110005
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली के बाजारों में की गई सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
New Delhi, Delhi:स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के बाजारों, खासकर करोल बाग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। दुकानदारों और रेडी पट्टी वालों को संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है, और पुलिस जवान मचान पर तैनात हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोहर-रावतसर सड़क पर हाई वोल्टेज तार से टकराकर ट्रक, परिचालक की मौत
Hanumangarh, Rajasthan:नोहर-रावतसर सड़क पर ट्रक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया. परिचालक इमरान की मौत, चालक सुरक्षित. टोपरिया बस स्टैंड के समीप हादसा हुआ. तारों के ढीले होने से ट्रक से टकरा गई हाई वोल्टेज तार. राहगीरों और ग्रामीणों ने परिचालक इमरान को अस्पताल पहुंचाया. रावतसर अस्पताल में डॉक्टर ने इमरान को मृत घोषित किया. थालडका चौकी प्रभारी मांगेराम सूचना पर मौके पर पहुंचे.0
0
Report
मॉडल स्कूलों में बेहतर शिक्षा: 24x7 डिजिटल लर्निंग से छात्रों को अवसर
Noida, Uttar Pradesh:आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर राज्य के मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेतन) में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। "एक अधिकारी- एक मॉडल स्कूल" व्यवस्था के तहत अधिकारियों को स्कूलों की जिम्मेदारी देने, प्रत्येक तीन माह पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने तथा पूर्व विद्यार्थियों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन के साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ई-लर्निंग एवं 24×7 इंटरैक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का निर्देश दिया।0
0
Report
सरहिंद नहर किनारे टक्कर में गुरविंदर सिंह की मौत, ट्रक चालक घायल
Samrala, Punjab:सरहिंद नहर किनारे पिंड बेहोलपुर के पुल के पास आधी रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें टिपर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में गुरविंदर सिंह (35) निवासी आदमपुर की मौत हो गई जबकि दूसरे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिपर चालक गुरविंदर सिंह बजरी की ढोआ-ढुलाई के लिए सरहिंद नहर किनारे रोपड़ की ओर जा रहा था कि सामने से आ रहे टेमिनेंट भरे ट्रक के साथ उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए जिनमें गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक रमेश कुमार घायल हो गया। थाना मुखी चरणजीत सिंह मौके पर पहुंच गए जिन्होंने गुरविंदर सिंह की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया और घायल को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया। गुरविंदर सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया। घटनास्थल पर रास्ते में भारी जाम लग गया जिसे खोलने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।0
0
Report
Advertisement
चंबा में पिकअप दुर्घटना: एक महिला की मौत, तीन घायल
Chamba, Himachal Pradesh:गैहरा-मरौर लिंक मार्ग पर चौंरा मोड़ पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज चंबा के अस्पताल में लाया गया है। घायल एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार पिकअप में सवार होकर चार लोग गैहरा मरौर मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब पिकअप चौंरा मोड़ के पास पहुंची तो यह अनियंत्रित होकर सीधे ढैलपा नाले में गिर गई। इस हादसे में कजनो निवासी डुमाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में ललित कुमार निवासी दुनाली, अलका निवासी डुमाला और सुरेश कुमार निवासी कुठेड़ घायल हुए हैं। हादसे का पता चलते ही आसपास के काफी लोग घटनास्थल पर आ पहुंचे और फिर इन सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के अस्पताल में लाया गया। यहां पर अलका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है जबकि दो अन्य का इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा के अस्पताल में ही चल रहा है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि की है कि हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
फिरोज़पुर बंद के चलते प्रशासन ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी
