110007
दिल्ली मेट्रो की खराबी के कारण खाली करवाई गई मेट्रो
Delhi, Delhi:दिल्ली में तकनीकी खराबी के चलते रेड लाइन मेट्रो पुल बंगश स्टेशन पर खाली करवा दी गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले युवक को भभुआ पुलिस ने दबोचा
Khajuria Khurd, Bihar:सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार भभुआ पुलिस ने फोटो वायरल होने के बाद की त्वरित कार्रवाई, देवर्जीकला गांव से आरोपी को दबोचकर भेजा जेल。 सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। भभुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार लहराने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के देवर्जीकला गांव निवासी नरेश राम के 20 वर्षीय पुत्र बल्लू राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक की फोटो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में तकनीकी शाखा और भभुआ थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने सबसे पहले वायरल फोटो की गहनता से पहचान और सत्यापन किया। इसके बाद आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
धनरूआ अंचल में रिश्वतखोरी: अंचल कर्मी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:धनरूआ अंचल का कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार। जमीन सम्बन्धी कार्य के बदले में 50 हजार मांगी थी रिश्वत। निगरानी विभाग की करवाई। धनरूआ अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी के आरोपों के बीच निगरानी विभाग ने करवाई करते हुए एक अंचल कर्मी को गिरफ्तार किया है। अंचल कर्मी को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। करवाई सोमवार शाम को हुई। शिकायतकर्ता धनरूआ का ही रहने वाला है। उसने निगरानी विभाग में जमीन से जुड़े कुछ कार्य के लिए एक अंचल कर्मी शैलेश कुमार के द्वारा रिश्वत माँगने के आरोप लगाए थे। छानबीन के क्रम में आरोप का सच सामने आया। निगरानी पुलिस धनरूआ अंचल पहुंची और अंचल कर्मी को रंगे हाथ 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान अंचल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। निगरानी विभाग की टीम कर्मी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जिससे पूछताछ जारी है। मामले में और कौन लोग शामिल है। यह भी जांच के दायरे में है।0
0
Report
Masaurhi में बंद कमरे में पति-पत्नी की डेडबॉडी, पुलिस जांच शुरू
Masaurhi, Bihar:बंद कमरे में मिली पति और पत्नी की डेडबॉडी। फंदे से लटके मिले दोनों। छानबीन में जुटी पुलिस. मसौढ़ी ।। बांसडीह गांव स्थित एक घर के कमरे से पुलिस ने पति और पत्नी की डेडबॉडी बरामद की है। दोनों शव फंदे से लटके मिलें। मृतकों की पहचान बांसडीह निवासी टोनी कुमार (25 वर्ष) और उनकी पत्नी सलोनी कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर लहसुना ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्यवश बाजार गए थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है। लहसुना थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
Masaurhi के समकुड़ा गांव: एक घर से 30 से अधिक जहरीले सांप निकले, हड़कंप
Masaurhi, Bihar:घर से निकले सांप ही सांप..बाल बाल बचे लोग। तीन दर्जन से ऊपर सांप। ।। मसौढ़ी।। समकुडा गांव में एक खपरैल और मिट्टी से बने घर से अनगिनत जहरीले सांप निकलने का मामला सामने आया है। हालांकि सांप से घर से किसी भी सदस्य को कोई क्षति नहीं पहुंची है लेकिन इतनी संख्या में सांप के निकलने से घर के सदस्यों के साथ पूरे गांव में कौतूहल और भय का माहौल है। घर शंभु प्रसाद का है। घर में शंभु की पत्नी के अलावा उनके दो पुत्र बंटी, धनन्जय और एक 6 साल का भांजा तरुण रहता है। बंटी पटना में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। सुबह में पटना जाने के बाद वह शाम में घर लौटता है। तीन दिन पूर्व रात में वह अपने कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान एक सांप पर नजर पड़ी। किसी तरह उसे भगाया गया। देखते ही देखते तीन चार सांप और दिखे। घर के सदस्य भयवश रात में सो नहीं सके। किसी तरह रात गुजरी। शंभु प्रसाद के पुत्र बंटी कुमार ने बताया कि दूसरे दिन ग्रामीणों के सहयोग से कुछ सांप को मार दिया गया। फिर भी संशय बना रहा। दो दिन बाद एक ग्रामीण सपेरे को बुलाया गया। उसके द्वारा घर में खोजबीन की गई तो एक एक करके तीन दर्जन से ऊपर जहरीले सांप को पकड़ा गया। फिलहाल घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भय तो है लेकिन सभी सतर्कता बरत रहे हैं।0
0
Report
