icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494661
Hemant SanchetiHemant SanchetiFollow20 Sept 2024, 01:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे लोको पायलट की बाइक से टक्कर मारी घायल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के शक्तिनगर में तेज रफ्तार डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे सहायक लोको पायलट की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कृष्णशिला रेलवे स्टेशन मार्ग का है. कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत चंद्रशेखर कुमार अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी दौराना तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद्रशेखर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल रेलवे मंडल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें डंपर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है. मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कृष्णशिला रेलवे स्टेशन मार्ग का है.
0
0
Report

भोपाल दौरे पर ओवैसी के खिलाफ सवाल: तौकीर निजामी ने खुलकर पूछे सवाल

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के कल होने वाले भोपाल दौरा पर, मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने उठाए सवाल तौकीर निजामी ने कहा मुस्लिम जनप्रतिनिधियों की संख्या असदुद्दीन ओवैसी बढ़ाना चाहते हैं या घटाना चाहते हैं असदुद्दीन ओवैसी की वजह से मुस्लिम समाज की कयादत घटती जा रही है 2014 के बाद से तेजी से मुस्लिम समाज की कयादत घटती चली आ रही है भोपाल में दो मुस्लिम धर्म के विधायक चुनकर विधानसभा जाते हैं असदुद्दीन ओवैसी भोपाल में यह स्पष्ट कर के जाए मंच से वह इन दो विधायकों के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतरेंगे या नहीं उतरेंगे। तौकीर निजामी का असदुद्दीन ओवैसी से सवाल कांग्रेस विधायक आतिफ अकील और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के सामने क्या वह अपना कैंडिडेट उतरेंगे या नहीं। बता दे कि AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कल भोपाल में सभा होना है। बाइट मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी
0
0
Report
Advertisement

सतवारी नई बस्ती में दुकानदार मुआवजे की मांग पर सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ प्रदर्शन

Jammu, स्लग नई बस्ती और सतवारी के दुकानदारों ने मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन एंकर जम्मू में अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के बाद अब दुकानदारों का विरोध सामने आया है。 10 और 11 तारीख को प्रशासन ने सतवारी और नई बस्ती इलाके में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही दुकानों को गिरा दिया। सतवारी में 21, जबकि नई बस्ती में 13 दुकानों पर प्रशासन का पीला पंजा चला。 टिक टैक विथ दुकानदार दुकानदारों का कहना है कि उन्हें पहले नोटिस दिया गया था और कार्रवाई का विरोध भी किया गया, जिसके चलते प्रशासन ने कई बार अपना कार्यक्रम बदला। लेकिन एक्सप्रेस-वे के काम में हो रही देरी को देखते हुए प्रशासन ने दुकानदारों से बातचीत के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। पहले दुकानों के बिजली कनेक्शन काटे गए और उसके बाद दुकानों को गिरा दिया गया। अब दुकानें टूटने के बाद दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि नई दुकान तैयार होने में समय लगेगा, ऐसे में तब तक परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा। इसी मांग को लेकर दुकानदारों ने आज सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि जब तक उनकी दुकानें दोबारा तैयार नहीं हो जातीं, तब तक उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए。 जम्मू के सतवारी और नई बस्ती इलाके में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के बाद दुकानदारों का गुस्सा सड़क पर उतर आया。 दुकानदारों का आरोप है कि उनकी दुकानें गिराए जाने के बाद अब उनके सामने परिवार चलाने का संकट पैदा हो गया है。 प्रशासन की ओर से पहले ही दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के विरोध में लगातार प्रदर्शन भी हुए, जिसके बाद कई बार कार्रवाई का कार्यक्रम बदला गया। लेकिन अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में हो रही देरी को देखते हुए आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की।
0
0
Report

नशे में विवाद: MS रिहान पेट्रो रिफाइनरी में मजदूर की हत्या

Jhajjar, Haryana:नशे में धुत दोस्त ने दोस्त का तार से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी फरार बताया है। 6 छोछी-छारा मार्ग स्थित एमएस रिहान पेट्रो रिफाइनरी में एक खूनी विवाद हो गया। शराब पीने के बाद दो मजदूरों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान एक मजदूर ने कथित तौर पर साथी मजदूर का तार से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव सरकारी अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सचिन गिरी और नेपाल निवासी गोपाल, दोनों रिफाइनरी में काम करते थे। पुलिस underway के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की पुष्टि की गई है।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गिरफ्तार—युवक बचा

