icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

BJP डर से रणछोड़ बना, महागठबंधन की रेखा गुप्ता से जीत की उम्मीद

Bikram, Bihar:भारतीय जनता पार्टी के बाकीपुर प्रत्याशी जिस तरीके से आज पारिवारिक कारण बताकर रणछोड़ साबित हुए, वह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशित हार से डरी हुई है।जिस तरीके से कांग्रेस ने कल महागठबंधन के राजद के प्रत्याशी को समर्थन देकर पूरा माहौल बदल दिया, तो उससे भयभीत होकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नाक की सीट और साख की सीट पर प्रत्याशित हार को देखते हुए रणछोड़ बनने में ही भलाई समझी। और यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की 'बी टीम' जन सुराज भी मैदान में है, उसको भी पटखनी हमारी प्रत्याशी महागठबंधन की रेखा गुप्ता देने जा रही हैं। और यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी सवर्णों में जिस तरीके से उसके खिलाफ रोष है, उसको भांप चुकी है और मैदान छोड़कर भाग चुकी है।
0
0
Report

देवरा गांव में पत्थर जैसी सड़कों से प्रसूता को कांधे पर अस्पताल पहुँचना पड़ा

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले से स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलती एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जहाँ एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा उपरांत कांधे पर लाद कर परिजन और ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे हैं। दरअसल पूरा मामला ग्राम पंचायत देवरा का है जहाँ सड़क में कीचड़ होने के कारण कोई भी वाहन गाँव नहीं पहुँच पा रहा है, और इसी वजह से प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों ने जब 108 एम्बुलेंस को कॉल किया तो एम्बुलेंस चालक ने गाँव के भीतर एम्बुलेंस लाने से मना कर दिया, जिसके बाद परिजन प्रसव पीड़िता को कांधे में लाद कर नेशनल हाईवे तक पहुँचे, जिसके बाद एम्बुलेंस उसे अस्पताल लेकर पहुँची जहाँ प्रसूता ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। ब bite-01 सुनील रौतेल (प्रसूता का पति) ब Bite-02 प्रसूता ब Bite-03 लक्ष्मी सिंह (आशा कार्यकर्ता) देवर ग्राम देवरा उमरिया जिले की सीमा पर स्थित बैगा बाहुल्य गाँव है और इसे सेना में शहीद स्वागत भूप सिंह के नाम से भी जाना जाता है। इस गाँव में वर्षों से सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण लगातार परेशान रहते हैं। बैगा बाहुल्य गाँव में प्रधानमंत्री जनमन योजना से करोड़ों रुपए की लागत से सड़क निर्माण स्वीकृत किया गया लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को मशक्कत का सामना करना पड़ता है। ब Bite-04 वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम देवरा ब Bite-04 मिथिलेश यादव स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार के दावे चाहे कितने बड़े हों लेकिन ज़मीनी हकीकत यही है कि प्रसव पीड़िता के घर एम्बुलेंस उसे लेने नहीं जा पा रही है; वजह चाहे सड़क हो या फिर कुछ और।
0
0
Report

हाथरस में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow6m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस। गौशाला रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण परिचय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी के पहली बार हाथरस आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ फूल-मालाएं पहनाकर और गदा भेंट कर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी को गदा भेट कर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में देवेंद्र सिंह चौधरी ने हाथरस के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए मान-सम्मान के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और किसान मोर्चा की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस परिचय बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर और सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, प्रथम जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, भीकम सिंह चौहान जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा एवं जिला महामंत्री कप्तान सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, अनुज चौधरी, श्रीराम कुमार वर्मा (गरुड़ ध्वजा राजा मुरसान), प्रीति चौधरी, रामवीर सिंह पूनिया, रामवीर भैया, नरेश प्रधान, भोला सिंह रावत, हमीर सिंह प्रधान, रूपेंद्र सिंह लंबरदार, रजत चौधरी, गौरव ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया गया और आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

12 महीने की बच्ची ट्रैक्टर-ट्रॉली से मौत, आरोपी पर धमकी का आरोप

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 12 महीने की मासूम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत परिजनों ने आरोपी पर धमकी देने का आरोप 12 महीने की मासूम कीर्ति की दर्दनाक मौत 7 जून को घर के बाहर खेलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई थी बच्ची मासूम के सिर और चेहरे पर आई थी गंभीर चोट आरोपी पर कार्रवाई को लेकर परिजन कमिश्नर कार्यालय पहुंचे रिवर्स लेते समय चालक कमल राजपूत पर बच्ची को कुचलने का आरोप एम्स में इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग उठाई परिजनों का आरोप— आरोपी ने पार्षद का नाम लेकर धमकाया आप हमारा कुछ नहीं कर पाओगे मिसरोद थाना इलाके का मामला.
0
0
Report

बांकीपुर उपचुनाव: अभिषेक बंटी चुनाव नहीं लड़ेंगे, महागठबंधन की रेखा गुप्ता को उम्मीद

