Back
खैरागढ़ के झूरानदी में नाबालिग रिश्ते के चचेरे भाई ने दो मासूमों की हत्या
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 10, 2025 10:28:21
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
खैरागढ़ जिले के ग्राम झूरानदी में दो मासूम भाई-बहन की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। रविवार दोपहर गाँव के पास स्थित एक बाड़ी के कुएं में राधिका उर्फ वैषाली वर्मा (2 वर्ष) और करण वर्मा (4 वर्ष) के शव मिलने से हड़कंप मच गया। गाँव में मातम जैसा माहौल बन गया और परिजन बदहवास स्थिति में पुलिस के पास पहुंचे। मृत बच्चों के पिता गजानंद वर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि जब गांव की चंचल वर्मा ने खेत में आकर बच्चों के गायब होने की सूचना दी, तो पूरे गांव में खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान ग्रामीणों एक बच्चे के तैरते हुए शव को देखा। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से राधिका का शव बाहर निकाला गया और फिर मोटर पंप से पानी निकालकर करण का शव भी बरामद किया गया। मामला़ अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 422/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव में पूछताछ शुरू की, और संदेह के दायरे में आई एक नाबालिग बालिका को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने दोनो मासूमों की हत्या स्वीकारते हुए बताया कि रिश्ते में चचेरा भाई लगने वाला मासूम कारण उसे मजाक में उसे “चोर—चोर” कहकर चिढ़ाता था। इसी अपमान और गुस्से में उसने दोनों मासूमों को बाड़ी के कुएं में धक्का दे दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को विधि अनुसार गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में लिया है। केसीजी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से इस दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड का मात्र 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश हो गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 14:53:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 14:53:170
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 14, 2026 14:52:190
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 14:51:500
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 14, 2026 14:51:020
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 14, 2026 14:50:290
Report
APAnand Priyadarshi
FollowMar 14, 2026 14:50:100
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 14:47:45Noida, Uttar Pradesh:SAHARANPUR (UP): UP CM YOGI ADITYANATH OFFERS PRAYER AT SHAKUMBHARI DEVI TEMPLE & HANUMAN TEMPLE VISUALS
57
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 14, 2026 14:47:3540
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 14, 2026 14:47:1963
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowMar 14, 2026 14:46:56100
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 14:46:3946
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 14, 2026 14:46:29102
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 14, 2026 14:45:5417
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 14, 2026 14:45:4476
Report