icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऑपरेशन मुस्कान: वारसलीगंज पुलिस ने 30 खोए मोबाइल बरामद, विदेश तक पहुंच

Nawada, Bihar:वारसलीगंज पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' विदेश तक हिट: ऑस्ट्रेलिया-सऊदी से आए फोन, 30 खोए मोबाइल बरामद नवादा के वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी का 'ऑपरेशन मुस्कान' अब सात समन्दर पार तक लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने 30 खोए मोबाइल बरामद किए। इनमें से 27 मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए हैं। ___ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब तक पहुंचा ऑपरेशन मुस्कान___ थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि अब देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग मोबाइल गुम होने की शिकायत लेकर वारसलीगंज थाना से संपर्क कर रहे हैं。 ----ऑस्ट्रेलिया से आई शिकायत ___ एक व्यक्ति का मोबाइल गुम हो गया था। तकनीकी जांच कर मोबाइल बरामद किया गया और कूरियर के जरिए ऑस्ट्रेलिया भेजकर मालिक तक पहुंचाया गया।। वही  सिवान के रहने वाले एक शख्स जो सऊदी अरब में रहते हैं, उनका खोया मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर उन्हें लौटाया।इसके अलावा दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों से लोग लगातार थाना से संपर्क कर रहे हैं। __क्या है 'ऑपरेशन मुस्कान'__ एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान खोए/चोरी हुए मोबाइल को तकनीकी सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर मालिकों तक पहुंचाता है। लगातार मिल रही सफलता से यह अभियान लोगों के बीच भरोसे का प्रतीक बन गया है। पंकज कुमार सैनी, थाना प्रभारी, वारसलीगंज ने बताया कि एसपी साहब के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। सोमवार को 30 मोबाइल बरामद हुए, 27 लोगों को सौंप दिए। ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब से भी शिकायतें आई थीं, उनका भी समाधान किया गया। हमारा मकसद है कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटे。 बाइट_पंकज कुमार सैनी, थाना प्रभारी, वारसलीगंज
0
0
Report

बिहार में पर्यटन से राजस्व बढ़ेगा, मुख्यमंत्री चौधरी ने किया बड़ा दावा

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पर्यटन विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने बोधगया, नालंदा, राजगीर, वैशाली, वाल्मीकिनगर, हरिहरनाथ, मुंडेश्वरी मंदिर समेत कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास, हेली टूरिज्म, रोपवे और होम-स्टे जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भविष्य में पर्यटन विभाग बिहार सरकार के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत बनेगा। मुख्यमंत्री के इस बयान पर राजनीतिक दलों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भी कई पर्यटन योजनाओं की घोषणा हुई, लेकिन उनका असर जमीन पर नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास स्पष्ट विजन हो और योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो, तो बिहार के पर्यटन स्थलों को बेहतर तरीके से विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। जेडीयू एमएलसी भारती मेहता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि हेली टूरिज्म और पर्यटन विस्तार की यह पहल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुरानी संकल्पना का विस्तार है, जो अब धरातल पर उतर रही है। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई से हेली सेवा की शुरुआत होने जा रही है, जिससे मुंडेश्वरी, वाल्मीकिनगर, नालंदा, गया और राजगीर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच आसान होगी। भाजपा प्रवक्ता सुमित शशांक ने कहा कि बिहार कला, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की भूमि है। रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट, हरिहरनाथ कॉरिडोर और इको टूरिज्म जैसी योजनाओं के जरिए राज्य पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उनका कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन विकास से बिहार की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
0
0
Report

