांडव लीला को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। इस आयोजन के माध्यम से न केवल पांडवों की वीरगाथाओं और महाभारत के प्रसंगों का मंचन होगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और पूर्वजों की विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।\n\nउत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में पांडव लीला की अपनी विशिष्ट पहचान है। यहां महाभारत के पात्रों को केवल अभिनय के माध्यम से नहीं दर्शाया जाता, बल्कि लोक मान्यताओं के अनुसार पांडव देवताओं का आह्वान कर उन्हें विशेष धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से स्मरण किया जाता है। ढोल-दमाऊं की लय पर पांडव पश्वाओं का अवतरित होना और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति इस लीला को बेहद विशिष्ट बनाती है।\n\nग्रामीण मान्यताओं के अनुसार पांडव लीला के आयोजन से गांव में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि आती है। साथ ही पशुधन को रोगों से मुक्ति मिलने और खेती-बाड़ी में बरकत होने की कामना भी की जाती है। पहाड़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुधन का विशेष महत्व रहा है, ऐसे में यह आयोजन ग्रामीणों की आस्था और जीवनशैली से गहराई से जुड़ा हुआ है।\n\nआज जब आधुनिकता की दौड़ में पारंपरिक लोक कलाएं और सांस्कृतिक विरासत धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही हैं, ऐसे समय में गंगोलगांव में दस साल बाद पांडव लीला का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि अपनी जड़ों को बचाए रखने और आने वाली पीढ़ियों तक लोक परंपराओं को पहुंचाने का भी एक सशक्त माध्यम है।\n\nगंगोलगांव में पांडव लीला के शुभारंभ के साथ ही एक बार फिर पहाड़ की पारंपरिक संस्कृति, लोक आस्था और पौराणिक विरासत की गूंज सुनाई देने लगी है। आने वाले दिनों में ढोल-दमाऊं की थाप पर जब पांडव लीला के विभिन्न प्रसंग जीवंत होंगे, तो यह नजारा ग्रामीणों के लिए श्रद्धा, गौरव और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम बनेगा।\n\nगंगोलगांव की धरती पर दस साल बाद शुरू हुई यह पांडव लीला संदेश दे रही है कि पहाड़ की संस्कृति केवल इतिहास के पन्नों में दर्ज विरासत नहीं, बल्कि आज भी यहां के जनजीवन में सांस लेती जीवंत परंपरा है।0
0
Report
झ哈尔रापाटन के द्वारिकाधीश मंदिर में दीपावली अन्नकूट महोत्सव सफल, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित भगवान द्वारिकाधीश मंदिर मे देर शाम दीपावली महोत्सव के तहत अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस दौरान द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति के तत्वाधान में भगवान की 56 भोग की झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए झालावाड़, झालरापाटन के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उमड पड़े। द्वारकाधीश मंदिर समिति के प्रवक्ता रविराज पाटीदार ने बताया कि दीपावली महोत्सव के तहत आयोजित किए गए निरंतर 41 वें अन्नकूट महोत्सव में भगवान द्वारकाधीश को 11 पीपा देसी घी से बने प्रसाद और व्यंजनों का भोग लगाया गया। साथ ही 32 तरकारी के साथ 56 व्यंजन का भोग भी लगाया गया। जिसमें कई मिठाईयों के साथ ऋतफल, सूखा मेवा, सभी तरह की सब्जिओं शामिल रखी गई। इस दौरान झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, सहित कई आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी भगवान के अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने द्वारकाधीश मंदिर झालरापाटन पहुंचे। बाद में देर रात तक भी अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में भजनलाल शर्मा बिरला ऑडिटोरियम में मनोज मुंतशिर के कृष्णा शो में शिरकत
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर भजनलाल शर्मा बिरला ऑडिटोरियम में लेखक एवं कवि मनोज मुंतशिर के शो “कृष्णा”में शिरकत0
0
Report
हरियाणा महिला आयोग ने महिलाओं के सम्मान के लिए जीरो टॉलरेंस एडवाइजरी जारी की
