icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
497001
Sushil Kumar BaxlaSushil Kumar BaxlaFollow25 Jul 2024, 05:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहरजोरी ऑडिटोरियम में 600 मेधावी छात्रों को सम्मान, मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा का ऐलान

Jamtara, Jharkhand:सारठ विधानसभा क्षेत्र के जामताड़ा और देवघर जिले के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व भाजपा विधायक रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में सहरजोरी ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रणधीर कुमार सिंह एवं एसपी माइंस चितरा के जीएम मदन मोहन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में सारठ विधानसभा क्षेत्र के 40 विद्यालयों के करीब 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और एक-एक थर्मस देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि जिन विद्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी है, वहां सूचना मिलने पर अपने स्तर से कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराकर बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0
0
Report

फर्जी आईडी से 87 हजार की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Ansar Nagar, Jharkhand:फर्जी आईडी बनाकर 87 हजार की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस चतरा: साइबर अपराधियों ने अब सोशल मीडिया को ठगी का नया हथियार बना लिया है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के खूटहेरा गांव में फर्जी आईडी बनाकर एक युवक से 87 हज़ार रुपये की साइबर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। साइबर ठगों ने गाँव के ही सूर्यभान साव के नाम पर फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को इमरजेंसी का हवाला देकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। झांसे में आकर दो लोगों ने कुल 87 हजार रुपये ठगों के खाते में भेज दिए।पीड़ित ने बताया कि वह ओमान में मजदूरी करता है और छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ है। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तस्वीर लगाकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तैयार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने मैसेंजर और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को संदेश भेजकर तत्काल पैसों की जरूरत बताई और साथ में QR कोड भेजकर ऑनलाइन भुगतान कराने लगा।इस धोखाधड़ी में प्रिंस कुमार ने 27 हजार रुपये तथा अब्दुल्ला खान ने 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब बाद में बातचीत हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ और सभी के होश उड़ गए।घटना के बाद सूर्यभान साव ने हंटरगंज थाना में लिखित शिकायत देकर साइबर ठगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के साथ साथ ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर यदि कोई पैसे मांगे तो बिना पुष्टि किए किसी भी हालत में रुपये न भेजें।पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  बाइट : सूर्यभान साव, भुक्तभोगी, युवक।
0
0
Report

पटना मेट्रो ने नेहरू पथ पर यातायात सुगमता के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था निर्देशित

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ (बेली रोड) पर सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नेहरू पथ पर 11 स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं, जहां आवश्यकता के अनुसार सड़क चौड़ीकरण और अन्य सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण के कारण आम लोगों के आवागमन में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए और जहां जरूरत हो वहां वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उपयुक्त वेंडिंग जोन की पहचान, अतिक्रमण प्रबंधन तथा संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश भी दिया। पटना मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से नेहरू पथ पर सड़कों की चौड़ाई कम की गई है कई जगहों पर तीन लेने के बदले दो लेने में ही यातायात संचालित हो रही है जिससे जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है जिसको लेकर अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

अमरावती में MD ड्रग्स के साथ 277 ग्राम साहिल मेहरा गिरफ्तार

Amravati, Maharashtra:अमरावती शहर पोलिसांच्या राजापेठ पोलिस स्टेशनने अंमली पदार्थांविरोधातील कारवाईत मोठे यश मिळवले आहे. गुप्त माहितीच्या आधारे पोलिसांनी सापळा रचत २२ वर्षीय साहिल राजेश मेहरा याला अटक केली. आरोपीकडून तब्बल २७७ ग्राम MD ड्रग्ज जप्त करण्यात आले. त्याची अंदाजे किंमत ४१ लाख ५५ हजार रुपये आहे. याशिवाय गुन्ह्यात वापरलेली फोर्ड इकोस्पोर्ट कार आणि दोन आयफोन असा एकूण ५३ लाख २५ हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे. या प्रकरणी राजापेठ पोलिस ठाण्यात NDPS कायद्यान्वये गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. आरोपीची कसून चौकशी सुरू आहे. पोलिस आयुक्तांच्या मार्गदर्शनाखाली वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण आणि त्यांच्या पथकाने ही कारवाई केली. शहरात अंमली पदार्थांच्या तस्करीविरोधात पोलिसांनी उचललेले हे मोठे पाऊल मानले जात आहे.
0
0
Report

