icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुरेरी थाने में प्रशिक्षु कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप

Jaunpur, Uttar Pradesh:सुरेरी थाने में प्रशिक्षु सिपाही की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस महकमे में शोक जौनपुर। सुरेरी थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु कांस्टेबल अभिषेक सिंह की अचानक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी आनन-फानन में अभिषेक को रामपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। मृतक कांस्टेबल अभिषेक सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह मूल रूप से ग्राम महुआपार, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रहने वाले बताए गए हैं। वर्ष 2025 में कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के बाद वह वर्तमान में सुरेरी थाने में व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब छह बजे थाना परिसर में उनकी तबीयत बिगड़ने अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत की जानकारी सामने आई। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और परिजनों को भी मामले से अवगत कराया गया। अभिषेक सिंह की मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। प्रशिक्षु कांस्टेबल की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। अधिकारियों की निगरानी में मामले में आवश्यक कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

सुल्तानपुर में 151 खोए मोबाइल बरामद, कीमत लगभग 23 लाख

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम और स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से 151 खोए और चोरी हुए मोबाइल को बरामद किया गया है जिसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि काफी समय से मोबाइल के चोरी होने और खो जाने की शिकायतें स्थानीय थाने और सर्विलेंस सेल में दर्ज कराई गई थी. सभी टीमों ने कड़ी मेहनत करके 151 मोबाइल फोन जिसकी अनुमानित लागत लगभग 23 लाख रुपए है को बरामद करने में सफलता हासिल की है. जिन व्यक्तियों का यह मोबाइल फोन था उन्हें उनका फोन सुपुर्द कर दिया गया है जिससे उनके चेहरे पर खुशी भी साफ दिखाई पड़ रही है.
0
0
Report

गिरिडीह में डस्ट लदा हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखलजोरिया मोड़ (पथराटांड़) के समीप एक डस्ट (धूल का चूरा) लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें वाहन चालक बाल-बाल बच गया। उक्त घटना में चालक सह कोडरमा निवासी 40 वर्षीय सिकंदर यादव भी हल्की चोट आयी है, जिसके बाद उसे स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज करवाया गया। इस बाबत घायल चालक सिकंदर यादव ने बताया कि उक्त वाहन पर पथल का डस्ट (धूल का चूरा) लादकर तिलैया से देवघर ले जा रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा सुखलजोरिया मोड़ के तीखे मोड़ में असंतुलन के कारण हुआ। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है, क्योंकि सुखलजोरिया मोड़ के पास पहले भी कई वाहन हादसे और संदिग्ध गतिविधियां (जैसे अवैध परिवहन) सामने आ चुकी हैं
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ नगर परिषद सभापति के लिए वोटिंग, राखी शर्मा भाजपा से उम्मीदवार

Jaipur, Rajasthan:किशनगढ़नगर परिषद किशनगढ़ सभापति को लेकर वोटिंग राखी शर्मा सभापति के लिए वोटिंग के लिए पहुंची नगर परिषद सभागार में भाजपा मदनगंज मंडल की अध्यक्ष राखी शर्मा ने निर्दलीय लड़ा था चुनाव इस दरमियान जुड़वा बच्चों को दिया था जन्म हॉस्पिटल से राखी शर्मा को लाया गया वोटिंग के लिए किशनगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे राजू शर्मा की धर्मपत्नी है राखी शर्मा हालांकि बागी जीतने के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी पहुंचे थे हॉस्पिटल जुड़वा बच्चों के लिए दंपती को दी थी शुभकामनाएं उसी के साथ ही भाजपा में घर वापसी के मिल गए थे संकेत
0
0
Report