जहानाबाद में शराब तस्करी के बड़े गैंग का पर्दाफाश, 240 बोतल बियर जब्त
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मामला नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित भागीरथ विगहा छिलका के समीप का है। जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक से छुपाकर रखी गई 240 बोतल बियर जप्त की है। साथ ही ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। जप्त बियर की कुल मात्रा 10 कार्टूनों में 123 लीटर बताई जा रही है। दरअसल, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जहानाबाद-अरवल रोड में बाजार समिति मोड़ से आगे भागीरथ विगहा छिलका के पास एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की अधिकारी रंजीता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की। जब टीम वहां पहुंची तो ट्रक से स्टोन चिप्स यानी गिट्टी उतारी जा रही थी। पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन जब गहराई से जांच की गई तो गिट्टी के नीचे बोरों में बंद कर रखी गई 240 बोतलें बियर बरामद हुईं। उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर के मुताबिक, गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ। यह शराब की खेप झारखंड के हंटरगंज से लोड की गई थी और इसे जहानाबाद शहर में ही किसी बड़े तस्कर को डिलीवर किया जाना था। फिलहाल उत्पाद पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ मुख्य धंधेबाज का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
राजापार्क में चाकूबाजी: दो भाइयों पर हमला, एक की मौत और घायल
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग राजापार्क थाना इलाके में चाकूबाजी दो भाइयों पर चाकू से हमला एक की मौत, एक घायल जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश घटना की वजह पहले भी दो बार आरोपी पक्ष कर चुका है चाकू से हमला पड़ोस के रहने वाले है आरोपी मामले की तफ्तीश में जुटी स्थानीय थाना पुलिस0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur के 47 पंचायतों में सहयोग शिविर आज, आमजन को होगी त्वरित मदद
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के 47 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके और उनकी समस्याओं ऑन-द-स्पॉट निपटारा हो सके. इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों और आवेदनों का निष्पादन करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे. कार्यक्रम के अनुसार बंदरा प्रखंड के सिमराचक श्रीकंठ एवं तेपरी, गायघाट के बोआरीडीह, लोमा एवं कनरथू, कुढ़नी की छजन हरिशंकर पूर्वी, किशुनपुर मोहिनी एवं बलौरडीह, मीनापुर के हरशेर, अली नेवउरा एवं कोईली, मोतीपुर की जाटौलिया, पकड़ी एवं जसौली, मुरौल की सादिकपुर मुरौल एवं बिशनपुर बखरी, मुसहरी की पताही मधुबनी, मझौली खेतल, कांटी की मणिफुलकहां, हरचंदा एवं गोदाई फुलकहां, पारू की कटारू, ग्यासपुर एवं फतेहाबाद, साहेबगंज की बिशुनपुर पट्टी, बिशनपुर कल्याण एवं गौंडा, सरैया की कोल्हुआ, चकइब्राहिम एवं सरैया, औराई की भदई, बसंत एवं सरहंचिया, बोचहां की झपहा, रामपुर जयपाल एवं पटियासा, मड़वन की जियन खुर्द, गवसरा एवं महम्मदपुर खाजे, कटरा की शिवदासपुर, धनौर एवं कटरा तथा सकरा की भरथीपुर, डिहुली इशहाक एवं रामपुर मणी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. आयोजित शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, आपूर्ति, श्रम, बाल विकास, पशुपालन, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं एवं आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा, जबकि जटिल मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की भी कार्रवाई की जाएगी. सहयोग शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर प्रत्येक शिविर के लिए वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने तथा आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा है कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित करना है. इसलिए सभी विभागीय अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें. किसी भी लाभुक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े तथा सभी प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीकरण एवं त्वरित निष्पादन किया जाए. उन्होंने सभी शिविर स्थलों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पंखा, छाया, साफ-सफाई तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. साथ ही महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने तथा भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों से कहा है कि वे शिविर का संचालन पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ करें तथा अधिकाधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि सहयोग शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा भी की जाएगी. जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान कराएं तथा उपलब्ध सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं.0
