icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
497333
Azaz AhamedAzaz AhamedFollow1 Sept 2024, 06:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के सोने का वीडियो वायरल

Karauli, Rajasthan:टोडाभीम(करौली) स्कूल समय में प्रिंसिपल के सोने का कथित वीडियो वायरल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भंडारी अंदरूनी का बताया जा रहा वीडियो, विद्यालय समय में एक व्यक्ति के सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति प्रिंसिपल होने का किया जा रहा दावा, शिक्षक का नाम डयोडीराम मीना बताया जा रहा, वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी स्कूल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग कर रहे कमेंट, विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल में निगरानी को लेकर चर्चा, वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, स्पष्ट नहीं, शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं,
0
0
Report

चूरू में डोटासरा के जन्मदिन पर अस्पताल-विद्यालयों में सेवा कार्य, केक और भोजन का आयोजन

Churu, Rajasthan:विभिन्न सेवा कार्य कर कांग्रेसजनों ने मनाया डोटासरा का जन्मदिन चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन चूरू जिला मुख्यालय पर विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान भरतिया अस्पताल चूरू के मातृ-शिशु वार्ड में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। इसके बाद देपालसर रोड़ स्थित निजी शिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर व स्पेशल बच्चों को खाना खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। संस्था प्रधान एवं दिव्यांग बच्चों ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में रेस्ट हाउस के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई में एक दिन के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं دیتے हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

नीर प्रजापति के वायरल स्टंट पर नरसिंहपुर में FIR, पुलिस पर सवाल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नरसिंहपुर - ZEE मीडिया की खबर का बड़ा असर... रीलबाज नेता पुत्र पर FIR नरसिंहपुर में नेता पुत्र की रीलबाजी का वीडियो हुआ वायरल पुलिस की भूमिका पर खड़े किए सवाल चलती फॉर्च्यूनर का गेट खोलकर स्टंट करता रहा नीर प्रजापति, पीछे चलता रहा पुलिस का काफिला इस खवर को ZEE मीडिया ने प्राथमिकता से दिखाया था जिसका बड़ा असर हुआ कांग्रेस नेता ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष NP प्रजापति के पुत्र नीर प्रजापति समेत एक अज्ञात पर नरसिंहपुर के मुगवानी थाने में केस दर्ज BNS की धारा 281, 285 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज हूटर लगी चलती फॉर्च्यूनर से स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई गोटेगांव के शेड नदी पुल के पास जंगली रास्ते में बनाया गया था वीडियो शंकराचार्य के आगमन के दौरान की घटना का FIR में जिक्र FIR में 26 अक्टूबर की देर शाम का बताया गया वायरल वीडियो लेकिन आरोपी के पीछे चल रहे पुलिस काफिले की जिम्मेदारी अबतक नहीं हुई तय बाइट- संदीप भूरिया एडिशनल एसपी नरसिंहपुर
0
0
Report

धमतरी में एंबुलेंस-ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत, नर्स की मौत हो गई

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में रायपुर-संबलपुर नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत में महिला नर्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा संबलपुर के पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेंटिलेटर एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. मृतका की पहचान शबाना खान के रूप में हुई है, जो महारानी अस्पताल जगदलपुर में स्टाफ नर्स पद पर पदस्त थीं. महारानी अस्पताल जगदलपुर से एक मरीज को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया था, और उसे रायपुर के एसएमसी हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से वापस जगदलपुर लौट रहे थे. नर्स शबाना खान भी मरीज के परिजनों के साथ रायपुर गई थीं और वापसी के दौरान संबलपुर के पास एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में नर्स शबाना खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार मरीज के तीन परिजन घायल हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
0
0
Report

