491441
शिक्षक मांगोगे तो जेल भेज देंगे- जिला शिक्षा अधिकारी राजनंदगांव
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:जब आवेदन लिखकर एक छात्र जिला शिक्षा अधिकारी का पास पहुंची तो शिक्षा अधिकारी ने उसे जेल भेजने के लिए कह दिया। 5781 स्कूलों के बच्चों का कसूर यही है कि वे दूरस्थ और पिछड़े इलाकों में जन्मे हुए गरीब बच्चे हैं। बड़े नेताओं और शिक्षकों के बच्चे किसी सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ते। इसलिए उन्हें इन गरीब नौनिहालों की बेचारगी का अंदाजा नहीं होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दानापुर जीआरपी ने ट्रेन से 36 कछुए बरामद, पांच मौत, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संकेत
Danapur, Bihar:दानापुर जीआरपी ने हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में छापेमारी कर 36 कछुओं को बरामद किया है। इनमें पांच कछुए मृत पाए गए, जबकि 31 जीवित कछुए बचा लिए गए। कछुओं को दो थैलों में भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने संदिग्धों को पहचानकर पूछताछ की; वे चकमा देकर फरार हो गए। दानापुर स्टेशन पर बरामद सभी कछुओं वन विभाग के सुपुर्द कर दिए गए। प्रारम्भिक जांच के अनुसार अमेठी-सुल्तानपुर से पकड़कर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था; इंटरनेशनल बाजार के लिए चीन भेजे जाने की जानकारी है। जीआरपी ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वन विभाग जीवित कछुओं को प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी में है।0
0
Report
उज्जैन: ऑपरेशन प्रहार से 5 गिरफ्तार, 2.65 किलो गांजा और MD ड्रग्स जब्त
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उज्जैन पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। नानाखेड़ा, नागझिरी, पंवासा, महाकाल और खाचरौद पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 किलो 655.11 ग्राम गांजा और एमडी ड्रग्स जब्त की गई है。 पुलिस के मुताबिक, सबसे बड़ी कार्रवाई पंवासा थाना क्षेत्र में हुई। यहां मक्सी रोड पर पाण्ड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से 21 वर्षीय अंकित मण्डोर को पकड़ा गया। उसके पास से 1 किलो 298 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने उसकी KTM बाइक भी जब्त की है। वहीं, महाकाल थाना पुलिस ने 24 वर्षीय मोईन उर्फ कालू को 122 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। नागझिरी पुलिस ने ग्राम जमालपुरा निवासी 42 वर्षीय कमल सिंह चंदावत को 5.11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह नानाखेड़ा पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर क्षेत्र से आनंद नगर निवासी 35 वर्षीय ईश्वर को 130 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। जबकि खाचरौद पुलिस ने भाटखेड़ी रोड रेलवे पुलिया के पास से 85 वर्षीय छोटू शाह को 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की है। उज्जैन पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार और उसकी सप्लाई चेन पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी。0
0
Report
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री खन्ना का संकेत: सपा-कांग्रेस को जवाब, डबल इंजन सरकार आगे बढ़ेगी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत की। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा जुबानी हमला किया। वित्त मंत्री ने हाल ही में एमएलसी चुनाव में सपा की पांच सीटें जीते जाने पर कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि उनके उम्मीदवारों चेहरे पर जीत हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी को खुश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एमएलसी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश से सुपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना उम्मीदवार खड़े करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक कंफ्यूज पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक अराजकतावादी पार्टी भी बताया। हाल ही में चुनाव आयुक्त को हटाने को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक तरीके से चुनी गई सरकार के सामने चुनौती खड़ा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता और आम इंसान उनके साथ नहीं है। उन्होंने धरना प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने को लेकर कहा कि यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मेंधरने की अनुमति है लेकिन अराजकता फैलाने की नहीं।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में पुलिस पर पिटाई के आरोप, घायल महिला-पुरुष अस्पताल में भर्ती
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में पुलिस पर एक महिला और पुरुष की पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। दोनों घायलों को देर रात जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोप है कि पीआरबी 112 और हल्का दरोगा ने दोनों के साथ मारपीट की। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरा मामला सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां एक महिला और पुरुष को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पीआरबी 112 और हल्का दरोगा ने दोनों की पिटाई की, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में सीओ इकौना को जांच सौंपी गई है। पुलिस पर लगे इन आरोपों को लेकर मामले में जांच और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।0
0
Report
लखनऊ-मुंबई जा रही कार पुलिया से गिरा हादसा; डायल 112 ने बचाव किया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम से गुजर रहे एट लेन एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार में फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दरअसल, कार में सवार परिवार लखनऊ से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह पुलिया से नीचे जा गिरी। घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद डायल 112 की तत्परता देखने को मिली, जिसने समय रहते परिवार को मदद पहुंचाई。0
0
Report
7 फीट अजगर दिखने से गांव में हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट - मो मुजम्मिल (विकासनगर) अजगर को देखकर मचा हड़कंप! विकासनगर के जुड़ली गांव में अचानक भारी भरकम अजगर दिखाई देने से गांव में दहशत फैल गई। कुंडली मारकर बैठे इस अजगर की मौजूदगी का पता तब चला, जब एक बच्चे ने देखा। बच्चे ने अपने परिजनों को बताया और देखते ही देखते अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रात के अंधेरे में एक घर की रसोई और गौशाला के बीच कुंडली मारकर बैठे इस 7 फीट लंबे अजगर के दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल के बेहद नजदीक बॉक्सा जनजाति के इस गांव में अजगर की दस्तक से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भारी भरकम अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया, फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण के बीच BS6 से नीचे वाहन प्रवेश बंद, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है जिसके कारण दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से 31 जनवरी तक BS6 से नीचे की वाहन का दिल्ली की सीमा में प्रवेश बंद कर दिया गया है। हम इस समय दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर है जहां ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट लगातार गाड़ियों की चेकिंग कर रहा है और अभी तक 8 चालान भी किये हैं और 50 से ऊपर गाड़ियों को वापस हरियाणा को तरफ भेजा है; पर सिंघु बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस नदारद है और लोग यह कानून की धज्जियां उड़ते देखे जाते हैं।0
0
Report
शाहजहांपुर: यूपी के वित्त मंत्री बोले, कांग्रेस और सपा का होगा सूपड़ा साफ, तीसरी बार बनेगी योग सरकार
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत की। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा जुबानी हमला किया। वित्त मंत्री ने हाल ही में एमएलसी चुनाव में सपा की पांच सीटें जीते जाने पर कहां की यह जीत समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि उनके उम्मीदवारों चेहरे पर जीत हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी को खुश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एमएलसी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश से सुपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना उम्मीदवार खड़े करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक कंफ्यूज पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक अराजकतावादी पार्टी भी बताया। हाल ही में चुनाव आयुक्त को हटाने को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक तरीके से चुनी गई सरकार के सामने चुनौती खड़ा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता और आम इंसान उनके साथ नहीं है। उन्होंने धरना प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने को लेकर कहा कि यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरने की अनुमति है लेकिन अराजकता फैलाने की नहीं। वित्त मंत्री ने कहा कि कल बरेली में भारतीय जनता पार्टी एक रैली करने जा रही है जिसे लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ नारा दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारे अराजकता से नहीं बदली जाती। आज मोदी का पूरे देश में कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी में आज योगी मोदी की डबल इंजन की सरकार है। वित्त मंत्री ने दावा किया कि योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उनमें सपा और कांग्रेस के बारे में कहा कि यह लोग हमेशा सत्ता से दूर रहेंगे।0
0
Report
बेटी के अपहरण के बाद मां की मौत, पुलिस पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज
Sagar, Madhya Pradesh:खबर सागर से है जहां बेटी का अपहरण करने आये बदमाशों से एक माँ भिड़ गई जो इस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गयी और अंततः उसकी जान चली गयी, दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस का रवैया भी हैरान कर देने वाला सामने आया है,इस अपहरण और मौत के गंभीर मामले में अभी तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गयी है,पुलिस अधिकारी जांच और बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं, मृतिका भारती सेन के बेटे अनिकेत सेन ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 अक्टूबर को दो बाइकों पर सवार सौरभ यादव सहित 4 बदमाश आये और घर के बाहर से उसकी बहन का अपहरण कर ले जाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां जो पड़ोस में बैठी थी उन्होंने आकर देखा तो वह बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने मोटरसाईकिल से टक्कर मारी और मारपीट कर उसकी बहन को ले गये। इस मुठभेड़ में महिला भारती सेन के सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण परिजनों ने उन्हें सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राहत नहीं मिलने पर भारती को भोपाल रैफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को सख्त सजा मिले। बताया जा रहा है कि जिस बेटी का अपहरण हुआ था वह घर वापिस आ गयी थी और पुलिस द्वारा बताया गया कि लड़की ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। बहरहाल महिला की मौत के बाद इस मामले में सेन समाज में भारी आक्रोश है, घटना की सूचना मिलते ही जिले भर से सेन समाज के लोग एकत्र हो गये। प्रदेश और जिला पदाधिकारी भी खुरई पहुंचे। उन्होंने शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह से मिलकर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। सेन समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्दी ही यदि आरोपियों पर एफआईआर नहीं हुई तो पूरा सेन समाज आंदोलन और चक्काजाम करेगा। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे हैं, युवती का अपहरण और इस घटना में हुई महिला की मौत की गंभीर घटना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बाइट- 1 योगेंद्र सिंह- टीआई, थाना खुरई 2 अनिकेत सेन- मृतिका का पुत्र0
0
Report
Advertisement
बांका में अमरपुर में गोलीबारी: अशोक सिंह घायल, इलाके में दहशत
Banka, Bihar:बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर रविवार की देर रात्रि अपराधियों ने घर में घुसकर अशोक सिंह को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गए। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गया। जख्मी को इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल लाया गया मामला को गंभीर देख बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर किया गया। बताया गया कि अशोक सिंह घर में सो रहे थे। इसी दौरान दो-three की संख्या में अज्ञात युवक घर में घुसा और उन पर गोली चला दी। सूचना पर अमरपुर और सजौर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मालूम हो कि बीते 25 मार्च को अशोक सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया था। करीब छह महीने बाद उसी परिवार में दोबारा गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत है।0
0
Report
देर रात अज्ञात ने शिक्षक की आई-टेन कार में आग लगा दी, कार जलकर राख
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझा बिगहा गांव में देर रात असामाजिक तत्वों ने एक शिक्षक के दरवाजे पर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक पूरी कार जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, ओझा बिगहा गांव निवासी शिक्षक अरविंद कुमार की आई टेन कार उनके दरवाजे पर खड़ी थी। देर रात अज्ञात लोगों ने कार में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल आग लगाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।0
0
Report
हसनपुर भाजपा के भीतर दूरियां तेज, तंवर के बयान से खड़गवंशी की मुश्किलें बढ़ीं
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर और हसनपुर विधायक महेंद्र खड़कवंशी की सियासी दूरियां अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ जनसभा में आईं सामने! सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के बयान से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी हलचल, विधायक महेंद्र खड़गवंशी की बड़ी मुश्किलें, सांसद ने ये भी ऐलान किया कि उनका बेटा लोकसभा क्षेत्र की किसी भी विधानसभा से नहीं लड़ेगा चुनाव अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा में भाजपा की अंदरूनी सियासत अब खुलकर चर्चा में आ गई है। लंबे समय से सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर और मौजूदा भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के बीच चल रही राजनीतिक दूरियों की झलक सांसद के ताजा बयान में दिखाई दी। हालांकि सांसद चौधरी कंवर सिंह ने विधायक का नाम नहीं लिया, लेकिन गलत काम करने वालों को मौका न देने, किसी एक व्यक्ति की जागीर सीट न होने और पार्टी में टिकट बदलने की बात कहकर कई सियासी संकेत दे दिए। इतना ही नहीं, सांसद ने हसनपुर सीट से खड़गवंशी समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग भी उठा दी। वहीं अपने बेटे के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कहा कि उनका बेटा लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों में से कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेगा। सांसद के इस बयान के बाद हसनपुर भाजपा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं और मौजूदा विधायक महेंद्र खड़गवंशी की राजनीतिक मुश्किलों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में चुनावी चाय, आपकी राय: शिक्षा, रोजगार और महंगाई पर जनता की तैयारी