0
Report
यमराज के भेष में फर्रुखाबाद पुलिस ने यातायात नियम पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाया
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में आज सड़क पर ऐसा नज़ारा दिखा जिसे देखकर लोग कुछ पल के लिए ठिठक गए। सड़कों पर खुद यमराज उतर आए... लेकिन किसी की जान लेने नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने। मकसद था—यातायात नियमों का पालन कराने का संदेश देना।फर्रुखाबाद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। सेंट्रल जेल चौराहा, लालगेट और बड़े चौराहे पर पुलिस अधिकारियों के साथ यमराज के वेश में एक कलाकार लोगों के बीच पहुंचे। यमराज बने कलाकार ने राहगीरों और वाहन चालकों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा—"नज़र हटी, दुर्घटना घटी... फिर सीधे मेरे पास।" इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह और सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी शिवकुमार ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यमराज का यह रूप लोगों को डराने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें जिंदगी की कीमत समझाने के लिए सड़क पर उतरा था। पुलिस का मानना है कि अगर लोग यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें, तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। फिलहाल, फर्रुखाबाद पुलिस का यह अनोखा अभियान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
बहराइच में सांप काटने से 4 घायल: चारों का मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीले सांप के काटने से 4 लोग घायल, 2 महिलाएं और 2 पुरुष, सभी का मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा इलाज. बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीले सांप के काटने की 4 घटनाएं सामने आई हैं. हादसे में 2 महिलाएं और 2 पुरुष घायल हुए हैं. सभी का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. 1. थाना फखरपुर - कुंडासर गांव निवासी रिंकू गुप्ता तखत पर बैठे थे और नीचे से सामान उठा रहे थे. इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया. 2. थाना पयागपुर - सोनी कलवा निवासी नूरजहां खेत में बकरी चरा रही थीं. तभी सांप ने काट लिया. परिजन आशिक ने इसकी जानकारी दी. 3. थाना बौंडी - मजगांवा डीहा मजगांवा डीहा के बबलू शर्मा खेत में घास काट रहे थे. वहां जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया. 4. थाना फखरपुर - तिंगाई गांव की रजनी नहाने के लिए बाथरूम गईं; इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया. घटना की सूचना परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है. बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और खेतों व घरों में विशेष सतर्कता रखने की अपील की है.0
0
Report
Advertisement
कैसरगंज में इनामी अपराधी अशरफ से मुठभेड़, गोली लगने से घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, 25 हजार के ईनामी अपराधी अशरफ से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में गोकसी के शातिर अपराधी अशरफ़ के पैर में पुलिस ने ठोंकी गोली, कैसरगंज इलाके में पुलिस की घेराबंदी के दौरान पुलिस के टार्गेट पर आया शातिर बदमाश अशरफ, SP विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहा तावड़तोड़ एनकाउंटर अभियान, SP सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में ईनामी अपराधी अशरफ पर हुई हाफ एनकांउटर की कार्रवाई, पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागते समय पुलिस की गोली से लँगड़ा हुआ इनामी अपराधी अशरफ, आधा दर्जन से ज्यादा गोकसी के मामले का वांटेड अपराधी है अशरफ़, कैसरगंज के प्यारेपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में लँगड़ा हुआ शातिर अपराधी अशरफ़, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर:तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल,कानून को खुली चुनौती! डीजे की धुन पर युवकों ने लहराया तमंचा, जमकर किया डांस। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। खुलेआम हथियार का प्रदर्शन, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल। वीडियो की जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की पहचान जारी। सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र के दुल्हैरा गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो।0
