110007
ब्रह्मकुमारी आश्रम में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
Delhi, Delhi:रक्षाबंधन का त्यौहार ब्रह्मकुमारी आश्रम में भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा और एक संदेश भी दिया। भाइयों ने ब्रह्मकुमारी बहनों को हर संकट में साथ देने का संकल्प लिया। इसी दौरान, आश्रम में कोलकाता में घटी एक निंदनीय घटना की भी चर्चा की गई और उसके प्रति अपना विरोध जताया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के मंडावा होटल में पार्षद कैंप पर पुलिस दबिश, वीडियो वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबरकांग्रेसी पार्षदों के कैंप में पुलिस की दबिश! मंडावा एक होटल में पुलिस की टीमें पहुंची सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल वीडियो में पुलिस बोल रही— सर्च वारंट पर आए है जबकि इसी होटल में तीन निकायों के पार्षदों का कैंप इस कार्रवाई का मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने किया विरोध पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भी कार्रवाई की निंदा की एक्स पर लिखा— लोकतंत्र पर कब्जा करने की हो रही कोशिश0
0
Report
महराजगंज में नहर पटरियों के अवैध कब्जे बुलडोजर से पूरी तरह हटे
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग पर स्थित सात-पांच नहर पुल की पटरियों से प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की है। नहर की पटरियों पर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। मामले की जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने बताया कि नहर की पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले लगभग 35 कब्जाधारियों को नियमानुसार पहले ही नोटिस जारी की गई थी। साथ ही उनके दुकानों और मकानों पर नोटिस चस्पा भी कराया गया था। प्रशासनिक चेतावनी और नोटिस के बावजूद कब्जाधारियों ने खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद हरकत में आई संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर पटरियों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
UPI MDR बढ़ोतरी से MSMEs और मध्यम वर्ग पर असर, महँगाई बढ़ेगी
Jaipur, Rajasthan:5 करोड़ एमएसएमई (छोटे दुकानदार) एवं उद्योग होंगे प्रभावित जयपुर-देश के वित्त मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव पर एमएसएमई के द्वारा यूपीआई से किये जा रहे ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये तक के पेमेन्ट पर शून्य एमडीआर रखते हुए 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाया है। महंगाई के इस दौर में 2000 की राशि मर्चेन्ट ट्रांजेक्शन कर्ता के लिये नगण्य है। जिसका सीधा भार उपभोक्ता पर पड़ेगा और महंगाई बढे़गी। कुछ और कैटेगरी करते हुए मिडिल क्लास जो यूपीआई को काम में लेता है पर 5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन एमडीआर लगाया गया है ये लो मार्जिन सेक्टर - रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेन्स, फ्यूल और खेती में काम आने वाले सामानों पर लगाया गया है जिसमें सीधा उपभोक्ता शामिल हो गया है। इसी प्रकार मध्यम वर्ग का सुख-चैन छीनते हुए 0.02 प्रतिशत की अलग कैटेगरी बनायी गयी है जिसमें कैपिटल मार्केट ट्रांजेक्शन म्यूचअल फण्ड्स, सिक्यूरिटीज, स्टॉक ब्रोकर व डीलर जैसे पेमेन्ट को शामिल किया गया है। रिटेलर- सब्जी व फल बेचने वाला, दवा बेचने वाला, कोल्ड ड्रिंक्स तथा पानी बेचने वाला, पत्तल-दोने बेचने वाला, चप्पल-जूते बेचने वाला, प्लास्टिक बर्तन तथा खिलौने बेचने वाला, किचन की कटलरी बेचने वाला, बच्चों के स्वचालित खिलौने बेचने वाला, मूंझ, बाण, रस्सी व निवार बेचने वाला, चीनी के कप-प्लेट बेचने वाला, पंसारी जड़ी-बूटियां बेचने वाला, रोली-मोली, मोमबत्ती, दीपक, माचिस बेचने वाला, कॉस्मेटिक के सामान बेचने वाला, बच्चो की स्कूल ड्रेस बेचने वाला, लोहे के पलंग बेचने वाला, लकड़ी की खाट बेचने वाला, लोहे व लकड़ी के खिड़की-दरवाजे बेचने वाला, बजरी-ईंट बेचने वाला, कलई व रंग-रोगन का सामान बेचने वाला, चाय बनाकर बेचने वाला, पकौड़ी-कचौरी तलकर बेचने वाला, आटा-दाल-तेल बेचने वाला, शरबत बेचने वाला, पतासी/गोलगप्पे/पुचके बेचने वाला, ऐसे हजारों छोटे व्यापारी है जो प्रतिदिन 5 हजार से ज्यादा का सामान खरीदकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं ये सभी इसमें शामिल हो गये हैं। बैंकों तथा पेमेन्ट एप्लीकेश्न प्रोवाईडर्स को लाभ पहुंचाने लिये एमडीआर लगाकर नया रास्ता खोल दिया है। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने मांग की है कि इस एमडीआर प्रथा को लागू करने से पूर्व पुनर्विचार हेतु संबंधित यूपीआई स्टीयरिंग कमेटी को भेजा जायें। यूपीआई से किये गये ट्रांजेक्शन को केन्द्र सरकार फुलप्रुफ करना चाहती है पर मौजूदा फ्रेमवर्क में देश के 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यापारी भार महसूस कर रहे हैं। बैंकों तथा पेमेन्ट एप्लीकेशन प्रोवाईडर एजेन्सीज को लाभ पहुंचाने के लिये किया जा रहा यह प्रयास पुनर्विचार योग्य है। उदाहरण के तौर पर बैंकांे में सेविंग खाते में पड़ी हुई रकम भी बैंकों को हजारों-करोड़ रुपये मुनाफा देती है। ऐसे में यूपीआई जैसे ट्रांजेक्शन जो निम्नवर्गीय व मध्यमवर्गीय व्यापारी के पेमेन्ट का जरिया बनी है पर भार लादना उचित नहीं है।0