Chandigarh, Chandigarh:महिलाओं के प्रति अभद्र, अपमानजनक और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मीडिया संस्थानों, पत्रकारों, ऑनलाइन न्यूज चैनलों, सोशल मीडिया संचालकों और आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है。 आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन समाचार एवं डिजिटल मीडिया चैनलों पर रिपोर्टिंग, चर्चा और टिप्पणियों के दौरान महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के मामले सामने आ रहे हैं। आयोग ने ऐसे व्यवहार को महिलाओं के सम्मान और अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए इसे स्वीकार्य नहीं माना है。 आयोग ने अपील की है कि महिलाओं के बारे में सभ्य, मर्यादित और सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाए। किसी महिला के चरित्र, गरिमा या निजी जीवन पर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी गई है。 एडवाइजरी में कहा गया है कि समाचारों की रिपोर्टिंग और चर्चा के दौरान केवल खबरों के कंटेंट में ही नहीं, बल्कि हेडलाइन, कैप्शन, थंबनेल, तस्वीरों और वीडियो में भी महिलाओं की गरिमा का ध्यान रखा जाए。 महिला आयोग ने महिलाओं का अपमान करने वाली सामग्री को साझा, प्रसारित या प्रोत्साहित करने से बचने की अपील की है। साथ ही संवेदनशील मामलों में बेटियों और महिलाओं की तस्वीरें दिखाने से भी बचने की सलाह दी गई है。 आयोग ने कहा है कि महिलाओं के सम्मान, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आयोग ने सभी से अभिव्यक्ति में मर्यादा रखने और महिलाओं की गरिमा का सम्मान करने की अपील की है。0
0
Report
बरका बेलवानी में पुलिया नहीं, खाट से नदी पार कर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के बरका बेलवानी गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। गांव में पुलिया और सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण एक बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे खाट पर लिटाकर नदी तक लाए और ग्रामीणों की मदद से नदी पार कराई। इसके बाद करीब एक डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर उसे सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से इलाज के लिए सीधी रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक, गांव की फूलले बैगा पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। आज उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल ले जाने का फैसला किया, लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए पुलिया और सड़क की सुविधा नहीं होने से परेशानी खड़ी हो गई। ऐसे में आशीष बैगा, बिरजू बैगा, बुंदेला बैगा और गोरैलाल सिंह ने खाट का सहारा लिया और मरीज को नदी पार कराकर सड़क तक पहुंचाने में मदद की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण बिरजू बैगा का कहना है कि पुलिया और सड़क नहीं होने से गांव के लोगों को पूरे साल आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिया निर्माण के लिए कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में मरीजों और जरूरतमंदों को समय पर इलाज तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना चुनौती बन जाता है। वहीं पूरे मामले पर जी मीडिया से फोन पर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा कि पूरा मामला मेरे संज्ञान में है, मुझे जानकारी जैसे ही मिली तत्काल मैंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है कि तत्काल प्रभाव से मौके की स्थिति का जायाजा लेकर वहां पुलिया निर्माण का कार्य शुरू किया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना न करना पड़े। हालांकि अब देखना होगा कि इस घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारी कितनी गंभीरता से पहल करते हैं और बरका बेलवानी के ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से कब तक राहत मिल पाती है।0
0
Report
Advertisement
Hemant Soren ने IITF 2026 में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन。 न्यू दिल्ली0
0
Report
जहानाबाद में छठ पूजा के लिए सुरक्षा-स्वच्छता की सख्त तैयारी
Jehanabad, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिले के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिलाधीश चिरिंड वाई भूटिया और एसपी कोटा किरण कुमार ने संयुक्त रूप से कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। जहां भी कमियां नजर आईं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर SDM राजीव रंजन सिन्हा और SDPO अनिकेत कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे। शहर के दरधा-यमुने संगम घाट, सोइया घाट, कनौदी, दक्षिणी सूर्य मंदिर घाट, काको घाट और मखदुमपुर समेत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 106 छठ घाट चिन्हित किए गए हैं और सभी पर निगरानी रखी जा रही है। उच्चस्तरीय साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और आवागमन को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। दरधा-यमुने संगम घाट को आदर्श घाट के रूप में विकसित किया गया है; वहां मधुबनी और थ्रीडी पेंटिंग से सजावट की गई है। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी निगरानी और SDRF टीम की तैनाती भी ki जाएगी। जिला प्रशासन का दावा है कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।0
