110007
दिल्ली की तेज बारिश से सिविक एजेंसियों की पोल खुली, किशनगंज अंडरपास में जलभराव
Delhi, Delhi:शाम की तेज बारिश ने एक बार फिर से दिल्ली को पानी में डुबो दिया। किशनगंज अंडरपास में 4 से 5 फुट पानी भर गया जिससे वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। हालांकि, कुछ लोग जोखिम उठाकर अंडरपास पार करते नजर आए। इस जलभराव ने सिविक एजेंसियों की तैयारियों की पोल खोल दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर में 134 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन, 60 जर्जर, नए भवनों की मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग को 134 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित करना पड़ रहा है, दरअसल जिले में 60 आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर अवस्था में पहुंच चुके है वहीं 12 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन की जरूरत है ऐसे में विभाग ने 72 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है विभाग के अधिकारियों किस अनुसार जिले में फिलहाल 62 आंगनबाड़ी भवन निर्माणाधीन है ऐसे में वैकलिप तौर पर इस केंद्रों को भी किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है, लंबे समय से नए भवनों की मांग की जा रही है, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए भवन एवं जर्जर भवनों के जल्द मरम्मत करने की बात कही है।0
0
Report
सरमथुरा में संदिग्ध मौत: युवक फंदे पर लटका मिला
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे में बिजलीघर के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सरमथुरा थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान हरिओम कुशवाह निवासी जगनेर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह सरमथुरा कस्बे में हलवाई का कार्य करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सरमथुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
कोटा के चंबल घाटी में 400–500 गिद्धों का सुरक्षित बसेरा, सातों प्रजातियाँ मौजूद
Kota, Rajasthan:चंबल की चट्टानों पर गिद्धों का आशियाना, मुकुंदरा में 400 से 500 का कुनबा, एशिया में गिद्धों का सबसे बड़ा ठिकाना बना कोटा! भारत में पाई जाने वाली सातों प्रजातियां मौजूद, चार स्थायी और तीन प्रवासी; चार प्रजातियां कर रही हैं ब्रीडिंग एक समय देशभर में तेजी से घट रही गिद्धों की आबादी के बीच कोटा की चंबल घाटी अब गिद्धों का बड़ा प्राकृतिक आशियाना बनकर उभरी है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में 400 से 500 गिद्धों का कुनबा है। यहाँ भारत में पाई जाने वाली सातों प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जबकि चार प्रजातियां प्रजनन भी कर रही हैं। चंबल की गहरी कराइयां और सैकड़ों फीट ऊंची दुर्गम चट्टानें इन्हें सुरक्षित आवास दे रही हैं। वन विभाग के संरक्षण प्रयासों से कोटा गिद्धों के संरक्षण का अहम केंद्र बन रहा है। कोटा। एक समय था जब कोटा सहित पूरे देश में गिद्धों की संख्या तेजी से घटने लगी थी। गिद्धों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा था, लेकिन संरक्षण के प्रयासों और अनुकूल प्राकृतिक माहौल ने तस्वीर बदल दी। आज चंबल नदी की गहरी कराइयां और ऊंची दुर्गम चट्टानें गिद्धों का सुरक्षित आशियाना बन चुकी हैं। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में करीब 400 से 500 गिद्धों का बसेरा है। खास बात यह है कि मुकुंदरा और चंबल क्षेत्र में भारत में पाई जाने वाली गिद्धों की सातों प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इनमें चार प्रजातियां सालभर रहती हैं, जबकि तीन सर्दियों में प्रवास पर आती हैं। नेचर प्रमोटर ए.