110060
ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे पर दिल्ली महापौर और विधायक का दुख, जांच के आदेश
New Delhi, Delhi:दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे पर दिल्ली की महापौर और राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे की जांच के आदेश भी दिए हैं। पाठक ने यह भी अपील की है कि इस मुद्दे पर राजनीति न की जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और जमीनी हकीकत की कोशिश।
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते विरमा नदी में आई बाढ़ के कारण नदी किनारे बसे गाँवों को बहुत क्षति पहुंची है जिसका जायजा लेने पहुंचे हमीरपुर के जिला अधिकारी अशोक कुमार जिन्होंने ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बातचीत करते हुए बताया कि किसी तरह से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है कहते हैं कि जल ही जीवन है लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यही जल प्रलय लेकर आया है जी हा पिछले तीन दिन हुई लगातार बारिश ने हमीरपुर में स्थित यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ाया है तो वहीं हमीरपुर जिले में विरमा नदी में आई बाढ़ ने प्रलय का रूप ले लिया है जिसके चलते नदी किनारे बसे गाँवों व छोटे छोटे मजरों में पानी भर जाने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसका सीधा असर ग्रामीणों पर पड़ा है उसी बाढ़ की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला अधिकारी अशोक कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया.और बाढ को लेकर चर्चा की उन्होंने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में प्रसाशन द्वारा टीम गठित कर राहत पहुचाने का कार्य किया जा रहा है बाढ़ से जो नुकसान हुआ है उसका उचित आकलन कर कार्यवाही की जाएगी, वही दूसरी तरफ बाढ़ की चपेट में आकर जो किसानो की फसल खराब हुई है उसका मुआवज़ा भी जल्द मिलेगा,0
0
Report
सुजानगढ़ के बालिका विद्यालय में 13 लाख के बहुउद्देशीय हॉल और शौचालय का उद्घाटन
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया सुजानगढ़। श्री गणेशी राम झंवर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ विकास कार्यों का लोकार्पण 13 लाख की लागत से बने नवनिर्मित हॉल व शौचालय का हुआ उद्घाटन विधानसभा प्रत्याशी, भाजपा नेत्री संतोष मेघवाल ने किया लोकार्पण वित्तीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गिड़िया की प्रेरणा से हुआ हॉल एवं शौचालय का निर्माण भामाशाह के सौजन्य से हुआ निर्माण प्रधानाचार्य कुसुम शर्मा ने जताया आभार सुजानगढ़। सुजानगढ़ के नया बास स्थित श्री गणेशीराम झंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में करीब 13 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित बहुउद्देशीय हॉल एवं आधुनिक शौचालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बीदासर पंचायत समिति की पूर्व प्रधान एवं विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल के द्वारा पट्टिका अनावरण कर एवं फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष पारीक थे, जबकि कार्यक्रम के मुख्य प्रेरक पूर्व पार्षद व सुजानगढ़ वित्तीय व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गिड़िया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यालय परिवार द्वारा साफा, शॉल एवं पुष्पहार पहनाकर अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भामाशाह सेठिया परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा के उन्नयन में भौतिक संसाधनों का सुदृढ़ीकरण अत्यंत सराहनीय पहल है। इस दौरान प्रधानाचार्य कुसुम शर्मा ने आभार व्यक्त किया।0
0
Report
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डूंगरपुर में रैली
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेेडलाइन- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, बैरीकेट पर चढ़े विधायक और समर्थक, पुतला फूंका एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में पीसीसी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक और जिलाध्यक्ष गणेश घोगरा अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्री गेट के सामने लगे बैरिकेटिंग पर चढ़कर नारेबाजी की। विधायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग रखी। बॉडी- कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठे हुए। इसके बाद ढोल कुंडी के धमाके कर हाथों में झंडे लेकर रैली निकाली गई। