110007
मनोहर लोहिया अस्पताल में विश्व प्लास्टिक सर्जरी डे के मौके पर लोगो को किया जागरूक
Delhi, Delhi:आज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में विश्व प्लास्टिक सर्जरी डे के मौके पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों को प्लास्टिक सर्जरी के महत्व के बारे में जागरूक किया। एम एस अजय शुक्ला और डॉक्टर समीक भट्टाचार्य ने मीडिया को सर्जरी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बताया। प्रोफेसर मुकेश शर्मा ने इस अवसर पर सर्जरी की विशेषताओं को समझाया और लोगों को सलाह दी कि सर्जरी करवाने से पहले डॉक्टर का एक्सपीरियंस जांचना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
12 নম্বর ন্যাশনাল হাইওয়ে پر निजी বাস दुर्घटना, चालक की मौत, कई घायल
Krishnanagar, West Bengal:এক ঘটনায় কৃষ্ণনগর পালপাড়া মোড়ে 12 নম্বর জাতীয় সড়কের উপর বেসরকারি যাত্রী বোঝাই বাস নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে উলটে যায়, ফলে বহু যাত্রী আহত হন ও বাসের চালকের মৃতুু ঘটেছে। ঘটনাটি সন্ধ্যা 7:30 নাগাদ ঘটে। বাসটি শান্তিপুর থেকে কৃষ্ণনগর ফিরছিল। বিধায়ক সাধন ঘোষ ঘটনাস্থলে পৌঁছায় এবং তাঁর গাড়িতে আহতদের হসপিটালে নেওয়া হয়।0
0
Report
डौंडी में ट्रैक्टर ड्राइवर पर सफाई कर्मियों को वार, हिरासत में जांच जारी
Raipur, Chhattisgarh:बिग ब्रेकिंग बालोद नगरपंचायत डौंडी के कर्मचारियों के बीच हुवा विवाद, नगर पँचायत के ट्रैक्टर ड्राइवर गिरवर देवहारी ने अपने ही नगर पंचायत के दो सफाई कर्मचारियों पर किया टँगीया से वार. दोनों सफाई कर्मचारियों की हालत नाजुक. डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की घटना. सुबह सुबह नगर की सफाई करने के दौरान हुवा है विवाद. जांच में जुटी डौंडी पुलिस. आरोपी नगर पंचायत के ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस ने लिया हिरासत में.0
0
Report
खैरागढ़ में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक ब्लॉक-स्तरीय धरना; आगे आंदोलन की चेतावनी
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पुराने शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में शनिवार को शिक्षक साझा मंच द्वारा ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। इतवारी बाजार रावण भांठा में बरसते पानी के बीच शिक्षकों ने धरना दिया और बाद में एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। वर्ष 2001 से 2011 के बीच नियुक्त प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शिक्षकों को 21 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना है। शिक्षकों का कहना है कि नियुक्ति के समय टीईटी अनिवार्य नहीं थी, ऐसे में 20-25 साल सेवा के बाद परीक्षा की शर्त थोपना अनुचित है। संघ जिलाध्यक्ष रामलाल साहू ने कहा कि वरिष्ठता के आधार पर बिना टीईटी पदोन्नति दी जाए। शिक्षकों ने पूर्व सेवा अवधि जोड़कर पूर्ण पेंशन, केंद्रीय वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण, वेतन विसंगति दूर करने, 13 फरवरी 2026 के भर्ती-पदोन्नति नियम निरस्त करने तथा बीएड के लिए विभागीय ब्रिज कोर्स की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए शनिवार को स्कूल में पढ़ाने के बाद आंदोलन किया। मांगें पूरी नहीं हुईं तो 29 अगस्त को जिलास्तरीय हड़ताल, 5 सितंबर शिक्षक दिवस तक इंतजार के बाद 9 सितम्बर को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री निवास घेराव और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी。0
0
Report
Advertisement
आगर-मालवा के सुसनेर में 12वीं कावड़ यात्रा ने दिखा आस्था का संगम
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा जिले के सुसनेर में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां शिवशक्ति की ऐतिहासिक 12वीं कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई। सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर पांडवकालीन श्री पंचदेवलिया महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वीओ- यात्रा का शुभारंभ खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री पंकज जोशी, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू सहित भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। विभिन्न झांकियां यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं, वहीं मंत्री पंकज जोशी, विधायक भैरो सिंह परिहार सहित बच्चों से लेकर बुजुर्गों और अतिथियों तक ने कावड़ उठाकर शिवभक्ति में सहभागिता की। हजारों की संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। जगह जगह विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद रहा।0
0
Report
जबलपुर में तेज रफ्तार बस ट्रक से भिड़ी, यात्रियों के चीत्कार के बीच बचाव
