Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Narayanpur494661
नारायणपुर के कानागांव-खड़कागांव सीमा विवाद के बीच हथियारों के प्रदर्शन से तनाव
HSHEMANT SANCHETI
Nov 19, 2025 08:00:23
Narayanpur, Chhattisgarh
नारायणपुर जिले के एड़का ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम कानागांव और खड़कागांव के बीच पिछले कुछ समय से चली आ रही सीमा विवाद की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। सीमा निर्धारण को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीणों के बीच आए दिन बहसबाजी होती रहती है। ताज़ा घटना में खड़कागांव के कुछ ग्रामीण हथियारों के साथ कानागांव पहुंचे, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। कानागांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक सीमा पर वे खेती-किसानी और निवास संबंधी कार्य करते आ रहे हैं। लेकिन ग्राम पंचायत एड़का से खड़कागांव के अलग होने के बाद से ही सीमा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार हथियारों के साथ पहुंचने की घटना ने संभावित संघर्ष की आशंका बढ़ा दी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TCTanya chugh
Mar 17, 2026 10:22:20
New Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर ट्रैफिक सिग्नलों पर ऑडिबल (ध्वनि आधारित) संकेत लगाने की मांग की। दृष्टिबीजीन और बुजुर्ग पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑडिबल सिग्नल लगाने की मांग की गई है इसका मकसद दृष्टिबाधित (कम दिखाई देने वाले) और बुजुर्ग लोगों की सुरक्षा बढ़ाना है. रिसर्च के अनुसार दिल्ली में लगभग 60 लाख लोगों को किसी न किसी प्रकार की आंखों की समस्या है. इनमें से लगभग करीब 12 -18 लाख लोग कम दिखाई देने की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए सड़क पार करना अक्सर मुश्किल और खतरनाक होता है. कई देशों में पहले से ही आवाज़ वाले ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं. इन سिग्नल से बीप या टिक-टिक जैसी आवाज़ आती है, जिससे पता चलता है कि सड़क पार करना सुरक्षित है. जापान, सिंगापुर, यूके, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह सिस्टम सफल है. जापान में कुछ जगहों पर छोटी धुन या पक्षियों जैसी आवाज़ वाले सिग्नल भी लगाए जाते हैं. दिल्ली में भी ट्रैफिक सिग्नल पर ऑडिबल (आवाज़ वाले) सिग्नल लगाए जाएं, ताकि दृष्टिबाधित और बुजुर्ग लोग सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें.
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 10:22:16
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी-घरेलू गैस सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों पर बाराबंकी जिला प्रशासन की छापेमारी के बीच अवैध बिक्री का मामला सामने आया। जिला पूर्ति अधिकारी डा. राकेश कुमार तिवारी ने टीम के साथ आवास विकास स्थित उमेश के रिपेयरिंग सेंटर पर छापेमारी की। यहां 24 घरेलू गैस सिलिंडर, तीन पांच किलो के सिलिंडर, एक अधोमानक सिलिंडर, एक रिफिल सिलिंडर तथा गैस तौलने का कांटा और स्टैंड बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि रिपेयरिंग की आड़ में सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। नई बस्ती निवासी उमेश के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं टीम ने आवास विकास कालोनी में बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित एक निजी गोदाम पर छापा मारा। गोदाम पर ताला लगा मिला। सिलिंडरों की जमाखोरी की आशंका गोदाम सील कर दिया गया। यहीं पर छत्रपाल यादव और रितेश यादव की दुकानों की जांच की गई। जहां से 11 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। दुकान संचालक ने गैस एजेंसी से समझौते का दावा किया, लेकिन संबंधित प्रपत्र न होने के कारण सिलिंडरों को कब्जे में लेकर जांच पूरी होने तक सिपुर्दगी में रखा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों के साथ-साथ अवैध रूप से सिलिंडर जमा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक तहसील में एसडीएम, सीओ और पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीमें एजेंसियों पर भी छापेमारी कर जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले में गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। बुकिंग की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है और कई स्थानों पर लाइन भी घटने लगी है। जिले में प्रतिदिन आठ से नौ हजार सिलिंडरों की खपत है, जबकि 20 हजार से अधिक सिलिंडरों का स्टाक उपलब्ध है।