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली कांग्रेस कार्यालय से होते हुए कलेक्ट्री पहुंची। मुख्य चुनाव आयुक्त के कट आउट के साथ जमकर नारेबाज़ी और प्रदर्शन किया। विधायक और जिलाध्यक्ष गणेश घोगरा अपने समर्थकों के साथ बैरिकेटिंग पर चढ़ गए और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' और 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' के नारे लिखे तख्तियों और पोस्टरों के साथ जमकर नारेबाज़ी की। मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया और सरकार से उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। इस मौके पर विधायक गणेश घोगरा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के एजेंट की तरह वोट चोरी कर रहे हैं। नागरिकों के सबसे बुनियादी अधिकार—'मतदान के अधिकार'—को छीना जा रहा है। वर्तमान में सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र के मूल्यों को कुचल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से सत्ता हासिल करने की होड़ में जनता के जनादेश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के मुख्य विपक्षी नेता राहुल गांधी ने SIR और मतदाता सूची प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों को लेकर पहले ही आवाज उठाई थी, जिसके बावजूद प्रक्रियागत नियमों को दरकिनार कर बदलाव किए गए। प्रदेश में निकाय चुनावों में भी कांग्रेस के पार्षदों को डराया धमकाया गया। जो नहीं डरे उन्हें खरीदने का प्रयास किया गया। डूंगरपुर में भी कांग्रेस के एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज कर दिया तो दूसरे का नामांकन वापसी करवाई गई। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयोग को पद से हटाने, इस्तीफा देने की मांग रखी। बायट- गणेश घोगरा विधायक डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
New Bihar: बिहार अब बच्चों के भविष्य को संवार रहा है
Noida, Uttar Pradesh:रिपोर्ट कार्ड से आगे बढ़कर, अब बिहार अपने बच्चों का भविष्य गढ़ रहा है। ये New Bihar है!0
0
Report
नूंह में 12 सूत्री मांगों के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों का 24 घंटे का धरना
Nuh, Haryana:नूंह में 12 मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों का 24 घंटे का धरना शुरू हुआ। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला सचिवालय के बाहर अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 24 घंटे का धरना शुरू किया। धरने में नूंह जिले के पांचों ब्लॉक नूंह, फिरोजपुर झिरका, तावडू, पुनहाना और नगीना से करीब 700 रिटायर्ड कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का यह धरना 29 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। धरने के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने के समापन पर 30 सितंबर को कर्मचारियों की ओर से अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के संगठन सचिव कमल सिंह सहरावत और जिला प्रधान फरियाद मोहम्मद ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग में पेंशन को शामिल करना, 50 प्रतिशत डीए/डीआर को पेंशन में मर्ज करना, पेंशन का सामान्यीकरण लागू करना, पारिवारिक पेंशन में सुधार करना तथा पिछले 18 माह से लंबित डीए/डीआर का भुगतान करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए जाने को लेकर उनकी मांगों पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पेंशनभोगी अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने कहा कि प्रदर्शन में 80 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी भाग ले रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार 24 घंटे के धरने के दौरान वे रात में भी धरना स्थल पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने सरकार से 12 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की मांग की。0
0
Report
राजकुमारों का Soch Cycle फिक्स्ड, विदेश यात्राओं के बाद आरोपों का नया एपिसोड
Noida, Uttar Pradesh:राजकुमारों का Soch Cycle फिक्स्ड है! विदेश जाओ, सैर करो… और लौटते ही आरोपों का नया एपिसोड शुरू करो。0
0
Report
Advertisement
पानीपत के नौलथा में अंकित जागलान का जोरदार स्वागत, एशियन गेम्स गोल्ड विजेता
Panipat, Haryana:भारत के लिए गोल्ड जीतकर लौटे अंकित जागलान नौलथा में हुआ जोरदार स्वागत पानीपत। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम के सदस्य और पानीपत के नौलथा गांव निवासी ऑलराउंडर अंकित जागलान का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत अंकित के स्वर्णिम प्रदर्शन से परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जापान के नागोया में आयोजित कबड्डी के फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंकित जागलान ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर भी उनके प्रशंसकों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नौलथा पहुंचने पर हरियाणा के पंचायत मंत्री एवं हरियाणा मेच्योर कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने अंकित जागलान का स्वागत करते हुए कहा कि अंकित न केवल नौलथा बल्कि पूरे हरियाणा और देश की शान हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय टीम के सभी मुकाबले देखे और अंकित का प्रदर्शन एक्सीलेंट रहा। