icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खैरागढ़ में मधुमक्खी हमले बढ़े: 64 घायल, 2 मौतें; ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में मधुमक्खियों का हमला अब सिर्फ एक-दो घटनाओं तक सीमित नहीं है। आंकड़े बता रहे हैं कि ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। छुईखदान ब्लॉक में मधुमक्खी काटने के 38 मामले, जबकि खैरागढ़ ब्लॉक में 26 मामले सामने आ चुके हैं। यानी दोनों ब्लॉकों में अब तक कुल 64 लोग मधुमक्खी हमले का शिकार हो चुके हैं। चिंता की बात ये है कि एक महीने के भीतर ऐसे हमलों में दो लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला खैरागढ़ के भोरमपुर गांव का है, जहां खेत में फसल देखने गए 54 वर्षीय मन्नू लाल वर्मा और उनकी पत्नी शैल कुमारी पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भागे। पत्नी किसी तरह अरहर के खेत में छिपकर बच गईं, लेकिन मन्नू लाल लगातार मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में भी मधुमक्खी हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। यानी 64 मामले और 2 मौतें... ये आंकड़े अब सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में मंडरा रहे खतरे की तस्वीर हैं। सवाल है जब खेत और जंगल ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं, तो मधुमक्खी हमलों से बचाव के लिए प्रशासन की तैयारी कितनी है? क्या ग्रामीणों को समय रहते सावधानि और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जा रही है?
0
0
Report
Advertisement

कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह-2026 का समापन

Mandla, Madhya Pradesh:वन्यजीव संरक्षण सप्ताह-2026 का समापन कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह-2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों और स्थानीय समुदायों की सहभागिता देखने को मिली। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और वन संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया गया। कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक कार्यालय में आयोजित समापन कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर पेंटिंग, रंगोली और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इको विकास समिति मालूमझोला और खटिया के सदस्यों ने प्रस्तुतियों के जरिए वन और वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। बैहर के चक्रवर्ती हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शामिल विद्यालयों के प्रबंधन को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वन्यजीव शिकार के मामलों में आरोपियों को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले सिझोरा और भैसानघाट परिक्षेत्र के वनकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। पीके वर्मा - उप संचालक - कान्हा टाइगर रिजर्व । गौरतलब है कि 1 से 7 अक्टूबर तक चले वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के दौरान कान्हा टाइगर रिजर्व के विभिन्न परिक्षेत्रों में जागरूकता अभियान, पोस्टर-पेंटिंग, रंगोली, क्विज सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इन आयोजनों के जरिए वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।
0
0
Report

AMU जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर में आग, शॉर्ट सर्किट से वार्ड 10 पर प्रभाव

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़.... AMU जेएन मेडिकल कॉलेज में आग की सूचना से हड़कंप, वार्ड नंबर 10 व RDA बिल्डिंग की एंट्री पर लगी आग, विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसी के द्वारा बीड़ी या कोई ज्वलन चीज डालने से लगना बताई जा रही आग, कूड़े में आग लगने पर पास से गुजर रही विद्युत केबल में लगी आग, हुआ शॉर्ट सर्किट, जेएन मेडिकल कॉलेज की फायर और इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट ने आग पार पाया काबू, वक्त रहते आग पर पाया काबू, बड़ी घटना होने से टली, एहतियातन घटना स्थान के पास मौजूद मरीजों व तीमारदारों को हटाया गया, सिविल लाइन थाना इलाके के AMU जेएन मेडिकल कॉलेज की घटना.
0
0
Report