एच. जैदी के अनुसार इंडियन वल्चर, इजिप्शन वल्चर, व्हाइट रम्प्ड वल्चर और रेड हेडेड वल्चर यहां नियमित रूप से दिखाई देते हैं। चंबल की सैकड़ों फीट ऊंची चट्टानें और गहरी कराइयां गिद्धों को घोंसले बनाने और प्रजनन के लिए सुरक्षित जगह देती हैं। यहां चार प्रजातियों की ब्रीडिंग भी होती है। गेपरनाथ, गराड़िया महादेव, राणाप्रताप सागर और भैंसरोड़गढ़ से लेकर गांधीसागर तक गिद्धों की मौजूदगी है। सीसीएफ डॉ. टी. मोहन राज के अनुसार वर्ष 2026 के रैप्टर सर्वे में इंडियन वल्चर और इजिप्शियन वल्चर की संख्या करीब 380 से 400 के बीच सामने आई है। अन्य प्रजातियों को मिलाकर मुकुंदरा में गिद्धों की कुल संख्या 400 से 500 होने का अनुमान है। वन विभाग घायल गिद्धों का रेस्क्यू सेंटर में उपचार कर स्वस्थ होने पर वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ रहा है। पिछले तीन-चार दिनों में दो इंडियन वल्चर और एक इजिप्षियन वल्चर को उपचार के बाद जंगल में रिलीज किया गया है। डीएफओ मुथु एस के अनुसार विभाग संरक्षण के साथ लोगों को भी गिद्धों के महत्व के प्रति जागरूक कर रहा है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ए.एच. जैदी के अनुसार 1980 और 1990 के दशक में पशुओं के इलाज में इस्तेमाल होने वाली डाइक्लोफेनाक दवा गिद्धों की घटती आबादी का बड़ा कारण बनी। दवा के अवशेष वाले मृत पशुओं को खाने से गिद्धों की किडनी पर जहरीला असर पड़ा। बाद में अध्ययन के आधार पर वर्ष 2006 में पशु चिकित्सा में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया। गिद्ध साल में सामान्यतः एक ही अंडा देते हैं, इसलिए इनकी आबादी को दोबारा बढ़ाना भी चुनौतीपूर्ण रहा। गिद्ध मृत पशुओं को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके पाचन तंत्र का शक्तिशाली एसिड कई हानिकारक रोगाणुओं को नष्ट करने में सक्षम होता है। चंबल की दुर्गम घाटियों में इनका बसेरा और प्रजनन होना कोटा के वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी उपलब्धि है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ जिले में पंचायत चुनाव 2026: दोपहर तक 68.46% मतदान, शांतिपूर्ण चौथा चरण
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पंचायतीराज चुनाव-2026 में दोपहर 3 बजे तक जिले में 68.46 प्रतिशत मतदान दर्ज, चौथे चरण में जिले की 120 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी,मतदान प्रतिशत में रावतसर सबसे आगे,दोपहर 3 बजे तक 70.01 प्रतिशत हुआ मतदान,टिब्बी और संगरिया में 68.93% और हनुमानगढ़ टाउन में 66.13% मतदान,जिले की चार पंचायत समितियों में लोकतंत्र का उत्सव जारी,मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह @hmghpolice @dmhanumangarh @kuldeepsharmap0
0
Report
हनुमानगढ़ में SDM जय कौशिक ने मतदान व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से हैं, पंचायत चुनाव के मद्देनजर उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बोलांवाली, चक हीरासिंहवाला, नुकेरा, संतपुरा, भाखरांवाली, हरिपुरा, ढाबां सहित कई गांवों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीआई अमर सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति क्षेत्र में 68.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।0
0
Report
अलवर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी: बाइक सवार महिला की मौत
Alwar, Rajasthan:अलवर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पहियों के नीचे आने से गंभीर हुई थी घायल अलवर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसकी कमर और दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे 200 फीट रोड पर नमन होटल के पास हुई。 बीमारी के चलते अस्पताल जा रही थी महिला महिला के पति लक्ष्मण ने बताया कि उनकी पत्नी शिमला (32) कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान थी। सोमवार को वह डॉक्टर को दिखाने के लिए 60 फीट रोड स्थित अपने घर से जिला अस्पताल जा रही थी। रास्ते में उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ले ली। बाइक 200 फीट रोड पर नमन होटल के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिमला उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शिमला के परिवार में 14 साल का एक बेटा है। उसके पति लक्ष्मण स्कूल बस चलाते हैं。0
0
Report
