icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SPSatya Prakash16 Sept 2025, 09:52 am

नरेंद्र मोदी का रायपुर दौरा: नए विधानसभा भवन का 1 नवंबर को लोकार्पण

Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर उच्चस्तरीय बैठक विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में हुई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर रूपरेखा बनाई गई. प्रधानमंत्री 1 नवंबर को नये विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे. वो रायपुर 31 अक्टूबर की शाम ही पहुंच जाएंगे. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ ही तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें. विधानसभा में उच्च स्तरीय बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा- 1 नवंबर को राज्योत्सव में शामिल होंगे, नये विधानसभा भवन का 1 नवंबर को सुबह 11 से बारह बजे के बीच लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री, नये विधानसभा भवन में वृक्षारोपण भी करेंगे. फिर राज्योत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी, कहा- प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर की शाम आएंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है, जिसे सेवा पखवाड़ा के तौर पर विभिन्न आयोजन कर मना रहे हैं बाईट- डॉ रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बाईट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़.....
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शहापुर में रेलवे हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच जारी

Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यातील वासिंद आणि आसनगाव रेल्वे स्थानकादरम्यान जिंदाल कंपनीजवळ रेल्वेेतून पडून 25 वर्षीय महिलेचा दुर्दैवी मृत्यू झाल्याची घटना घडली आहे. वासिंद आणि आसनगाव रेल्वे स्थानकादरम्यान जिंदाल कंपनीजवळ ही घटना घडली. चित्रा प्रतीक देसले, वय 25 वर्षे, असे मृत महिलेचे नाव असून त्या सोगाव-किनवली परिसरातील रहिवासी असल्याची प्राथमिक माहिती समोर आली आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, रेल्वेतून पडल्याने चित्रा देसले गंभीर जखमी झाल्या होत्या. स्थानिक नागरिकांच्या मदतीने त्यांना तातडीने शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात उपचारासाठी दाखल करण्यात आले, मात्र उपचारापूर्वीच डॉक्टरांनी त्यांना मृत घोषित केले. दरम्यान, वासिंद-आसनगाव रेल्वे मार्गादरम्यान अपघातांचे प्रमाण वाढत असल्याने प्रवाशांच्या सुरक्षेचा प्रश्न पुन्हा एकदा ऐरणीवर आला आहे. हा अपघात नेमका कशामुळे झाला, याचा तपास रेल्वे प्रशासन आणि संबंधित यंत्रणांकडून सुरू आहे.
0
0
Report

जळगाव में ऐतिहासिक शिवाजी महाराज कालीन महाल से मराठा वीरता की प्रेरणा

Jalgaon, Maharashtra:जळगावचा विघ्नहर्ता दीक्षित वाडी गणेश मित्र मंडळाने साकारला छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या काळातील ऐतिहासिक देखावा या देखाव्यातून मराठा साम्राज्याचा पराक्रम, शौर्य आणि ऐतिहासिक वैभवाचा जागर करण्यात आला आहे. इतिहासकालीन अगदी हुबेहूब असा भव्य महाल साकारण्यात आला असून त्यातील पराक्रमी सरदारांच्या प्रतिकृती लक्ष वेधून घेत आहे छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या बैठकीच्या स्वरूपातील भव्य गणेशमूर्ती ठरतेय आकर्षणाचे केंद्र पाकिस्तानातील अटक ते बंगालमधील कटकपर्यंतचा मराठा साम्राज्याचा नकाशा देखील या ठिकाणी दाखवण्यात आला आहे मराठ्यांचा इतिहास आणि पराक्रमी मराठा सरदारांची ओळख आणि कार्याची माहिती देखाव्यातून दाखवण्याचा प्रयत्न. ऐतिहासिक देखावा पाहण्यासाठी दिवसा तसेच रात्री शाळकरी विद्यार्थ्यांसह नागरिकांची मोठी गर्दी होत आहे.
0
0
Report

मालाखेड़ा कांग्रेस ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष जीता, जूली सहित समर्थकों ने डांस किया