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ तेज रफ्तार बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में आयशर ट्रक से भिड़ी सड़क किनारे बस पलटी यात्रियों की मची चीख पुकार स्थानीय नागरिकों ने यात्रियों को बाहर निकाला गनीमत रही किसी यात्री को नहीं आई चोट सूर तलाई गांव के पास हुआ हादसा माढ़ोताल पुलिस पहुंची मौके पर जबलपुर से दमोह जा रही थी बस सड़क किनारे खड़ा था आयशर ट्रक बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा बाइट अरविंद सिंह यात्री बाइट वीरेंद्र सिंह पवार टी आई माढ़ोताल0
0
Report
अजमेर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस: डीजे-आतिशबाजी पर रोक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील
Ajmer, Rajasthan:Ajmer में 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को मनाया जाएगा. अंजुमन सचिव सैयद कलीमुद्दीन चश्ती और सूफी इंटरनेशनल के सचिव नवाब हिदायत उल्ला نے प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि समाज ने जुलूस में डीजे लगी पिकअप और आतिशबाजी पर प्रतिबंध रखा है. इस दौरान आयोजकों ने शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमापूर्ण जुलूस की अपील की. साथ ही जुलूस मार्ग पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रहेगा. लंगर-शरबत स्थलों पर डस्टबिन रखे जाएंगे. युवाओं से इस्लामी लिबास में शामिल होने की भी अपील की गई. जुलूस सुबह 9 बजे ढाई दिन के झोपड़े से शुरू होकर कमानी गेट, दरगाह बाजार, दरगाह शरीफ, धान मंडी, दिल्ली गेट, गंज होते हुए दोपहर 1 बजे चिल्ला कुतुब साहब पहुंचेगा, जहां शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी अमन-चैन की दुआ कराएंगे.0
0
Report
Advertisement
मधुबनी कोर्ट में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत।सीजेएम प्रमोद कुमार महथा दिए कई अहम जानकारी।
Madhubani, Bihar:LOK ADALAT,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR. मधुबनी कोर्ट परिसर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत। लोक अदालत में आपसी सुलह और समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का त्वरित निष्पादन करने की तैयारी की जा रही है। मधुबनी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने आगामी लोक अदालत को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। सीजेएम ने कहा अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए लोगों को जागरूक करना होगा।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोक अदालत में सुनवाई योग्य मामलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है साथ ही सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को मामलों की सूची तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए ) कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने और लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे मामलों का निपटारा आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है, जिनमें कानूनन समझौते की गुंजाइश होती है। इसका उद्देश्य लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाना और समय एवं धन की बचत करते हुए विवादों का समाधान कराना है। बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय में भी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। एसीजेएम ने पुलिस अधिकारियों को सुलहनीय मामलों से संबंधित नोटिस समय पर पक्षकारों तक पहुंचवाने और आवश्यक रिपोर्ट न्यायालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीजेएम ने कहा लोक अदालत के जरिये ट्रैफिक चालान ,बैंक ,बिजली,टेलीफोन,फैमिली मैटर,आपराधिक मामलों सहित कई अन्य मामलों को समाप्त किया जा सकता है।इसमें ना तो किसी की हार होती है ना जीत ,सुलह कर मामला समाप्त हो जाता है।राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन करना है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पक्षकारों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।सीजेएम के साथ डालसा सचिव सचिन कुमार ने भी आगामी लोक अदालत को लेकर कई अहम जानकारी दिए।0
0
Report
कर्मशील 40 वरिष्ठ नागरिकों का मानव सेवा क्लब ने किया अभिनंदन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और समाज के लिए योगदान देने वाले 40 वरिष्ठ नागरिकों को स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठजन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और अति विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. आर.पी. सिंह समेत क्लब पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को हार, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में डॉ. अरुण कुमार, इं. के.बी. अग्रवाल, इं. ए.एल. गुप्ता, महेश चंद्र मेहरोत्रा, वाई.