Firozpur, Punjab:ਕੌਮੀ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਕੱਲ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਪੁਖਤਾ ਤਿਆਰੀਆਂ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜਿਲੇ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਕੱਲ ਅਲੱਗ ਜਗ੍ਹਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੈਨਾਤ, 500 ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਪੁਲਿਸ ਕਰਨੀ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਾਇਨਾਤ, ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਖਰਾਬ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਐਸਐਸਪੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕਰਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ , ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਪੁਖਤਾ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚਾ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਹੁਣ ਤੋਂ ਹੀ ਅਲਰਟ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਬਤ ਐਸਐਸਪੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਨੂੰ לੈ ਕਰ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਪੁਖਤਾ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਪੂਰੇ ਜਿਲ੍ੇ ਦੀ ਫੋਰਸ ਅਲੱਗ ਜਗਹਾ ਤੇ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਕੋਈ ਅਣਸੁਖਾਵੀ ਘਟਨਾ ਨਾ ਵਾਪਰ ਸਕੇ ਔਰ ਉਹਨ੍ਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੁਣ ਉਹ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਰਹਿ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਕੋਈ ਵੀ ਕਰਾਵੇ ਲੋਇਨ ਆਰਡਰ ਨੂੰ ਖਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰੇਗਾ ਤਾਂ ਉਸ ਨਾਲ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਨਿਪਟਿਆ ਜਾਏਗਾ0
0
Report
राजस्थान में साइबर अपराध रोकथाम के लिए R4C बना, नया सुरक्षा कवच
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बढ़ते साइबर अपराध से निपटने के लिए भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है... साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अब राजस्थान में बनेगा राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर यानी R4C... राज्य सरकार ने 19 अगस्त को इसके गठन का आदेश जारी कर दिया है... R4C राजस्थान में साइबर अपराध के खिलाफ अकुप्स बॉडी के तौर पर काम करेगी...सबसे अहम बात यह है कि 1930 हेल्पलाइन से लेकर साइबर थानों, डिजिटल फॉरेंसिक, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और साइबर इंटेलिजेंस तक... पूरा सिस्टम एक छत के नीचे लाया जा रहा है। राजस्थान में साइबर अपराध का दायरा लगातार बढ़ रहा है । ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, ऑनलाइन जालसाजी से लेकर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध तक... पुलिस के सामने नई-नई चुनौतियां खड़ी हो रही है। इन्हीं चुनौतियों के बीच राजस्थान सरकार ने R4C यानी राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर के गठन का फैसला किया...इसके बाद एक दिन पहले ही गृह विभाग ने R4C के गठन की अधिसूचना जारी कर दी। R4C का मुख्यालय फिलहाल राजस्थान पुलिस मुख्यालय में रहेगा... और ये संस्था सीधे पुलिस महानिदेशक राजस्थान के पूर्ण नियंत्रण और पर्यवेक्षण में काम करेगी... R4C को सिर्फ मॉनिटरिंग सेंटर नहीं बनाया गया है... बल्कि इसे साइबर अपराध के मामलों में CID क्राइम ब्रanches जैसी पर्यवेक्षी शक्तियां देने का प्रावधान किया गया है...राज्य के सभी थानों में दर्ज साइबर अपराधों की जांच की निगरानी R4C करेगा...साइबर अपराधियों के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाने और ऑपरेशनल कार्रवाई के लिए इसे गुप्त सेवा निधि उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है...इतना ही नहीं... वांछित साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित करने की शक्ति भी CID क्राइम ब्रांच की तर्ज पर होगी... R4C को ये बड़े अधिकार....... साइबर अपराध की रोकथाम और जांच साइबर इंटेलिजेंस डिजिटल फॉरेंसिक साइबर ट्रेनिंग 1930 हेल्पलाइन की निगरानी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन केंद्र और राज्य एजेंसियों से समन्वय राजस्थान सरकार का ये फैसला साइबर अपराध के खिलाफ पूरे पुलिस तंत्र को एक नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। बदलते डिजिटल अपराध के साथ पुलिस को भी तकनीकी तौर पर आगे रखने का है और R4C इसी दिशा में राजस्थान का नया साइबर सुरक्षा कवच बनने जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दहेज़ उत्पीड़न मे दामाद सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भोगीपुरग्रंट मजरा नेवादा निवासी युवती के पिता ने शाहजहांपुर जनपद निवासी अपने दामाद सहित चार लोगों के विरुद्ध मझिला पुलिस को लिखित तहरीर देकर दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।