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर चौक के पास तीन बदमाशों ने अमन नामक युवक को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। हालांकि, अमन बाल-बाल बच गया। गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गोलीबारी की घटना में किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बचने के क्रम में अमन चोटिल हुआ है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अमन पर गोलीबारी क्यों की गई थी। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में भी जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

बस्ती में सात साल की बच्ची पर तेजाब फेंकने का मामला, प्रेम संबंध पर मोड़

Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती इश्क की कहानी परिवार की नाराजगी और फिर सात साल की मासूम पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज आरोप। बस्ती के रुधौली में सामने आए इस मामले ने पुलिस के सामने भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दादी ने आरोप लगाया कि घर के बाहर सो रही सात साल की बच्ची पर तेजाब फेंका गया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। आरोप एक युवक पर लगा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन इसके बाद पीड़ित बच्ची की बड़ी बहन की तहरीर ने पूरी कहानी में नया ट्विस्ट ला दिया। बहन का दावा है कि आरोपी युवक से उसका प्रेम संबंध है और दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार इसके लिए राजी नहीं था। इसी नाराजगी में युवक को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया गया है। अब पुलिस के सामने दो अलग-अलग दावे हैं और जांच का फोकस दोनों पहलुओं पर है। मामला रुधौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक सात वर्षीय बच्ची के ऊपर तेजाब फेंके जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बच्ची की दादी प्रभावती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मुगरहा निवासी निखिल कुमार ने घर के बाहर सो रही बच्ची के ऊपर तेजाब फेंक दिया। दादी के मुताबिक तेजाब की चपेट में आने से मासूम का हाथ झुलस गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ती, उससे पहले ही कहानी में ऐसा मोड़ आया जिसने पूरे मामले को उलझा दिया। बच्ची की बड़ी बहन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी युवक के साथ अपने प्रेम संबंध होने की बात कही। बड़ी बहन का आरोप है कि वह और निखिल शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी नाराजगी के चलते युवक को फंसाने के लिए मासूम बच्ची को कथित तौर पर ढाल बनाया गया। अब पुलिस के सामने एक तरफ मासूम बच्ची पर तेजाब फेंके जाने का आरोप है, तो दूसरी तरफ प्रेम संबंध और युवक को गलत तरीके से फंसाए जाने का दावा। यही वजह है कि पुलिस दोनों पहलुओं को सामने रखकर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की सच्चाई साफ होगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report

मोदी के जन्मदिन पर घरों में आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील

Noida, Uttar Pradesh:जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन का मूल ध्येय रहा है। सरकार के प्रमुख के रूप में जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यह यात्रा अभूतपूर्व रही है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया है। आज उनके दिए सामूहिक संकल्प के परिणामस्वरूप हम 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं। देश की इस प्रगतिशील यात्रा और मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु, आइए आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए अपना शुभाशीष दें।
0
0
Report
Advertisement

IAS अधिकारी रमेश घोलप मिट्टी से गणपति बनाकर Eco-फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाते हैं

Ranchi, Jharkhand:झारखंड कैडर के IAS अधिकारी रमेश घोलप ने गणेश पूजा को खास अंदाज में मना रहे हैं। रमेश घोलप ने बच्चों और परिवार के साथ मिलकर अपने हाथों से मिट्टी से गणपति बप्पा की प्रतिमा तैयार की है। आज रांची स्थित उनके आवास पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा को विराजमान कराया जाएगा। रमेश घोलप का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से परिवार के साथ अपने हाथों से मिट्टी के इको-फ्रेंडली गणपति बनाने की परंपरा चली आ रही है। यह पहल अब उनके परिवार के लिए सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ने का सुंदर अनुभव बन गई है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिवार इस बार भी मिट्टी के गणपति की पूजा करेगा।
0
0
Report

