110007
गुलाबी बाग स्थित सरकारी आवासों में मच्छरों का आतंक, कई लोग पड़े हैं बीमार
Delhi, Delhi:दिल्ली के गुलाबी बाग स्थित सरकारी आवासों में मच्छरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन द्वारा दवाइयों का छिड़काव नहीं किया गया। इससे तंग आकर स्थानीय लोगों ने खुद ही फॉगिंग मशीन के जरिए मच्छरों को भगाने का फैसला किया है। पार्कों की स्थिति भी खराब है, जहां झाड़ियाँ उग आई हैं, जिससे मच्छरों की संख्या और बढ़ गई है। हर घर में कोई न कोई बीमार है, जैसे डेंगू, मलेरिया या वायरल फीवर। स्थानीय लोग अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं नगर परिषद: भाजपा ने मनु धनखड़ को सभापति उम्मीदवार घोषित किया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर परिषद में भाजपा ने खोले पत्ते कांग्रेस के अब्दुला गुलाम नबी अगवान का नाम सामने आने के बाद भाजपा ने सीए मनु धनखड़ को सभापति पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे किया है। मनु धनखड़ ने एक निर्दलीय महिला पार्षद के साथ नगर परिषद पहुंचकर नामांकन दाखिल किया और स्वच्छता संबंधी शपथ भी ली। उनके साथ भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के बेटे सचिन भांबू भी मौजूद रहे। मनु धनखड़ भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के दामाद हैं। वे भाजपा के टिकट पर पार्षद चुने गए हैं। चुनाव परिणामों में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कमलचंद सैनी को 400 वोटों से हराया था। सभापति पद के लिए अब मुकाबला कांग्रेस के अब्दुला गुलाम नबी अगवान और भाजपा के मनु धनखड़ के बीच दिखाई दे रहा है। अब्दुला अगवान कांग्रेस के टिकट पर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। मनु धनखड़ ने अपनी जीत को लेकर विश्वास जताया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अब्दुला अगवान के नाम पर सहमति बनने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। झुंझुनूं नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। चुनाव परिणामों में कांग्रेस को 30, भाजपा को 15 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 15 सीटें मिली हैं। सभापति पद के चुनाव में 31 का आंकड़ा महत्वपूर्ण होगा। ऐसे में कांग्रेस को 30 से आगे बढ़ने के लिए एक और पार्षद का समर्थन चाहिए। जबकि भाजपा को अपने 15 पार्षदों के अलावा 16 पार्षदों का समर्थन जुटाना होगा कांग्रेस के साथ निर्दलीय पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा के समर्थन की बात भी सामने आई है। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका चुनावी गणित में महत्वपूर्ण हो सकती है। भाजपा की ओर से मनु धनखड़ के अलावा पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार के दामाद लीलाधर जाखड़, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता डॉ. राजेश बाबल और पूजा संघी गुप्ता समेत अन्य नामों की भी चर्चा थी। आखिरकार पार्टी ने मनु धनखड़ के नाम पर दांव लगाया। मनु धनखड़ को पहले ही वार्ड से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया था। चुनाव से पहले उनके नाम को संभावित सभापति दावेदारों में भी प्रमुखता से देखा जा रहा था। झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे 30 बनाम 15 का आंकड़ा है। ऐसे में शेष 15 निर्दलीय पार्षद सभापति चुनाव के समीकरण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कांग्रेस के लिए 31 का आंकड़ा छूना भाजपा की तुलना में गणितीय रूप से कम समर्थन से संभव है, जबकि भाजपा को बहुमत के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। अब नजर इस बात पर रहेगी कि निर्दलीय पार्षद किस उम्मीदवार के पक्ष में जाते हैं और सभापति चुनाव के दिन अंतिम समीकरण क्या बनता है। झुंझुनूं नगर परिषद में 21 सितंबर को सभापति का चुनाव निर्धारित है.0
0
Report
नीलम सहारण रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार: नामांकन पूरी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष पद का नामांकन आज, काग्रेस से नीलम सहारण ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन,रावतसर नगरपालिका पद की प्रमुख दावेदार हैं नीलम सहारण,नीलम सहारण ने एक कांग्रेस व एक निर्दलीय नामांकन भरा,चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम शुभम शर्मा ने लिये नामांकन,रावतसर में नीलम सहारण का अध्यक्ष बनना लगभग माना जा रहा तय,नीलम सहारण के खेमे में बताए जा रहे है करीब दो दर्जन से अधिक पार्षद,रावतसर नगरपालिका में 35 वार्डों में हुआ था चुनाव0
0
Report
बिना नक्शा निर्माण पर बुलडोज़: राजधानी के रावतपुरा फेस-2 में विरोध
Begun, Rajasthan:राजधानी के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में आज सुबह से नगर निगम की टीम बुलडोजरों के साथ पहुंची है. नक्शा पास कराए बिना निर्माण किए गए मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. निगम अधिकारियों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है. करीब 40 मकानों पर बुलडोजर कार्यवाही की गई. मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया. साथ ही आरोप लगाया कि निगम अफसरों और बिल्डरों की सांठगांठ है.. पहले इन पर कार्रवाई होनी चाहिए..0
0
Report
Advertisement
