भैया दूज पर झुग्गी बस्तियों में पहुंचे BJP नेता, वोटरों को साधने की कोशिश
Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बाकी हैं और सभी राजनीतिक दल झुग्गी-झोपड़ी के वोटरों को अपनी ओर खींचने में जुटे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने दया बस्ती की सेवा बस्ती में जाकर भैया दूज का त्योहार मनाया। उन्होंने वहां बहनों से आशीर्वाद लिया और उनसे वादा किया कि अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी, तो जहां झुग्गी है, वहीं पर मकान दिया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