धनबाद संवेदक संघ का पैदल मार्च, रॉयल्टी-नई खनन नीति के खिलाफ तेज नारे

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद संवेदक संघ ने कंबाइड बिल्डिंग से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च कर सरकार द्वारा बिना रॉयल्टी और नई खनन नीति का विरोध किया साथ ही चालान के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की साथ ही झारखंड सरकार और खनन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और खनन मंत्री का पुतला दहन किया। धनबाद संवेदक संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि झारखंड सरकार के नये नियामामली रॉयल्टी चालान लागू किए जाने के विरोध में सभी संवेदक में रोष है। एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री माननीय खनन मंत्री का ध्यान, डीसी सर के द्वारा अवगत कराएंगे ताकि वे इस पर संज्ञान ले और इस काला कानून को वापस ले। क्यों जिस चालान की सरकार मांग कर रहे हैं धनबाद में न तो बालु का टेंडर हुआ है और नहीं गिट्टी का चालान मिल पाता है पहले सरकार के मानक के माध्यम से चालान के पैसे जमा कर संवेदकों को काम का भुगतान मिल जाता था। जिसके वजह से काफी संवेदको का पैसा फंस गया और काम करने में कठिनाई हो रही है। यदि सरकार का रवैया नहीं बदला तो किसी भी विभाग में संवेदक द्वारा टेंडर नहीं डाला जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मामूली कहासुनी के बाद रिक्शा चालक की चाकू से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow2m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियान पुल स्थित एसबीआई बैंक के सामने रात्रि करीब 10:00 बजे मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। रिक्शा चालक पर उसकी ही रिक्शा में सवार युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शाहिद निवासी रसूलपुर दानिश कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाहिद रिक्शे में एक सवारी को लेकर जा रहा था, रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, देखते ही देखते रिक्शा में सवार युवक ने चाकू निकालकर शाहिद पर वार कर दिया जो उसकी छाती में लगा और अचेत अवस्था मे उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन आसपास के लोगों ने आलाकत्ल के साथ आरोपी को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। थाना कोतवाली नगर पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।
0
0
Report

बिलासपुर स्टेशन पर 55.15 किलो गांजा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्टेशन पर तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया, जिसका कुल वजन 55 किलो 150 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 27.57 लाख रुपये आंकी गई है। जीआरपी को मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गांजे को कुल 32 पैकेटों में बहुत ही शातिर तरीके से छिपाकर ले जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी ओडिशा और मध्य प्रदेश के निवासी हैं, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे और ट्रेनों के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। जीआरपी ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार चारों तस्करों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय एक्साइज़ भर्ती परीक्षा में बड़े माफिया नेटवर्क का खुलासा

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक्साइज सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़े परीक्षा माफिया नेटवर्क का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मचारी ही धांधली के मास्टरमाइंड निकले। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अतिरिक्त मोबाइल और टैबलेट बरामद किए हैं। मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला बेगूसराय के एसके महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र का है, जहां 12 मई को मद्य निषेध विभाग के सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज करने वाले दो कर्मियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शुरूआत में दोनों ने अपनी पहचान मणि कुमार और दिलखुश कुमार बताते हुए खुद को बायोमेट्रिक कंपनी का सीटीओ हेड और ऑपरेटर बताया। लेकिन कड़ी पूछताछ में उनकी असली पहचान सामने आ गई। मणि कुमार का असली नाम अजय कुमार, निवासी सहरसा और दिलखुश कुमार का असली नाम आशीष कुमार, निवासी खगड़िया निकला। आरोपियों ने स्वीकार किया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उन्हें फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराए गए थे। कॉलेज प्रशासन द्वारा जब आरोपियों के मोबाइल और टैबलेट की जांच की गई तो व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी से जुड़े फोटो और वीडियो मिलने की बात सामने आई। पूछताछ में सौरव आनंद और मिथुन नामक व्यक्तियों से लगातार संपर्क होने का भी खुलासा हुआ। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए उनके साथियों को सूचना दी गई, जिसके तुरंत बाद मुख्य सर्वर या चैट से डेटा रिमोटली डिलीट कर दिया गया। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि बायोमेट्रिक कंपनी के सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पास नियमों के विरुद्ध अतिरिक्त मोबाइल और टैबलेट मिले। जांच में पता चला कि ये लोग फर्जी तरीके से परीक्षा केंद्र में घुसे थे और परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में एक संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने की बात भी सामने आई है, जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सेटिंग कराने का काम करता था। फिलहाल नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा किन- किन परीक्षा केंद्रों में इस तरह की साजिश रची गई थी।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर CSC केंद्र के खाते में अरबों दिखे, सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से मचा हड़कंप

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के निवासी कामेश्वर मिश्र और उनके पुत्र मनोज कुमार मिश्र सरकार से मिलने वाले ₹1100 की पेंशन लेने के लिए रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में स्थित सुप्रिया CSPS केंद्र पर पहुंचे थे और जब इनके और उनके पुत्र के अकाउंट को ओपन किया गया तो कुछ देर के लिए खाते में 7 अरब 59 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपए दिखने लगे, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। फिर जब सीएसपी संचालक ने खाते को फिर से ओपन किया तो सब कुछ सामान्य दिखने लगा। बैंक अधिकारियों ने इस समस्या को सॉफ्टवेयर गड़बड़ी बताया और कहा कि पिछले कुछ दिनों से बैंक के सॉफ्टवेयर में परेशानी आ रही है जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।
0
0
Report