पंचकूला में कांग्रेस पार्षद हिरासत से चेयरमैन वोटिंग तक सियासी हंगामा

Panchkula, Haryana:*पंचकूला में राजस्थान की सियासत का हाईवोल्टेज ड्रामा!* *चेयरमैन चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के 18 पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा उठाने का आरोप!* *हिमाचल से लौट रहे पार्षदों को चंडीमंदिर के पास रोके जाने का आरोप, थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं का धरना...* राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन पद के चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से जुड़े करीब 18 पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये पार्षद हिमाचल प्रदेश से राजस्थान लौट रहे थे। आरोप है कि चंडीमंदिर इलाके के पास पुलिस ने पार्षदों की गाड़ियों को रोक लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान से कांग्रेस नेता और पार्षदों के समर्थक पंचकूला पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चेयरमैन पद की वोटिंग से ठीक पहले पार्षदों को रोककर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर क्या कारण बताया गया है, यह स्पष्ट होना बाकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज होने वाली चेयरमैन पद की वोटिंग में ये 18 पार्षद पहुंच पाएंगे या नहीं? चुनाव से कुछ घंटे पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक सियासी माहौल गरमा दिया है। थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पूरे मामले पर अब पुलिस के आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कठूमर के नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव में सुरक्षा चौकसी के बीच मतदान जारी

Alwar, Rajasthan:कठूमर अलवर कठूमर में अध्यक्ष चुनाव को लेकर हाईवोल्टेज हलचल, पालिका के बाहर ग्रामीणों का हुजूम; सुरक्षा के कड़े इंतजाम कठूमर (अलवर)। नवगठित नगर पालिका कठूमर में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मतदान के दौरान सियासी हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका कार्यालय के बाहर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जमा हैं। वहीं पालिका परिसर के अंदर अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पार्षदों पर किसी तरह का दबाव या लोभ-प्रलोभन न हो, इसके लिए पुलिस ने पालिका परिसर में प्रवेश को लेकर सख्ती बरती है। पार्षदों को उनके वाहनों से सीधे उतारकर नगर पालिका कार्यालय के अंदर ले जाया जा रहा है। प्रत्याशी के अलावा किसी भी जनप्रतिनिधि, समर्थक या अन्य व्यक्ति को पालिका परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक जोगेंद्र सिंह राजावत मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। वहीं सांसद संजना जाटव भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंची हैं। पालिका कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस समर्थित पार्षदों का मतदान पूरा हो चुका है। इसके बाद भाजपा के पार्षद भी वाहनों से पालिका कार्यालय पहुंचे और उन्हें सीधे परिसर के अंदर प्रवेश कराया गया। मतदान प्रक्रिया के बीच अब सभी की निगाहें अध्यक्ष पद के परिणाम पर टिकी हुई हैं。
0
0
Report
Advertisement

भाठागांव बाजार आवंटन के विरोध में दुकानदारों ने किया भारी हंगामा

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में बाजार आवंटन को लेकर जमकर हंगामा हुआ...पौनी पसारी योजना के तहत सब्जी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने दुकानें आवंटित की हैं...लेकिन आवंटन के बाद स्थानीय सब्जी दुकानदारों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है...दुकानदारों का आरोप है कि वर्षों से भाठागांव इलाके में सड़क किनारे सब्जी का कारोबार करने वाले स्थानीय लोगों की जगह करीब 75 प्रतिशत दुकानें बाहरी लोगों को आवंटित कर दी गई हैं... वहीं स्थानीय दुकानदारों को जो जगह दी गई है, वह भी काफी छोटी है... ऐसे में इतने छोटे स्थान पर वे अपना व्यवसाय कैसे चला पाएंगे, इसको लेकर दुकानदार सवाल उठा रहे हैं...इधर विरोध के चलते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर निगम की टीम मौजूद रही... वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के आवंटन में लोगों की संख्या और उपलब्ध जगह को ध्यान में रखा गया है... निगम का तर्क है कि जगह छोटी या बड़ी होने का सवाल नहीं है, बल्कि उपलब्ध स्थान के अनुसार दुकानदारों को जगह आवंटित की गई है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top