Back
पखांजूर के सार्वजनिक शौचालय की बदहाली, पानी और महिला शौचालय ताले की समस्या सामने
KKKamal Kumar
Feb 02, 2026 12:32:03
Pakhanjur, Chhattisgarh
Place -पखांजूर
एंकर,
पखांजूर तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय के समीप निर्मित सार्वजनिक शौचालय अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा में है।शासन द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय की हालत इतनी खराब है कि लोग इसका उपयोग करने से मजबूरन बच रहे हैं।शौचालय परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है तथा पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि महिला शौचालय में ताला लगा हुआ है,जिससे महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।यह क्षेत्र प्रतिदिन तहसील,एसडीएम कार्यालय आने वाले ग्रामीणों,महिलाओं,बुजुर्गों एवं कर्मचारियों से भरा रहता है।शौचालय होने के बावजूद उपयोग न हो पाना स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस ओर ध्यान दिलाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय की तत्काल सफाई,पानी की व्यवस्था और महिला शौचालय का ताला खुलवाकर नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।
हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा ने आश्वासन दिया है की जल्द व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देता है या यह शौचालय यूँ ही बदहाली का शिकार बना रहेगा।
बाईट 01 राजेश नुरुटी, स्थानीय युवक
बाईट 02 अभिराज, अधिवक्ता
बाईट 03 रमेश, स्थानीय युवक
बाईट 04 नारायण साहा, नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजूर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IKIsateyak Khan
FollowFeb 18, 2026 00:45:350
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 00:45:190
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:540
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:390
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:120
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:010
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:500
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:350
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:18:160
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:500
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:300
Report
SKSudarshan Khillare
FollowFeb 17, 2026 23:17:100
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 17, 2026 23:16:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:450
Report
ALArup Laha
FollowFeb 17, 2026 23:16:340
Report