icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर मौत मामला: एडवोकेट अभिषेक मद्धेशिया ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों का किया खुलासा

Amit SrivastavAmit SrivastavFollow1m ago
Ram Nagar, Uttar Pradesh:गोरखपुर के पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की बीते बुधवार को आनंदलोक हॉस्पिटल में गाल ब्लैडर स्टोन के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।उच्च न्यायालय इलाहाबाद के एडवोकेट अभिषेक मद्धेशिया ने सोशल मीडिया पर पोस्टमार्टम से जुड़े तथ्यों का खुलासा करते हुए परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि ऑपरेशन के दौरान पेट में तीन गॉज पट्टियां रह गई थीं, जबकि डॉक्टर आनंद अग्रवाल ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद परिजनों से नकद और ऑनलाइन पैसे लिए गए और ऑपरेशन में भारी लापरवाही हुई। उन्होंने अस्पताल को सील करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि गंभीर पीलिया होने के बावजूद ऑपरेशन करना और पैसे लेना पूरी तरह गलत था।स्थानीय व्यापारियों ने पीड़ित परिवार का समर्थन किया और बुधवार को पीपीगंज बाजार सुबह से दोपहर 12 बजे तक बंद रखा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, बृजेश मडजेशिया, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर वर्मा, सुनील जायसवाल, अमरनाथ मद्धेशिया, अरविंद अग्रहरि, कालीचरण अग्रहरी, भीम अग्रहरी, दीपक वर्मा समेत अन्य व्यापारियों ने संकेतिक बंद का ऐलान किया।परिजन अस्पताल और डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। स्थानीय लोग सोशल मीडिया और कैंडल मार्च के जरिए विरोध जता रहे हैं। शासन-प्रशासन पर अब दबाव बढ़ गया है कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए और दोषियों को न्याय मिले।
0
0
Report

बरेली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow19m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और मनमानी के खिलाफ शिवसेना ने हल्ला बोल आंदोलन शुरू कर दिया है।आज बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।शिवसेना कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्राइवेट स्कूल संचालक अभिभावकों से मनमानी तरीके से फीस वसूल रहे हैं और शासन के नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती फीस से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में स्कूलों की बढ़ती फीस ने अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।प्रदर्शन के बाद शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण लगाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
0
0
Report

कन्नौज न्यूज़

VivekkumarVivekkumarFollow29m ago
Kannauj, Uttar Pradesh:प्रार्थी बनवारी पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ सिंह नायक निवासी ग्राम कोठी पुरवा थाना ठठिया जनपद का उसे कन्नौज का निवासी है उनकी शादी 9 जुलाई 2016 को रविता देवी पुत्र अमित चंद्र नायक ग्राम नगला कुआं थाना भोगांव जिला मैनपुरी से हुई थी शादी के बाद दो बच्चों का जन्म हुआ जिनकी उम्र ओम 8 वर्ष और बेटी अनन्या 6 वर्ष मौजूद है इसके बाद उनको बाहर धंधा के लिए भेज दिया प्रार्थी का आरोप है कि उसके पास एक जोड़ी सोने के बाल तीन पेंडल सोने और एक मंगलसूत्र 300 ग्राम की फुल पेटी ढाई सौ ग्राम की कमर करना नहीं साथ में लेकर चली गई और बनवारी को करने की धमकी दे रहा है बगैर मर्जी से उपेंद्र नायक पुत्र महेश निवासी दारापुर बरेठी चौकी नादेमउ थाना सवारिक जनपद कंट्रोल के साथ चली गई
0
0
Report
Advertisement

जालौन में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

AdityaAdityaFollow44m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम प्लेस-जालौन यूपी डेट-09-04-2026 एंकर जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के नौरेजपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, नौरेजपुर गांव निवासी 56 वर्षीय इमरती गुरुवार को अपने घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों ने जब इमरती को जमीन पर गिरा देखा तो वे घबरा गए और शोर मचाया। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतका इमरती खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। सूचना मिलने पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। बाइट:- चरनसिंह--मृत्तिका के परिजन
0
0
Report

