Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Surguja497116

सरगुजा समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के बीच मैनपाट में बर्फ की चादर

SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Dec 21, 2025 03:30:31
Goreya Pipar, Chhattisgarh
सरगुजा सहित समूचे उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्के कोहरे के साथ कड़ाके की ठण्ड जारी है। जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट में बर्फ की चादर बिछने लगी है, साथ ही सैलानियों के लिए यह पर्यटन स्थल खुशनुमा हो गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मैनपाट की बात करे तो 2 से 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। आने वाले दिनों में हाड़ कंपकंपाने वाली ठण्ड से लोगों को दोचार होना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा समय में सरगुजा सहित समूचे संभाग में हवा शुष्क होने के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौजूदा समय में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। जिसका आंशिक प्रभाव पड़ने की संभावना है जिससे तापमान के स्थिर रहने की संभावना है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHemang Barua
Dec 21, 2025 05:02:48
Noida, Uttar Pradesh:प्रिय दिल्लीवासियों, बची रहे जो ‘अरावली’ तो दिल्ली रहे हरीभरी! अरावली को बचाना कोई विकल्प नहीं है बल्कि ये तो संकल्प होना चाहिए। मत भूलिए कि अरावली बचेगी तो ही एनसीआर बचेगा。 अरावली को बचाना अपरिहार्य है क्योंकि यह दिल्ली और एनसीआर के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है या कहें क़ुदरती ढाल है। अरावली ही दिल्ली के ओझल हो चुके तारों को फिर से दिखा सकती है, पर्यावरण को बचा सकती है。 अरावली पर्वतमाला ही दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम करती है और बारिश-पानी में अहम भूमिका निभाती है। अरावली से ही एनसीआर की जैव विविधता बची हुई है। जो वेटलैंड गायब होते चले जा रहे हैं, उन्हें यही बचा सकती है। गुम हो रहे परिंदों को वापस बुला सकती है。 अरावली से ही एनसीआर का तापमान नियंत्रित होता है। इसके अलावा अरावली से एक भावात्मक लगाव भी है जो दिल्ली की सांस्कृतिक-ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा है。 अरावली को बचाना, दिल्ली के भविष्य को बचाना है, नहीं तो एक-एक साँस लेने के लिए संघर्ष कर रहे दिल्लीवासी स्मॉग जैसे जानलेवा हालात से कभी बाहर नहीं आ पाएंगे। आज एनसीआर के बुज़ुर्ग, बीमार और बच्चों पर प्रदूषण का सबसे ख़राब और ख़तरनाक असर पड़ रहा है। यहाँ के विश्व प्रसिद्ध हॉस्पिटल और मेडिकल सेवास सेक्टर तक बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जो लोग बीमारी ठीक करने दिल्ली आते थे, वो अब और बीमार होने नहीं आ रहे हैं। - यही हाल रहा तो उत्तर भारत के सबसे बड़े बाज़ार और आर्थिक केंद्र के रूप में भी दिल्ली अपनी अहमियत खो देगी। - विदेशी तो छोड़िए, देश के पर्यटक भी यहाँ नहीं आएंगे। - न ही दिल्ली में कोई बड़ा इवेंट आयोजित होगा। - न ही कोई राजनीतिक, शैक्षणिक, अकादमिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक सम्मेलन आयोजित होगा। - न ही ओलंपिक, कॉमनवेल्थ या एशियाड जैसी कोई बड़ी खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। - यहाँ का होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी-कैब, गाइड, हैंडीक्राफ़्ट बिज़नेस, हर काम-कारोबार व अन्य सभी आर्थिक-सामाजिक गतिविधियाँ ठप्प हो जाने के कगार पर पहुँच जाएंगी। - जब प्रदूषण की वजह से हवाई जहाज़ नहीं चलेंगे, ट्रेनें घंटों लेट होंगी, सड़क परिवहन असुरक्षित हो जाएगा, तो दिल्ली कौन आएगा। - यहाँ तक कि इसका असर ये भी पड़ेगा कि लोग अपने बेटी-बेटे की शादी तय करने से पहले दिल्ली के हवा-पानी के बारे में सोचने लगेंगे। - इसीलिए हर नागरिक के साथ हर स्कूल-कोचिंग, हर व्यापारी, हर कारोबारी, हर दुकानदार, हर रेहड़ी-पटरीवाले, हर घर-परिवार तक को ‘अरावली बचाओ’ अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। - हर चैनल, हर अख़बार को ये अभियान चलाना चाहिए। जो लोग सरकार की चाटुकारिता कर रहे हैं, वो भी समझ लें कि उनका स्वयं का जीवन भी ख़तरे में है। अरावली को बचाना मतलब ख़ुद को बचाना है। अगर अरावली का विनाश नहीं रोका गया तो भाजपा की अवैध खनन को वैध बनाने की साज़िश और ज़मीन की बेइंतहा भूख देश की राजधानी को दुनिया की ‘प्रदूषण राजधानी’ बना देगी और लोग दिल्ली छोड़ने को बाध्य हो जाएंगे。 इसीलिए आइए हम सब मिलकर अरावली बचाएं और भाजपा की गंदी राजनीति को जनता और जनमत की ताक़त से हराएं! आपका अखिलेश
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Dec 21, 2025 05:01:43
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। शहर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के खाली पड़े मकानों के नाम पर ठगी का खेल रचने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के खाली पड़े मकान के नाम पर ठगी का एक खेल रचा जा रहा था, शहर के तिलक नगर विस्तार, चंद्रशेखर आजाद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में खाली पड़े मकान बाहर के लोगों को दिखाकर 5 से 10 गुना कम रेट में बेचने का दावा कर फर्जी लेटर पैड पर अधिकारियों के फर्जी साइन और सील लगाकर मकान का फर्जी आवंटन किया जा रहा था, यहां तक की लेटर पैड पर सचिव नाम से हस्ताक्षर किए गए जबकि हाउसिंग बोर्ड में सचिव नाम की कोई पोस्ट होती ही नहीं है। इसी तरह से 10 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी मुकेश नाराणीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रताप नगर थाना अधिकारी राजपाल सिंह का कहना है कि जवाहर नगर निवासी भगवती लाल भाट ने नाराणीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था, इसके बाद जब पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए और पूरी वारदात खुलकर सामने आई। पुलिस ने भगवती लाल की रिपोर्ट पर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकेश ने भगवती लाल के भतीजे प्रदीप कुमार को दो मकान के फर्जी आवंटन बताकर 10 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। आरोपी ने 26 जुलाई को प्रत्येक प्लॉट के पैठे 5-5 लाख रुपए जमा करवाने की बात कह कर दो - दो लाख ले लिए। बाद में दो मकान के आवंटन होने की रसीद लाकर 6 लाख और लिए गए। आवंटन आदेश मांगा तो टालमटोल करने लगा, तब परिवादी को शंका हुई और उसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। उसके बाद पुलिस जांच में यह पूरा खेल खुलकर सामने आ गया।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Dec 21, 2025 05:01:17
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज रविवार को सड़कों पर कुहासा का असर देखने को नहीं मिल रहा है जिसके वजह से सड़क पर विजिबिलिटी बिल्कुल साफ है लेकिन पॉल्यूशन की वजह से लोगों को आंखों में जलन सांस लेने में दिक्कत है सर में दर्द कई गंभीर समस्याएं सामने आ रही है वहीं इस दौरान सुबह टहलने वाले राहगीरों ने बताया कि दिल्ली में पॉल्यूशन की वजह से सब कुछ बंद कर दिया गया है स्कूल कॉलेज लाइब्रेरी यहां तक एग्जाम भी कैंसिल कर दिया गया है इसलिए हम लोग चाहते हैं कि दिल्ली सरकार जल्द से जल्द दिल्ली में पॉल्यूशन को खत्म करें ताकि हम लोग फिर से दिल्ली में साफ हवा में सांस ले सके. वही आज का वायु सूचकांक 408 के करीब दर्ज किया गया है.