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष एवं महिला टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से समय लेकर हरियाणा के उन सभी खिलाड़ियों को लेकर उनसे मुलाकात की जाएगी, जिन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन गेम्स में पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि अंकित भविष्य में भी इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहें। जनवरी से कैंप में बहाया पसीना अंकित जागलान ने कहा कि फेडरेशन ने जनवरी से लगातार कैंप लगाकर टीम को तैयार किया था। पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की और इसी मेहनत का परिणाम है कि भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि पूरे गांव और मंत्री कृष्ण लाल पंवार का उन्हें लगातार आशीर्वाद और समर्थन मिलता रहा है। फाइनल मुकाबले को लेकर अंकित ने कहा कि ईरान की टीम सबसे बड़ी चुनौती थी। भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से अभ्यास करें और खेल के माध्यम से देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य रखें। अंकित ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और टीम में सेना के तीन खिलाड़ी शामिल थे। कोच ने टीम को प्रेरित करते हुए कहा था कि वे भारत माता के लिए खेलने जा रहे हैं, इसलिए स्वर्ण पदक जीतकर ही लौटना है। उन्होंने बताया कि वह महज 10 वर्ष की उम्र से लगातार कबड्डी का अभ्यास कर रहे हैं।0
0
Report
आगर-मालवा में सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरियों का जुलूस निकला
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद तीन सटोरियों का जुलूस निकाला गया. आरोपी सड़क पर कहते नजर आए—“सट्टा लिखना पाप है, पुलिस हमारी बाप है.” दरअसल, सोशल मीडिया पर सट्टा-जुआ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तलाई इलाके में दबिश दी थी. एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के तलाई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को सट्टा लिखते पकड़ा. पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपियों का जुलूस निकाला गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में लंबे समय से सट्टे का कारोबार चल रहा था. कार्रवाई के बाद सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है.0
0
Report
असम में हत्या के बाद मुस्लिम समाज से युवाओं को इंसानियत की शिक्षा पर ज़ोर
Guwahati, Assam:नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने असम के मुस्लिम लोगों को अपील कर रहे हैं कि उनके युवा बच्चों को खासतौर से इंसानियत के शिक्षा दे. कुछ दिनों से आसाम का माहौल हिंदू मुस्लिम के बीच तनाव का हो रहा है एक लड़की यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थी निमिषा ठाकुरिया उनकी साथ प्रेम का संबंध था आशिक अली नाम के युवक का और इस दौरान एक होम स्टे में निमिषा ठाकुरिया की मौत हो जाती है और निमिषा ठाकुरिया का हत्या आशिक अली और उनके साथ और कुछ लोग थे उनके जरिए होती है इसी को लेकर नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने कहा है कि आशिक अली और जो उनके साथ मुलजिम है उन लोगों को कानून और सरकार जल्द से जल्द सजा दे क्योंकि किसी भी बदमाश का धर्म नहीं होता है । बदमाश सिर्फ बदमाशी होता है इसीलिए मैं यही कहता हूं कि आशिक अली और उनके साथियों को जल्द से जल्द सजा दिया जाए। वहीं उन्होंने असम के मुस्लिम समाज को अपील की है कि वह जल्द से जल्द अपने लड़के बच्चे को इंसानियत की शिक्षा दे गलत करने को रोक और खासतौर से मुस्लिम युवाओं को हिंदू लड़की से मोहब्बत का रिश्ता नहीं रखना चाहिए हमारे मुस्लिम समाज की बेटियां जो है उनके साथ मोहब्बत की संपर्क होना चाहिए और शादी भी करना चाहिए ना की गैर मजहब के लोगों के साथ ऐसा गैर मजहब के लड़कों और लड़कियों की संपर्क होने से दोनों मजहब के बीच तनाव का माहौल बढ़ते ही जाता है। इसीलिए हम हमारे आर्गेनाइजेशन के तरफ से मुस्लिम समाज को अपील करते हैं कि मुस्लिम समाज आने वाले दिनों में अपने लड़के बच्चे को इंसानियत की शिक्षा दे और एक अच्छा इंसान बनाएं और अपने मजहब की लड़कियों के साथ ही बातचीत या अच्छे संबंध रखने को सीखने और पूरी तरह से इंसानियत का शिक्षा दे ना कि इस तरह से आशिक अली जैसे बदमाश और हमारे समाज में पैदा ना हो।0
0
Report
Advertisement
125 अधिकारियों का तबादला: छत्तीसगढ़ प्रशासन ने नई पदस्थापना घोषित
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया तबादला आदेश अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी बदले कई जिलों के अपर कलेक्टरों की बदली जिम्मेदारी प्रमुख तबादले- सुरेंद्र प्रसाद वैद्य- कोरिया से अपर कलेक्टर बालोद चंद्रकांत कौशिक- बालोद से अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ सुनील कुमार नायक - सरगुजा से अपर कलेक्टर जशपुर राजेश कुमार पात्रे - दंतेवाड़ा से प्रबंधक, एनआरडीए राजीव कुमार पांडेय - उच्च शिक्षा संचालनालय से अपर कलेक्टर जशपुर अरविंद कुमार पांडेय - आरडीए से संयुक्त संचालक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निष्ठा पांडेय तिवारी - मुंगेली से अपर कलेक्टर बेमेतरा प्रदीप कुमार साहू - जशपुर से अपर कलेक्टर बेमेतरा रायपुर में भी बदली जिम्मेदारी- रवि राही - अपर कलेक्टर रायगढ़ से अपर आयुक्त, रायपुर नगर निगम अतुल विश्वकर्मा -- संयुक्त आयुक्त, भू-अभिलेख से अपर आयुक्त, रायपुर नगर निगम ऋचा शर्मा - अवर सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति से उपायुक्त, रायपुर नगर निगम नितिन तिवारी - डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर से प्रबंधक, एनआरडीए गोविंद कुमार सिन्हा - डिप्टी कलेक्टर नारायणपुर से सीईओ, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड 125 अधिकारियों की पूरी तबादला सूची जारी, प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना0