Patna, Bihar:बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी अभिषेक बंटी को प्रेस कांफ्रेंस कर के जानकारी दी कि मैं चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हूं पारिवारिक कारणों से मैं चुनाव नहीं लडूंगा। इसके बाद राजद ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है भाजपा में बेचैनी है। बीजेपी लाख कैंडिडेट बदल ले जीत आखिर में महागठबंधन के प्रत्याशी रेखा गुप्ता का ही होगा। बीजेपी बाहरी लोगों को चुनाव लड़वाने के लिए अपने एक आम कार्यकर्ता अभिषेक बंटी को दबाव देकर चुनाव नहीं लड़ने के लिए घोषणा करने पर मजबूर किया है। बीजेपी ने प्रशांत किशोर के इशारे पर अपना प्रत्याशी बदला है。
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

नवादा में साइबर ठगी पकड़ी गई: 4 गिरफ्तारी, फर्जी एटीएम-पासबुक, और 71 हजार बरामद

Nawada, Bihar:नवादा में करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी सिम, एटीएम कार्ड, पासबुक और 71 हजार रुपये नकद बरामद, लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी नवादा जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में माफी गली और अडानी सीमेंट फैक्ट्री के पश्चिम रेलवे लाइन के पास छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 71,300 रुपये नकद, 2 आईफोन सहित 7 मोबाइल, 26 फर्जी एटीएम कार्ड, 7 फर्जी पासबुक, 2 फर्जी सिम, 6 चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आरसी और लेनदेन से जुड़ी कॉपी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुद्रा फाइनेंस, बजाज फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करते थे। इसके लिए ग्राहकों का डेटा जुटाकर फोन के माध्यम से ठगी की जाती थी। मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 376/26 दर्ज कर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
0
0
Report

समस्तीपुर के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के कल्याणपुर में निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा। पुलिस जांच में जुटी, स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच के दिए आदेश। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक नवजात शिशु की मौत के बाद, घटना से नाराज परिजनों ने नवजात के शव को अस्पताल परिसर में रखकर जमकर हंगामा किया। मृत नवजात के पिता चकमहेशी थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड-4 निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी अनु कुमारी को प्रसव के लिए सपना हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण नवजात की जान गई। उनका यह भी कहना है कि हंगामे के दौरान अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मी अस्पताल भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.के. ठाकुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, परिजनों ने अस्पताल संचालक पर नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

डीजीपी ने सरायकेला रथ महोत्सव की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए

Jamshedpur, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध सरायकेला रथ महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार को झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा एवं कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा सरायकेला पहुंचे। परिसदन में पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दौरे के दौरान डीजीपी ने जिले की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा रथ महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों ने नगर क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों, पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की रणनीति की भी समीक्षा की। इसके बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों से भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन समिति के प्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रबंधन से भी चर्चा कर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लिपू मोहंती ने रथ महोत्सव की रूपरेखा, पारंपरिक अनुष्ठानों एवं आयोजन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी। वहीं मंदिर के पुजारी ब्रह्मदेव महापात्र ने सरायकेला की ऐतिहासिक रथ यात्रा की परंपरा एवं सांस्कृतिक महत्व से डीजीपी को अवगत कराया। इस अवसर पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनुभव भारद्वाज, डीएसपी मुख्यालय सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि रथ महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के इस दौरे को महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है。
0
0
Report

धनबाद के मटकुरिया गोलीकांड: 15 साल बाद अदालत ने दोषियों को सजा सुना दी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 वर्षों बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया. अदालत ने पूर्व मंत्री म Mannan Malik सहित 30 आरोपियों को दंगा, सरकारी कार्य में बाधा और आगजनी से जुड़ी धाराओं में दोषी ठहराते हुए अधिकतम तीन वर्ष की सजा सुनाई है. हालांकि हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं से सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया. सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों को जमानत भी मिल गई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने शुक्रवार को बहुचर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में फैसला सुनाया. कोर्ट ने 30 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 353 और 435 के तहत दोषी पाया और अधिकतम तीन वर्ष की सजा सुनाई. वहीं धारा 302, 307 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(A) के आरोपों से सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. यह मामला 27 अप्रैल 2011 का है, जब बीसीसीएल के क्वार्टरों को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. स्थिति बिगड़ने पर हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था. सत्येंद्र कुमार राय, लोक अभियोजन अधिकारी; जोगिंदर सिंह जोगी, कांग्रेस नेता. करीब 15 वर्षों तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया. दोषियों को सजा सुनाए जाने के साथ ही उन्हें जमानत भी प्रदान कर दी गई. इस फैसले के साथ धनबाद के सबसे चर्चित मामलों में से एक का न्यायिक अध्याय फिलहाल समाप्त हो गया.
0
0
Report

नाबालिग छात्रों के बाइक चलाने पर बोकारो यातायात विभाग का कड़ा अभियान, तीन बाइक जब्त