पीड़ित शिवाकांत पुत्र राम स्वरूप के अनुसार अपनी पुत्री मधु का विवाह पांच माह पूर्व शाहजहांपुर के रामचंदर मिशन थानांतर्गत निवासी हर्षित पुत्र पंकज के साथ हिन्दू रीति रिवाज़ से किया था। विवाह तीन लाख रूपए खर्च करने के साथ अन्य जरूरी दहेज़ भी दिया था। विवाह के कुछ दिन बाद ही उसके दामाद, समधी और उनकी उतनी मोनी व दामाद के भाई धीरज ने अतिरिक्त दहेज़ में बाइक, सोने की चेन और पचास हजार रूपए नगद की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारना पीटना शुरू कर दिया। 15 अगस्त को पुत्री ने फोन पर बताया अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसे जान से मार डालेंगे। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर मझिला पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।0
0
Report
20 रुपये की सिगरेट उधार विवाद ने ढाबे पर हत्या कर दी
Morena, Madhya Pradesh:पुलिस के मुताबिक शनिवार को पनिहार के कंसेर गांव के रहने वाले साहब सिंह गुर्जर, मेहताब सिंह गुर्जर, विजय सिंह गुर्जर ढाबे पर आए थे। उन्होंने सिगरेट ली लेकिन पैसे नहीं दिए। जब रामनिवास ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया और विवाद करने लगे। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते रविवार रात आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे और हथियार लेकर ढाबे पर पहुंचे। उस वक्त रामनिवास ढाबे पर खाट पर सो रहा था। आरोपियों ने सोते हुए ही उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के समय रामनिवास का भतीजा अमन पास के कमरे में था। वह चाचा को बचाने दौड़ा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। अमन ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और घायल को जेएएच में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल गिरवाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दी है।0
0
Report
पूर्व मंत्री रमेश मीणा की फॉरच्यूनर कार खाई में गिरी, हल्की चोट
Karauli, Rajasthan:पूर्व मंत्री रमेश मीणा की फॉरच्यूनर कार गिरी सड़क से नीचे, बाल-बाल बचे करौली - एंकर इंट्रो - करौली-मंडरायल मार्ग पर रणगमा तालाब के पास पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा की फॉरच्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में रमेश मीणा को हल्की चोटें आईंं। प्राथमिक उपचार के बाद वे रवाना हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्रेन की मदद से गाड़ी को खाई से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार रमेश मीणा स्वयं गाड़ी चला रहे थे। वे मंडरायल से करौली की ओर आ रहे थे। रणगमा तालाब के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की और घटना की जानकारी मिलने पर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। हादसे में पूर्व मंत्री को हल्की चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद वे वहां से रवाना हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर काफी देर तक भीड़ जमा रही।0
0
Report
Advertisement
दरगाह शरीफ कैंपस में निशुल्क तीन दिवसीय मेडिकल कैंप संपन्न
Shahabad, Uttar Pradesh:सानिया जनरल एवं हड्डी का अस्पताल तथा टुमुर्की दरगाह शरीफ कमेटी की जानिब से टुमुर्की दरगाह शरीफ परिसर में दरगाह शरीफ की टीम के संयुक्त तत्वावधान उर्स मुबारक़ के मौके पर तीन दिवसीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और दरगाह आने वाले जायरीनो को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध कराना था। शिविर में अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम द्वारा सामान्य बीमारियों तथा हड्डियों एवं जोड़ों के रोगों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया तथा खून की जांचे भी की गयी। शिविर में आए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविर स्थल पर मरीजों के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के लिए विशेष काउंटर बनाए गए थे, जहाँ आयोजक टीम के सदस्यों द्वारा व्यवस्थित तरीके से सभी का चेकअप कराया गया। सुबह से ही शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने वालों की भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं मरीजों ने उपस्थित होकर नि:शुल्क परामर्श का लाभ उठाया। आयोजक टीम के सदस्य डॉ शाहिद अली ने बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि जरूरतमंदों को समय पर सही डॉक्टरी सलाह और इलाज मिल सके। इस अवसर पर डॉक्टर आसिफ, परवेज,कामरान ममनून,शानू मुन्ना,एखलाख कसीरूद्दीन, शारीक, गुफरान,आदि लोग मौजूद रहे।0
0
Report
