494111
सुकमा में सड़क न होने से गर्भवती महिला को खाट पर लादकर ले जाना पड़ा, ग्रामीणों ने दिखाई अदम्य साहस
Sukma, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सड़क न होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। एराबोर इलाके के लेंड्रा गांव में मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खाट पर लादकर तीन किलोमीटर पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इस अदम्य साहस ने बड़े शहरों की सुविधाओं की कमी को उजागर किया। ग्रामीणों की इस सेवा भावना ने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी मिसाल पेश की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा के मोहम्मद यकीन हत्याकांड: कब्र से शव निकाला गया, फोरेंसिक पुष्टि जारी
Jaipur, Rajasthan:कोटा के मोहम्मद यकीन हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। 29 सितंबर को शंभूपुरा नए एयरपोर्ट के पास कार में गोली लगा शव मिलने के बाद अब पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए कब्र से शव निकलवाया है। एफएसएल टीम ने शव से जरूरी सैंपल लिए हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और दूसरे एंगल से जांच में जुटी है। ये तस्वीरें कोटा के बोरखेड़ा कब्रिस्तान की हैं, जहां बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में मोहम्मद यकीन का शव कब्र से बाहर निकाला गया। तालेड़ा थाना अधिकारी मुकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दरअसल, 29 सितंबर को शंभूपुरा स्थित नए एयरपोर्ट के पास एक कार में मोहम्मद यकीन का शव मिला था। शरीर पर गोली के निशान मिले थे। शुरुआती जांच के बाद से ही पुलिस मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर हत्यारे की तलाश में जुटी है। अब मामले की फोरेंसिक जांच को आगे बढ़ाते हुए शव को कब्र से निकलवाया गया। एफएसएल टीम ने जरूरी सैंपल लिए और जांच के बाद शव को दोबारा सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस अब मृतक की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और घटनाक्रम से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। वहीं परिजन निष्पक्ष जांच ओर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मोहम्मद यकीन हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। शव से लिए गए एफएसएल सैंपल और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस अब हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है。0
0
Report
राजा वर्मा की मौत: पार्थिव शरीर रांची लाया गया, पारिवार को सहायता का भरोसा
Ranchi, Jharkhand:वियतनाम में रांची किशोरगंज का रहने वाला राजा वर्मा का सड़क दुर्घटना में विगत दिनों मौत हो गई थी सरकार के पहल से राजा वर्मा का पार्थिव शरीर वियतनाम से रांची लाया गया था आज श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और सांसद महुआ माजी पहुंचे उनके आवास उनके परिवार के लोगों से की मुलाकात वही श्रम विभाग के मंत्री की और से मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तरफ से 5 लाख का चेक भी मृतक के परिवार को सौंपा गया मंत्री और सांसद दोनों ने ही परिवार के लोगों को आस्वस्थ किया है कि उनका हर संभव मदद सरकार की तरफ से किया जाएगा ।0
0
Report
अनंत सिंह ने मोकामा में जनआशीर्वाद कार्यक्रम के साथ पटना स्नातक चुनाव प्रचार तेज किया
Barh, Bihar:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर आज मोकामा विधायक अनंत सिंह नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र बख्तियारपुर पहुंचे। जनआशीर्वाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनंत समर्थक जुटे। अनंत सिंह का ढोल-नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने मंच से अनंत सिंह पर गीत प्रस्तुत किया, जिस पर कार्यक्रम में मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। यह आयोजन पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में किया गया था। बाइट अनंत सिंह, मोकामा विधायक छोटू सिंह, पूर्व जेडीयू नेता0
0
Report
Advertisement
2047 तक विकसित भारत: मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवा संकल्प पर जोर
Deoghar, Jharkhand:देवघर सराफ स्कूल प्रांगण में आज को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित भारत सेवा संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने सेवा संकल्प और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।संबोधन के बाद सराफ स्कूल परिसर से फवारा चौक तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। फवारा चौक पहुंचने के बाद वहां सेवा ज्योति स्थापित की गई। इस दौरान सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास, गंगा नारायण सिंह और जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने फवारा चौक का नाम सेवा ज्योति चौक रखने का आह्वान किया सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को सेवा और विकास कार्यों से लगातार जुड़कर काम करना होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट : निशिकांत दुबे सांसद गोड्डा लोकसभा0