0
Report
Advertisement
मछली पकड़ते समय दिखा कंकाल, मचा हड़कंप
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। जाफरी चौराहे के पास बुधवार दोपहर उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खाली पड़े स्थान पर एक कंकाल दिखाई दिया। कंकाल मिलने की सूचना कुछ ही देर में आसपास फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग खाली जगह में बने गड्ढे के पास मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर किनारे पड़े कंकाल पर पड़ी। नजारा देखते ही लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर कंकाल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की भी जांच की। प्रारंभिक जांच में कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है और इसके करीब एक वर्ष पुराना होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस कंकाल की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।0
0
Report
रतलाम गांधी नगर में किराए के मकान में युवक का शव फंदे पर मिलने से हड़कंप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के गांधी नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान में किराए से रह रहे युवक का फंदे पर झूलता शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि मीडिया कवरेज के दौरान उस वक्त गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब मकान मालिक ने मीडिया को कवरेज से रोकने की कोशिश की। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई और मीडिया ने घटनास्थल की कवरेज की। वहीं इस मामले में एक सवाल पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है। दरसल मकान के पीछे दो अलग-अलग कमरों में दो किरायेदार रहते थे। जिस कमरे के पास मृतक रहता था, उसका किरायेदार अपने गांव गया हुआ था। लेकिन मृतक का शव उसके अपने कमरे में नहीं, बल्कि पास वाले खाली कमरे में फंदे पर लटका मिला。 अब सवाल है कि आखिर मृतक अपने कमरे के बजाय दूसरे किरायेदार के कमरे में क्यों गया? उसने वहां फंदा क्यों लगाया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है: प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक लोकपाल आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और रतलाम की एक प्रिंटिंग प्रेस में लंबे समय से काम करता था। वह यहां अकेला रहता था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दूसरे किरायेदार से भी पूछताछ की जाएगी कि मृतक उसके कमरे तक कैसे पहुंचा? सवाल यही भी कि क्या मकान मालिक ने नियम के मुताबिक अपने किरायेदारो कि जानकारी छेत्र के पूलिस थानो पर दी थी, या नाही0
0
Report
इटारसी रेलवे स्टेशन पर नाबालिग संग युवक ने कीटनाशक सेवन, स्थिति गंभीर
Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रीवा से पहुंचे एक युवक और नाबालिग बालिका ने रेलवे ट्रैक के पास कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर रेलवे कर्मचारियों को सूचना मिली। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। नाबालिग की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि युवक की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि रीवा जिले के रहने वाले युवक और नाबालिग बालिका के बीच करीब तीन साल से संबंध थे। परिजनों की कथित असहमति के बाद दोनों रीवा से ट्रेन में सवार होकर इटारसी पहुंचे। इटारसी स्टेशन आने के बाद दोनों स्टेशन से बाहर गए और वापस रेलवे स्टेशन के आसपास लौट आए। इसी दौरान दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी बीच रेलवे क्षेत्र में गश्त कर रहे कर्मचारियों को किसी व्यक्ति ने फोन के जरिए दोनों की हालत की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दोनों को गंभीर हालत में देखकर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और उन्हें इटारसी के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया। नाबालिग की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसे खतरे से बाहर बताया गया है। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह बेहोशी की स्थिति में बताया जा रहा है। पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों रीवा से इटारसी पहुंचे और यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है, जबकि नाबालिग की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु बंद: भागलपुर सहित पूर्वांचल को होगी भारी परेशानी