AI-जनित तस्वीर से राष्ट्रीय ध्वज अपमान के आरोप: कांग्रेस पार्षद पर FIR
Singrauli, Madhya Pradesh:कांग्रेस पार्षद अनिल कुमार वैश्य के सोशल मीडिया पेज पर वायरल कथित AI से तैयार तस्वीर को लेकर सिंगरौली में भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता की शिकायत पर कोतवाली थाना बैढ़न पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में मामला दर्ज किया है。 शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कथित AI जनरेटेड तस्वीर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राष्ट्रीय ध्वज के साथ दिखाया गया है, लेकिन तस्वीर में तिरंगा कथित तौर पर उल्टा दिखाई दे रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इसे राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए कांग्रेस पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 15 अगस्त को मिली थी शिकायत सिंगरौली एसपी सियाज केएम ने बताया कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर एक आवेदन प्राप्त हुआ था। शिकायत में कहा गया था कि कांग्रेस नेता द्वारा सोशल मीडिया पर AI से तैयार की गई तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हाथ में दिख रहा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा नजर आ रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है。 पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तस्वीर किसने तैयार की, इसे सोशल मीडिया पर किसने पोस्ट किया और इसके पीछे क्या मंशा थी。 मामले के सामने आने के बाद सिंगरौली की सियासत में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
शाजापुर में राखी- जन्माष्टमी सुरक्षा: महिला पुलिसकर्मी टू-व्हीलर पेट्रोलिंग से बाजारों में सुरक्षा मजबूत
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर पुलिस ने आगामी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है। त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्केट क्षेत्रों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस बल को दोपहिया वाहनों से विशेष पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस लाइन से 21 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी के साथ बाजार क्षेत्रों में गश्त के लिए रवाना किया गया। एसपी प्रियंका शुक्ला ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने त्योहारों में बाजारों पर लगातार निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों की टीमें शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और महिलाओं व बच्चों की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। गश्त के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महिला संबंधी शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे खरीदारी के लिए बाजारों में आते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन में सुरक्षित वातावरण का भरोसा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। महिला पुलिस की टू-व्हीलर पेट्रोलिंग से बाजार क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी, जिससे महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी संभव होगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव: टिकट की प्रत्याशा में सोशल मीडिया पर दावेदारों की जंग तेज
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले की दो नगर परिषद और पांच नगर पालिकाओं में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 9 सितंबर को चित्तौड़गढ़, बेगूं और रावतभाटा में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, आकोला और कपासन में वोट डाले जायेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो गई है और भाजपा-कांग्रेस ने जिलेभर में चुनावी तैयारी शुरू कर दी हैं। लेकिन टिकटों के आधिकारिक ऐलान से पहले ही सोशल मीडिया पर स्वयंभू प्रत्याशियों की बाढ़ नजर आ रही है। कोई खुद को भाजपा तो कोई कांग्रेस का संभावित उम्मीदवार बता रहा है, जबकि टिकट नहीं मिलने की आशंका के बीच कुछ दावेदार निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान भी कर रहे हैं। सवाल यही है कि क्या इन दावेदारों को पार्टी का ग्रीन सिग्नल मिला है या सोशल मीडिया के जरिए टिकट के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिले के अलग-अलग वार्डों में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करना शुरू कर दिया है और सोशल मीडिया पर पोस्टरों की भरमार है। भाजपा ने जिले की सभी सातों निकायों में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से निकायवार