बस्ती: सफेद कोट की आड़ में 'झोलाछाप' सिस्टम? PHC हरदी में फार्मासिस्ट बना 'डॉक्टर', स्वास्थ्य विभाग

Ajeet MishraAjeet MishraFollow47m ago
Basti, Uttar Pradesh:अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती मंडल | ब्यूरो रिपोर्ट | 09 अप्रैल 2026 गौर, बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को हाई-टेक बनाने का दावा कर रही है, वहीं बस्ती जिले के गौर ब्लॉक से आई तस्वीरें इन दावों की पोल खोल रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी में इन दिनों 'राम भरोसे' इलाज चल रहा है। यहाँ किसी योग्य MBBS डॉक्टर की तैनाती न होने का फायदा उठाकर फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार चौधरी खुलेआम डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल, फिर भी अफसर बेखबर हैरानी की बात यह है कि फार्मासिस्ट द्वारा डॉक्टर बनकर इलाज करने और स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर की कुर्सी हथियाने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही आरोपी फार्मासिस्ट पर कोई कार्रवाई। ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल 'बड़ा खेल' खेलने में मस्त है। अस्पताल है या खंडहर? बिखरी दवाइयां और गंदगी का अंबार मीडिया टीम द्वारा PHC हरदी के औचक निरीक्षण में जो सच्चाई सामने आई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है: समय का अभाव: सुबह 10:30 बजे केवल लैब टेक्नीशियन और वार्ड बॉय मिले। 'डॉक्टर साहब' बने फार्मासिस्ट महोदय दोपहर 12 बजे दर्शन देने पहुंचे। बदहाली का मंजर: अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। खिड़की-दरवाजे टूटे हुए हैं और शौचालय की स्थिति नारकीय है। दवाइयों की दुर्गति: जीवन रक्षक दवाइयां अलमारियों के बजाय जमीन पर बिखरी पड़ी धूल फांक रही हैं। पांच में से तीन केंद्रों पर डॉक्टर ही नहीं! सूत्रों के अनुसार, गौर सीएचसी के तहत 05 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते हैं। इनमें से बभनान, मुसहा और हरदी में किसी भी योग्य MBBS डॉक्टर की तैनाती नहीं है। डॉक्टरों के इसी अभाव का फायदा उठाकर फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार चौधरी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। बड़ा सवाल: यदि फार्मासिस्ट द्वारा गलत इलाज किए जाने से किसी मरीज की जान जाती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? जिम्मेदारों ने फेरा मुंह इस पूरे प्रकरण पर जब जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजीव निगम से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल 'कवरेज क्षेत्र से बाहर' मिला। अधिकारियों की यह बेरुखी साफ दर्शाती है कि क्षेत्रवासियों की सेहत उनके लिए कोई प्राथमिकता नहीं रखती। क्षेत्रवासियों की मांग: हरदी क्षेत्र की जनता ने प्रदेश सरकार और शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यहाँ योग्य डॉक्टरों की तैनाती की जाए और सरकारी पद का दुरुपयोग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो। बस्ती से विशेष रिपोर्ट
0
0
Report

जलालपुर बना महिला हॉकी का रणक्षेत्र,अंतरराज्यीय टूर्नामेंट का शानदार आगाज...