Advertisement
आजम खान मामले में कपिल सिब्बल ने कहा कल आदेश आएगा; ED दाखिल होगा
Noida, Uttar Pradesh:आजम खान मामले में हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष, आज की सुनवाई पूरी होने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा कल आदेश आएगा, कल ईडी की तरफ से एफिडेविट दाखिल किया जाना है, हाईकोर्ट ने अभी फिलहाल कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया है.0
0
Report
पोस्टर वार के बाद 1000 करोड़ के कथित आरोप पर बवाल, AIMIM पदाधिकारी पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर की सियासत में इन दिनों एक नया विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता नजर आ रहा है। गठबंधन को लेकर पहले पोस्टर वार देखने को मिला, तो अब 1000 करोड़ रुपये के कथित आरोप ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। जी हां, मुजफ्फरनगर में AIMIM को लेकर एक और मामला सामने आया है, जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।दरअसल, बीते दिन मुजफ्फरनगर की कुछ कॉलोनियों में पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया था। इन पोस्टरों के जरिए AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के कार्यकर्ताओं के कॉलोनियों में आने पर आपत्ति जताते हुए नो एंट्री का संदेश दिया गया था। इस मामले के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई थीं। वहीं, अब एक नया विवाद सामने आया है। AIMIM के पदाधिकारियों का आरोप है कि पार्टी को लेकर यह बात प्रचारित की जा रही है कि उसने बीजेपी से 1000 करोड़ रुपये का पैकेट लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस आरोप को पूरी तरह गलत और निराधार बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसी मामले को लेकर AIMIM के नगर अध्यक्ष खालिद मलिक और जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट खालापार थाने पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कथित आरोपों की जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। खालिद मलिक, नगर अध्यक्ष AIMIM ने इस मामले को पार्टी की छवि से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ ने भी पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बिना किसी आधार के इस तरह के आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल, AIMIM पदाधिकारियों की ओर से खालापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है और मुजफ्फरनगर में गठबंधन को लेकर शुरू हुआ यह सियासी विवाद आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ लेता है। मुजफ्फरनगर की सियासत में पोस्टर वार के बाद अब आरोपों का वार... आखिर इस विवाद का अगला अध्याय क्या होगा? यह देखना दिलचस्प रहेगा।0
0
Report
यूपी चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी और सांसद मेधा कुलकर्णी ने पार्टी की योजना बैठक को लेकर कहा, "यह विचार-विमर्श और चिंतन की बैठक है। हम उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी करने जा रहे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि पार्टी के जो पदाधिकारी यहां चुनाव प्रबंधन में जुटेंगे, उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संवाद करेंगे। हमें उनका मार्गदर्शन मिलेगा, यह सबसे बड़ी बात है।" मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पार्टी की दो दिवसीय योजना बैठक को लेकर कहा, "यह एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है। हमें बहुत खुशी और हर्ष है कि इस बैठक के लिए मथुरा को चुना गया है। यहां सभी लोग अपने विचार साझा करेंगे। मैं यहां की सांसद हूं और बैठक में शामिल होने आए सभी लोगों के स्वागत के लिए यहां पहुंची हूं।"