झालतावाड़ के बकानी में गणित शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध में तालाबंदी

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के बकानी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोड़ी में गणित के शिक्षक का स्थानांतरण होने पर छात्रों ने विरोध जताते हुए तालाबंदी करके हंगामा कर दिया। छात्रों का कहना है कि उनके गणित के शिक्षक विजय कुमार मीणा का स्थानांतरण खानपुर ब्लॉक में हो गया है जिसके चलते उनकी पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित होगी। इसी को लेकर छात्र-छात्राओं के द्वारा आज स्कूल में तालाबंदी करके फिर से उन्हें शिक्षक को वापस लगाने की मांग की सूचना मिलने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को साथ समझाया जिसके बाद छात्रों ने विद्यालय के ताले खोले एवं उसके बाद सभी छात्राएं एकत्रित होकर के तहसील कार्यालय पर पहुंची, जहां तहसीलदार को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने शिक्षक विजय कुमार मीणा को वापस मोड़ी लगाने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में 24 घंटे में दूसरी चेन छिनतई, 10 ग्राम सोने की चेन झपट

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 24 घंटे के अंदर दूसरी चेन छिनतई की घटना। सेक्टर-4 लक्ष्मी मार्केट में महिला से 10 ग्राम सोना के चेन की छिनतई कर अपराधी हुआ फरार। बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, CCTV में हुआ कैद। बताते चले कि बोकारो शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि 24 घंटे के अंदर दूसरी चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे दिया जहां अपने बेटे का इलाज कराने आई महिला का सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था जो बगल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि गोमिया के स्वांग निवासी कनक लता अपने पति संजय कुमार सिन्हा के साथ अपने पुत्र का इलाज कराने बोकारो आई थीं। वो लक्ष्मी मार्केट स्थित मयूर मेडिकल दुकान के सामने से थोड़ा दूर खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और महिला के गले से 10 ग्राम की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना के बाद दौड़ते हुए पुत्र ने कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन बाइक पर सवार दोनों अपराधी हो हेलमेट पहना हुआ था फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित दंपती ने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वो भागने में सफल रहे। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी पहले से वहां मौजूद थे जहां घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। चेन छिनतई के दौरान महिला के गले में खरोच के निशान भी आ गया। घटना के बाद पीड़ित द्वारा इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई जहां 5-7 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने सेक्टर-4 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि 24 घंटे पहले भी कल ही सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 सी में शैलेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के गले से चेन छिनतई हुई थी। बोकारो में चेन छिनतई गिरोह सक्रिय हो गया है जो आए दिन किसी न किसी को निशाना बना रहा है। ऐसे में पुलिस जबतक एक घटना का पता लगाने में जुटती है तो अपराधियों द्वारा दूसरी घटना को अंजाम दे दिया जाता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये उड़ीसा का गैंग भी हो सकता है। वहीं पुलिस जांच के बाद कुछ कहने की बात कह रही है। बाइट -- कनक लता सिन्हा ,पीड़ित महिला।
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा में 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार गिरा, आगजनी; हटाव की मांग तेज