0
Report
हनुमानगढ़ में SIR और चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस का विरोध, पुतला दहन के साथ प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का मार्च, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन,मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, जिलाध्यक्ष बोले-वोट के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं हनुमानगढ़ में SIR प्रक्रिया एवं चुनाव प्रणाली से जुड़े मुद्दों के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की रक्षा तथा चुनाव प्रणाली से जुड़े मुद्दों की जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन लोकतंत्र को बचाने और लगातार हो रही वोट चोरी के विरोध में है। उन्होंने कहा कि पहले विद्यार्थियों के पेपर चोरी होने की बात सामने आती थी, लेकिन अब वोट की भी चोरी होने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य सरकार लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही हैं。0
0
Report
इटावा में डीएफओ विकास नायक की मौत, एक्सप्रेसवे टक्कर से 3 घायल, प्रशासन जांच
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में तैनात डीएफओ विकास नायक अपनी मां और ड्राइवर के साथ दिल्ली की तरफ जा रहे थे. फिरोजाबाद जनपद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 69 किमी पर दूसरी साइड आई कार डीएफओ की कार से टकरा गई. इस हादसे में डीएफओ विकास नायक और उनके ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि इनकी मां और दूसरी कार में सवार 2 समेत 3 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते इटावा डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल स्मार्ट विभागीय और पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचकर जांच में जुटे हैं.0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में 6 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना शुरू
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका क्षेत्र में राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के तहत 6 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य कराए जाएंगे। सड़क विकास कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुईया Nagar ने पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कोटा बैरियर से नगर पालिका कार्यालय तक दोनों तरफ सीसी सड़क, गणेश नगर जीएसएस से गुर्जर बस्ती पुलिया तक सीसी रोड सहित एनटीसी गुर्जर बस्ती स्कूल से पलिया तक सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा बाबा रामदेव कॉलोनी से कोटा रोड और हेवी वाटर कॉलोनी से ईंट भट्ठों तक भी सीसी सड़क बनाई जाएगी। कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग रहेगी। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन; कलेक्ट्रेट पहुंचते ही सुरक्षा बढ़ी, निर्वाचन आयुक्त हटाने की मांग
Jaipur, Rajasthan:जिला Kotputli Bahrod (Kotputli) विधानसभा Kotputli के अंतर्गत AICC के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत नगर पालिका पार्क स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने से हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और लोकतंत्र एवं चुनावी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग उठाई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को लेकर जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प देखी गई, जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। प्रशासन द्वारा मीडिया से दूरी बनाई गई, उन्हें अंदर जाने से रोका गया। इस मौके पर पुलिस का भारी जाड़ा तैनात रहा और जगह जगह पुलिस बेरीकेड्स लगाये गये जिन पर चढ़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश दिखाया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में स्वच्छता अभियान 29 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक
Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका की ओर से शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए 29 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रोजाना सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक वार्डवार विशेष सफाई करवाई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुईया नागर ने अभियान का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ फॉगिंग पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान में सफाई कर्मचारियों और नरेगा श्रमिकों के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर, टेंपो और रोड स्वीपिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका ने आमजन से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