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के अय्यप्पा स्कूल क्षेत्र में नाबालिग छात्रों के खिलाफ चला यातायात जांच अभियान, तीन बाइक जब्त। बताते चले कि बोकारो में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात विभाग ने अय्यप्पा पब्लिक स्कूल परिसर के बाहर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नाबालिग छात्रों द्वारा बाइक चलाकर स्कूल आने के मामलों की जांच की गई, जिसमें तीन बाइक जब्त की गई。 जांच अभियान का नेतृत्व सिटी डीएसपी राजीव रंजन एवं सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया。 सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ उनकी और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。 सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने नाबालिग बच्चों को बाइक या अन्य मोटर वाहन चलाने के लिए न दें। थोड़ी-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सुरक्षित भविष्य के लिए सभी का यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। अन्यथा 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

स्पेन बनाम बेल्जियम क्वार्टर फाइनल: सेमीफाइनल की उम्मीद जोरदार

Ranchi, Jharkhand:फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने रोमांचक क्वार्टर फाइनल दौर में पहुँच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस वर्ल्ड कप में अब 6 टीमें बची हैं और आज फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर रहेंगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी और जीतने वाली टीम का सामना फ्रांस से होगा। आज का क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्पेन बनाम बेल्जियम के बीच लॉस एंजेलिस स्टेडियम में खेला जाएगा। स्पेन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जगह बनाई है, जबकि बेल्जियम ने भी दमदार खेल दिखाकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में फ्रांस से भिड़ेगी। रांची में फुटबॉल की खुमारी दिख रही है
0
0
Report

अमरौहा में दूसरी शादी के विरोध के बाद महिला की पिटाई का वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुराबली में पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने का विरोध महिला को पड़ा भारी! बीच चौराहे पर पहली पत्नी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल अमरोहा जनपद में एक महिला के साथ बीच चौराहे पर हुई बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली का है, जहां गुलफशां नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति महबूब और देवर आदिल ने उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। पीड़िता का कहना है कि उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति से उसे भी अपने साथ काम पर जम्मू-कश्मीर ले जाने की बात कही थी। महिला का आरोप है कि पति ने पहली पत्नी के रहते हुए राबिया नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली और अब उसका खर्च उठाने से भी इंकार कर रहा है। विरोध करने पर उसे सार्वजनिक रूप से पीटा गया, जिससे उसके सिर, गले, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
0
0
Report

CREDAI राजस्थान ने DLC दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई

Jaipur, Rajasthan:DLC दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर CREDAI राजस्थान ने जताई आपत्ति, कहा- आमजन और रियल एस्टेट सेक्टर दोनों पर बढ़ेगा बोझ जयपुर, 10 जुलाई। CREDAI राजस्थान ने शुक्रवार को जयपुर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार द्वारा डीएलसी (DLC) दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। प्रेस वार्ता में CREDAI राजस्थान के चेयरमैन अनुराग शर्मा, अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र सिंह पचार और महासचिव आशीष अग्रवाल मौजूद रहे。 CREDAI पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न समाचारों के अनुसार राज्य सरकार डीएलसी दरों में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। उनका कहना है कि यदि बिना वैज्ञानिक आधार और वास्तविक बाजार परिस्थितियों का समुचित मूल्यांकन किए दरों में वृद्धि की जाती है, तो इसका सीधा असर आम नागरिकों, गृह खरीदारों और रियल एस्टेट उद्योग पर पड़ेगा。 चेयरमैन अनुराग शर्मा ने कहा कि पहले ही निर्माण लागत, स्टाम्प ड्यूटी और अन्य शुल्कों में बढ़ोतरी से रियल एस्टेट क्षेत्र दबाव में है। ऐसे समय में डीएलसी दरों में असंगत वृद्धि से बाजार में मंदी आ सकती है, रोजगार प्रभावित होगा और सरकार के राजस्व पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है。 अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डीएलसी दरें केवल संपत्ति पंजीकरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई सरकारी करों और शुल्कों का आधार भी होती हैं। ऐसे में डीएलसी बढ़ने का अतिरिक्त आर्थिक बोझ सीधे आमजन पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से अन्य विकसित राज्यों की तर्ज पर व्यावहारिक और संतुलित नीति अपनाने की मांग की。 महासचिव आशीष अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2024 से लगातार डीएलसी दरों और निर्माण लागत में वृद्धि हो चुकी है। यदि फिर से बड़ी बढ़ोतरी की जाती है तो मकान खरीदना और महंगा होगा, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर के साथ-साथ इससे जुड़े अनेक उद्योग भी प्रभावित होंगे। CREDAI राजस्थान ने राज्य सरकार से मांग की कि डीएलसी दरों में किसी भी संशोधन से पहले वास्तविक बाजार मूल्य, आमजन की क्रय क्षमता और रियल एस्टेट सेक्टर की वर्तमान परिस्थितियों का व्यापक अध्ययन किया जाए, ताकि विकास, निवेश और आमजन के हितों के बीच संतुलन बना रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top