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Dec 21, 2025 05:00:37
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Dec 21, 2025 05:00:22
Chatra, Jharkhand:रेलवे साइडिंग निर्माण के विरोध में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण, ग्रामसभा का किया बहिष्कार चतरा : आम्रपाली परियोजना क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे साइडिंग व लाइन निर्माण को लेकर आयोजित ग्राम सभा का सेरनदाग के ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया है। फर्जी तरीके से की गई इस ग्राम सभा के विरुद्ध ग्रामीण अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये। आम्रपाली जीएम के मनमानी से आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि मामला हाई कोर्ट में लंबित है, बावजूद जीएम के द्वारा फर्जी तरीके से गुप्कि गुप चुप कार्य किया जा रहा है । जिसके विरोध में सेरनदाग के सभी संचालित प्रतिष्ठान, दुकान एवम निजी विद्यालय स्वेच्छा पूर्वक ग्रामीणों ने बंद रखा है। इसके समर्थन में महिलाओं ने भी अपने अपने घर का चूल्हा चौका बंद कर धरना पर बैठी है। धरना पर बैठे सैकड़ो महिलाओं पुरुष ने आम्रपाली के जीएम के लंबे कार्यकाल में भ्रष्टाचार फर्जीवाड़ा मामले में ईडी सीबीआई की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। अनिश्चितकालीन धरना के पूर्व संध्या पर ग्रामीणों ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर तीखा विरोध जताते हुए नारेबाजी किया था। अनशनकारी कोल बेयरिंग एक्ट हटाकर अनावश्यक तौर पर लगे सेक्शनों को हटाने, पूर्व हुए फर्जी ग्राम सभा में संलिप्त लोगों कर्मी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा रेलवे लाइन सेरनदाग क्षेत्र से हटाकर अलग निर्माण कराने की तीन सूत्री मांग रखे हुए हैं। उक्त प्रोजेक्ट के लिए वनाधिकार समिति से भू - हस्तांतरण हेतु अबतक 18 वीं बार ग्रामसभा का बहिष्कार किया है। आमरण अनशन का समर्थन झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा, उत्तरी जिला परिषद सह भाजपा मंडल अध्यक्ष देवंती देवी, पोकला उर्फ कासियाडीह मुखिया सरिता देवी, मुखिया पति गोपाल महतो सरपंच राजेश चौधरी, पूर्व उप मुखिया ने किया है।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Dec 21, 2025 04:55:28
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में ठंड बढ़ने के साथ चोरी की घटनाओं में इजाफा देखा गया है। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बिजली कॉलोनी में चोरों ने IT इंजीनियर के बंद मकान को निशाना बनाते हुए लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि वह पेशे से IT इंजीनियर हैं और बैंगलोर में कार्यरत हैं; उनका पूरा परिवार घर में ताला लगाकर पटना में सेटल हो गया था। करीब 10 दिन बाद जब वह घर में रखे फ्रिज और वॉशिंग मशीन लेने पहुंचे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पाया गया कि कमरे में रखे गोदरेज का ताला भी टूट गया था और उसमें रखे लगभग 6 लाख रुपये के आभुषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हैं। इसके बाद upper फ्लैट में रहने वाले एक शिक्षक के फ्लैट का ताला भी टूटा हुआ पाया गया और वहां से भी करीब 2 लाख रुपये के आभुषण और दस्तावेज चोरी होने की बात सामने आई है। इस तरह दोनों फ्लैटों से कुल लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है; स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Dec 21, 2025 04:53:35