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Mar 17, 2026 10:22:10
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ जनपद में शुरू हुआ तीन दिवसीय ई गवर्नेंस एआई प्रशिक्षण शिविर एआई बदलेगी सरकारी दफ्तरों की ई गवर्नेंस की तस्वीर बढ़ेगी कार्य करने की एफिशिएंसी और एक्यूरेसी उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी द्वारा तीन दिवसीय जनपद प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत जिला विकास भवन सभागार में आज हुई जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी के द्वारा किया गया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी द्वारा पिथौरागढ़ जनपद में आयोजित की जा रही कार्यशाला में इंस्ट्रक्टर विकास नायक परियोजना प्रबंधक उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल, नें बताया की इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में हमारे जनपद के अधिकारी और कर्मचारियों को भी ई गवर्नेंस और एआई के बारे में बताया जा रहा है और कैसे एआई के माध्यम से हम अपनी ई गवर्नेंस और कार्यशैली को और बढ़िया कैसे बना सके और ए ऑफिस प्रणाली की एफिशिएंसी बढ़ा सके इस बारे में सभी लोगों को बताया जा रहा है और सरकारी प्रणाली में आई के माध्यम से सभी विभागों में उनके कार्यशैली को सुधारने की कोशिश की जा रही है और इस प्रक्रिया के माध्यम से ई गवर्नेंस में भी तेजि लाने की कोशिश की जा रही है
0
comment0
Report
NRNarayan Roy
Mar 17, 2026 10:20:38
Siliguri, West Bengal:বাড়ি বাড়ি প্রচরের ঝড় সিপিআઈএম প্রার্থী ঝড়েন রায়। ডোর টু ডোর প্রচার সিপিআইএমের । এবারের মাটিগাড়া নকশালবাড়ি বিধানসভার সিপিআইএম প্রার্থী ঝরেন রায়ের নাম আসতেই প্রচারে ঝড় নকশালবাড়িতে। এদিন রাজ্য কমিটির সদস্য গৌতম ঘোষ সহ দলীয় কর্মীদের নিয়ে প্রচারে প্রার্থী। নকশালবাড়ির সীমান্ত লাগোয়া বড়মনিরাম ও তারাবাড়ি গ্রামে প্রচার করেন তিনি। ঘরে ঘরে গিয়ে হাতজোড় করে ভোট দেওয়ার অনুরোধ করেন প্রার্থী। সিপিআইএম সারাবছর সংগঠনের মানুষদের সঙ্গে রয়েছে।মানুষ গনতান্ত্রিক অধিকার সঠিকভাবে প্রয়োগ করবে সেই আশায় প্রচার করছি।গ্রামের উন্নয়ন, দুর্নীতিমুক্ত সরকার, মহিলা সুরক্ষা ও বেকারদের কর্মসংস্থানের ইস্যুতে মাঠে। তবে প্রতিপক্ষ তৃণমূল ও বিজেপি হলেও মানুষ পরিবর্তন চাইছে তাই এবার সিপিআইএমকে চাইছে মানুষ মত প্রার্থী ঝোরেন রায়ের। FEED SEND BY 2C 1703ZG_SILI_MATI_CPIM_R
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 17, 2026 10:17:41
Moradabad, Uttar Pradesh:वाराणसी मे गंगा मे इफ्तार पार्टी कों लेकर भड़के वीएचपी नेता एवं केंद्रीय प्रबंधन समिति सदस्य डॉ राजकमल गुप्ता का बड़ा बयान, बोले हिन्दुओ की आस्थाओ कों आहत किया जा रहा है ये सुनियोजित घटना है, गंगा मईया की बीच धार मे मासाहरी पार्टी करना बिल्कुल गलत, गंगा मईया हमारी आस्था का प्रतिक है और ये हमारी आस्था पर चोट है... इसको हम स्वीकार नहीं करेंगे, इनको तुरंत गिरफ्तार करके इनकी जाँच होनी चाहिए की इसके पीछे क्या षड़यंत्र है, बोले मुझे लगता है ये हिंदूओ की भावनाओं कों आहत करने कों राजनीतिक लोग षड़यंत्र रच रहे है, उनकी सोच है की हिन्दुओं की भावनाओं कों आहात करो ठेस पहुचाओ ताकि हिंदू समाज भड़के, क्योंकि बंगाल मे चुनाव की घोषणा हो चुकी है इसलिए इसके पीछे राजनीतिक बू आ रही है। हमारा जीवन मृत्यु इन्ही से है... गंगा मईया हमारी मोक्ष दायिनी है। हम जिंदा होते है तो गंगा जल पीकर मोक्ष की कामना करते है और मरते है तो अस्थिया भी गंगा मे विसर्जित होती है। बाइट :- राजकमल गुप्ता, केंद्रीय प्रबंधन समिति सदस्य, वीएचपी।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 17, 2026 10:16:58
Mathura, Uttar Pradesh:बंदरों से बचाव के लिए लगाए गए लंगूर के स्टेचू - महामहिम के आगमन को लेकर गोवर्धन में वन विभाग की खास तैयारी मथुरा। महामहिम के आगमन को लेकर गोवर्धन में प्रशासन के साथ-साथ वन विभाग द्वारा भी विशेष तैयारियां की गई हैं। परिक्रमा मार्ग पर राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बंदरों से होने वाली परेशानी से बचाने के लिए विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। वन विभाग की ओर से परिक्रमा मार्ग के कई स्थानों पर लंगूर के स्टेचू लगाए गए हैं, ताकि बंदरों को दूर रखा जा सके। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग के हर प्रमुख पॉइंट पर वन रक्षकों की टीम तैनात की जाएगी, जो पूरे क्षेत्र पर नजर रखेगी। वन विभाग के एसडीओ सुशील सिंह ने बताया कि महामहिम के आगमन को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। बंदरों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए परिक्रमा मार्ग पर लंगूर के स्टेचू लगाए गए हैं और हर स्थान पर वन रक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करने पड़े।