मथुरा में ई-रिक्शा रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: ई-रिक्शा रिपेयरिंग की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक मथुरा (गोवर्धन): गोवर्धन क्षेत्र के सौंख रोड पर स्थित बोहरे पेट्रोल पंप के सामने बीती रात एक ई-रिक्शा रिपेयरिंग की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। हादसे में दुकान के अंदर रखा कई लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अज्ञात कारणों से लगी आग जानकारी के अनुसार, राजू कुंतल के मकान में बनी दुकान में मोनू सैनी (पुत्र श्याम लाल) पिछले कई वर्षों से ई-रिक्शा रिपेयरिंग का काम कर रहा है। बीती देर रात लगभग 11 बजे के बाद दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। परिक्रमार्थियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा रास्ते से गुज़र रहे गोवर्धन परिक्रमा के श्रद्धालुओं ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देख तुरंत मकान मालिक राजू कुंतल को आवाज़ देकर घटना की जानकारी दी। मकान मालिक ने बिना देरी किए दुकान संचालक मोनू सैनी, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान में रखे ई-रिक्शा के स्पेयर पार्ट्स और रिपेयरिंग का सामान जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

टोंक-देवली में फिर दिखी अल्बिनो गिलहरी; राजस्थान में दूसरा मामला

Tonk, Rajasthan:वन्य जीवों व प्रकृति से जुड़े मामलों का अध्ययन करने वालों के लिये राजस्थान के टोंक जिले से एक बार फिर से बड़ी ख़बर है. जी हां बड़ी ख़बर यह है कि यहां लगभग एक वर्ष के अंताराल के बाद फिर से दुर्लभ मानी जाने वाली सफेद गिलहरी जिसे कि अल्बिनो यानि की सूरजमुखी गिलहरी कहा जाता है नज़र आयी है. यह सफेद गिलहरी देवली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के आरटीसी वन परिसर में बेहद हरे भरे ईलाके में नीम के पेड़ों के झुरमुट के बीच नज़र आयी है. इस दुर्लभ मानी जाने वाली गिलहरी के नज़ारे को वहीं रहने वाले एक जवान द्वारा अपने मोबाईल में क़ैद किया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले लगभग 1 वर्ष पूर्व भी इन्हीं दिनों सीआईएसएफ परिसर में ही अल्बिनो गिलहरी पेड़ों पर कूदती फांदती नज़र आयी थी लेकिन उसके बाद वहां यह गिलहरी रिपोर्ट नहीं हुई थी. 1लाख में एक बच्चा हो सकता है अल्बिनो- वन्य जीव विशेषज्ञ बताते हैं कि गिलहरी के एक लाख बच्चों में से एक अल्बिनो बच्चा पैदा हो सकता है. यानी कि सफेद या फिर सूरजमुखी पैदा हो सकती है. हांलांकि आनुवांशिक रूप से यह भी ज़रूरी नहीं है कि सफेद या अल्बिनों गिलहरी के होने वाले बच्चे भी उसी तरह के हों. राजस्थान में सफेद गिलहरी रिपोर्ट होने का है दूसरा मामला- विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में आज तक कहीं भी व कभी सफेद या अल्बिनो गिलहरी मिलने का यह संभवत: दूसरा मामला है. इससे पहले भी सफेद गिलहरी यहीं रिपोर्ट हुई थी. गिलहरी प्रजनन के समय सामान्यतया दो से चार बच्चों को जन्म देती है जो कि सामान्यतया स्लेटी भूरे रंग के होते हैं. यह भी कि गिलहरी की एक वर्ष की आयु में प्रजनन के लिये परिपक्व हो जाती है और वह साल में दो बार बच्चों को जन्म देती है. एसीएफ ने भी जताया आश्चर्य- वन विभाग के सहायक वन सरंक्षक अनुराग महर्षि बताते हैं सफेद गिलहरी कोई अलग से प्रजाति नहीं होकर सामान्य प्रजाति ही है लेकिन आनुवांशिक कारणों के चलते इसका रंग सफेद हो जाता है, अनुराग महर्षि बताते हैं कि यह वन विभाग के लिये एक अच्छि ख़बर है कि राजस्थान में दूसरी बार भी अल्बिनो गिलहरी फिर से सीआएसएफ देवली के हरे भरे परिसर के बीच रिपोर्ट हुई हैं जो इसके लिये काफी सुरक्षित आवास है. राजस्थान में उड़ने वाली गिलहरी भी मिलती है सिर्फ प्रतापगढ़ में- हम आपको बता दें कि पेड़ों व घरों में नज़र आने वाली गिलहरीयों को छोड़ दें तो राजस्थान में उड़ने वाली गिलहरी भी पायी जाती है. गिलहरी की यह प्रजाति अभी तक सिर्फ प्रतापगढ़ के सीता माता अभ्यारण्य में रिपोर्ट होती रही है.
0
0
Report

