110007
दिल्ली की सब्जी मंडी में एक मंजिला इमारत गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi, Delhi:आज शाम को दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में लगातार बारिश के कारण एक मंजिला इमारत अचानक गिर गई। यह इमारत एक कपड़े की दुकान थी, जिसमें एक से दो लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दमकल और दिल्ली पुलिस के कर्मचारी मौजूद हैं, और स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एसआईआर प्रक्रिया पर झारखंड में सियासत तेज, योगेंद्र प्रसाद बोले आयोग पर सवाल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में चल रहे एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां झारखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के दफ्तर का घेराव किया वहीं दूसरी तरफ मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अगर किसी राजनीतिक दल के निर्देश पर काम करता है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बीजेपी के बीएलए 2 पर भी कई जिलों में आपत्ति दर्ज कराने का आरोप लगाया और उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के दौरान कई मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं और त्रुटियां उत्पन्न कर उसी के आधार पर नोटिस दिए जा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वैसे लोगों पर नोटीस जारी कराया जा रहा है जो उनके वोटर नहीं है। मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश हो रही है。0
0
Report
बारिश के चलते जर्जर इमारतों को खाली कराने और गिराने के निर्देश दिये गए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ वजीरगंज क्षेत्र में जर्जर बिल्डिंग को गिराया जाएगा. भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं निर्देश की सभी जर्जर भवन से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए जिसके बाद नगर निगम की तरफ से आदेश जारी किया गया है की जो जर्जर भवन है उनको तत्काल खाली कराया जाए और जरूरत पड़े तो भवन को गिराने के साथ ही रास्ते को भी बंद किया जाए मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अधिकारी जर्जर भवनों पर करवाई कर रहे हैं0
0
Report
वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव व पुतला दहन
Raipur, Chhattisgarh:वोट चोरी, एसआईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आला नेता घेराव में हुए शामिल, बैरिकेड पर चढ़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सुखदेव भगत और मोहन मरकाम ने की नारेबाजी. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और धनेंद्र साहू रहें मौजूद. इस दैरान कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया. बाईट- टीएस सिंहदेव, पूर्व डिप्टी सीएम बाईट- डॉ चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष वॉक थ्रू- (इसमें भी कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत है) बाईट- सुखदेव भगत, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस.....0
0
Report
Advertisement
बैतूल: मिशन स्कूल में धर्म परिवर्तन के आरोप, दो पादरियों की गिरफ्तारी; विरोध तेज
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले के सदर इलाके स्थित मिशन स्कूल में अस्थाई चर्च बनाकर कथित धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो पादरियों की गिरफ्तारी के बाद मामला गरमा गया है। कार्रवाई के अगले ही दिन सर्व हिंदू समाज के लोगों ने बैतूल कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। सर्व हिंदू समाज का आरोप है कि बैतूल जिले में लगातार धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। संगठन का दावा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिशनरी संस्थाओं को दी गई जमीनों का कथित तौर पर बिना अनुमति धार्मिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सदर के मिशन स्कूल में सामने आए मामले को लेकर संगठन ने स्कूल की मान्यता तत्काल रद्द करने,मिशन को लीज पर दी गई जमीन वापस लेने और जमीन पर केवल निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप स्कूल संचालित किए जाने की मांग की है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में आरोपी बनाए जा चुके हैं और उनके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। सर्व हिंदू समाज ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने,कथित अवैध धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।0
0
Report
रायगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन: SIR नाम के तहत मतदान धांधली के आरोप
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सोमवार को रायगढ़ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इतवारी बाजार से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के लिए दो स्तर की बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। बाद में कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि विपक्ष के वोट काटे जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक कांग्रेस अलग-अलग माध्यमों से विरोध जारी रखेगी।0
0
Report
रायबरेली में कांग्रेस प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग; पुतला जलाने पर झड़प
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की माँग पर कांग्रेस का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की माँग को लेकर कांग्रेस ने किया पैदल मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले जलाने के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प तिलक भवन से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर किया प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ यात्रा मौसम खुलते ही सुरक्षा के साथ धीरे-धीरे फिर शुरू
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में दो दिन तक मौसम खराब रहने और जगह-जगह भूस्खलन के चलते रोकी गई यात्रा अब मौसम खुलने के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को नियंत्रित तरीके से शुरू किया है। वहीं, पैदल मार्ग पर आए मलबे को हटाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रा और हेली सेवा को लेकर पूरी स्थिति की जानकारी दी है। वीओ: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पिछले दो दिनों में बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि केदारनाथ धाम से नीचे आने वाले यात्रियों को भी सुरक्षित निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौसम साफ होने के बाद सोमवार को यात्रा को धीरे-धीरे नियंत्रित तरीके से शुरू कर दिया गया है। पैदल मार्ग पर कई जगह मलबा आने के कारण लोक निर्माण विभाग की टीमें रास्ता साफ करने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है और पूरे यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों तथा फील्ड में तैनात अधिकारियों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, मौसम साफ होने के बाद डीजीसीए के मानक के अनुरूप हेली सेवाओं का संचालन भी शुरू किया गया है। हेली सेवाओं पर भी प्रशासन की लगातार नजर है और ऑपरेटरों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालन के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Bareilly में बारिश से धान की फसल भारी नुकसान, किसान मायूस