0
Report
Sant Kabir Nagar: चोरी के तीन शातिर गिरफ्तार; ट्राली और ट्रैक्टर बरामद
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में पुलिस ने दुधारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा करते तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई एक ट्राली और घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ट्राली चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जातेगढहा-दुबौलिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त चोरी की गई ट्राली को बेचने के लिए बस्ती ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त दुधारा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।0
0
Report
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, FIR के बाद कोर्ट में पेशी
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेक्रिंग सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आकांक्षा को कोर्ट में किया गया पेश। आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद के खिलाफ दो दिन पहले FIR दर्ज हुई थी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालने के आरोप हैं। इससे पहले सीतापुर थाने में भी आकांक्षा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। आकांक्षा की शिकायत पर भाजयुमो कार्यकर्ता धीरज सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज है, जिसमें धमकी, कार का पीछा करने और ST-SC एक्ट की धाराएं शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
नोएडा: थाने 24 पुलिस ने चोरी गैंग पकड़ा, चार गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा थाना 24 पुलिस ने घर और दुकानों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए four आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी का सामान, लोहे की सब्बल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार, विकास, अमन जाटव और कृष्णा के रूप में हुई है। आरोपियों को सिटी सेंटर से सेक्टर-12/22 की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। बरामद सामान में दुकान का चोरी किया गया माल, एक गैस सिलेंडर, दो मुहर, दो चेक बुक, एक घड़ी, एक क्रेडिट कार्ड और एक सीसीटीवी कैमरा शामिल है। पूछताछ में सामने आया कि सत्यम कुमार गैंग का लीडर है। आरोपी लोहे की सब्बल से बंद मकान और दुकानों के ताले व शटर तोड़कर चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मोरना स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी किया था, जिसे सेक्टर-33ए में गंदे नाले के पास छिपाया गया था। आरोपी चोरी का सामान आसपास के गांवों में घूम-घूमकर मजदूरों को बेचते थे और रकम आपस में बांटकर मौज-मस्ती में खर्च करते थे।0
0
Report
सीधी बस स्टैंड बंद के विरोध में व्यापारी आंदोलन तेज, 9 अक्टूबर सभा तय
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में पुराने बस स्टैंड को बंद कराए जाने के बाद अब व्यापारियों और बस संचालकों का विरोध लगातार बढ़ रहा है. बस स्टैंड के दुकानदार और प्रभावित लोग अपनी मांग लेकर पूर्व विधायक केदार शुक्ला के आवास पहुंचे. आधा सैकड़ा से ज्यादा महिला-पुरुषों ने पूर्व विधायक से बस स्टैंड को यथावत रखने और बसों का संचालन दोबारा शुरू कराने की मांग की. पूर्व विधायक ने भी व्यापारियों के समर्थन में आवाज उठाने की बात कही है. वहीं आगामी 9 अक्टूबर को बस स्टैंड परिसर में सभा आयोजित कर प्रशासन तक अपनी मांग पहुंचाने की तैयारी है. सीधी का बस स्टैंड... जहां कभी बसों की आवाजाही और यात्रियों की भीड़ से दिनभर चहल-पहल रहती थी, अब उसके बंद होने के बाद विवाद गहराता जा रहा है.बस स्टैंड के दुकानदार और यहां से जुड़े लोग अपनी समस्याएं लेकर पूर्व विधायक के आवास पहुंचे.आधा सैकड़ा से ज्यादा महिला और पुरुषों ने पूर्व विधायक के सामने अपनी परेशानी रखी और मांग की कि बस स्टैंड को यथावत रखा जाए और यहां से बसों का संचालन दोबारा शुरू किया जाए.व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैंड बंद होने का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ा है. बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों की आवाजाही कम हुई और दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.व्यापारियों ने पूर्व विधायक से इस मामले में प्रशासन के सामने उनकी आवाज उठाने की मांग की.पूर्व विधायक केदार शुक्ला ने बस स्टैंड के व्यापारियों की मांग का समर्थन किया और उनके साथ खड़े रहने की बात कही.अब व्यापारियों ने अपनी मांग को लेकर आंदोलन को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है. आगामी 9 अक्टूबर को बस स्टैंड परिसर में सभा आयोजित की जाएगी.इस सभा के जरिए व्यापारी और प्रभावित लोग अपनी मांग सीधे प्रशासन तक पहुंचाएंगे.सवाल यही है कि शहर के पुराने बस स्टैंड को बंद करने के फैसले से जिन व्यापारियों और लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है, उनकी समस्या का समाधान कैसे होगा? क्या प्रशासन बस स्टैंड को लेकर व्यापारियों की मांग पर पुनर्विचार करेगा, या फिर विरोध का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा?0