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Mar 17, 2026 10:16:37
Sahibganj, Jharkhand:राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा में आज एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य पथ पर चिप्स लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चिप्स लदा ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया. मृतक की पहचान स्थानीय अनसारूल मोमिन, 35 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक युवक राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी बाजार के रहने वाला था. लोगों ने बताया कि स्वराज कंपनी की ट्रैक्टर संख्या JH 17 AD 3732 चिप्स लादकर उधवा पुल से पियारपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच कटहलबाड़ी बाजार निवासी अनसारूल मोमिन अपनी Hero Splendor Plus गाड़ी संख्या JH 18 J 2022 पर सवार होकर उधवा चौक की तरफ आ रहे थे. इसी बीच बाइक चालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों के अनुसार मृतक युवक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था. मृतक अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गये हैं. घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अस्पताल भेज दिया गया. ट्रैक्टर के फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई.
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 17, 2026 10:16:15
Nawada, Bihar:नवादा में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम कार्यक्रम स्थल के 5 किमी दायरे में नो-फ्लाई जोन घोषित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नवादा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनकी 'समृद्धि यात्रा' शहर के आईटीआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे को 'नो-फ्लाई जोन' घोषित किया गया है। यह प्रतिबंध 18 मार्च 2026 के लिए लागू रहेगा। इस 'नो-फ्लाई जोन' के तहत ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा-मोटर, पैरा-ग्लाइडर और पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित सभी प्रकार के गैर-पारंपरिक उड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ड्रोन नियम-2021, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले, नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, एसडीएम अमित अनु्राग और सीडीपीओ उल्लास कुमार सहित कई अधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक बेहतर पंडाल का भी निर्माण कराया जा रहा है, ताकि गर्मी में उन्हें परेशानी न हो। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी से ही पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा में तैनात होने वाले कर्मी भी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। नवादा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। ऐसी अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री नवादा के लिए कोई बड़ी घोषणा या सौगात दे सकते हैं, जिसमें चीनी मिल का मुद्दा लोगों के ध्यान का केंद्र बना हुआ है।
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Mar 17, 2026 10:16:03
Chaibasa, Jharkhand:रेलवे स्टेशन में दिनदहाड़े मौत का मंजर, 15 मिनट तक झूलता रहा युवक… और खामोश रहा सिस्टम राउरकेला रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े हुई आत्महत्या की इस हृदय विदारक घटना ने न सिर्फ लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि रेलवे प्रशासन की लचर व्यवस्था और संवेदनहीनता को भी बेनकाब कर दिया है। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक युवक ने खुलेआम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी और करीब 15 से 20 मिनट तक यह पूरा घटनाक्रम चलता रहा, लेकिन हैरानी की बात है कि न तो किसी सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर पड़ी और न ही उसे बचाने की कोई कोशिश की गई। भीड़भाड़ वाले स्टेशन पर इस तरह की घटना यह साबित करती है कि सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित रह गई है और जमीनी स्तर पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। घटना के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की निष्क्रियता ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्टेशन पर हर समय सुरक्षा का दावा किया जाता है, वहां एक युवक खुलेआम अपनी जान दे देता है और सिस्टम को भनक तक नहीं लगती—यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। घटना के बाद जरूर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे, शव को नीचे उतारा गया और जांच शुरू कर दी गई, लेकिन सवाल यह है कि जब युवक जिंदा था, तब सिस्टम कहां था? मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच रेलवे सुरक्षा बल तथा सरकारी रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है। हालांकि यह आधिकारिक बयान केवल औपचारिकता भर नजर आता है, क्योंकि जिस तरह दिनदहाड़े एक युवक की जान चली गई, वह सीधे-सीधे सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर पहले भी कई आपराधिक गतिविधियां सामने आती रही हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां टिकट दलाली, गांजा तस्करी, प्रतिबंधित गोमांस की बिक्री, अवैध होकरिंग, अवैध शराब बिक्री, चोरी, मारपीट जैसी गतिविधियों के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के बाद कार्रवाई जरूर होती है, लेकिन वह अक्सर दिखावटी साबित होती है। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रेलवे प्रशासन अब भी सबक लेने को तैयार नहीं है। अब देखना यह होगा कि क्या इस बार जिम्मेदारी तय होगी और व्यवस्था में सुधार आएगा, या फिर यह दर्दनाक घटना भी कागजी कार्रवाई तक सिमट कर रह जाएगी।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 17, 2026 10:15:40
Ambala, Haryana:अंबाला में अचानक मौसम बदला और बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी में ठंड का अहसास होने लगा है। मार्च के महीने की शुरुआत में ही तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई जिसके चलते समय से पहले गर्मी आ गई। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने AC भी चलाने शुरू कर दिए थे लेकिन 15 तारीख को बारिश हुई जिसके बाद तापमान में गिरावट आई और कल अधिकतम तापमान 23° के आसपास रहा। एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो दूसरी तरफ मौसम ठंडा होने से दुकानदार भी काफी खुश नजर आए। एक बार फिर से लोग गर्म कपड़े पाने पर मजबूर हो गए वहीं अभी कईं दिन तक AC चलाने से राहत मिलेगी। अचानक मौसम ठंडा होने से लोग काफी खुश नजर आ रहे है। সমाचार: अंबाला में अबकी बार मार्च के महीने की शुरुआत में ही तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई जिससे समय से पहले ही गर्मी आ गई। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए AC तक चलाना शुरू कर दिए थे लेकिन अचानक मौसम बदला और बारिश हो गई। बारिश पड़ने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी काफी गिरावट देखी गई जहां दिन का तापमान 33° के पार पहुंच गया था और लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही थी तो अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश हो गई; कई जगह ओलावृष्टि भी हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया और दिन के तापमान में काफी गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही AC चलाने से भी कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई। एक बार फिर से अंबाला में गर्मी में ठंड का अहसास होने लगा और कई बुजुर्ग लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर हो गए खासकर बुजुर्ग आदमी। वहीं दुकानदार भी ठंड पड़ने से काफी खुश दिखाई दिए। दो दिन बाद नवरात्रे शुरू हो रहे हैं जिसके लिए दुकानदारों को काफी अच्छे बिजनेस होने की संभावना है। लोगों का कहना है कि अचानक हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया जिससे बाजारों में रौनक बनने की संभावना है। नवरात्रों में दुकानदारों को अच्छे बिजनेस होने की संभावना है क्योंकि ठंडे मौसम में लोग जमकर खरीददारी करते हैं। अगर मौसम ठंडा होगा तो लोग बाजारों में निकलेंगे। लोगों का कहना है कि अबकी बार समय से पहले गर्मी आ गई थी लेकिन बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया और इससे AC चलाने में राहत मिलेगी अभी और कुछ दिन AC नहीं चलाने पड़ेंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top