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में बिजली विभाग की लापरवाही से घनी आबादी डर के साये में रहने को विवश है। दर्जनों बार शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने घनी आबादी से तार नहीं हटाया जिससे हाई टेंशन तार नगर परिषद क्षेत्र के बंगाली पर मुहल्ले के शिक्षक कालोनी के एक घर में हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। तेज आवाज और विस्फोट के बाद हाई टेंशन तार आग के गोले में बदल गया। बिजली का हाई टेंशन तार एक घर के आंगन में गिर गया। गलिमत रही कि उस कोई जान माल का नुकसान नहीं हो सका। बिजली के तार टूटकर गिरने का पूरा वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और स्थानीय लोग जर्जर तार को बदलने के साथ घनी आबादी से हटाए जाने की मांग किया है। इस संबंध में पीड़ित ने कहा कि घर के आंगन में बैठक मोबाईल देख रहे थे इसी बीच तेज आवाज के साथ 11 हजार बोल्ट का तार टूटकर गिर गया। गलिमत रही कि कुछ बड़ा हादसा हुआ नहीं। पीड़ित ने कहा कि इस मुहल्ले के करीब दो सौ घर के ऊपर से 11 हजार बोल्ट का तार गुजर रहा है, जिसके को लेकर दर्जनों बार विद्युत विभाग को तार हटाए जाने का अनुरोध किया गया लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका। जिसके बाद आए दिन कहीं न कहीं तार टूटकर गिरते रहता है। तार टूटकर गिरने के कारण करीब सात घंटा से ज्यादा कई इलाकों में बिजली बाधित रहा। जिसके बाद कड़ी मेहनत के बाद स्थानीय थाना के सहयोग से लोगो को समझाबुझकर बिजली तार को जोड़ा गया जिसके बाद बिजली चालू हुआ। जबकि इस संबंध में टाउन जेई ने कहा कि पुराना लाइन है जिससे बड़ी आबादी को बिजली मिलता है। दर्जनों घरों के ऊपर से तार गुजरने को लेकर नई रस्ते को लेकर विभाग को प्रतिवेदन दिया गया। फिलहाल लाइन चालू करने की करवाई की जाने की बात कही है।
0
0
Report

बांकीमोंगरा थाना परिसर में खड़ी ट्रक से चोरी, जैक रॉड-साउंड सिस्टम गायब

Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना परिसर में खड़ी एक जब्त ट्रक से सामान चोरी की घटना सामने आई है. इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक के ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया. जिस खड़ी ट्रक से सामान चुराया गया है उसे कुछ दिन पहले माइनिंग विभाग द्वारा ओवरलोड गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया था, जिसकी कार्रवाई की गयी थी और वाहन को जब्त कर बांकीमोंगरा थाना परिसर में खड़ा कराया गया था. अब ट्रक से सामान चोरी होने के बाद वाहन मालिक का आरोप है कि ट्रक में रखा जैक रॉड, टोचन, टेप रिकॉर्ड/साउंड सिस्टम तथा चालक का बैग (झोला), जिसमें कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामान रखा था, चोरी हो गया है. वाहन मालिक ने बताया कि वह 10 जुलाई को थाना परिसर में पहुंचकर अपने ट्रक की जांच कर चुका था, उस समय वाहन सुरक्षित था. लेकिन 12 जुलाई को दोबारा निरीक्षण करने पर उसने देखा कि ड्राइवर साइड के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है. अंदर देखने पर ट्रक में रखा सामान गायब मिला, जिसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी.
0
0
Report

झारखंड भाजपा ने दिल्ली में निवेश की री-पैकेजिंग पर सरकार से स्पष्ट हकीकत माँगी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, राज्य की जनता को इस सरकार का रियलिटी चेक करवाना चाहते हैं। झारखंड सरकार का दिल्ली में स्टेक होल्डर समिट हुआ जिसमें 99 हजार करोड़ के निवेश की बात आई, अब ये सरकार निन्यानवे के फेर में क्यों पड़ी पता नहीं कुछ महीने पहले दावोस में जो एमओयू हुआ था उसकी में से 80% एमओयू दिल्ली में किया गया है। दिल्ली यात्रा के दौरान री पैकेजिंग कर नया इन्वेस्टमेंट दिखाने का काम किया。 नेशनल स्टेक होल्डर कॉन्फ्रेंस में 99 हजार करोड़ के निवेश की बात आई और इनमें से अधिकतर वही हैं जो दावोस में किए गए थे। हम निवेश का विरोध नहीं करते अच्छे मन से झारखंड के हित में निवेश लाएं स्वागत है। दावोस में जो एमओयू किए गए फिर से उसे दिल्ली में रिपैकेजिंग किया गया। 6 महीने पहले जो एमओयू हुआ था उसमें कितना काम हुआ वो भी राज्य सरकार को बताना चाहिए。 जिंदल के साथ 30 हजार करोड़ के न्यूक्लियर पाॅवर प्लान की बात कहीं गई पर एक भी निक्यूलियर पॉवर प्लान निजी क्षेत्र में अब तक नहीं लगाए गए हैं, न्यूक्लियर विशुद्ध रुप से केंद्र सरकार का विषय होता है, इसको लेकर केंद्र सरकार को भी कॉन्फिडेंस में लेना चाहिए。 जनता धरातल पर निवेश और रोजगार देखना चाहती है। बीजेपी मांग करती है निवेश को लेकर हकीकत क्या है बताना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top