Back
सूरजपुर कांग्रेस में 17 से अधिक इस्तीफे, गुटबाज़ी की पोल खुली
OTOP TIWARI
Feb 14, 2026 11:50:08
Surajpur, Chhattisgarh
सूरजपुर जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर घमासान अब आर-पार की जंग में तब्दील हो गया है, एक साथ 17 से ज्यादा पदाधिकारियों के इस्तीफे ने जिले की सियासी भूचाल ला दिया है, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुटों के बीच की यह खींचतान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस्तीफों के जरिए आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, आखिर क्यों मची है कांग्रेस में यह भगदड़? देखिए हमारी खास रिपोर्ट में, सूरजपुर कांग्रेस में कलह की कहानी नई नहीं है, लेकिन इस बार जो हुआ उसने संगठन की नींव हिला दी है, एक साथ संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 बड़े चेहरों ने अपने पदों को अलविदा कह दिया है, इस्तीफे की यह आग यहीं नहीं रुकी, चर्चा यह है कि अब तक 30 से ज्यादा पदाधिकारी अपना पद छोड़ चुके हैं, इनमें पूर्व मंत्री खेल साय सिंह की बहू का नाम शामिल होना सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है, नाराजगी की मुख्य वजह संगठन में पदों का बंटवारा बताया जा रहा है, आरोप है कि टी.एस. सिंहदेव समर्थकों को हाशिए पर रखकर केवल भूपेश बघेल गुट के लोगों को तरजीह दी गई है, हालांकि इस्तीफा देने वालों ने मीडिया के सामने कारण नहीं बताए, लेकिन कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस की यह गुटबाजी पुरानी है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है, कांग्रेस में यह गुटबाज़ी नई बात नहीं है, जब प्रदेश में उनकी सरकार थी, तब भी बाबा और काका की लड़ाई के चक्कर में छत्तीसगढ़ का विकास ठप पड़ा रहा, आज सत्ता जाने के बाद भी इनकी आपसी लड़ाई जारी है, जनता सब देख रही है कि कैसे ये पदों के लिए आपस में लड़ रहे हैं, इन्हें जनहित से कोई सरोकार नहीं है, सूरजपुर में शुरू हुई इस्तीफों की यह झड़ी अब क्या मोड़ लेती है, यह देखना दिलचस्प होगा, लेकिन इतना तय है कि इस गुटबाजी ने कांग्रेस की एकजुटता के दावों की पोल खोल कर रख दी है. अब गेंद पार्टी हाईकमान के पाले में है, अब यह देखने वाली बात होगी कि हाईकमान का अगला कदम क्या होगा ?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NANasim Ahmad
FollowFeb 14, 2026 13:23:460
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 14, 2026 13:23:300
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 14, 2026 13:23:090
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 14, 2026 13:22:380
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 14, 2026 13:19:090
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 14, 2026 13:18:570
Report
STSharad Tak
FollowFeb 14, 2026 13:18:290
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 14, 2026 13:18:190
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 14, 2026 13:18:040
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 14, 2026 13:17:490
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 14, 2026 13:17:38Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया थाना प्रभारी द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का मामला
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 14, 2026 13:17:270
Report
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 14, 2026 13:17:130
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 14, 2026 13:17:030
Report