Alwar, Rajasthan:मालाखेड़ा में कांग्रेस का बोर्ड, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की जीत पर जूली ने कार्यकर्ताओं संग किया डांस अलवर/मालाखेड़ा। मालाखेड़ा नगर पालिका में कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज कर बोर्ड बना लिया। मंगलवार को दोनों पदों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद कस्बे में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कांग्रेस समर्थक नाचते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी。 अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सावित्री मीणा निर्वाचित हुईं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर महेश गुप्ता ने जीत दर्ज की। दोनों पदों पर जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया。 जीत के जश्न के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। जूली ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सावित्री मीणा, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थाप पर डांस किया। जूली को कार्यकर्ताओं के साथ ठुमके लगाते देख मौके पर मौजूद लोगों में भी उत्साह नजर आया。 इस दौरान समर्थकों ने जूली के साथ नारे लगाए और जीत का जश्न मनाया। मालाखेड़ा में कांग्रेस के दोनों प्रमुख पदों पर कब्जे के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे बड़ी जीत के तौर पर मनाया。 अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में दो नगर पालिकाएं मालाखेड़ा और बहादुरपुर हैं। इनमें मालाखेड़ा में कांग्रेस, जबकि बहादुरपुर में भाजपा ने बोर्ड बनाया है। ऐसे में मालाखेड़ा नगर पालिका में कांग्रेस की यह जीत पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

दौसा जिला अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू

Dausa, Rajasthan:दौसा जिला अस्पताल में नर्सिंगकर्मियों का कार्य बहिष्कार दो घंटे के लिए किया गया कार्य बहिष्कार नर्सिंगकर्मियों का आरोप पीएमओ उनके अधिकारों का कर रहे हनन नर्सिंग अधीक्षक को किया जा रहा दरकिनार नर्सिंग अधीक्षक के अधिकार पीएमओ ने लिए खुद के पास जिसके चलते नर्सिंगकर्मियों में आक्रोश पिछले चार दिन से काली पट्टी बांधकर जता रहे थे विरोध लेकिन आज से किया दो घंटे काf कार्य बहिष्कार शुरू नर्सिंग एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा ने कहा कलेक्टर करे इसमें हस्तक्षेप पीएमओ को कई बार करवाया अवगत लेकिन वो कर रहे खुद की मनमानी समय रहते उनकी समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो मजबूर होकर आंदोलन को किया जाएगा और तेज
0
0
Report

मकान गिर जाने से पुरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर,मदद की लगा रहा गुहार

Manoj KumarManoj KumarFollow2m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:भारी बरसात में गिरा मकान,पुरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को हुआ मजबूर *शिव शंकर पाण्डेय का माकान हुआ धराशायी शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार,नहीं पहुंचता कोई पीड़ित परिवार के घर* सकलडीहा। स्थानीय क्षेत्र के पीपरी गांव निवासी शिवशंकर पांडे का भारी बरसात से मकान गिर गया। गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं और मदद का इंतजार कर रहा है। सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के पिपरी गांव सभा निवासी शिव शंकर पांडे का बरसात के दौरान मकान गिर जाने से परिवार के सामने रहने और भोजन बनाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि मकान गिरने के बाद परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मजबूरी में घर के बाहर तिरपाल लगाकर भोजन बनाना पड़ रहा है।मकान गिरने के बाद भी अब तक जिम्मेदार अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय गरीब परिवारों की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए।ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का लोगों के घर तक पहुंचना आसान होता है, लेकिन जरूरत के समय ऐसे परिवारों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवासीय सहायता और अन्य जरूरी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में शीतला मंदिर ओवरब्रिज पर ग्रेनेड हथियार के साथ दो संदिग्ध हिरासत: जांच जारी