Jalalpur, Uttar Pradesh:नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को धूमधाम के साथ हुआ। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने आचार्य नरेंद्र देव और स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, चेयरमैन ओमकार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव और मिथिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक त्रिपाठी ने बताया कि विजेता टीम को 51,000 रुपये, उपविजेता को 31,000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।साथ ही, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को 11-11 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक देवेश मिश्र, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, सचिव सनी पांडेय, सह संयोजक आशुतोष सिंह, सहनवाज और मीडिया प्रभारी विकास निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा सिंह और आशुतोष सिंह ने संयुक्त रूप से किया।उद्घाटन मैच में दर्शकों को रोमांचक हॉकी मुकाबला देखने को मिला। कमेंट्री के दौरान कुलवीर सिंह ने अपनी प्रभावशाली आवाज़ से खेल के हर पल को जीवंत बना दिया।इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष हृदयमणि मिश्र, एसडीएम राहुल गुप्ता, सीओ अनूप कुमार सिंह, कोतवाल अजय प्रताप यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक और खेलप्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें अभिनव क्लब अंबेडकरनगर, एकलव्य स्टेडियम, उत्तर प्रदेश पुलिस, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, हॉकी हरदोई, महिला छात्रावास अयोध्या, कुमकुम एकेडमी कोलकाता, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मानसी फाउंडेशन मुंबई और नागपुर हॉकी की टीमें शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

यूपी के जालौन में किशोर के कातिलों से पुलिस की हुई मुठभेड़ के दौरान किशोर की हत्या करने वाले

AdityaAdityaFollow49m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी के जालौन में किशोर के कातिलों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान किशोर की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी रोहित के पैर में लगी गोली, घायल आरोपी को इलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कांच की बोतल और देशी तमंचा-कारतूस एवं मोबाइल किया बरामद, आरोपियों ने पशुबाड़े में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में किशोर कमल की कांच की बोतल मारकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल रोहित और तेज प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल की बरामदगी हेतु आरोपियों को बोतल छिपाए गए स्थान पर ले जाने पर आरोपी रोहित ने पुलिस टीम पर छिपाए गए तमंचे किया था फायर, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव का मामला। बाइट:- प्रदीप कुमार वर्मा--ASP जालौन
0
0
Report

जालौन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का फूटा गुस्सा,

AdityaAdityaFollow51m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का फूटा गुस्सा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्य बाजार टरननगंज में फूंका स्मार्ट मीटर का पुतला, व्यापार मंडल के सदस्यों ने बाजार में प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर में अचानक बिजली आपूर्ति कट जाने और अनियमित शुल्क वसूलने का लगाया आरोप, व्यापारियों ने पुराने और नए मीटरों के बिलों में भारी अंतर का भी विभाग पर लगाया आरोप, प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार और सीओ अवधेश कुमार को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन, एसडीएम ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर समस्या का निस्तारण करने का दिया आश्वासन, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार टरननगंज का मामला। बाइट:- प्रदर्शनकारी व्यापारी
0
0
Report
Advertisement

नोएडा पुलिस ने अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

PParveenFollow1h ago
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने सतर्कता और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक और समीर के रूप में हुई है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस ने आरोपियों को फेस-1 क्षेत्र में गंदे नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।वही आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्टल .32 बोर, 5 देशी तमंचे .315 बोर और 1 देशी तमंचा .32 बोर बरामद किए गए हैं।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे अवैध पिस्टल और तमंचे सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे। पिस्टल को करीब 40 से 45 हजार रुपये में खरीदकर 65 से 75 हजार रुपये तक में बेचते थे, जबकि तमंचों को 4 से 5 हजार रुपये में खरीदकर करीब 10 हजार रुपये में बेचते थे। आरोपी ये काम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर करते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट// एडीसीपी मनीषा सिंह नोएडा
0
0
Report