0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट में आग, सुरक्षा पर सवाल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मामला स्वर्ण जयंती चौक से मेन मार्केट रोड स्थित मुन्नीलाल पेट्रोल पंप के पास का है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह जनपद मुख्यालय के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है। बिल्डिंग में ही नहीं, बल्कि आसपास भी कई अन्य प्रतिष्ठान संचालित हैं। ऐसे में अगर आग विकराल रूप ले लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते रेस्टोरेंट कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि इस घटना ने पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित विभागों की निगरानी पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। दरअसल, रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंति चौक से मेन मार्केट रोड पर स्थित मुन्नीलाल पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह इलाका जिला मुख्यालय का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वहां अन्य प्रतिष्ठान भी संचालित हैं, जबकि आसपास भी कई दुकानें और व्यावसायिक संस्थान मौजूद हैं। ऐसे में आग फैलने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ी अनहोनी नहीं हुई। लेकिन इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा इंतजामों को लेकर खड़ा हो रहा है। आखिर पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित रेस्टोरेंट और आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं? क्या संबंधित विभागों ने इन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की जांच की है? क्योंकि पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठान के ठीक बगल में आग लगना अपने आप में गंभीर चिंता का विषय है। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता और लपटें पेट्रोल पंप या आसपास के प्रतिष्ठानों तक पहुंच जातीं तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर जिला मुख्यालय के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की हकीकत जांचने की_need जरूर पैदा कर दी है। सवाल सिर्फ एक रेस्टोरेंट का नहीं, बल्कि उन तमाम प्रतिष्ठानों का है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों के आसपास संचालित हो रहे हैं। जरूरत है कि संबंधित विभाग पूरे मामले का संज्ञान लें और सुरक्षा मानकों की जांच कराएं, ताकि किसी दिन ऐसी घटना बड़े हादसे में तब्दील न हो जाए।0
0
Report
भीलवाड़ा को मिनी एयरपोर्ट और नई उड़ान सुविधा मिलने की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा को मिलेगी एयर कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात भीलवाड़ा को अब मिलेगा मिनी एयरपोर्ट सांसद के प्रयास से उद्योग और आम जन को मिलेगा बड़ा फायदा यात्रा की उड़ान का रास्ता होगा अब आसान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रयास लाए रंग केंद्रीय तकनीकी टीम का सर्वे हुआ पूरा परिणाम निकले सकारात्मक मिनी एयरपोर्ट के लिए होंगे 121.6 करोड़ खर्च रनवे भी बढ़ेगा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रनवे और एयरपोर्ट के कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा प्रदेश ओर केंद्र का भरपूर सहयोग मिला है सासंद ने मुख्यमंत्री से किया था आग्रह अब भीलवाड़ा की एयरकनेक्टिविटी को बड़ी सौगात मिलेगी दिल्ली मुम्बई के लिये हमीरगढ़ से सीधी उड़ान की तैयारी0
0
Report
मुजफ्फरनगर में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार चार दोस्तों पर हत्या का आरोप
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट के लिए गया था अश्वनी, पुलिस ने अश्वनी के परिजनों को एक्सीडेंट सूचना दी, परिजनों ने 4 दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस एक्सीडेंट-हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी, मृतक अश्वनी की बाइक घटनास्थल पर नहीं मिली, मृतक अश्वनी के परिजनों ने कार्रवाई की मांग की, थाना खालापार क्षेत्र के शामली रोड का मामला。0
0
Report
Advertisement
पंचकूला क्लब फायरिंग: पाकिस्तान से जुड़ा हथियार-ड्रोन नेटवर्क पकड़ा गया