एएनटीएफ ने 26 माह से फरार NDPS आरोपी ईश्वर उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एएनटीएफ ने "ऑपरेशन मदागत" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 माह से फरार और फलोदी पुलिस द्वारा घोषित 25 हजार रुपये के इनामी NDPS आरोपी ईश्वर उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मेवाड़ से मारवाड़ तक अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई का नेटवर्क संचालित करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार पिता की मौत के बाद उसने उनके तस्करी नेटवर्क को संभाल लिया और कई राज्यों तक संपर्क बढ़ाकर अवैध कारोबार जारी रखा। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह गांव में अपनी पहचान बदलकर "ईश्वर" नाम से रह रहा था। एएनटीएफ ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे स्थित सोनियाणा के पास रामदेव होटल से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। अब उससे तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी के निजी स्कूलों में शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली से वेतन स्पष्ट

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी में निजी स्कूलों के 3.50 लाख शिक्षकों की बनेगी सेवा नियमावली 25 हजार निजी माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने की पहल लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के लगभग 25 हजार निजी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब 3.50 लाख शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाई जाएगी, जिससे नियुक्ति, सेवा शर्तें, वेतन और अन्य सुविधाओं को लेकर स्पष्ट व्यवस्था लागू होगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति सेवा नियमावली का मसौदा तैयार करेगी। नियमावली लागू होने के बाद बिना उचित और वैध कारण के किसी शिक्षक को नौकरी से नहीं हटाया जा सकेगा। नई व्यवस्था से निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे प्रबंध तंत्र की मनमानी पर रोक लगेगी और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित होगी। नियमावली में शिक्षकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का भी स्पष्ट उल्लेख होगा, ताकि अयोग्य व्यक्तियों की नियुक्ति न हो सके। शिक्षकों के वेतन का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में किए जाने का भी प्रावधान किया जाएगा। साथ ही उनकी सेवा सुरक्षा और अन्य अधिकारों को भी नियमावली में शामिल किया जाएगा। समिति के गठन का आदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप सचिव चंद्र प्रकाश मिश्र ने जारी किया है। समिति में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है। अयोग्य शिक्षक भी रख लेते हैं निजी स्कूल वर्तमान में निजी माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल तक पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित स्नातक (बीएड) तथा इंटर कॉलेजों में पढ़ाने के लिए परास्नातक के साथ बीएड होना आवश्यक है। कक्षा 8 तक के लिए बीटीसी या डीएलएड जैसी योग्यताएं निर्धारित हैं। इसके बावजूद कई निजी विद्यालयों में केवल सामान्य स्नातक योग्यताधारी लोगों को भी शिक्षक नियुक्त कर दिया जाता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष विक्रम डी. आर्य ने कहा कि शिक्षकों के लिए न्यूनतम वेतन तय किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि कई निजी विद्यालयों में शिक्षकों को बहुत कम वेतन दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई शिक्षक 5,000 से 6,000 रुपये प्रतिमाह पर काम कर रहे हैं, जबकि बड़े कॉन्वेंट स्कूलों में 50 हजार रुपये या उससे अधिक वेतन मिलता है। ऐसे में वेतनमान को लेकर भी स्पष्ट नियम बनाए जाने चाहिए。
0
0
Report

रोहतक के महम कार्यक्रम में दीपक हुड्डा को मंच से रोकना: भाजपा गुटबाजी के सवाल

Rohtak, Haryana:रोहतक जिले के महम के गांव सीसर में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसकी अब पूरे हरियाणा में चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता दीपक हुड्डा को मंच पर चढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद वह मंच के नीचे ही खड़े रहे। दीपक हुड्डा ने हाथ जोड़कर उनसे जाने की अनुमति मांगी। इसके बाद श्रुति चौधरी स्वयं खड़ी होकर उन्हें मंच तक लेकर पहुंचीं। आखिर दीपक हुड्डा को मंच पर किसने रोका? क्या यह केवल प्रोटोकॉल का मामला था या भाजपा के अंदर गुटबाजी की चर्चा में दम है? सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिनमें कुछ लोग इसे भाजपा के दूसरे गुट और पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के समर्थकों से जोड़ रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
0
0
Report