सांसद साक्षी के खिलाफ ब्राह्मणों में आक्रोश

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow1h ago
Mathura, Uttar Pradesh:सांसद साक्षी के खिलाफ ब्राह्मणों में आक्रोश सांसद सच्चिदानंद साक्षी के द्वारा ब्रह्मणो के प्रति अपमानित जनक अनर्गल टिप्पणी वेद और हिन्दू शास्त्रों के विरोधित आमर्यादित टिप्पणी करने पर अखिल भारत वार्षिय ब्राह्मण महा सभा के प्रदेश के कार्यकारिणी विप्रओं नें आक्रोश व्यक्त किया और साक्षी महाराज का पुतला फुकने का निर्णय किया वृन्दावन प्रेम गाली (बनखण्डी )स्तिथ श्री अन्नपूर्णा देवी मंदिर में अखिल भारत वर्षीय ब्रह्मण महा सभा बृज प्रदेश के पद अधिकारीयों के विप्रो की एक सयुक्त बैठक में उन्नाव से निर्वाचित भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी द्वारा भारत बर्ष के ब्राह्मणों को चोर और हत्यारे कहने पर तथा सनातन के वेद उपनिषद गीता भागवत के स्वम निर्माता बताने बाले साक्षी को लोक सभा का टिकिट न देने एवं सांसदी ख़तम करने की ब्राह्मणो नें मांग की है भगवान श्री राम और कृष्ण का अपने को अनुयायी बताताने बाले साक्षी ब्राह्मण से माफ़ी नहीं मांगते है तो शीघ्र ही उनके कथन को लोक सभा और विधानसभा में ब्राह्मण सांसद उस मुद्दे को उठाएंगे और माफ़ी न मांगने पर सम्पूर्ण भारत में पुतला दहन किया जायेगा ये भाजपा विरोधी है बैठक में उपस्थित जनों मेंभाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी के द्वारा ब्रह्मणो के प्रति अपमानित जनक अनर्गल टिप्पणी वेद और हिन्दू शास्त्रों के विरोधित आमर्यादित टिप्पणी करने पर अखिल भारत वार्षिय ब्राह्मण महा सभा के प्रदेश के कार्यकारिणी विप्रओं नें आक्रोश व्यक्त किया और साक्षी महाराज का पुतला फुकने का निर्णय किया भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी के द्वारा ब्रह्मणो के प्रति अपमानित जनक अनर्गल टिप्पणी वेद और हिन्दू शास्त्रों के विरोधित आमर्यादित टिप्पणी करने पर अखिल भारत वार्षिय ब्राह्मण महा सभा के प्रदेश के कार्यकारिणी विप्रओं नें आक्रोश व्यक्त किया और साक्षी महाराज का पुतला फुकने का निर्णय किया श्री बिहारी लाल वशिष्ठ जी , दिनेश फलाहारी महाराज, आचार्य बुद्धि प्रकाश शर्मा रसिक बिहारी शर्मा जी आचार्य राम निहोर जी अनिल कृष्ण शास्त्री श्रवण कुमार मिश्र (कमलनयनंदास फलाहारी आचार्य राजेश शास्त्री संत रामदास महाराज जी करुणा शंकर जी आचार्य राकेश जी ललित पाठक जी रामवाबू शर्मा ईश्वर चंद्र रावत दशनाचाम दर्शनाचार्य दोहित
0
0
Report

करोड़ों खर्च के बाद भी ‘शोपीस’ बने RRC सेंटर, गांवों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

ASAmit SinghFollow1h ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) जमीनी स्तर पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। जिले में करीब 1100 सेंटर बनाए गए, जिन पर करीब 35 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए, लेकिन अधिकांश सेंटर आज शोपीस बनकर रह गए हैं। गौरीबाजार ब्लॉक से लेकर जिले के अन्य गांवों तक, लाखों की लागत से बने ये सेंटर उपयोग के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़े हैं। गौरीबाजार ब्लॉक क्षेत्र के रैश्री गांव का आरआरसी सेंटर इसकी हकीकत बयां करता है, जहां झाड़ियां उग आई हैं और कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीदे गए रिक्शा व उपकरण धूल फांक रहे हैं। कई स्थानों पर इन संसाधनों का इस्तेमाल निजी कार्यों में भी किया जा रहा हैं। स्थिति यह है कि गांवों में कूड़ा कलेक्शन सिस्टम पूरी तरह ठप हो चुका है। वहीं, सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति ने हालात और बदतर कर दिए हैं। आरोप है कि कई सफाई कर्मी गांवों में काम करने के बजाय अधिकारियों के आवास और कार्यालयों पर ड्यूटी कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और विभागीय मिलीभगत के चलते करोड़ों रुपये की स्वच्छता योजना धरातल पर दम तोड़ रही है।
0
0
Report
Advertisement