Bulandshahr में लाइव पिटाई का वीडियो वायरल, दुकानदार पर थप्पड़ बरसे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: लाइव पिटाई का वीडियो वायरल वेल्डिंग की दुकान पर दुकानदार पर बरसते रहे थप्पड़, लोग देखते रहे तमाशा पूरी गुंडई कैमरे में हुई कैद वायरल वीडियो थाना नरसेना क्षेत्र की बुगरासी चौकी के दौलतपुर स्टैंड के पास का बताया जा रहा है video me ashlil galiya hai...0
0
Report
NHM कर्मचारियों की गांदरबल हड़ताल 9वें दिन; वेतन-नियमितीकरण समेत लंबित मांगों पर अड़े
Aram Pora, Ganderbal, The strike by NHM employees in Ganderbal entered in day 9 today, with employees continuing their protest in support of their long-pending demands, including equal pay for equal work, regularisation of services, salary revision, and job security. The ongoing strike has started affecting healthcare services across Ganderbal district. The protesting employees said they have been working for years while performing responsibilities similar to those of permanent employees. They are demanding regularisation of eligible employees, a clear job policy, salary revision, retirement benefits, continuity of service, and better job security. The employees appealed to the government and Health Minister Sakeena Itoo to immediately initiate dialogue with them and address their long-pending demands.0
0
Report
बलौदाबाजार में 26 हाथियों का झुंड पहुंचा, ग्रामीण चिंतित
Raipur, Chhattisgarh:बलौदाबाजार 26 हाथियों का झुंड पहुंचा ग्रामीण चिंतित0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद: 16 वर्षीय किशोरी 15वीं मंजिल से गिरकर मौत, सुसाइड नोट में अकादमी दबाव
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में मंगलवार शाम अचानक उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब लोगों को एक 16 वर्षीय किशोरी की 15 वीं मंजिल से गिरने की खबर सुनी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर किशोरी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। करीब 7 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर की 15वीं मंजिल से एक लड़की गिर गई है। सूचना पर थाना विजयनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट भी जांच के दौरान प्राप्त हुआ है जिसमें किशोरी के द्वारा लिखा गया है कि वह अकादमी के प्रेशर को नहीं झेल पा रही थी जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस की जाँच में किशोरी की पहचान शनाया विष्ट (16) पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी फ्लैट नंबर 1576, आई टावर गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के रूप में हुई । पुलिस ने तत्काल प्रभाव से किशोरी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाते हुए पूछताछ की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
रुड़की में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म: गर्भवती होने की पुष्टि
Haridwar, Uttarakhand:रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला निवासी मोहम्मद नजीर पुत्र मोहम्मद अजीज अहमद नाम के एक व्यक्ति के द्वारा लिव इन में साथ रह रही हिंदू महिला की 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर महीनों तक दुष्कर्म करने की घिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया है। मोहम्मद नजीर की इस करतूत के कारण 14 साल की हिंदू नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई है। नाबालिग किशोरी की तबीयत खराब होने पर गर्भवती होने की बात सामने आई है। जिसके बाद नाबालिग किशोरी के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मोहम्मद नजीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला निवासी मोहम्मद नजीर नाम के व्यक्ति के साथ एक हिंदू महिला पिछले 3 साल से अपनी 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ लिव इन में रह रही थी। करीब 6 दिन पहले नाबालिग किशोरी की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद नाबालिग किशोरी को उपचार के लिए डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर के द्वारा नाबालिग किशोरी को तीन महीने की गर्भवती बताया गया है। नाबालिग पुत्री के गर्भवती होने की बात सुनकर माँ के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जिसके बाद हिंदू महिला के द्वारा नाबालिग किशोरी से विश्वास में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद नाबालिग किशोरी ने अपनी माँ को बताया की मोहम्मद नजीर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर डरा धमकाकर चुप रहने को कहता है। हिंदू महिला के द्वारा घटना की जानकारी अपने भाई को दी गई। जिसके बाद नाबालिग किशोरी के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मोहम्मद नजीर पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मोहम्मद नजीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी मोहम्मद नजीर को रेलवे स्टेशन रुड़की के पास से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज मंगलवार को बातचीत में बताया की आरोपी मोहम्मद नजीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