0
Report
अलवर की लाइब्रेरी में एसी शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
Alwar, Rajasthan:लाइब्रेरी में अचानक लगी भीषण आग, एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका अलवर के मनु मार्ग स्थित कमला नर्सिंग होम के पास बुधवार को एक लाइब्रेरी में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाइब्रेरी में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग पूरी तरह बुझा दी गई है। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से लाइब्रेरी में कितना नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल आकलन नहीं हो पाया है। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है। बाइट: अमित मीणा, अग्निशमन विभाग अधिकारी0
0
Report
Advertisement
सेवा ज्योति यात्रा के साथ मोदी के 25 साल पूरे, विकसित भारत का संकल्प मजबूत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने देशभर में सेवा और संकल्प से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में बुधवार को जोधपुर के दशहरा मैदान में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण हुआ। इसके बाद सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। दशहरा मैदान में बुधवार को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन, युवा और मातृशक्ति ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन के प्रसारण से हुई। संबोधन के बाद सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को देश सेवा और संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर संगठन के विभिन्न स्तरों तक लगातार काम कर रहे हैं। सैनी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। इस लक्ष्य को हासिल करने में युवा शक्ति, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में जोधपुर शहर के महापौर, भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद, विधायक, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा के इस आयोजन में जहां प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को याद किया गया, वहीं कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।0
0
Report
अजमेर सेंट्रल जेल: महिला जेलर दिव्या दोषी, निलंबन और गिरफ्तारी
Ajmer, Rajasthan:Ajmer में सेंट्रल जेल पर तैनात महिला जेलर दिव्या को जांच में दोषी पाये जाने पर निलंबित कर दिया गया.. कुछ दिन पूर्व जेल प्रशासन ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायत दी जिसमें जेलर दिव्या और प्रहरी सोनिया पर विधि विरुद्ध अवैधानिक तरीके से जेल में बंद महिला कैदियों को बगैर इजाजत जेल से बाहर ले जाने का आरोप लगाया था.. ममाले की जांच में जुटी सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जांच में आरोपी जेलर दिव्या को दोषी पाया .. जिस पर जेल प्रशासन ने उच्य अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया.. जांच में दोष सिद्ध होने पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी महिला जेलर दिव्या को गिरफ्तार किया है.. सेवा नियमों के तहत गिरफ्तारी पर जेलर दिव्या को निलंबित किया गया है.. मामला की जानकारी देते हुए सीओ शिवम जोशी ने बताया कि आरोपी महिला जेलर दिव्या को कोटा से गिरफ्तार किया गया है जबकि सोनिया की तलाश की जा रही है0
0
Report
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा किशनगढ़ पहुंचे, संत आशीर्वाद और शोकाकुल परिवार से मिले
Kishanganj, Bihar:राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आज किशनगढ़ पहुंचे। किशनगढ़ पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री सबसे पहले आरके हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत भामाशाह, उद्योगपति एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपति अशोक पाटनी सहित शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आरके कम्युनिटी सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने जैन संत आचार्य 108 विहर्ष सागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। आचार्य श्री के sान्निध्य में उपमुख्यमंत्री ने कुछ समय धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में बिताया और धार्मिक विषयों पर संत से चर्चा की। उपमुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी मौके पर पहुंच गए। गौरतलब है कि आचार्य विहर्ष सागर महाराज इन दिनों किशनगढ़ में प्रवास कर रहे हैं। उनके दर्शन और प्रवचनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और संत sान्निध्य में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है.0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव ड्यूटी पांच दिन गांव में: आयोग ठहरने और सुविधाओं के निर्देश देता