Ranchi, Jharkhand:छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। लगभग दो वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति भुगतान के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने डिजिटल आंदोलन का ऐलान किया है। JLKM के नेता देनदार नाथ महतो ने केंद्र और राज्य सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया और 24 दिसंबर को X (पूर्व में ट्विटर) पर राज्यव्यापी डिजिटल अभियान की घोषणा की। 24 दिसंबर 2025, दिन बुधवार, सुबह 7:00 बजे से X प्लेटफॉर्म पर राज्यव्यापी डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। #ReleaseScholarship JLKM के नेता देनदार नाथ महतो ने कहा कि राज्य में लगभग दो वर्षों से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच राजनीतिक टकराव और NDए व इंडिया गठबंधन की खींचतान का खामियाजा छात्र भुगत रहे हैं। डुमरी से रांची तक पदयात्रा और विधानसभा तक आंदोलन के बावजूद जब छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ, तो अब 24 दिसंबर को X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से डिजिटल आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान #ReleaseScholarship हैशटैग के साथ केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभागों को टैग कर छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। बाइट: देवेंद्र नाथ महतो (JLKM नेता)
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 21, 2025 04:53:22
Malda, West Bengal:নীল-সাদা রংয়ের ঝা চকচকে চারতলা ভবন। বড় বড় হরফের লেখা রয়েছে, 'রাত্রি নিবাস'। লেখা রয়েছে 'রোগীর পরিজনদের জন্য'। কিন্তু, সেই ভবন বছর কতক হল গড়ে উঠলেও এখনও খুলে দেওয়া হয়নি রোগীর পরিজনদের জন্য। তাই বাধ্য হচিই রোগীর পরিজনের কেউ ট্রমা কেয়ার ইউনিটের বারান্দায়, কেউবা মাতৃমার সামনে শেডের তলে আশ্রয় নিচ্ছেন প্রতিদিন। যে কোনো দিন গেলেই দেখা যাবে,এই কনকনে ঠান্ডায় কয়েকশ মানুষ মাটিতে প্লাস্টিক বিছিয়ে, মশারি টাঙিয়ে আশ্রয় নিয়েছেন। কেউবা আশ্রয় নিয়েছেন আউটডোরের বাইরে নর্দমার ধারে। অথচ বিপুল অর্থ খরচ করে মালদা মেডিকেলে গড়ে ওঠা রাত্রি নিবাসে তালা ঝুলছে। কেন ঝুলছে তালা সে প্রশ্নের উত্তরে মালদা মেডিকেল কলেজের অধ্যক্ষ পার্থপ্রতীম মুখোপাধ্যায় জানাচ্ছেন, 'আমরা খুব শীঘ্রই রাত্রি ভবন একটি সংস্থার হাতে তুলে দেব।' এই নিয়ে শুরু হয়েছে রাজনীতি। বাইট- ১) সাজ্জাক শেখ রোগীর আত্মীয়। ২) মোহাম্মদ জিয়াউল শেখ রোগীর আত্মীয়। ৩) মুনচি করা রোগীর আত্মীয়। ৪) নীলাঞ্জন দাস বিজেপির দক্ষিণ মালদা সাধারণ সম্পাদক। ৫) বিশ্বজিৎ ঘোষ মালদা জেলা তৃণমূল কংগ্রেসের সাধারণ সম্পাদক। ৬) পার্থ প্রতিম মুখোপাধ্যায় মালদা মেডিকেল কলেজ হাসপাতালের অধ্যক্ষ。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Dec 21, 2025 04:53:13
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। शहर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने फर्जी इकरारनामें के जरिए दूसरे की जमीन बेचकर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रताप नगर थाना अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि 5 मई 2023 को शहर के सुभाष नगर थाना अंतर्गत आरके कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा ने प्रताप नगर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें उसने बताया कि आगुचा थाना गुलाबपुरा हाल मालोला रोड के पास गायत्री नगर थाना प्रताप नगर निवासी प्रहलाद नांगला पुत्र कृष्ण गोपाल ने एक जमीन में से 11.50% हिस्सा खुद का बात कर 23 लाख रुपए में बेचने का इकरार नामा किया, सौदे के दौरान प्राथी को विश्वास में लेकर पूरी राशि नगद प्राप्त कर ली गई, बाद में जब जमीन की जांच करवाई गई तो सामने आया कि जिस भूमि का इकरारनामा किया गया वह आरोपी प्रहलाद के नाम दर्ज ही नहीं थी बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज थी मौके पर भी किसी अन्य का ही कब्जा था। ऐसे में आरोपी में कुत्तरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जीवाडा करते हुए जमीन का सौदा कर पीड़ित मनोज कुमार से 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी की और राशि को हड़प गया। मामले में पुलिस ने गहनता से अनुसंधान करने के बाद आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Dec 21, 2025 04:53:02
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Dec 21, 2025 04:52:47
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top