प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर भी संयोजक बनाए जाएंगे। ये संयोजक संबंधित वार्ड के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों से फीडबैक लेकर संभावित दावेदारों की जानकारी जुटाएंगे। इसके आधार पर पार्टी पैनल तैयार करेगी और मजबूत उम्मीदवार के नाम पर फैसला किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने साफ किया है कि अभी उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही संभावित उम्मीदवारों की सूचियां पार्टी की अधिकृत सूची नहीं हैं। बाइट - रघु शर्मा .......... जिला महामंत्री, भाजपा, चित्तौड़गढ़ उधर कांग्रेस ने भी जिले की सभी निकायों में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वार्डवार प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं और अब मंडल स्तर पर बैठकें कर दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी वार्ड स्तर पर फीडबैक के आधार पर मजबूत, टिकाऊ और जीतने की क्षमता रखने वाले चेहरों के नामों पर मंथन करेगी। इसी बीच जिलेभर के अलग-अलग वार्डों से दावेदारी पेश करने वाले पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दावेदार अपने फोटो, नाम और समर्थकों के संदेशों के साथ खुद को वार्ड का भावी प्रत्याशी बताकर प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने भी स्पष्ट किया है कि पार्टी ने अभी किसी भी वार्ड से अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अंतिम फैसला पार्टी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा। बाइट - प्रमोद सिसोदिया ............. जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, चित्तौड़गढ़ जिले के सात निकायों में चुनावी तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन टिकट का इंतजार अभी बाकी है। उधर वार्ड-वार दावेदार सोशल मीडिया पर अपनी दावेदारी और ताकत दिखाने में जुटे हैं। कहीं पोस्टर में भावी पार्षद का दावा है, तो कहीं समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन… अब असली तस्वीर पार्टियों की अधिकृत सूची सामने आने के बाद साफ होगी। किसके चेहरे पर पार्टी का सिंबल आएगा और किसकी दावेदारी सिर्फ पोस्टर तक रह जाएगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
शाहाबाद की कावड़ यात्रा में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये
Shahabad, Uttar Pradesh:गुरुवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए। गुरुवार को सुबह से ही समस्त तिराहों और चौराहों पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई थी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक सप्ताह पहले से ही इंतजाम किए जा रहे थे। क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय मार्गो पर टहलकर लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कावड़ यात्रा को लेकर शाहाबाद के अलावा पाली, पिहानी, मंझिला, पचदेवरा बेहटा गोकुल सहित कई थानों की पुलिस तैनात की गई थी। कुल मिलाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रही।0
0
Report
पौधों में पानी देने के दौरान करंट से युवक की मौत, श्रीमाधोपुर
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत. मृतक है देशराज बिजारणियां निवासी ढाणी खोखरा श्रीमाधोपुर. पौधों में पानी देने के दौरान लगा करंट, अचेत अवस्था में लेकर पहुंचे परिजन, चिकित्सक ने देशराज को मृत घोषित. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर करवाया शव का पोस्टमार्टम. दिनों? एंकर श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र की ढाणी खोखरा में सुबह पौधों में पानी देते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देशराज बिजारणियां निवासी ढाणी खोखरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजन उसे अचेत अवस्था में श्रीमाधोपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया। मृतक के ताऊ झाबर सिंह ने बताया कि देशराज पिछले करीब पांच महीने से रींगस स्थित इंडिया शेल्टर फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम कर रहा था। सुबह वह घर पर सब्जी की क्यारी में लगे पौधों में पानी दे रहा था। इसी दौरान पानी की मोटर का बिजली का तार नीचे पड़ा हुआ था। तार में कट लगा होने के कारण उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। देशराज नंगे पैर था, जिससे अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार देशराज की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। हादसे की सूचना के बाद परिवार में शोक का माहौल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर रहीं हैं।0
0
Report
Advertisement