Jaipur, Rajasthan:Anchor-पंचायत चुनाव में वोटर तो वोट डालकर घर लौट जाएगा...लेकिन चुनाव कराने वाली पोलिंग पार्टी की ड्यूटी पांच दिन तक गांव में चलेगी। पहले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव...फिर पंच-सरपंच का मतदान और उससे जुड़ी चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही टीम वापस लौटेगी। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने पोलिंग पार्टियों और पुलिसकर्मियों के गांव में ठहरने के लिए खास इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों पर गद्दे-चादर और तकिए से लेकर भोजन, पानी, पंखे और रोशनी तक की व्यवस्था होगी...रात की मतगणना के लिए जनरेटर भी तैयार रखना होगा। 5 दिन पोलिंग पार्टी रुकेगी तो मतदान दल के ठहरने की व्यवस्था, भोजन, पानी, रोशनी, गद्दे-चादर-तकिए, साफ-सफाई और प्राथमिक उपचार किट जैसी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करनी होंगी। मतदान केंद्रों पर बरामदा/छाया, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, रैंप, साइनेज, लाइनिंग और nocturnal/रात की मतगणना के लिए आवश्यक उपकरण का प्रावधान रहेगा। मतदान केंद्रों के शौचालयों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाएगा। परिणाम-रात तक होने पर भी सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा इंतेजाम रहेगा ताकि मतदान दलों की ड्यूटी सुचारू रूप से पूरी हो सके।0
0
Report
अलवर में कांग्रेस का पैदल मार्च: बैलेट पेपर और CEC इस्तीफे की मांग
Alwar, Rajasthan:अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत बुधवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च निकाला गया। शहीद स्मारक से शुरू हुआ यह मार्च नगर निगम पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के जरिए संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग, निर्वाचन आयोग की SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस की ओर से देश में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर सवाल उठाए गए। कांग्रेस देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत ऐसे विरोध कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने EVM के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी वकालत की। जितेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर आम जनता और युवाओं के बीच विश्वास का संकट पैदा हुआ है और लोगों के मन में यह संशय है कि उनका दिया हुआ वोट सही तरीके से दर्ज और गिना जा रहा है या नहीं। जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में प्रशासनिक रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो अधिकारी सरकार के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, उन पर नजर रखी जा रही है और सरकार बदलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइट— भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री वहीं दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने भी केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मुरारी लाल मीणा ने मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि फॉर्म नंबर 6 में बदलाव और मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखना जरूरी है। सांसद ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक लोगों में सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है और आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। बाइट— मुरारी लाल मीणा, सांसद, दौसा0
0
Report
गोंडा के करनैलगंज में तालाब में रमेश पाल की संदिग्ध मौत, पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कपूर के लाला पुरवा निवासी 32 वर्षीय रमेश पाल उर्फ बड़कू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रमेश पाल का शव गांव से रामप्रगास पुरवा जाने वाले मार्ग पर स्थित पानी से भरे तालाब में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, तत्काल परिजनों द्वारा करनैलगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत कर तालाब से शव को बाहर निकालकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार रमेश पाल कल मंगलवार शाम करीब आठ बजे घर से लापता हो गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आज बुधवार को उनका शव पानी भरे तालाब में मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है; पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्नलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि कल देर शाम से ही अपने घर से लापता थे; आज इनका तालाब में शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है; परिजनों से पूरी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान तालाब में डूबने से उनकी मौत लग रही है, लेकिन पीएम रिपोर्ट आ जाने पर स्पष्ट मौत का कारण होगा। परिजनों द्वारा देर रात से ही उनकी खोजबीन की जा रही थी; आज तालाब में बॉडी मिली है।0
0
Report
Advertisement
