नारायणपुर लामा फुटबॉल एकेडमी ने एक बार फिर से जीती चैंपियनशिप
Chhotedongar, Chhattisgarh:नारायणपुर लामा फुटबॉल एकेडमी की टीम ने एक बार फिर से फाइनल में उड़ीसा की टीम को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। युवा टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया, अंद्रप्रदेश को 3-1, मलकानगीर उड़ीसा को 5-4 और दुबो टाटा को 4-0 से हराया। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार सीतू और सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का पुरस्कार जयराम को दिया गया। विजेता टीम को 51,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