मेरठ हत्याकांड: प्रेमी-प्रेमिका ने अमित गला घोंटकर हत्या, शव पास सांप छोड़ दिया

पति की गला दबाकर हत्या, फिर शव के पास छोड़ दिया सांप - अमरदीप और रवीता दोषी करार मेरठ। मेरठ में चर्चित अमित हत्याकांड में ADJ-12 कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अभियुक्त अमरदीप और रवीता को अमित की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। सरकार की ओर से पैरवी कर रही जिला शासकीय अधिवक्ता फरजाना मकसूद ने मीडिया को जानकारी दी। क्या थी वारदात - बाइट के अनुसार सरकारी वकील ने बताया कि अमरदीप और मृतक अमित दोनों एक साथ पत्थर लगाने का काम करते थे। इसी बीच रवीता के अमरदीप से प्रेम संबंध हो गए। रवीता के घर आना-जाना शुरू हो गया। अमित की माँ ने दोनों को घर में गलत स्थिति में देख लिया था, जिस पर काफी लड़ाई झगड़ा भी होता था। घरवालों ने कहा कि अमरदीप घर नहीं आएगा, तो रवीता और अमरदीप ने मिलकर अमित की हत्या की योजना बनाई। घटना 12/13 अप्रैल 2025 की रात को अंजाम दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव के पास सांप छोड़ दिया गया ताकि लगे कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है। कोर्ट में क्या आधार बना - सरकारी वकील के मुताबिक मुख्य आधार - 1. कॉल डिटेल से पूरी घटना साबित हुई। 2. जिन सपेरों कृष्ण और प्रीतम से सांप लिया था, उन्होंने गवाही दी कि अभियुक्तों ने पूजा के बहाने सांप मांगा था। उन्हें नहीं पता था कि हत्या करके ड्रामा रचा जाएगा। 3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। घोड़ा पछाड़ सांप क्यों मंगाया - वकील ने बताया कि अभियुक्तों ने सपेरे से जानबूझकर घोड़ा पछाड़ सांप माँगा था, क्योंकि इसके काटने से इंसान मरता नहीं है। उन्हें डर था कि शव के पास छोड़ते वक्त सांप गलती से उन्हें ही न काट ले। अब आगे क्या - आज कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है, सजा पर फैसला आना बाकी है। सरकारी पक्ष ने फांसी की सजा की मांग की है। हमारी मांग है कि इस हत्याकांड में अभियुक्तों को फांसी की सजा दी जाए। इस तरह के अपराध महिलाओं द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर किए जा रहे हैं, कोर्ट का फैसला न्याय के हित में होगा.
0
0
Report
Advertisement

जालौन में चोरी की योजना बनाते दो शातिर गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरी की योजना बना रहे अंतर्जनपदीय दो शातिर चोर गिरफ्तार, रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की गिरफ्तारी, चोरों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और चोरी के औजार बरामद, पुलिस ने क्लास पाइप और चाबियों का गुच्छा, पेंचकस, सब्बल और आदि ब्लेड किया बरामद, पुलिस ने झांसी निवासी करन परिहार और अजय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जेल, पकड़ लिए गए आरोपी झांसी बॉर्डर पर माइनर नहर की पुलिया के पास बना रहे थे चोरी की योजना, जालौन की कैलिया थाना पुलिस ने पीपरी गांव के पास से की गिरफ्तारी。
0
0
Report

शिवपुरी युवक की पत्नी के गायब होने पर केस, CCTV में प्रेमी का शक

Morena, Madhya Pradesh:शिवपुरी से एक युवक बाईक पर बैठाकर पत्नी को ग्वालियर घुमाने और रिश्तेदारों से मिलवाने आया था. लेकिन चिड़ियाघर से युवक की पत्नी संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई. परेशान पति ने पत्नी के गायब हो जाने की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गायब महिला की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें फरियादी की पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ बाईक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रही है। वीओ-मंगलवार को शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र का रहने वाला एक 21 वर्षीय युवक बाईक पर बैठाकर अपनी 18 वर्षीय पत्नी के साथ घूमने और रिश्तेदारों से मिलने ग्वालियर आया था. पत्नी ने पहले चिड़ियाघर घूमने और उसके बाद रिश्तेदारों से मिलने की इच्छा जताई थी. यही वजह है कि युवक पत्नी के साथ चिड़ियाघर आया था. गेट के पास पत्नी को खड़ा करके बाईक पार्किंग में लगाने गया था, तभी पत्नी संदिग्ध परिस्थियों में गायब हो गई. युवक ने आस पास पूछ परक की तो पता चला कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ बाईक पर बैठकर चली गई है. इसके बाद पीड़ित ने अपने चाचा के साथ थाने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मामला महिला के संदिग्ध परिस्थियों में गायब होने का था, सो पड़ाव थाना पुलिस हरकत में आ गई. मौका मुआयना करने के बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो एक तस्वीर में युवक की पत्नी किसी अन्य युवक के साथ बाईक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रही है. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें दिखाईं. जिसे देखकर पीड़ित अपनी पत्नी को पहचान गया. साथ ही उसका दावा है कि उसकी पत्नी को बाईक पर बैठाकर ले जाने वाला अरमान खान है, जो उसका प्रेमी है. हालांकि अज्ञात आरोपी की अधिकृत तौर पर पहचान नहीं हो पाए के चलते पुलिस ने पीड़ित की फ़रियाद पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही प्रारम्भिक पड़ताल में पुलिस को घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है. जिसमें पीड़ित युवक की पत्नी किसी अन्य युवक की बाईक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रही है. फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान के हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं.
0
0
Report