सी. सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, राजेश सक्सेना, इंद्रदेव त्रिवेदी, प्रदीप माधवार, अजय अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, धर्मदेव शर्मा, अरुणा सिन्हा, शोभा कुदेशिया, राजेश प्रकाश, सत्येंद्र सक्सेना, डॉ. अतुल वर्मा, अखिलेश कुमार, महेश चंद्र शर्मा और प्रकाश चंद्र सक्सेना सहित 40 वरिष्ठजन शामिल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मधु वर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। शकुन सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने वंदेमातरम प्रस्तुत किया, जबकि प्रकाश चंद्र ने क्लब का आह्वान गीत प्रस्तुत किया। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने स्वागत किया। सीएस अंकित अग्रवाल और निधि अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।समारोह में सुनील कुमार शर्मा, जसवंत सिंह भाकुनी, जी.एस. मेहरा, जितेंद्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, मधु वर्मा, आभा तिवारी, बेबी शर्मा और विजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।0
0
Report
कब्रिस्तान की जमीन विवाद: प्रशासन ने आपसी समझौते से समाधान का भरोसा जताया
Chapra, Bihar:बनियापुर के सतुआ पंचायत में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मामले का समाधान आपसी सहमति और नियमानुसार जांच के आधार पर किया जाएगा। बताया गया कि पूर्व में सड़क किनारे कब्रिस्तान के उपयोग की स्थिति थी। बाद में कब्रिस्तान के लिए जमीन की व्यवस्था और उसके सीमांकन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। प्रशासन अब जमीन की स्थिति, कब्रिस्तान की सीमा और पूर्व निर्धारित स्थल की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा गया है। प्रशासन का कहना है कि सभी पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और ऐसा स्थायी समाधान निकाला जाएगा, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और क्षेत्र की शांति बनाए रखने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून सक्रिय, तेज बारिश की संभावना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भी मानसून रहेगा सक्रिय भोपाल इंदौर में हल्की बारिश का अनुमान छतरपुर पन्ना सिवनी बालाघाट रीवा संभाग के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान0
0
Report
बारामती में रामरक्षा आंदोलन: राम मंदिर लूट के आरोप भाजपा पर तेज निशाना
Rui, Maharashtra:बारामती में खासदार संजय राउत की रामरक्षा आंदोलन की बात कही गई। बारामती में राम रक्षा महाजन रामचं संरक्षण के लिए लोगों ने सभा की। कहा गया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर को लुटा गया, दानपेटी चोरी गई, सीतामाई के मंगलसूत्र चोरी हुए। बयान में कहा गया कि इस मंदिर लूट की घटनाओं के पीछे राजनीतिक सत्ता जिम्मेदार है और पिछले दो वर्षों में मंदिर से करोड़ों रुपये गबन हुए। बारामतीकरों से कहा गया कि वे राम रक्षा के लिए जागरुक रहें और सत्य के साथ खड़े हों। कहा गया कि भ्रष्ट हिंदुत्ववादी ताकतें मंदिर और राममंदिर से जुड़े धन को चुरा रही हैं, तथा एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा गया कि वे चोर हैं।0
0
Report
औचक निरीक्षण में शौचालय और मेस में मिली गंदगी, छात्रों की समस्याएं सुनीं
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। शनिवार को उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक उपस्थित मिले। एसडीएम ने संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में बालक-बालिकाओं के लिए 60-60 क्षमता वाले अलग-अलग छात्रावास हैं और वर्तमान में 464 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। परिसर में सुरक्षा के लिए 29 सीसीटीवी कैमरे तथा स्मार्ट कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने शौचालयों में सफाई की कमी की शिकायत की। मेस में भी अत्यधिक गंदगी मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में पर्याप्त बेड, अलमारी, मेज-कुर्सी, रोशनी और लॉकर की व्यवस्था कराने को कहा। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने पुस्तकालय में नए पाठ्यक्रम के अनुरूप पुस्तकें उपलब्ध कराने और खराब कंप्यूटरों को दुरुस्त कराने को कहा। वार्डन को निर्धारित मेनू के अनुसार पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने तथा पेयजल के लिए ठंडे पानी और खराब वाटर कूलर की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे लगाने और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा गया। विद्यार्थियों ने संस्थान तक पहुंचने वाले खराब रास्ते की समस्या भी बताई, जिस पर संबंधित मंडी समिति को रास्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। छात्रों ने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बहेड़ी को सप्ताह में एक दिन संस्थान परिसर में चिकित्सा शिविर लगाने तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। एसडीएम ने प्रबंधन को विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