Panchkula, Haryana:हरियाणा की ATS ने 2 इनामी आरोपी किए गिरफ्तार... पञ्चकूला क्लब फायरिंग के तार पाकिस्तान से जुड़े... ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स सप्लाई करने का इनपुट... अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में बैठा सरगना चला रहा था नेटवर्क... ATS ने बलविंदर और सुखविंदर को किया गिरफ्तार... ATS पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी... पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की जांच में इस आपराधिक नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच एजेंसी को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी। इस नेटवर्क को अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैठा एक सरगना अपने इशारे पर चला रहा था। इस मामले में ATS ने दो और इनामी आरोपियों बलविंदर और सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। बलविंदर पर 50 हजार रुपये और सुखविंदर पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी पंजाब के फाजिल्का और फिरोजपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। काबिलेजिक्र है कि 13 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग की वारदात हुई थी। इस दौरान एक युवती गोली लगने से घायल हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों और उनके नेटवर्क की तलाश शुरू की थी। ATS इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान विदेशी पिस्टल जिगाना भी बरामद की गई थी। जांच में सामने आए नए इनपुट के बाद एजेंसी पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की सप्लाई तथा ड्रोन नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। जांच एजेंसी को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में बैठे नेटवर्क के कथित सरगना के बारे में भी कई अहम इनपुट मिले हैं। ATS अब इस नेटवर्क के पूरे तंत्र, हथियारों की सप्लाई और फायरिंग की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। क्लub में हुई फायरिंग की एक वारदात से शुरू हुई जांच अब अंतरराष्ट्रीय हथियार और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचती दिखाई दे रही है。0
0
Report
दिल्ली की पुरानी मस्जिद पर हाई कोर्ट विवाद: केंद्र vs कमेटी, हटाने की मांग
New Delhi, Delhi:कदीमी मस्जिद, कृषि भवन - ये इस वक्त दिल्ली की सबसे चर्चित मस्जिद है। इसे तकिया मस्जिद भी कहते हैं। इतिहास की माने तो 1. कृषि भवन से भी पुरानी मस्जिद की देखरेख करने वाली कमेटी का दावा है कि ये मस्जिद 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है, करीब 114 साल। इमाम नूर मोहम्मद के मुताबिक, नई दिल्ली बनने से पहले यहाँ रायसीना गाँव था और मस्जिद उसी गाँव के दौर से मौजूद है। 2. 1912 के नक्शे में मौजूद 1911 में ब्रिटिश सरकार ने राजधानी कलकत्ता से दिल्ली लाने का फैसला किया। 1912 में जब आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने नई दिल्ली का नक्शा बनाया, तो उस नक्शे में भी इस मस्जिद की जगह दर्ज थी। यानी लुटियंस ने इसे गिराया नहीं, बल्कि इसे छोड़कर दिल्ली डिजाइन की। 3. 1940 का समझौता केंद्र सरकार ने कोर्ट में 8 नवंबर 1940 के एक समझौते का जिक्र किया है। ये समझौता तत्कालीन प्रशासन और जामा मस्जिद की मैनेजमेंट कमेटी के बीच हुआ था。 इसमें मस्जिद के लिए जमीन इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई थी, लेकिन मालिकाना हक नहीं दिया गया था। 4. 1945 के दस्तावेज कमेटी का कहना है कि मस्जिद के होने के दस्तावेज 1945 तक के हैं, यानी आजादी (1947) से 2 साल पहले के。 5. कृषि भवन 1957 में बना कृषि भवन, शास्त्री भवन जैसी इमारतें 1950-60 के दशक में बनीं। कमेटी का कहना है जब ये इमारतें बनीं, तब भी मस्जिद वहाँ मौजूद थी। बाद में ये कृषि भवन और आसपास के दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों की नमाज की जगह बन गई। 6. 1970 में वक्फ संपत्ति दिल्ली वक्फ बोर्ड ने 1970 में इसे वक्फ संपत्ति के तौर पर अधिसूचित किया था。 अभी विवाद क्यों है؟ सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत कृषि भवन और शास्त्री भवन को तोड़कर वहाँ Common Central Secretariat Buildings 4 और 5 बनाए जाने हैं。 