हिंदू राव अस्पताल में नसों की कमी पर 5 तारीख से 2 घंटे हड़ताल

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदू राव में नसों की भारी कमी के चलते विरोध में नर्सें काली पट्टी बांधकर काम कर रही हैं। नसों की कमी को दूर नहीं किया गया तो 5 तारीख से 2 घंटे हड़ताल होगी। नर्सों ने कहा अगर जल्द ही अस्पताल में नर्सों की कमी दूर नहीं हुई तो 12 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल। दिल्ली नगर निगम का सबसे बड़ा अस्पताल हिंदू राव में नसों की भारी कमी है जिसके चलते नर्सें लगातार पिछले 28 तारीख से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। 980 बेड के इस अस्पताल में इस समय नर्सों की संख्या 62 है जबकि जरूरत 300 नर्सों की है, नर्सों पर कार्य का काफी बोझ है, कमी की वजह से उन्हें डबल डबल शिफ्ट करनी पड़ रही है जिससे उन पर भारी दबाव भी देखा जा रहा है। साथी बढ़ते दबाव की वजह से उनकी सेहत और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। नर्सों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही अस्पतालों में नसों की कमी दूर नहीं हुई तो पहले वे सोमवार 5 तारीख से 2 घंटे की स्ट्राइक पर जाएंगे और अगर तब भी उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 12 तारीख से उन्होंने आह्वान किया है कि वे निश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर नर्स हड़ताल पर जाती है तो मरीजों पर इसका असर भी पड़ेगा, उनका कहना है कि प्रशासन से लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन अभी तक ठोस जवाब नहीं मिला है।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद मेले में युवती से दुष्कर्म: दो युवक नामजद, मुकदमा दर्ज

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में दो युवकों द्वारा मेला देखने गयी एक युवती को उठाकर लेजाने और फिर 24 घंटे अपने कब्जे में रखकर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तरफ से अपने गांव के ही 2 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार का आरोप है कि बेटी भाई के साथ मेला देखने गयी थी जिसे 2 युवक बाइक पर उठाकर ले गए थे और जब बेटी घर नहीं आयी बेटा अकेला घर आया तो सब तरफ ढूंढा लेकिन बेटी नहीं मिली। मामले में जब पुलिस में शिकायत की तो अगले दिन शाम को बेटी को गांव के बाहर बने खंडर मकान में छोड़ गए जहाँ से बेटी मिली तो उसने आपबीती बताई, वहीँ पुलिस ने बिना देरी किए पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही 2 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी है। फिलहाल आरोप ये भी है कि जब बेटी घर पहुंची तो परिवार पर आरोपियों ने पंचायत कर फैसला करने का दबाब बनाया़. फिलहाल अब पीड़िता के परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की है तो वहीँ पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसको कोर्ट के सामने पेश किया है और आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
0
0
Report

स्वच्छता सेवा अभियान-2026: एक दिन, एक घंटा, एक साथ—जिलेभर में सफाई अभियान शुरू

Jaipur, Rajasthan:स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत गुरुवार को अहिंसा सर्किल पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने किया। सफाई मित्रों, नगर परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थल की सफाई की। जिलेभर की ग्राम पंचायतों में भी सार्वजनिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों सहित सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। 2 अक्टूबर को बेहतर कार्य करने वालों को जिला स्वच्छ अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रतुड़ा डायट में रक्तदान शिविर से समाज सेवा की नई पहल

Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएड प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य हरिबल्लभ डिमरी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। वीओ : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के तहत डाइट रतूड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वीरा फाउंडेशन और परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर ऋषिकेश के सहयोग से आयोजित शिविर में डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं तथा शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और जलपान देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान प्रशिक्षुओं ने रक्तदान को समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बाईट: हरिबल्लभ डिमरी, प्रभारी प्राचार्य डायट रतूड़ा बाईट: डॉ0 सूरज विश्वकर्मा, बीरा फाउंडेशन बाईट: अमन बिष्ट, प्रशिक्षु
0
0
Report