केसगढ़ साहिब घटना: दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Anandpur Sahib, Punjab:ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ 'ਤੇ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਇੱਕ ਗੰਭੀਰ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਹੈ, ਜਿਸ ਰਾਹੀਂ ਦੋ ਦਸੰਬਰ ਦੇ ਹੁਕਮਨਾਮਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੀ ਕਿਰਦਾਰਕੁਸ਼ੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਿਰਫ਼ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨ 'ਤੇ ਹਮਲਾ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸ਼ਾਨ ਅਤੇ ਆਜ਼ਾਦ ਹਸਤੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਬੇਨਕਾਬ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਮਿਸਾਲੀ ਸਜ਼ਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਲਈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ, ਗਵਰਨਰ ਅਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ SIT ਰਾਹੀਂ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਅਜੇ ਤੱਕ ਜਾਂਚ ਦਾ ਕੋਈ ਨਤੀਜਾ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਧਿਰ 'ਤੇ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਬੁਲਾਰਾ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਪ੍ਰੈੱਸ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਸਿਰਫ਼ ਇਲਜ਼ਾਮਬਾਜ਼ੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ。
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आक्या दौरे पर शोक परिवार से मिलना और मंदिर दर्शन

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले आक्या गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता रामसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद मुख्यमंत्री गांव में स्थित चारभुजानाथ मंदिर पहुंचे और विधिवत दर्शन किए। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री वापस आक्या हेलीपैड पहुंचे हैं। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्री और विधायकों के साथ संवाद कर रहे हैं। इस दौरान सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर और सुरेश धाकड़ समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। हेलीपैड पर आईजी गौरव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आक्या से जल्द जयपुर रवाना होने का कार्यक्रम है।
0
0
Report

बसपा राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए तीसरे विकल्प के तौर पर मैदान में उतरेगी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। जयपुर स्थित बसपा प्रदेश मुख्यालय में पंचायत चुनाव और विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने पार्टी की चुनावी रणनीति का ऐलान किया। बसपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी. राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि बसपा राजस्थान में जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा और चिकित्सा के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। गौतम ने प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा जिला पंचायत चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी. रामजी गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत के कार्यकाल में दो बार बसपा के विधायकों को कांग्रेस में शामिल किया गया। गौतम ने इसे बसपा के साथ धोखा बताते हुए कहा कि गहलोत ने पार्टी की पीठ में दो बार खंजर घोंपा। उन्होंने दावा किया कि अशोक गहलोत अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. बसपा प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश और रणनीति के अनुसार लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और उन लोगों के खिलाफ भी चुनावी रणनीति बनाएगी, जिन्होंने बसपा के साथ धोखा किया है. सुमरत सिंह ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं परेशान हैं और सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों से जनता को अपेक्षित समाधान नहीं मिल रहा है। ऐसे में बसपा तीसरे विकल्प के तौर पर पंचायत चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी.
0
0
Report

सिंघाना के खेतों में लगी आग, बाजरे-ग्वार की फसल जलकर लाखों का नुकसान

Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं सिंघाना के गुर्जरवास के पास खेतों में लगी आग खेतों में काटकर रखी गई बाजरे और ग्वार की फसल को लिया चपेट में केसीसी प्रोजेक्ट व खेतड़ी नगरपालिका की दमकलों से बुझाई गई आग टैंकरों से भी आग पर काबू पाने का किया प्रयास आगजनी की घटना में लाखों रुपए की फसल का नुकसान बाजरे और ग्वार की बड़ी मात्रा में फसल जलकर हो चुकी राख झुंझुनूं जिले के सिंघाना क्षेत्र के गुजरवास गांव के पास दोपहर को खेतों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने खेतों में काटकर रखी गई बाजरे और ग्वार की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से खेतों में फैलती चली गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के कारण आग लगातार आगे बढ़ती रही। आग की लपटें बढ़ने से खेतों में काटकर रखी फसल को चपेट में ले लिया। इस दौरान घटना की सूचना मिलने पर केसीसी प्रोजेक्ट तथा खेतड़ी नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कई स्थानों पर फैल चुकी आग को बुझाने के लिए दमकलों की मदद से लगातार पानी का छिड़काव किया गया। ग्रामीण भी दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक खेतों में काटकर रखी गई बाजरे और ग्वार की बड़ी मात्रा में फसल जलकर राख थी। किसानों के अनुसार आगजनी की घटना में लाखों रुपए की फसल का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई। घटना के बाद प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में स्ट्रॉन्ग रूम और मतदान केंद्रों की सुरक्षा के निर्देश

Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा डूंगरा छोटा में स्ट्रॉन्ग रूम समेत निर्वाचन सामग्री सुरक्षा, प्रवेश-निकास व्यवस्था और अन्य प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। डूंगरा छोटा थाना परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई और इसे और पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। उपखंड स्तर पर पृथक स्ट्रॉन्ग रूम तैयार करने को कहा गया। इसके बाद डूंगरा छोटा मतदान केंद्र का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बिजली, पेयजल सहित मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान SDM Ashwin Malu, विकास अधिकारी Narendra Teli, तहसीलदार Manilal Patel सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

नागौर डीटीओ के राती कामकाज पर बड़ा खुलासा: एजेंटों की मिलीभगत से RC-परमिट रात में

Jaipur, Rajasthan:नागौर जिला परिवहन कार्यालय में दिन के समय कामकाज मुश्किल है। यहां पंजीयन, एनओसी, पुनः पंजीयन जैसे कार्य रात के समय निपटते हैं और आधी रात के बाद ही प्रक्रिया पूरी होती है। अधिकारियों के अनुसार Evening 5 बजे के बाद ही फाइलों पर काम शुरू होता है और देर रात 12 बजे तक या उसके बाद भी मंजूरी होती है। एजेंटों की मिलीभगत के आरोप लगाए जाते हैं और जी मीडिया ने अलग-अलग वाहनों के रिकॉर्ड खंगाले तो सभी मामलों में अप्रूवल रात के समय किया गया पाया गया। उदाहरण के अंतर्गत RJ21PA5723 के पंजीयन के लिए 23 मार्च को फाइल लगी, 23 मार्च शाम 6:35 पर एंट्री, 6 अप्रैल को रात 9:38 बजे DTO अवधेश चौधरी ने अप्रूवल किया; RJ21PA5484 के RC रिन्यू के लिए 8 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:37 बजे एंट्री, 8 अक्टूबर की रात 11:11 बजे अप्रूवल; RJ21PA5858 के लिए 6 जुलाई 2026 को एनओसी, 6 जुलाई की रात 10:13 बजे अप्रूवल; RJ21GF5012 RC के लोन जोड़ने के मामले में 8 जुलाई 2026 दोपहर 6:47 बजे एंट्री, 10 जुलाई रात 10:22 बजे अप्रूवल; RJ21GE8023 के RC में लोन जोड़ने के कार्य में 25 अप्रैल 2025 को फाइल, 25 अप्रैल रात 10:35 बजे अप्रूवल। इस तरह से रात के समय एजेंटों के साथ मिलकर ही अधिकतर कार्य सम्पन्न होने की बात सामने आई है। इसके अलावा आधी रात में परमिट जारी होने की भी चर्चा है; RJ21GF5682 को भारी वाहन परमिट 15 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2031 तक जारी किया गया और 15 अगस्त की रात 12:32 बजे DTO अवधेश चौधरी ने परमिट को मंजूरी दी गई। ई-आरसी और ई-डीएल व्यवस्था के बावजूद कई बड़े वाहन पंजीयन व ट्रांसफर के कार्य एजेंटों की मदद से ही पूरे किए जाते हैं, जिससे रात में आरसी प्रिंट होने की संभावना बनी रहती है। आयोग से जुड़े सवाल उठते हैं कि आमजन के लिए दिन के समय क्यों जरूरी सेवाएं नहीं मिल रहीं, क्या रात में एजेंट वही कार्य करवाते हैं। जी मीडिया ने DTO अवधेश चौधरी से प्रतिक्रया चाही, पर उन्होंने जवाब नहीं दिया।
0
0
Report

नीमच की फैक्ट्री में भीषण आग, 5–6 करोड़ का भारी नुकसान; दमकल ने पाया काबू

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच के मालाखेड़ा स्थित डीबी डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज (नाकोड़ा फर्नीचर) फैक्ट्री में दोपहर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते लाखों-करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री संचालक दीपक भंडारी के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 2 से ढाई करोड़ रुपए का फिनिश फर्नीचर स्टॉक और करीब 3 करोड़ रुपए की मशीनरी सहित कुल 5 से 6 करोड़ रुपए के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार 4 से 5 दमकल गाड़ियां और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन और अधिकारी अभी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top