केंद्रीय सरकार ने 3 नवंबर 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि मस्जिद को हटाना जरूरी है, क्योंकि सरकारी ऑफिस परिसर में स्थायी धार्मिक ढांचा रखना सरकारी संपत्ति के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के खिलाफ है। सरकार का कहना है जमीन भारत सरकार की है और 2 KM के अंदर इंडिया गेट के पास when्ता गंज मस्जिद मौजूद है。 कमेटी ने कोर्ट में कहा है कि मस्जिद आजादी से पहले की है और इसे बचाया जाए, या कोई वैकल्पिक जगह दी जाए। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर 2026 को है, अभी कोर्ट ने हटाने पर आखरी फैसला नहीं दिया है。0
0
Report
धनबाद में हाथियों के आतंक के कारण विस्थापित ग्रामीणों को सुविधाओं की मांग तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में लोगो का विस्थापन होना भूधसान,अग्निप्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुना होगा।जिले के कई ऐसे इलाके है जो डेंजर जोन घोषित होने,भूधसान होने के बाद लोगो को विस्थापित किया गया है।लेकिन हाथियों के आतंक के कारण वन विभाग ने टुंडी के डोंगापानी के दर्जनों ग्रामीणों को तिलयबेड़ा गाँव मे 4 साल पहले बसाया था।ताकि ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से बचाया जा सके।ग्रामीणों को जान माल का नुकसान नही हो पाए।लेकिन दर्जनों ग्रामीणों को बसाने का बाद वन विभाग,जिला प्रशासन भूल गई है।जिला प्रशासन के संज्ञान तक मे भी नही है कि हाथियों के आतंक से किसी गाँव की सुरक्षित रखने को लेकर कही बसाया भी था।जिला प्रशासन के इस बेरुखी से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।बुनियादी सुविधाएं बिजली पानी सड़क, आवास देने की मांग कर रहे है। टुंडी प्रखंड स्थित बेगनरिया पंचायत के ग्रामीण सालों से पहाड़ों की गोद में रहने वाले डोंगापानी के लोग, जो कभी जंगलों से नहीं डरे, आज हाथियों के आतंक के कारण अपना ही घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। 4 साल पहले वन विभाग ने इन्हें सुरक्षा का हवाला देकर तिलयबेड़ा गाँव में बसा तो दिया, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के नाम पर इनके हिस्से में आई है तो केवल समस्या ही समस्या। कभी डोंगापानी की वादियों में आत्मनिर्भर जीवन जीने वाले इन ग्रामीणों का कसूर बस इतना था कि इनके इलाकों में हाथियों का उत्पाद बढ़ गया था। जान-माल की रक्षा के नाम पर वन विभाग ने इन्हें तिलयबेड़ा में सरकारी ज़मीन देकर विस्थापित तो कर दिया। लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी यहाँ न रहने के लिए पक्के मकान, न आवाजाही के लिए कोई सड़क,और न ही पीने के लिए साफ़ पानी मिल पाया है। गांव की महिलाओं को पीने के पानी के लिये हर रोज़ 2 किलोमीटर जाकर पानी लाना पड़ता है। पैदल जाना पड़ता है। वही हाथियों के आतंक से तिलयबेड़ा गाँव मे बसाए गए ग्रामीणों ने कहा कि पहले वे लोग डोंगापानी गाँव मे रहते थे।हाथियों का आतंक बढ़ा तो वह विभाग ने तिलयबेड़ा गाँव मे सुरक्षित रखने को लेके बसा दिया गया।इसके बाद जनप्रतिनिधि,अधिकारी कोई सुध लेने नही आये।गाँव मे कोई सुविधा नही है।सड़क,बिजली पानी,पीएम आवास,अबुआ आवास जैसी कोई सुविधा नही मिला है।सुविधा के नाम पर कच्चा घर है जो खुद से बनाये है।डीएफओ ने कहा कि टुंडी क्षेत्र हाथियों के लिये सेफ जोन बन गया है।पिछले दिनों दो हाथी का जन्म भी यहाँ हुआ है।हाथियों के बचाने को लेकर वन विभाग लगातार काम कर रही है।वह कर्मी जंगल मे रहते है।धान की फसल होने पर हाथी क्षेत्र में आ जाते है।विस्थापित ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य हो रहा है।डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि डोंगापानी के ग्रामीणों को तिलयबेड़ा गाँव में बसाया गया है इसकी जानकारी नही है।संज्ञान आया है तो गाँव विकास योजना के तहत विकास के काम कराया जायेगा।गाँव का विजिट कराया जायेगा।जो भी जरूरत की चीजें गाँव मे होना चाहिए वह पूरा किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