0
Report
पटना में छठ पूजा पर लालू यादव रोहिणी आचार्य के साथ घर पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:पटना (बिहार): छठ पूजा के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बेटी रोहिणी आचार्य के साथ डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के घर पहुंचे / तस्वीरें0
0
Report
Advertisement
गुना-दमोह रेल विवाद: दंपत्ति बच्चों के साथ ट्रेन से कूदे, गंभीर घायल
Damoh, Madhya Pradesh:गुना रेलवे स्टेशन पर हुआ विवाद, दमोह तरफ आने वाली ट्रेन में बच्चों को लेकर बैठ गए दंपत्ति और फिर दमोह के आगे गुंडो के डर से चलती ट्रेन से कूद गए... एंकर/ दमोह से गुजरने वाली दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन में चलती गाडी से एक दंपत्ति एक बेटी को लेकर कूद गए और ये देखकर सब हैरान रह गए, लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने रेस्क्यू किया तो कहानी में गुंडों का ख़ौफ सामने आया। दरअसल सूबे के अशोकनगर के आरोन के रहने वाले आदिवासी समुदाय के पति पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ गुना रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां कुछ अज्ञात लोगों से उनका विवाद हो गया, डरे सहमे आदिवासी दंपत्ति अपनी ट्रेन छोड़कर दमोह दिशा वाली ट्रेन दयोदय एक्सप्रेस में सवार हो गए। लम्बा सफर तय करने के बाद भी उनके दिल से गुंडों का डर नहीं भागा और दमोह से कटनी तरफ जा रही ट्रेन में दमोह से कुछ दूरी पर चलती ट्रेन से ये दंपति अपनी एक बेटी को लेकर कूद गए। जबकि उनकी एक बेटी ट्रेन में ही सवार रही। पुलिस की मदद से दमोह के जिला अस्पताल लाए गये घायलों को यहां एडमिट किया गया जबकि रेलवे पुलिस उनकी ट्रेन में छूटी दुसरी बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंच गई। पीड़िता सविता आदिवासी के मुताबिक गुना में हुए विवाद के बाद वो लोग जान बचाकर दूसरी ट्रेन में बैठ गए थे लेकिन 15 से 20 गुंडे उनका पीछा करते ट्रेन की बोगी में आ गए जिस कारण से उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया। पीड़िता के मुताबिक गुना और फिर दूसरी ट्रेन में आए गुंडे कौन है ये वो नहीं जानती। फिलहाल गंभीर घायल पिता और उनकी बेटी की इलाज दिया जा रहा है वहीं रेलवे पुलिस गुना रेलवे पुलिस से संपर्क में है और पुलिस जांच के बाद पूरा मामला साफ हो सकेगा。 बाइट/ सविता आदिवासी ( पीड़िता) बाइट/ डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ( प्रबंधक जिला अस्पताल दमोह)0
0
Report
कोरबा महापौर ने नो-Parking तनाव के बीच रोड पर मोर्चा खोला, व्यापारियों को राहत
Korba, Chhattisgarh:फुटकर और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आया, तो कोरबा महापौर ने सड़क को ही आंदोलन का मैदान बना दिया. सड़क पर कुर्सी जमाई, निगम की कार्यवाई के खिलाफ मोर्चा खोला और आखिरकार हटवाकर ही मानीं सरकारी गाड़ियां! जी हाँ जब निगम की गाड़ियाँ व्यापारियों की परेशानी बनीं तो कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने खुद सड़क पर कुर्सी जमाकर मोर्चा खोल दिया, हालात ऐसे बने कि नगर निगम और महापौर आमने-सामने आ गए. आखिरकार महापौर के तेवर के सामने निगम के अमले को झुकना पड़ा और सड़क पर खड़े वाहनों को एक-एक कर हटाना पड़ा. दरअसल, त्योहारी सीजन में बुधवारी चौक पर सड़क किनारे दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले फुटकर और छोटे व्यापारियों और नगर निगम के अमले के बीच दो दिन पहले विवाद हो गया था। इसके बाद निगम की टीम ने नो-पार्किंग के नाम पर कई वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। नतीजा यह हुआ कि व्यापारियों के सामने कारोबार का संकट खड़ा हो गया। अपनी परेशानी लेकर जब छोटे व्यापारी महापौर संजू देवी राजपूत के पास पहुंचे, तो महापौर ने सीधे मोर्चा खोल दिया। सड़क पर कुर्सी डालकर बैठ गईं और निगम के वाहनों को हटाने की मांग पर अड़ गईं। एक तरफ महापौर का विरोध, तो दूसरी तरफ नगर निगम का अमला... देखते ही देखते