झांसी के बिजना रोड पर छात्र पर हमला CCTV वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी टहरौली थाना क्षेत्र के बिजना रोड पर एक छात्र के साथ हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र जब कोचिंग से पढ़ कर बाहर आया तभी कुछ युवक मौके पर पहुंचे और एक छात्र को घेरकर उसके साथ मारपीट करने लगे, छात्र के साथ हो रही मारपीट की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र CIA-1 ने अस्पताल से फरार स्नैचर सतेंद्र उर्फ क्रांति को गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA-1 टीम को बड़ी सफलता मिली है। स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार होने के बाद LNJP अस्पताल से पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी 5 सितंबर को अस्पताल से फरार हुआ था और करीब 10 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को इसरगढ़ मोड़ हाईवे के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कई स्नैचिंग और चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। मामला कुरुक्षेत्र का है, जहां CIA-1 टीम ने 1 सितंबर 2026 को स्नैचिंग के मामले में आरोपी सतेंद्र उर्फ क्रांति, निवासी गांव मंडोकरा को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से स्नैचिंग की वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और स्नैच की गई बालियां बरामद की थीं। जांच के बाद 4 सितंबर को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। लेकिन इसी दौरान तबीयत खराब होने के चलते आरोपी सतेंद्र उर्फ क्रांति को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को चकमा देकर आरोपी 5 सितंबर को अस्पताल से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चंद्र मोहन IPS के निर्देशन में CIA-1 टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में 15 सितंबर 2026 को CIA-1 टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सतेंद्र उर्फ कांती को इसरगढ़ मोड़ हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने पंजाब के करनाल क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई स्नैचिंग और चोरी की वारदातों के संबंध में भी खुलासा किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके द्वारा बताए गए मामलों की तस्दीक कर रही है। आरोपी अस्पताल से फरार होने के बाद पंजाब चला गया था। उसने बताया कि वह लुधियाना और खन्ना में अस्पतालों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की पार्किंग आदि जगहों पर सोकर अपना समय बिता रहा था। 15 सितंबर को आरोपी कुरुक्षेत्र आया था, जहां CIA-1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से फरार होने के साथ-साथ उसके द्वारा बताए गए स्नैचिंग और चोरी के मामलों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी। कुरुक्षेत्र पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है और मामले की आगे की जांच जारी है。0
0
Report
जयपुर: भूतावाली में सीसी रोड निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार, ठेकेदार-इंजीनियर मिलीभगत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर JDA जोन - 12 में भूतावाली सीसी रोड निर्माण में भारी भ्रष्टाचार । अभियंता और सड़क निर्माण कम्पनी ने मिलकर किया बड़ा घोटाला। निर्माणकर्ता हरदयाल कंस्ट्रक्शन कंपनी व अभियंताओं की की मिली भगत आई सामने । विंदायका के भूतावाली में बनाया जा रहा सीसी रोड। इस सीसी रोड के निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर । अभियंताओं ने जो टेक्निकल सैंक्शन ली - उसके अनुसार काम नहीं हो रहा मौके पर। मौके पर सीसी निर्माण से पहले हटाने की पुरानी सीसी सड़क को। पुरानी सड़क की खुदाई के बाद पीसीसी व सीसी के साथ बनानी थी 14 इंच मोटी सड़क। लेकिन मिली भगत से पुरानी सड़क पर ही की जा रही है सीसी। इस घालामेल में निर्माण करता फर्म को मोटा मुनाफा। इस इस राशि की बंदर बांट के लिए बनाई जा रही है आम जनता के लिए घटिया सड़क。0
0
Report
कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में ताक-झांक के आरोप पर छात्रों का प्रदर्शन
Katihar, Bihar:बाथरूम के पास ताक-झांक का आरोप, गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा पर भड़के छात्र बाथरूम के पास मजदूर की मौजूदगी से बवाल, हॉस्टल की सुरक्षा पर उठे सवाल ताक-झांक के आरोप में मजदूर गिरफ्तार, फिर कॉलेज में क्यों भड़का छात्रों का गुस्सा? गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा में सेंध का आरोप, गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमा छात्रों का आक्रोश कॉलेज प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं का आक्रोश शांत हुआ कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब हॉस्टल के बाथरूम के पास एक बाहरी व्यक्ति के संदिग्ध रूप से मौजूद होने और छात्राओं की ओर ताक-झांक करने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि कॉलेज में निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ छात्राओं की नजर उस पर पड़ी। छात्राओं ने तत्काल कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी छात्र-छात्राओं का आक्रोश कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में जुट गए और हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। छात्रों का कहना