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चुनावी चाय पर आपकी राय चित्रकूट से जनता की प्रक्रिया टॉपलीड-चित्रकूट में ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ पर चर्चा: स्थानीय मुद्दों के साथ शिक्षा, रोजगार और महंगाई पर जनता की नजर तहसील परिसर के सामने अहमदाबादि चाय की दुकान पर जुटे लोग, 2027 के चुनाव को लेकर रखी अपनी राय चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएँ तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में जी न्यूज उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के कार्यक्रम ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ के तहत चित्रकूट जिला मुख्यालय स्थित तहसील परिसर के सामने अहमदाबादि चाय की दुकान पर लोगों से संवाद किया गया। चाय की चुस्कियों के बीच हुई इस चर्चा में लोगों ने स्थानीय समस्याओं से लेकर शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी और महंगाई तक के मुद्दों पर अपनी राय रखी। स्थानीय मुद्दे बन सकते हैं चुनावी चर्चा का केंद्र कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय समस्याओं की अहम भूमिका हो सकती है। क्षेत्र की जरूरतों, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े सवालों पर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही भी चर्चा का विषय रहेगी। लोगों का मानना है कि चुनाव के दौरान केवल राजनीतिक दावों और वादों के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से बात होनी चाहिए। शिक्षा और रोजगार पर रहेगी खास नजर चर्चा में शिक्षा और रोजगार के सवाल भी प्रमुखता से सामने आए। लोगों के मुताबिक, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बेरोजगारी की समस्या ऐसे विषय हैं, जिन पर राजनीतिक दलों को अपना स्पष्ट दृष्टिकोण जनता के सामने रखना होगा। महंगाई भी रहेगा अहम मुद्दा आम आदमी के बजट से जुड़ी महंगाई को लेकर भी लोगों ने अपनी राय रखी। दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें और परिवारों पर बढ़ते आर्थिक दबाव जैसे विषय चुनावी चर्चा को प्रभावित कर सकते हैं। लोगों का मानना है कि राजनीतिक दलों को इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजनाओं के साथ जनता के बीच आना चाहिए। चाय की दुकान से चुनावी माहौल का जायजा ‘चुनावी चाय, आपकी राय’ कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सोच, अपेक्षाओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। चित्रकूट में हुई इस चर्चा से संकेत मिलता है कि 2027 के चुनाव को लेकर जनता की अपेक्षाएं स्थानीय विकास के साथ शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे व्यापक मुद्दों से भी जुड़ी हैं। अब सवाल यह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल जनता के इन सवालों का जवाब किस तरह देंगे और मतदाताओं का भरो्सा जीतने के लिए क्या रोडमैप पेश करेंगे?0
0
Report
नोएडा में लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल समेत चार गिर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में लिफ्ट देने के बहाने लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल समेत चार गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दरअसल, 1 और 2 नवंबर की रात सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बहलोलपुर अंडरपास से ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास उर्फ कालू और राजेश उर्फ ढेड़ा घायल हो गए। वहीं शंकर शर्मा और कपिल कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लिफ्ट देने के बहाने लोगों को अपनी गाड़ी पर बैठाते थे और सुनसान रास्तों पर ले जाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू और चोरी की बुलेट व अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। फिलहाल पुलिस इनके अन्य आपराधिक मामलों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
आगरा में रेलवे अधिकारी अभिषेक सिंह कुशवाहा की मौत, आत्महत्या की आशंका
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में सनसनीखेज घटना रेलवे ऑफीसर अभिषेक सिंह कुशवाहा की मौत डीआरएम कार्यालय स्थित चैंबर में मिला शव एओएम के पद पर तैनात थे अभिषेक सिंह आत्महत्या करने की जताई जारी आशंका वरिष्ठ अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप घटना के बाद रेल प्रशासन में मची खलबली0
0
Report
Advertisement