मामला निगम और महापौर के आमने-सामने आाने तक पहुंच गया. आखिरकार प्रदर्शन का असर हुआ और निगम के सड़क पर खड़े वाहनों को एक-एक कर हटाया जाने लगा। महापौर ने साफ कहा कि एकादशी के त्योहार तक छोटे व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। त्योहार के बाद उनके व्यवसाय के लिए उचित व्यवस्था बनाई जाएगी. अब इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ त्योहार में व्यापार की उम्मीद लगाए बैठे छोटे दुकानदार हैं, तो दूसरी तरफ निगम की कार्रवाई। फिलहाल महापौर के हस्तक्षेप से व्यापारियों को राहत मिली है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या त्योहार के बाद भी इन छोटे व्यापारियों के कारोबार के लिए कोई स्थायी व्यवस्था बन पाएगी या फिर हर बार उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा? बाइट- संजू देवी राजपूत, महापौर0
0
Report
छठ पूजा के दौरान केशव पार्क के गेट के सामने खुला नाला, खतरा बढ़ा
New Delhi, Delhi:छठ पूजा की तैयारियों के बीच लापरवाही, केशव पार्क के मुख्य गेट के सामने खुला नाला बना हादसे का खतरा विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीबीडी ग्राउंड केशव पार्क में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्क में व्यवस्थाएं की जा रही हैं, लेकिन दूसरी ओर जिम्मेदार विभागों की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है। पार्क के मुख्य गेट के ठीक सामने नाले को खुला छोड़ दिया गया है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। गौरत है कि छठ महापर्व के अवसर पर कल डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु सीबीडी ग्राउंड स्थित केशव पार्क पहुंचेंगे। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी भारी भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में पार्क के प्रवेश द्वार के सामने खुले नाले का होना लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। भीड़ के दबाव में किसी बच्चे या महिला के नाले में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। एक ओर जहां छठ पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन मुख्य प्रवेश द्वार पर ही खतरे का बना रहना चिंता का विषय है।0
0
Report
Advertisement
विकसित भारत में चिकित्सकों की भूमिका पर गोष्ठी, योगेंद्र उपाध्याय ने किया संबोधित
Agra, Uttar Pradesh:विकसित भारत में चिकित्सकों की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन इस चिकित्सक विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे कैविनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की नींव/मंत्री गरीब के लिए स्वास्थ्य सेवाएं थी बदहाल, मोदी योगी सरकार ने बदल दी सरकारी अस्पतालों की सूरत आज एसएन मेडिकल कॉलेज में हार्ट ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर इलाज सहित जटिल बीमारियों का हो रहा अत्याधुनिक मशीनों से इलाज आज चिकित्सकों के चलते भारत बन रहा विकसित विकसित भारत में चिकित्सकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण बाइट योगेंद्र उपाध्याय/कैविनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार0
0
Report
हनुमानगढ़ में मतदान केंद्र पास पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : मतदान केंद्र के समीप पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला, एसपी बी आदित्य ने मामले को लिया गंभीरता से,मतदान केंद्र के बाहर ग्रामीणों ने जताया था विरोध,एसपी बी आदित्य ने एएसआई कैलाशचंद्र को किया सस्पेंड,एसपी बोले प्रारम्भिक तौर पर दुर्व्यवहार की बात आई थी सामने,मामले की जांच जाएगी करवाई,जिले में मतदान को भयमुक्त और निष्पक्ष करवाने के लिए पुलिस रही प्रतिबद्ध,एसपी बोले पुलिस टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर जिले में संपन्न करवाया शांतिपूर्ण मतदान @Dmhanumangarh @kuldeepsharmap @hmghpolice0
0
Report
रायगढ़ में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की उम्मीद
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम का जायजा लेते हुए कहा कि कल के कार्यक्रम में लगभग एक लाख से अधिक लोगों की जुटने की संभावना है, तैयारी पूर्ण कर ली गई है. कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग काफी उत्साहित हैं. नितिन नवीन जी से मुलाकात करने और उन्हें सुनने को कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं.0
0
Report
Advertisement