करन मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

SSSaurabh SaxenaFollow1h ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:थाना किशनी क्षेत्र के कस्बा कुसमरा में हुए बहुचर्चित करन मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि सगी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करन मिश्रा की हत्या कराई। पुलिस के अनुसार, मृतक ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई। बताया जा रहा है कि मृतक करन मिश्रा को दो गोलियां मारी गईं। आरोपी को लगा कि मृतक की सांसें चल रही हैं, इसलिए उसे बाइक पर बैठाकर लगभग 3 किलोमीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर एक और गोली मार दी, जिससे उसकी मौत सुनिश्चित हो सके। परिजनों का आरोप है कि हत्या की साजिश में तीन लोग शामिल थे सगी बहन उसका प्रेमी प्रेमी का भाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलाह भी बरामद कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ गई। बताया जा रहा है कि बहन को उसके घर छोड़ने के बाद भाई का रुकना ही मृतक के लिए काल बन गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना थाना किशनी क्षेत्र के कुसमरा कस्बा की है
0
0
Report

જેડલ ફાઉન્ડેશન દ્વારા તા. ૮ અને ૯ એપ્રિલ, ૨૦૨૬ દરમિયાન 'વસંત' એક્ઝિબિશનનું આયોજન

Hardik SolankiHardik SolankiFollow1h ago
Ahmedabad, Gujarat:આની ખાસ વિશેષતા એ છે કે ગુજરાતની જુદી જુદી કળાઓના કારીગરોને પસંદ કરીને દરેક કળા માટે એક એવોર્ડ વિજેતા ઉત્કૃષ્ટ કારીગરને પસંદ કરવામાં આવ્યા છે. તેઓ દ્વારા બનાવાયેલ ઉત્પાદનોનું પ્રદર્શન-સહ-વેચાણનું આયોજન કરાયેલ છે. આનાથી આપણા ગુજરાતની પ્રાચીન કળાઓને પ્રોત્સાહન પણ મળે અને આપણા ગામડાની બહેનોને રોજગારી પણ મળે. એક્ઝિબિશન દરમિયાન વર્લ્ડ ક્લાસ ખૂબ જ ઉત્કૃષ્ટ ઉત્પાદનો રજૂ કરવામાં આવ્યા છે અને તેમાં બાંધણી, અજરખ, સૂફ, કાલાકોટન, ટાંગલિયા તેમજ કચ્છી ભરતકામનો સમાવેશ કરાયેલ છે. આ ઉપરાંત કચ્છી કારીગરોની કમ્યુનિટી "સુગરી" દ્વારા હાથ વણાટના કાપડમાં નેચરલ ડાઈંગ કર્યા બાદ કચ્છનું ભરતકામ કરવામાં આવે છે અને તેમાંથી ડિઝાઈનર વસ્ત્રો તૈયાર કરવામાં આવેલ છે. તેમજ "કલ્યાણી" ના ઉત્કૃષ્ટ ડિઝાઈનર વસ્ત્રો પણ પ્રદર્શિત કરવામાં આવેલ છે. અમદાવાદના કલા પારખુ અને કલા પ્રશંસક લોકો દ્વારા ખૂબ જ સારો પ્રતિભાવ મળી રહ્યો છે. પ્રાચીન કલા જીવંત રાખવાની અને ગામડાંઓને ધબકતા રાખવાની જેડલ ફાઉન્ડેશનની આ પ્રવૃત્તિ ખરેખર પ્રશંસનીય અને સરાહનીય છે.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top