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कस्टोडियल मौत के मामले में पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह की दूसरी जमानत खारिज

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, जौनपुर के पुजारी यादव की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, हाईकोर्ट ने मामले में पुलिस कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की दूसरी जमानत याचिका की ख़ारिज, अपराध की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, इसके पहले 15 फरवरी 2023 को पहली जमानत याचिका मंजूर हुई थी, लेकिन याची के जमानत को मृतक के भाई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, सुप्रीम कोर्ट ने 12 मार्च 2024 को जितेंद्र सिंह की हाईकोर्ट के जमानत आदेश को रद्द कर दिया था, हाईकोर्ट में याची पुलिस कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ने दूसरी जमानत याचिका दाखिल की, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के कई मामलों का हवाला दिया, हाईकोर्ट ने कहा पुलिस बल का सदस्य होने और कस्टोडियल डेथ के चलते आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता, साथ ही ट्रायल कोर्ट को मामले में सुनवाई तेज करने का भी निर्देश दिया, जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के पुजारी यादव को 11 फरवरी 2021 को पुलिस ने उठाया था, आरोप है कि पुलिस की बर्बरता पूर्वक पिटाई से पुजारी यादव की मौत हो गई, हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, सीबीआई ने मामले की जांच के बाद पुलिस कास्टेबल जितेंद्र सिंह समेत 19 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34, 330, 331, 218 और 120 बी के तहत चार्जशीट दाखिल की。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में सिंगार महल दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां आग लगने से एक सिंगर की दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। इस आग लगी में दुकान में रखें तकरीबन 3 लाख से अधिक सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आपको बताते चले कि भगवानपुर,थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा मंदिर के समीप सड़क किनारे स्थित एस्बेस्टस नुमा मां लक्ष्मी सिंगार महल में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखी सिंगार सामग्री, कॉस्मेटिक उत्पाद तथा अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस घटना में दुकान संचालक को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि तब तक दुकान के भीतर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। दुकान संचालक मेंहदौली निवासी बिपिन कुमार ने बताया कि वे भगवानपुर बाजार में मां लक्ष्मी सिंगार महल नाम से सिंगार एवं कॉस्मेटिक की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सुबह अचानक आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आग बुझाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बाइट परिजन
0
0
Report

यमुनोत्री यात्रा मार्ग के शौचालय चार महीने से बंद, यात्रियों को परेशानी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री यात्रा मार्ग पड़ाव कुथनौर बाजार में जिला पंचायत द्वारा बनाए गए शौचालय 4 माह से अधिक समय से बंद पड़े हैं। यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शौचालय बनाए गए थे लेकिन शौचालय में ताले लटके हुए हैं। वहीं शौचालयों के बंद होने से लोगों एवं यात्रियों को भारी परेशानियां हो रही हैं; यही नहीं यात्री मजबूरन खुले में शौच करने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी से मांग की है कि यमुनोत्री धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बंद पड़े शौचालय को सुचारू किया जाए।
0
0
Report

UPSSSC PET-2026: 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन, OTP-आधारित रजिस्ट्रेशन लागू

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) समूह 'ग' के नए पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) आयोजित करेगा। इसके लिए 3 अगस्त से 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आयोग के अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद शनिवार को इसकी सूचना जारी कर दी गई। पीईटी-2026 का स्कोर कार्ड तीन वर्ष तक मान्य रहेगा। भविष्य में होने वाली आयोग की भर्तियों में अभ्यर्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। आयोग के अनुसार, इस बार आवेदन वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका ओटीआर पूरी तरह त्रुटिरहित हो। यदि किसी प्रकार का संशोधन कराना है तो पहले ओटीआर में संशोधन कराना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पीईटी-2026 के आवेदन में पहली बार दर्ज की गई जानकारी को बाद में बदला नहीं जा सकेगा। एक बार पीईटी-2026 के लिए पंजीकरण संख्या जारी होने के बाद ओटीआर में संशोधन की अनुमति नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top