0
Report
पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के कनेक्टिंग लिंक पर दो लेन यातायात फिर बहाल
Mumbai, Maharashtra:मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का कनेक्टिंग लिंक फिर खुला, दो लेन पर यातायात बहाल,युद्धस्तर पर काम कर MSRDC ने हटाया मलबा पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के कनेक्टिंग लिंक पर दो लेन से यातायात दोबारा शुरू कर दिया गया है। लगातार हो रही भारी बारिश और लैंडस्लाइड की घटना के बाद एहतियातन बंद किए गए इस मार्ग को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) ने युद्धस्तर पर काम पूरा कर फिर से वाहनों के लिए खोल दिया है। फिलहाल दो लेन पर आवाजाही शुरू कर दी गई है, जबकि शेष लेन भी जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है। एमएसआरडीसी के मुताबिक, लगातार मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और कम दृश्यता जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीमों ने बिना रुके राहत और मरम्मत कार्य जारी रखा। सबसे पहले प्रभावित हिस्से से लैंडस्लाइड का मलबा हटाया गया और विशेष मशीनों की मदद से पूरे मार्ग की साफ-सफाई की गई। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने टनल-2 और उससे सटे पहाड़ी ढलान का विस्तृत निरीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऊपर से कोई ढीला पत्थर या मलबा गिरने का खतरा न हो। ड्रोन सर्वेक्षण की भी कोशिश की गई, लेकिन घने कोहरे, तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण हवाई सर्वे पूरी तरह संभव नहीं हो सका। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर विस्तृत तकनीकी जांच कर मार्ग को सुरक्षित घोषित किया गया。 एमएसआरडीसी ने बताया कि सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक परीक्षण और तकनीकी आकलन पूरे होने के बाद ही दो लेन पर यातायात बहाल किया गया है। खास बात यह रही कि जिस कनेक्टिंग लिंक को हाल ही में शुरू किया गया था, उसे भारी बारिश और लैंडस्लाइड जैसी परिस्थितियों के बावजूद कोई संरचनात्मक नुकसान नहीं पहुंचा। इससे परियोजना की गुणवत्ता और निर्माण मानकों की मजबूती भी सामने आई है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि भारी मानसून के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा के दौरान ट्रैफिक पुलिस व संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। एमएसआरडीसी का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और शेष लेन को भी आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद जल्द शुरू कर दिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस लिंक के दो लेन शुरू, लैंड स्लाइड के बावजूद सुरक्षित
Mumbai, Maharashtra:मुंबई पुणे एक्सप्रेस के कनेक्टिंग लिंक के दो लेन शुरू किए गए युद्ध स्तर पर एमएसआरडीसी ने काम पूरा किया लैंड स्लाइड की घटना से बंद किया गया था कनेक्टिंग लिंक खास बात रही की कनेक्टिंग लिंक को भारी बारिश और लैंड स्लाइड के बावजूद कोई नुकसान नहीं हुआ . जल्द शुरू होगी बाक़ी लेन0
0
Report
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के कनेक्टिंग लिंक के दो लेन शुरू, बाकी जल्द
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के कनेक्टिंग लिंक के दो लेन शुरू किए गए। युद्ध स्तर पर एमएसआरडीसी ने काम पूरा किया। लैंड स्लाइड की घटना से कनेक्टिंग लिंक बंद किया गया था। खास बात रही कि कनेक्टिंग लिंक को भारी बारिश और लैंड स्लाइड के बावजूद कोई नुकसान नहीं हुआ। जल्द बाकी लेन शुरू होगी।0
0
Report
आंवला तहसील में सोमवार को आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। आंवला तहसील में इस बार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार के स्थान पर सोमवार को किया गया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विदूषी सिंह, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) आंवला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, पुलिस, बिजली, विकास और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
