Back
सुकमा में 27 नक्सली आत्मसमर्पण, 50 लाख इनामी के साथ मुख्यधारा लौटे
ASAman Singh Bhadouriya
Oct 15, 2025 08:58:09
Sukma, Chhattisgarh
एंकर- सुकमा जिले में कुल 27 सक्रिय माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें 50 लाख के इनामी सहित दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं।
आत्मसमर्पित माओवादियों में एक सीएनएम सदस्य, एक पार्टी सदस्य और 11 संगठन से जुड़े सदस्य हैं। कुल 10 महिला और 17 पुरुष माओवादी आज मुख्यधारा में लौट आए।
छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और नियत नेल्ला नार योजना के प्रभाव से लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया तेज़ हुई है। नई सुरक्षा कैंपों की स्थापना और पुलिस की बढ़ती मौजूदगी से नक्सल संगठन अब कमजोर पड़ते नज़र आ रहे हैं।
इन माओवादियों पर कुल मिलाकर करीब 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें एक माओवादी पर 10 लाख, तीन पर 8-8 लाख, एक पर 3 लाख, दो पर 2-2 लाख और नौ पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था।
माओवादियों को मुख्यधारा में जोड़ने में जिला पुलिस बल, डीआरजी, विजाशा सुकमा, सीआरपीएफ और कोबरा 203 वाहिनी की अहम भूमिका रही। अधिकारियों का कहना है कि सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को शासन की नीति के तहत पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा。
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowNov 13, 2025 02:52:280
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 13, 2025 02:52:140
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 13, 2025 02:51:360
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 13, 2025 02:51:220
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowNov 13, 2025 02:51:090
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 13, 2025 02:50:540
Report
DSDanvir Sahu
FollowNov 13, 2025 02:50:390
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 13, 2025 02:50:150
Report
KPKAILAS PURI
FollowNov 13, 2025 02:50:050
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 13, 2025 02:49:3695
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowNov 13, 2025 02:49:2164
Report
AMAjay Mehta
FollowNov 13, 2025 02:49:0893
Report
ARAmit Raj
FollowNov 13, 2025 02:48:56115
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 13, 2025 02:48:43Noida, Uttar Pradesh:चमोली बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद: चमोली पुलिस ने सेना और BDS के साथ किया संयुक्त फ्लैग मार्च
10
Report