Patna, Bihar:पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने ग्रेनेड हथियार के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर 2026 की रात अगमकुआं थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर ओवरब्रिज के पास पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से ग्रेनेड और हथियार बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि उनके पास हथियार और ग्रेनेड कहां से आया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ के साथ उनके आपराधिक इतिहास और संभावित कनेक्शन की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं दोनों किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े तो नहीं हैं। ASP पटना सिटी राज किशोर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस की ओर से बरामद हथियार और ग्रेनेड की विस्तृत जानकारी तथा हिरासत में लिए गए दोनों लोगों की पहचान के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस बरामद सामान की जांच के साथ यह भी पता लगा रही है कि ग्रेनेड वास्तविक है या किसी अन्य प्रकार का संदिग्ध सामान। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

डोल मेला भूमि विवाद: नौ समाजों ने पूजन स्थल पर विमानों को रोकना शुरू किया

Baran, Rajasthan:डोल मेला भूमि विवाद नौ समाजों ने पूजन स्थल पर रोके देव विमानों देर रात तक मौके पर डटे रहे ग्रामीण व प्रशासनिक अधिकारी अभी तक नहीं हुआ विसर्जन बारां के नाहरगढ़ कस्बे में पिछले करीब तीन वर्षों से चल रहे डोल मेला मैदान की भूमि के विवाद में सर्व समाज की चेतावनी के बाद जलझूलनी एकादशी पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया। प्रशासन की ओर से विवाद का समाधान नहीं किए जाने से दर्शन एवं जलवा पूजन के बाद नौ समाजों के देव विमानों को पूजन स्थल पर ही रोक दिया गया। देव विमानों को अनिश्चितकाल के लिए रोकने की घोषणा के बाद देर रात तक मौके पर ग्रामीण, सर्व समाज के लोग, बजरंग दल कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अभी सुबह तक कोई समाधान नहीं हुआ लोग अपने हक के साथ मैदान में बैठे हुए हैं सर्व समाज की ओर से पूर्व में प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा गया था कि डोल मेला विवाद का सही समाधान हो तथा अतिक्रमण हटाने के लिए सीमांकन किया जाए। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सर्व समाज की ओर से प्रशासन से मांग की गई थी कि जलझूलनी एकादशी से पूर्व डोल मेला मैदान की भूमि का सीमांकन कर चिन्हांकन किया जाए तथा विवाद का समाधान किया जाए। ज्ञापन में मांग पूरी नहीं होने पर जलझूलनी एकादशी के दिन डोल मेला मैदान स्थित पूजन स्थल पर ही देव विमानों को रोकने की चेतावनी दी गई है इसी के चलते मंगलवार देर शाम को विमानों के दर्शन एवं जलवा पूजन के बाद नौ रागाजों के देव विमानों को पूजन स्थल पर ही रोक दिया गया गया। सर्व समाज की ओर से कहा गया कि प्रशासन तीन साल से मामले को अटका रहा है, हर साल आश्वासन देकर मामले को टाल देता है लेकिन इस बार लोग प्रशासन के झांसे में नहीं आयेंगे जब तक मामला निगेटारा नहीं होता तब तक मेला मैदान पर डटे रहेंगे। हालांकि, दो समाजों के देव विमानों के पूजन के बाद अपने-अपने मंदिरों के लिए रवाना हो गए। इन समाजों का कहना था कि विरोध का यह प्रदर्शन उचित नहीं है। मौके पर समझाईश के लिए किशनगंज तहसीलदार विशाल चर्गा ने प्रयासरत हैं लेकिन ग्रामीण एवं सर्व समाज के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे देर रात तक सर्व समाज, बजरंग दल कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे। देव विमानों को पूजन स्थल पर ठेके जाने के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। थानाधिकारी विवेक हरसाना, सहायक थानाधिकारि लक्ष्मीचंद, कैलाश चंद सहित पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा और पूरे पन्ना क्रम पर नजर बनाए रखी।
0
0
Report