था कि गर्ल्स हॉस्टल, खासकर बाथरूम जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास बाहरी लोगों की आवाजाही पर सख्त निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ कॉलेज से जुड़ी अन्य सुविधाओं और समस्याओं को भी प्रशासन के सामने रखा। हंगामे की सूचना मिलते ही कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रंजना कुमारी और शिक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। कॉलेज प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं का आक्रोश शांत हुआ। फिलहाल, घटना ने गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य में लगे बाहरी कर्मियों की निगरानी को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। छात्र-छात्राओं की मांग है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए हॉस्टल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाए。0
0
Report
Advertisement
पाली नगर निगम महापौर पद के लिए कांग्रेस के दो प्रत्याशी आमने-सामने, सिंबल तय करेगा
Pali, Rajasthan:पाली नगर निगम में आज महापौर के पद को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि है ऐसे में कांग्रेस से दो आवेदन रिटर्निंग अधिकारी को प्राप्त हुए है जिसमें से एक पार्षद राजबाला हिंगड़ है तो वही एक पार्षद सुमित्रा जैन है, दोनों ने ही कांग्रेस पार्टी से वह निर्दलीय के रूप में आवेदन प्रस्तुत किए हैं, जब दोनों ही प्रत्याशियों से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि संगठन जिस पर भरोसा जताएगी हम उनके साथ है और उनके पास बहुमत है, ऐसे में फिलहाल पाली नगर निगम की स्थितियां देखे तो दो राजनीतिक पार्टियों के बीच रस्साकशी नहीं चलकर एक ही पार्टी के दो प्रत्याशियों में रस्साकशी चल रही है, जिसमें से कांग्रेस किसको सिंबल देती है उसके बाद पूरा समीकरण तय होगा। हालांकि राजनीति से परे एक सुंदर तस्वीर सामने आई जहां दोनों ही कांग्रेस प्रत्याशियों ने आवेदन प्रस्तुत करते समय आमने-सामने होने पर एक दूसरे को गले लगाया और अभिवादन स्वीकार किया ।0
0
Report
नोहर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सुमित चाचाण का नामांकन फाइनल, मुकाबला तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) नोहर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के सुमित चाचाण ने दाखिल किया नामांकन -- हनुमानगढ़ के नोहर नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस विधायक अमित चाचाण के छोटे भाई सुमित चाचाण ने बुधवार को उपखंड अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुमित चाचाण इससे पहले नगर पालिका के वार्ड नंबर 35 से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान विधायक अमित चाचाण व कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने नोहर नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव में सारे हथकंडे अपना लिए इसके बावजूद भी वे दो सीटों पर सिमट कर रह गई मात्र दो सिट आने के बाद भी भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा मजाकिया लगता है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सुमित चाचाण का नामांकन दाखिल होने के साथ ही चुनावी मुकाबला और अधिक चर्चा में आ गया है। अब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। नोहर नगर पालिका में 40 वार्ड है जिसमें से कांग्रेस ने 20 वार्डों में विजय हासिल की है भाजपा केवल दो वार्डो तक सीमट कर रह गई वही 18 वार्डों में निर्दलीयों ने बाजी मारी है। नोहर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अब कांग्रेस के सुमित चाचाण और भाजपा की हाजन खातून टाक के बीच मुकाबले की तस्वीर सामने आ रही है।0
0
Report
कोटा वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामे के बीच भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत, पुलिस मौजूद
Kota, Rajasthan:कोटा वार्ड नंबर 87 में पुनः मतदान के दौरान हंगामा भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने जमकर चले लात-घूसे ,, पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ हंगामा निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमारी मायनी ने किया था भाजपा का समर्थन भाजपा से कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा पहुंचे थे वार्ड नंबर 87 में,,, समर्थकों के साथ घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की की थी अपील कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम भी कांग्रेस के समर्थन में पचार भाजपा से पुष्पा चौधरी कांग्रेस से लक्ष्मी कुमारी निर्दलीय भाजपा के पक्ष में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के साथ जमकर हुई धक्का मुक्की कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट पहुंचाया गया अस्पताल पुलिस की मौजूदगी में चला रहा बवाल,, हंगामा के बाद बुलाना पड़ा पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता कोटा नगर निगम महापौर की स्ट ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित भाजपा प्रत्याशी पुष्पा चौधरी भी मिला वर्ग से आरक्षित भाजपा ने लगाया पूरा दाम कम कई बड़े नेता वार्ड नंबर 87 के मैदान में बाइट शालिनी गौतम महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कोटा शहर0
0
Report
Advertisement