Naya Chak, Bihar:एंकर- पूर्वी बिहार की लाइफ लाइन मानी जाने वाली भागलपुर के विक्रमशीला सेतु को लेकर बड़ी जानकारी है। 1 अक्टूबर से विक्रमशीला सेतु पर आवागमन को बंद कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में बड़ी जानकारी दी है उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु को बंद कर रहे हैं फिर से जनवरी से यहां आवागमन शुरू करेंगे 3 महीने के दरमियान क्षतिग्रस्त हिस्से पर ट्रस ब्रिज का निर्माण होगा। बता दें विक्रमशिला सेतु बंद होने से कहीं ना कहीं आम लोगों की परेशानी जरूर बढ़ेगी क्योंकि अक्टूबर से नवंबर तक दुर्गा पूजा दिवाली छठ पूजा से लेकर कई प्रमुख त्योहार हैं ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी खासा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन इन परेशानियों को दूर करने के लिए फिलहाल जिला प्रशासन के तरफ से गंगा में बड़े नाव और मालवाहक जहाज परिचालन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है बैठके भी की जा रही है वहीं वहीं यातायात के लिए मुंगेर का श्रीकृष्ण सेतु भी वैकल्पिक मार्ग होगा। बताने की 98 करोड़ की लागत से यहां ट्रस्ट ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा ब्रिज निर्माण से पहले जो बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से दिल्ली ब्रिज बनाए गए थे उसे खोल दिया जाएगा। इस सेतु के बंद होने से पूर्वांचल और सीमांचल के लाखों लोगों की परेशानियां तो बढ़ेगी ही कहीं ना कहीं पर्व त्योहारों के दौरान करोड़ों का कारोबार भी मंदा होगा।0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों से मिलने पप्पू यादव नाव से दौरे पर, 500 नकद वितरित
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR- लखीसराय में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव। जिले के बड़हिया प्रखंड के कई इलाकों का दौरा किया। सांसद ने एजनीघाट, भानपुरा, पाली, जानपुर और कोठवा समेत कई गांवों में नाव से पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। सांसद पप्पू यादव बाढ़ के पानी के बीच नाव से प्रभावित इलाकों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच अपने स्तर से 500-500 रुपये नगद वितरित किए। उन्होंने लोगों से बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं, भोजन, पशुचारा, आवागमन और राहत सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। कई लोगों ने बाढ़ के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने तथा राहत सामग्री की जरूरत की बात सांसद के समक्ष रखी। बाढ़ प्रभावित गाँवों का जायजा लेने के बाद सांसद ने राज्य सरकार के राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक पर्याप्त राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि बाढ़ पीड़ितों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।0
0
Report
हीट एंड रन मामले में जान से मारने के प्रयास पर मुकदमा दर्ज
Lucknow, Uttar Pradesh:हीट एंड रन के मामले में मुकदमा जान से मारने के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो चुका है तहरीर में पीड़िता ने ना ही किसी तरह का धोखाधड़ी का कोई जिक्र किया है और ना ही शाहनवाज ने नाम बदलकर यश ठाकुर बताया उसका जिक्र किया है0
0
Report
Advertisement
पटना में मोदी जन्मदिन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कटआउट की आरती की
Noida, Uttar Pradesh:पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कटआउट की आरती की और दूध अर्पित किया।0
0
Report
तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे लोग
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। इटियाथोक बिजली उपकेंद्र से चंद कदम दूर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार देर रात को तेज धमाके के साथ फट गया।ट्रांसफार्मर का तेल छिटकने से पास के एक नीम के पेड़ में आग लग गई।इसकी चपेट में आकर टूर एंड ट्रेवल्स के दुकान का बोर्ड जल गया। गनीमत रही कि घटना देर रात को हुई,नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।इस घटना ने बिजली विभाग के ओवरलोड कनेक्शन और सुरक्षा इंतजामों पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। टूर एंड ट्रेवल्स संचालक राजीव कुमार तिवारी की मानें तो दुकान के सामने लगा ट्रांसफार्मर एक दिन पहले ही जल गया था। शिकायत के बाद मंगलवार शाम को विभाग ने दूसरा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया था। लेकिन कुछ घंटे बाद ही वह भी तेज धमाके के साथ फट गया।वहीं दूसरी ओर आग लगने से आसपास के घरों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड कनेक्शन हैं। इसके चलते यहां आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होते रहते हैं। इस संदर्भ में अवर अभियंता अंकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फटने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त बिजली कटौती बनी बड़ी समस्या