चुनावी रंजिश में घर के बाहर खड़े युवक पर लाठी-सरिया से जानलेवा हमला

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ चुनावी रंजिश में घर के बाहर खड़े युवक पर लाठी-सरिया से जानलेवा हमला एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव के बाद कस्बे में वार्ड संख्या 13 में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर लाठी, सरिया और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक दांत टूट गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वार्ड संख्या 13 निवासी पीड़ित साकिर पुत्र सिराज खां जाति कायमखानी ने लक्ष्मणगढ़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार को अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी सामने से आ रहे लोगों को देखने के दौरान पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर आरोपी इमरान पुत्र असगर अली निवासी सनवाली, वाईद पुत्र फैजू खां, सोहिल पुत्र महबूब, शाहिद पुत्र वाहिद, याकूब पुत्र फैजू खां एवं महबूब पुत्र फैजू खां समस्त निवासी वार्ड नंबर 13 लक्ष्मणगढ़ एक राय होकर लाठी, सरिया, बरछी लेकर आए। आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उसका भाई साजिद बचाने आया तो आरोपियों ने उसके मुंह पर सरिया से वार कर दिया, जिससे उसका दांत टूट गया और वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव कर घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाइट 1 फैयाज डालर, नवनिर्वाचित पार्षद लक्ष्मणगढ़
0
0
Report

चंद्रपुर में गणेश विसर्जन के लिए IRR जलाशय से पानी छोड़ना संभव नहीं

Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुर में गणेश विसर्जन के लिए पानी छोड़ने के वीज केंद्र के कथन में इनकार, IRई धरण मालिकाना महानिर्मिती का है और IRई धरण के पानी को जपकर प्रयोग किया जाएगा, मुख्य अभियंता अनिल काथोये की जानकारी. अँकऱ- यंदा वर्ष में बारिश कम होने के कारण चंद्रपूर महा औष्णिक वीज केंद्र के IRई धरण में जलसाठा प्रभावित हुआ है. धरण में लगभग 71 प्रतिशत पानी साठा है तथा उपलब्ध पानी का काटकसरी उपयोग आवश्यक है. भविष्य में अगले वर्ष मानसून तक चिंता नहीं है, लेकिन गर्मी में बाष्पीभवन के कारण जलस्तर पर असर संभव है. इस समय राज्य में विद्युत उत्पादन बढ़ रहा है और केंद्रों पर अतिरिक्त भार है. IRई नदीपात्र में पानी की पातली भी कम है. गणेश विसर्जन के लिए IRई धरण से पानी छोड़ने के लिए जिलाधिकारी का पत्र आया था, पर इस वर्ष पानी कम होने के कारण धरण पूर्ण क्षमता से भर नहीं है; उपलब्ध जलसाठे के मद्देनजर विसर्जन के लिए पानी निकालना संभव नहीं बताया गया है.
0
0
Report
Advertisement

पालम के सोम बाजार रोड में बदबूदार पानी से लोगों की परेशानी, जलापूर्ति सुधार की मांग

New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के सोम बाजार रोड इलाके में रहने वाले लोग पिछले काफी दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में सप्लाई की लाइन से पीने का पानी नहीं, बल्कि गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों के मुताबिक पानी इतना गंदा है कि इसे पीना तो दूर, घरेलू कामों में इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो रहा है। मजबूरी में लोगों को बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की पाइपलाइन की जांच कराकर साफ पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
0
Report

बिहार में भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन: 15 नवंबर तक 30 हजार पर्चे

Patna, Bihar:बिहार में भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की योजना को लेकर सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है。 बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि 15 अगस्त को सरकार ने भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा देने का लक्ष्य तय किया था। इसके बाद अब तक एक लाख से अधिक लोगों को जमीन का पर्चा दिया जा चुका है。 मंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को बिहार सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर 30 हजार और लोगों को जमीन का पर्चा दिया जाएगा। उनका दावा है कि एक साथ 30 हजार लोगों को जमीन का पर्चा देने का यह देश में पहला ऐसा अभियान होगा。 सरकार ने भूमिहीन परिवारों से आवेदन प्रक्रिया को लेकर भी स्पष्ट किया है। इसके लिए लोगों को पंचायत सरकार भवन या संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन देना होगा। आवेदन के लिए पटना आने की जरूरत नहीं है。 दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ लोग भूमिहीन परिवारों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन के लिए प्राप्त आवेदन अंचलाधिकारी यानी CO के स्तर पर ही प्रक्रिया में जाएगा。 IV – दिलीप जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top