रेलवे चिकित्सालय में शुरू किया जाए बच्चों का वार्ड - NCRES

Adil AhmadAdil AhmadFollow6m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ की 28वी मंडली स्थाई वार्ता तंत्र की सभा का आयोजन के मंडल रेल प्रबंधक महोदय के सभागार में किया गया । इस सभा मे NCRES के मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक महोदय को बताया कि मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी में पिछले कई वर्षों से बच्चों के डॉक्टर की कमी के कारण बच्चों का वार्ड बंद हो गया हैं जिससे झांसी मंडल के कर्मचारियों के बच्चों इलाज सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा हैं ओर नवजात शिशुओं तथा बच्चों को तत्काल इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं जिससे न केवल उनको परेशानी हो रही हैं बल्कि उनमें अत्यधिक रोष व्याप्त हो रहा हैं । मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा अपनी मांग को मंडल रेल प्रबंधक महोदय को बड़ी मजबूती से साथ प्रस्तुत किया ओर मंडल रेल प्रबंधक महोदय के द्वारा इसकी गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया मंडल श्री गौरव श्रीवास्तव जी के द्वारा निम्न ओर माँगो को वृस्तित रूप मंडल रेल प्रबंधक महोदय के समक्ष रखा ओर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया । मांगे निम्न प्रकार से हैं :- शीतकालीन गश्त (Patrolling Beat) 16 कि.मी. से घटाकर अन्य 12 कि.मी. किया जाए . इंजीनियरिंग विभाग के Artisan और हेल्पर वर्ग को बकाया ड्रेस भत्ते और एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए . आवासीय कॉलोनियों में जलापूर्ति की समस्या को हल कार्य जाये . रेल आवासों की सुरक्षा हेतु 4 फीट बाउंड्री वॉल तथा छत पर टीन शेड लगाकर लीकेज की स्थायी रोकथाम की जाए . मरीजों को रात्रि पाली के दौरान झाँसी से बाहर रेफर करने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए. झाँसी अस्पताल में हेल्प डेस्क का निर्माण किया जाए तथा लम्बित मेडिकल बोर्ड का निस्तारण प्रतिदिन की प्रक्रिया के तहत किया जाए. झाँसी मण्डल में पॉइंट्समैन (Pointsman) के 338 रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए . पॉइंट्समैन वर्ग को अनिवार्य रूप से ट्राई-कलर टॉर्च (Tri-color torch) उपलब्ध कराई जाए . विभिन्न स्टेशनों/गेटों (जैसे - पामा, रसूलपुर, मलासा, भिंड, सोनी, गोहद, जोरा आदि) पर स्थित गुमटियों में पीने का पानी, बिजली, शौचालय एवं मरम्मत की तत्काल व्यवस्था हो . HOER के तहत वर्गीकरण दोहरीकरण के बाद कार्यभार बढ़ने के कारण रोड साइड स्टेशनों पर ड्यूटी समय 12 घंटे से घटाकर continuous (8 घंटे) किया जाए।
0
0
Report
Advertisement

जिला अस्पताल में सुविधाओं के सुधर की मांग, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ ज्ञापन

Jaipur, Rajasthan:जिला अस्पताल में मरीजों को हो रही असुविधाओं को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अस्पताल में लगातार लापरवाही, डॉक्टरों की कमी, दवाइयों की अनुपलब्धता और मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों में रोष है। मांग की गई कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, सभी आवश्यक दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएं तथा मरीजों को समय पर उचित उपचार मिले। ज्ञापनकर्ताओं ने मांगों का जल्द निस्तारण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की।
0
0
Report

चालिसगाव में सूखा भारी: 85 हजार हेक्टेयर प्रभावित, कपास-मक्का-मूंगफली फसलें बर्बाद

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, चाळीसगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील चाळीसगाव तालुक्यावर यंदा दुष्काळाचे गंभीर सावट निर्माण झाले आहे. तालुक्यात तब्बल 85 हजार हेक्टर क्षेत्र दुष्काळाच्या संकटात सापडले असून, सुमारे 80 हजार शेतकऱ्यांना या परिस्थितीचा फटका बसण्याची शक्यता आहे. पावसाने तब्बल दीर्घ विश्रांती घेतल्याने शेतातील पिकांची अवस्था दिवसेंदिवस बिकट होत चालली आहे. कापूस, मका आणि भुईमूग या प्रमुख पिकांना पावसाअभावी मोठा फटका बसला आहे. अपेक्षित पाऊस न मिळाल्याने काही ठिकाणी पिकांची वाढ खुंटली, तर काही भागात उभ्या पिकांचे मोठे नुकसान झाले आहे. पिकांवर केलेला खर्चही निघण्याची शक्यता कमी झाल्याने शेतकऱ्यांसमोर आर्थिक संकट अधिक गंभीर झाले आहे. याबाबत आढावा घेत शेतकऱ्यांशी संवाद साधला आहे आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..
0
0
Report

बूंदी में बीमारी के बाद ड्यूटी पर लौटने की अनुमति, हेल्पर सज्जन बाई को मिली राहत

Jaipur, Rajasthan:बूंदी बीमारी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने की अनुमति को लेकर कलेक्टर को सौंपा आवेदन. बूंदी राजकीय चिकित्सालय जनाना वार्ड में हेल्पर पद पर कार्यरत सज्जन बाई ने बीमारी के बाद ड्यूटी पर लौटने की अनुमति को लेकर जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में बताया कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह 13 अगस्त से 22 सितंबर 2026 तक चिकित्सा अवकाश पर थीं। उपचार एवं चिकित्सकीय विश्राम के बाद अब स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक होने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने उन्हें कार्य पर लौटने की सलाह दी है। सज्जन बाई ने जिला कलेक्टर से 22 सितंबर से जनाना वार्ड में पद अनुसार हेल्पर की ड्यूटी करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top