नंद नगरी में प्रॉपर्टी विवाद हत्या: ताऊ और बेटे गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:सुंदर नगरी में प्रॉपर्टी विवाद में युवक की चाकू से हत्या, ताऊ और बेटे गिरफ्तार. नंद नगरी थाना पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाया हत्याकांड, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके के सुंदर नगरी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक के ताऊ और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, 12 और 13 सितंबर की दरमियानी रात करीब 1:43 बजे सुंदर नगरी के एच-45, एच-ब्लॉक में दो भाइयों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही नंद नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घायल को परिजन पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे. अस्पताल में घायल की पहचान मोहम्मद अली (28) के रूप में हुई. उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान थे. इलाज के दौरान मोहम्मद अली ने दम तोड़ दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि मोहम्मद अली पहली मंजिल पर अपनी पत्नी के साथ रहता था, जबकि उसका ताऊ नसीरुद्दीन (71) अपने दो बेटों के साथ उसी मकान की ग्राउंड फ्लोर पर रहता था. पुलिस के अनुसार, रात करीब 1 बजे मोहम्मद अली पानी की बोतल लेने के लिए नीचे फ्रिज के पास गया था. आरोप है कि गेट नहीं खोलने को लेकर मोहम्मद अली और नसीरुद्दीन के बेटे जावेद (26) के बीच कहासुनी हो गई. कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई. आरोप है कि नसीरुद्दीन ने मोहम्मद अली को पकड़ लिया और जावेद ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले में थाना नंद नगरी में FIR नंबर 506/26, धारा 103(1)/3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए. इसके बाद SHO नंद नगरी इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में ASI प्रमोद, ASI अनिल, HC दीपक, HC सचिन, कांस्टेबल परवीन, कांस्टेबल अरुण और कांस्टेबल नेमपाल की टीम ने कई स्तर पर जांच शुरू की. ACP नंद नगरी गौरव कुमार त्रिपाठी, IPS की निगरानी में पुलिस टीम ने मिले सुरागों और अन्य जानकारियों के आधार पर दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में दबोच लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्ता स्वीकार की. जांच में यह भी सामने आया कि मुर्गा मार्केट स्थित कपड़े की दुकान को लेकर नसीरुद्दीन और मृतक के पिता जुम्मा दीन के बीच पहले से संपत्ति विवाद चल रहा था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है. दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और वे बीसी नहीं हैं. गिरफ्तारी आरोपी: 1. नसीरुद्दीन, 71 वर्ष 2. जावेद, 26 वर्ष. पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है.
0
0
Report

लुधियाना में कार डिग्गी से लैपटॉप बैग चोरी, 2 गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

Ludhiana, Punjab:लुधियाना में कार की डिग्गी से लैपटॉप बैग चोरी गाड़ी चालक ने धुआं निकलने पर गाड़ी रोकी, बोनट खोलकर चेक कर रहा था मालिक चोर धीरे से आया कार की डिगी खोली और लैपटॉप ले के होया फरार पुलिस ने जांच के बाद 2 को गिरफ्तार किया तीन की तलाश जारी लुधियाना में जाम के दौरान कार रोककर बोनट चेक करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। कार से धुआँ निकलने के बाद जब वह बोनट खोलकर गाड़ी चेक करने लगा, इसी दौरान 5 आरोपियों ने डिग्गी से बैग चोरी कर लिया। बैग में लैपटॉप, चार्जर और आधार कार्ड समेत अन्य सामान था। थाना डिविजन नंबर-6 पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 अन्य की तलाश जारी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरदेव नगर निवासी अभिषेक अरोड़ा से जानकारी मिली थी कि वह 22 अगस्त को अपनी कार में सवार होकर फैक्ट्री जा रहा था। जब वह शेरपुर चौक के पास पहुंचा तो रास्ते में जाम लगा हुआ था। उसने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान कार से धुआं निकलने लगा। बोनट चेक करने लगा तो डिग्गी से बैग चोरी शिकायतकर्ता के मुताबिक, धुआं निकलने पर वह बोनट खोलकर गाड़ी चेक करने लगा। इसी दौरान 5 लोग डिग्गी में रखा बैग चोरी कर फरार हो गए। कुछ समय बाद जब उसने अपना बैग तलाशा तो वह गायब मिला। जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने बैग चोरी किया था।दो आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अमन यादव और आकाश गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी झुग्गी फ्लाईओवर धंडारी कलां (लुधियाना) के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल सूरज, चंद्रे और भोले की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस थाना डिविजन नंबर-6 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top