Nauder, Uttar Pradesh:अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त उपभोक्ता परेशान। चहानिया स्थानीय क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं का जन्म जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है जिसको लेकर लोगों की समस्या बढ़ रही है रात में अधिकतर बिजली की कटौती हो रही है जिससे लोगों के घरो में लगा कूलर पंखा नहीं चल पा रहा है जिसकी वजह से उपभोक्ताओं की नींद पूरी नहीं हो रही है। नींद पूरा न होने से लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं एवं डिप्रेशन के शिकार के कगार पर पहुंच गए हैं आए दिन 14 से 15 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है जो इस समय सबसे बड़ी समस्या का कारण बन रहा है अगर इसी तरह से बिजली कटौती होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब उपभोक्ता सहित पब्लिक रोड पर उतरने के लिए बाध्य होगी एवं आर पार की लड़ाई लड़ेगी उपभोक्ताओं ने आला अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए मांग किया है कि जल्द से जल्द बिजली कटौती में सुधार किया जाए एवं सरकार की मानक के अनुसार बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाए जिससे जनजीवन सुचारू रूप से चलती रहे।0
0
Report
Advertisement
तीर्थराज मचकुंड पर देव छठ लक्खी मेला शुरू, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Dholpur, Rajasthan:तीर्थराज मचकुंड पर देव छठ के लक्खी मेले का आगाज, ऋषि पंचमी पर संतों ने किया शाही स्नान धौलपुर के प्रसिद्ध तीर्थराज मचकुंड पर देव छठ का ऐतिहासिक लक्खी मेला बुधवार को ऋषि पंचमी के साथ विधिवत शुरू हो गया। विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने मचकुंड सरोवर में शाही स्नान कर मेले का शुभारंभ किया। इस बार ऋषि पंचमी और छठ तिथि एक साथ पड़ने से पहले दिन ही मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे मचकुंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों से हजारों लोग परिवार सहित मचकुंड पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मेले परिसर में कई स्थानों पर संतों और सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही नवविवाहित जोड़ों के द्वारा कलंगी विसर्जन की परंपरा भी निभाई गई। इसके लिए बड़ी संख्या में नवदंपति मचकुंड पहुंचे और सरोवर में कलंगी विसर्जित की। पूरे दिन घाटों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे और बाजार में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही。 वहीं मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और धौलपुर कोतवाल रामकिशन यादव खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। घाटों पर किसी भी हादसे को रोकने के लिए गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग और पेयजल की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल मेले में अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और उसी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन बड़ी भीड़ उमड़ने से प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है0
0
Report
गाज़ियाबाद: नकली दवाओं के गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 50 लाख माल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में नकली दवाओं और सप्लीमेंट का भांडाफोड़, 50 लाख के माल के साथ 5 गिरफ्तार। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने फर्जी सप्लिमेंट और एलोपैथिक दवाएं बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बिना किसी मान्यता और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर रहा था। आरोपी इन खतरनाक और नकली उत्पादों को असली बताकर बाजार में धोखाधड़ी से बेच रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सप्लिमेंट, नकली दवाएं और इन्हें बनाने व पैक करने की सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर अवैध मुनाफा कमा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नकली सामान किन-किन दुकानों और इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
दिल्ली में डेंगू के रिकॉर्ड 121 केस, चिकनगुनिया 2, मलेरिया 64; फॉगिंग तेज
New Delhi, Delhi:स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष सत्या शर्मा TT दिल्ली में डेंगू के मामले की संख्या 121 पहुंच गई है सितंबर में नए मामले सामने आए हैं, रिपोर्ट के अनुसार इस साल सितंबर महीने में सबसे जायदा मामले सामने आए, चिकनगुनिया के 2 मामले, जबकि मलेरिया के 64 मामले सामने आए, नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष ने एमसीडी कमिश्नर को पत्र लिखा है मच्छर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए, जलभराव और हॉटस्पॉट में नियमित रूप से फॉगिंग और लार्वा-रोधी गतिविधियों को तेज करने के आदेश भी दिए।0
0
Report
Advertisement