बारामती मोरगांव में सांसद संजय राऊत के कार्यक्रम में हंगामा, सैनिक की पत्नी पर केस
Rui, Maharashtra:बारामतीच्या मोरगाव मध्ये संजय राऊत यांच्या कार्यक्रमात गोंधळ.... शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्षाच्या रामरक्षा कार्यक्रमांमध्ये महिलेने घातला गोंधळ.....माजी सैनिकाच्या पत्नीने घातला गोंधळ.... बारामतीच्या मोरगाव मध्ये खासदार संजय राऊत यांच्या कार्यक्रमांमध्ये माजी सैनिकाच्या पत्नीने गोंधळ घातला आहे. देशात माजी सैनिकांचा अपमान होतोय त्याला जबाबदार कोण त्यावर का बोलत नाही असा थेट सवाल या महिलेने खासदार संजय राऊत यांना विचारला आणि त्यानंतर कार्यक्रमात एकच गोंधळ झाला. संबंधित महिलेला मोरगाव पोलिसांनी तात्काळ ताब्यात घेतला आहे. त्यानंतर तात्काळ संजय राऊत पुढे पुण्याच्या दिशेने रवाना झाले...0
0
Report
जोधपुर-मेड़ता रोड फुट प्लेट निरीक्षण, यात्रियों के लिए सेवाओं और स्वच्छता पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड का फुट प्लेट निरीक्षण,सफाई और यात्री सेवा पर फोकस जोधपुर। यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल संचालन को लेकर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने शनिवार को जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में जोधपुर-मेड़ता रोड जंक्शन रेलखंड का फुट प्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न विशेषताओं की जानकारी ली तथा रेल परिचालन से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। डीआरएम ने लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट से संवाद कर सुरक्षित और सतर्क संचालन को लेकर काउंसलिंग की। उन्होंने संरक्षा नियमों की पालना करते हुए पूरी सजगता के साथ ट्रेन संचालन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान त्रिपाठी ने यात्रियों से संवाद कर ट्रेन में उपलब्ध यात्री सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों से स्वच्छता,सेवा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ट्रेन में स्वच्छता मानकों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। डीआरएम ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के साथ यात्रियों को बेहतर एवं उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। यात्रियों की सुविधा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि उन्हें सुविधाजनक और संतोषजनक यात्रा अनुभव मिल सके。0
0
Report
संरक्षा संवाद से रेलवे सुरक्षा मानकों की जागरूकता बढ़ी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। रेलकर्मचारियों को सुरक्षित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रेल संचालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के मकराना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ‘संरक्षा संवाद’ का आयोजन किया गया। संवाद में रेलकर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संरक्षा से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित संरक्षा संवाद की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) राजकुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों को खतरे के सिग्नल को पार करने की घटनाओं की रोकथाम के लिए सिग्नल की स्थिति को सही ढंग से समझने,निर्धारित गति का पालन करने तथा आवश्यकता के अनुरूप समय पर ब्रेक लगाने के लिए जागरूक किया गया। संवाद के दौरान शॉर्टकट अपनाने से बचने और निर्धारित कार्य-पद्धति का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कार्य को जल्द पूरा करने के लिए सुरक्षा नियमों अथवा निर्धारित प्रक्रिया से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। असामान्य परिस्थितियों में निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई करने तथा संदेह की स्थिति में संबंधित नियंत्रक या अधिकारी से मार्गदर्शन लेने की बात कही गई। तकनीकी सत्र में ब्रेकिंग सिस्टम,ब्रेक पावर की जांच, सिग्नल एवं प्वाइंट की स्थिति,रोलिंग-इन और रोलिंग-आउट जांच तथा लोको पायलट की सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उपकरणों की स्थिति पर लगातार नजर रखने,किसी भी असामान्यता की तत्काल सूचना देने और परिचालन से जुड़े कर्मचारियों के बीच प्रभावी संचार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सुनील दत्त चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि संरक्षा केवल नियमों की जानकारी तक सीमित नहीं है,बल्कि प्रत्येक कर्मचारी द्वारा उनका व्यवहारिक रूप से पालन करना भी जरूरी है। छोटी सी चूक गंभीर घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सतर्कता,अनुशासन और निर्धारित प्रक्रिया का पालन ही सुरक्षित रेल संचालन की मजबूत कड़ी है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए तथा संरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन एमडी चारण ने किया।0
0
Report
Advertisement