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में पिछले 2 दिन से हो रही लगातार बारिश से धान की फसल पर भारी नुकसान हुआ है। बरेली में सैकड़ों बीघा फसल पानी के चलते पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। खास तौर पर धान की फसल की बात की जाए तो सैकड़ों बीघा जलमग्न खड़ी है। खेतों में पानी फिलहाल लगातार बढ़ता जारी है, जिसको देखकर किसानों के चेहरे पर परेशानी की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। खड़ी फसल में पानी भर जाने के कारण उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और आप सरकार से मदद की आस लगा रहे हैं।0
0
Report
जालौन में कार में अजगर घुसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवक की कार में अजगर घुसने से मचा हड़कम्प, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को बाहर निकाला, कार में अजगर घुसने के बाद काफी देर तक बना रहा अफरा-तफरी का माहौल रहा, करी मशक्कत के बाद अजगर को कार से निकाला गया बाहर, रात के अंधेरे में अजगर कार में घुसने की बात आई सामने, सुबह जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में चुनाव आयोग के विरोध पर पुलिस- कांग्रेस के बीच धक्का मुक्की
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर में चुनाव आयोग के ख़िलाफ विरोध मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट ज़ियाउर्रहमान और कांग्रेसियों के साथ कोतवाली इंस्पेक्टर सुजीत उपाध्याय के बीच नोंकझोका कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव आयोग का चाहते थे पुतला फूंकना पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पुतले को छीना पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर चढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोका चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कोई जमकर नोक झोंक0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट घेरा
Raipur, Chhattisgarh:वोट चोरी, एसाईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आला नेता घेराव में हुए शामिल, बैरिकेड पर चढ़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सुखदेव भगत और मोहन मरकाम ने की नारेबाजी. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और धनेंद्र साहू रहें मौजूद. इस दैरान कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया.0
0
Report
मैनपुरी-करहल में 7 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का आगाज,तैयारियां शुरू।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल में इस बार रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। कस्बे में 7 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। गणेश पूजन के साथ शुरू होने वाले इस महोत्सव में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। रामलीला समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि 8 अक्टूबर को शिव विवाह,9 अक्टूबर को राम-जानकी जन्म,10 अक्टूबर को विश्वामित्र जी की यज्ञ रक्षा और 11 अक्टूबर को ताड़का वध का मंचन होगा। इसके बाद अहिल्या उद्धार, धनुष भंग,राम विवाह,सीता हरण,लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध जैसे प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। 16 अक्टूबर को राम विवाह शोभा यात्रा,20 अक्टूबर को विजय दशमी और 21 अक्टूबर को भरत मिलाप का आयोजन होगा। इसके बाद नगर भ्रमण, राज्याभिषेक,विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। 29 अक्टूबर को आधिकारिक प्रदर्शनी के साथ रामलीला महोत्सव का समापन होगा। रामलीला समिति द्वारा आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव को लेकर कस्बे के लोगों में भी उत्साह देखने को मिलेगा ।0
0
Report
Advertisement
भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत कृष्णा मार्केट में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi, Delhi:कालकाजी के निगम पार्षद एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत कालकाजी के कृष्णा मार्केट में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान प्रदीप भंडारी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे जनभागीदारी वाले अभियान महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। योगिता सिंह ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित स्वच्छता के साथ लोगों में जागरूकता पैदा करना भी जरूरी है। उन्होंने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। वहीं इस मौके पर मीडिया प्रमुख एस राहुल, आरडब्ल्यू ई ब्लॉक अध्यक्ष कपिल दुआ, मंडल अध्यक्ष विनीता नवल, मंडल महामंत्री विक्की सिंह फोगाट, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंघल, पूर्व मंडल महामंत्री राजीव कोहली आदि मौजूद रहे। वहींं दूसरी ओर मीडिया प्रमुख एस राहुल ने बताया कि भाजपा दक्षिणी दिल्ली जिले की अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा ओखला पेज वन में वृहद स्तर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।0
0
Report
बेमेतरा कांग्रेस ने निर्वाचन पारदर्शिता के लिए ज्ञापन सौंपा; मतदाता सूची पर स्वतंत्र जाँच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में आज बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा की मांग को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बेमेतरा को एक ज्ञापन सौंपा गया है। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए विविध निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र और व्यापक समीक्षा की मांग उठाई है.. इसके साथ ही, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की स्वतंत्र जाँच व सत्यापन कराए जाने पर जोर दिया गया है..कांग्रेसियों का कहना है कि मतदाता सूची में हुए सभी महत्वपूर्ण बदलावों के पारदर्शी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने चाहिए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न हो। साथ ही, निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली और डेटा के केंद्रीकरण से जुड़े निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा व सुरक्षा ऑडिट की मांग भी की गई है... ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की सर्वोच्चता को बनाए रखने की पुरजोर अपील की है.. बाइट 1 रविंद्र चौबे पूर्व कृषि मंत्री। बाइट 2 गुरदयाल सिंह बंजारे पूर्व संसदीय सचिव। बाइट 3 आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष कांग्रेस बेमेतरा।0
0
Report
जोधपुर-राजस्थान बार काउंसिल में दो महिला अधिवक्ताओं की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट आदेश से मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुरराजस्थान बार काउंसिल में दो महिला सदस्य मनोनीतमुख्य न्यायाधीश ने दो महिला अधिवक्ताओं को सदस्य किया मनोनीत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हुआ मनोनयनजयपुर की वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री राठौड़ सदस्य मनोनीतजोधपुर की अधिवक्ता वर्षा बिस्सा भी सदस्य मनोनीतबार काउंसिल राजस्थान ने जारी किया आधिकारिक पत्रदोनों महिला अधिवक्ता अब बीसीआर में सहयोजित सदस्य0
0
Report
Advertisement
