icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई में सात माह गर्भवती पत्नी की हत्या, पति हिरासत में

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति ने डंडे से पीट-पीटकर सात माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला,मां को भी पीटा,आरोपी हिरासत में हरदोई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया।सात माह की गर्भवती 24 वर्षीय किरन की उसके पति विशाल ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।मारपीट के दौरान किरन को बचाने पहुंची उसकी सास प्रेमा को भी विशाल ने पीटकर घायल कर दिया।गंभीर हालत में किरन को एंबुलेंस से बिलग्राम सीएचसी ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था,जिसे पुलिस ने तलाश कर हिरासत में ले लिया। मयोरा गांव निवासी प्रेमा के तीन बेटे हैं। विशाल पाल की शादी करीब तीन साल पहले किरन से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है और किरन करीब सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विशाल ने किरन को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बहू को बचाने पहुंची प्रेमा ने बेटे को रोकने की कोशिश की तो उसने मां के साथ भी मारपीट कर दी।घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल किरन को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट -- प्रेमा मृतका की सास बाइट --सुबोध गौतम एएसपी पूर्वी हरदोई
0
0
Report

48 घंटे में खुलासा: अपहरण के बाद हत्या, चार गिरफ्तार

Giridih, Jharkhand:एभीबी : तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोक गांव स्थित बाघमारी मोड़ के पास से छह सितंबर को अपहृत एचएनएलसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मंगेश कुमार (42) की हत्या का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पिपराटांड़ जंगल से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मंगेश कुमार कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य में मुंशी के रूप में कार्यरत थे। उनके अपहरण की सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर दिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी और मुंशी मंगेश कुमार के बीच काम में एक-दूसरे के दखल देने तथा डीजल और अन्य खर्चों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उपेंद्र चौधरी ने पिंटू कुमार यादव और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में इम्तियाज अंसारी , शिव कुमार , पिंटू कुमार यादव और राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देवघर, मुजफ्फरपुर और गिरिडीह जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, खून लगा पत्थर, सब्बल का डंडा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
0
0
Report

ओझा-गुनी के शक में पिता की हत्या, बेटा फरार; शव की तलाश में पुलिस

Gaya, Bihar:ओझा-गुनी के शक में पिता को बेटे ने की हत्या, शव लेकर बेटा फरार, बहन ने भी भाई पर लगाया पिता की हत्या का आरोप, शव की तलाश में भटक रही पुलिस गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर शव को गायब करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहाँ जिस बेटे को पिता ने बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया, आज उसी बेटे पर अपने पिता की जान लेने का गंभीर आरोप लगा है। दरसअल पूरा मामला जिले के इमामगंज प्रखंड की दुभहल पंचायत के कुइवार गांव का है। यहां कथित तौर पर ओझा-गुनी और जादू-टोना करने के शक में रामदास रजक की हत्या किए जाने का आरोप उनके छोटे बेटे राजकुमार रजक पर लगा है। घटना के बाद सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रामदास का शव भी गायब है। परिजनों का आरोप है कि राजकुमार अपने तीन चाचाओं के साथ शव लेकर कहीं चला गया। परिवार के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच ओझा-गुनी और जादू-टोना को लेकर विवाद था। बहन का आरोप है कि इसी शक ने उनके परिवार को उजाड़ दिया। जिस बेटे को मां ने पाल-पोसकर बड़ा किया, आज उसी ने माँ का सुहाग को छीन लेने का आरोप है। वहीं इस मामले को लेकर रामदास रजक की बहू प्रमिला देवी ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद राजकुमार ने उन्हें मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। किसी को घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई। वहीं मामले ने तब और रहस्यमय मोड़ ले लिया, जब रामदास रजक का शव गायब होने की बात सामने आई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद इमामगंज थाना पुलिस कुइवार गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस रामदास रजक के शव की तलाश में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। वहीं इस संबंध में इमामगंज थाना के एसआई नौशाद खान ने ऑफ कैमरा पर बताया कि रामदास रजक के शव की तलाश की जा रही है। शव को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कहीं शव जला दिए जाने की चर्चा है तो कहीं उसे दूसरी जगह फेंके जाने की बात कही जा रही है।हालांकि इस मामले में मृतक के परिवार के तरफ से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शव की तलाश के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या, ओझा-गुनी से जुड़े आरोप और शव गायब होने की वास्तविक कहानी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर के जंगलों में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता, वन विभाग सतर्क

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा के खुटीगुड़ा पारा में बाघ के विचरण की सूचना सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है, टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके का निरीक्षण किया और संभावित विचरण क्षेत्र में मिले पदचिह्नों की भी जांच की, बाघ की सूचना के बाद आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है, वन विभाग ने कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान रहने की समझाइश दी है, लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है, फिलहाल राहत की बात यह है कि बाघ की मौजूदगी के बावजूद किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

SSB 35वीं बटालियन का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Ansar Nagar, Jharkhand:एसएसबी 35वीं बटालियन ने धूमधाम से मनाया 20वां स्थापना दिवस चतरा कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन, विधायक जनार्दन पासवान ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ चतरा : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं बटालियन ने बुधवार को अपना 20वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर चतरा कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान एवं डीएफओ दक्षिणी राहुल मीणा शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसएसबी 35वीं बटालियन के कमांडेंट मानवेन्द्र नेगी ने विधायक का पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि एसएसबी नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही है। जवानों की सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वास मजबूत हुआ है। कार्यक्रम के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल को बच्चों के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। समारोह में जवानों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। जवानों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। मौके पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी, डीसी, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक समेत बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
0
0
Report

शिवपुरी में एक्सपायर्ड प्रोटीन पावडर मिलने पर शिव मेडिकल स्टोर सील, प्रशासन सख्त

Shivpuri, Madhya Pradesh:कलेक्टर बंगले पर एक्सपायरी प्रोटीन पावडर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर विभागों की संयुक्त टीम ने कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई कर दुकान को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर बंगले के लिए दिए गए प्रोटीन पावडर के डिब्बे की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर ने CMHO और खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्टोर की जांच की और अनियमितता पाए जाने पर दुकान को सील करने की कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद के चलते युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, घंटों चला रेस्क्यू

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के बिछिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया है और करीब दो घंटे से वह टॉवर पर ही मौजूद है. घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाइश दी जा रही है. वहीं, युवक के परिजनों ने प्रशासन पर जबरन कब्जा हटाने का आरोप लगाया है. इधर, तहसीलदार का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते श्यामलाल का पुत्र, जिसके नाम पर जमीन दर्ज नहीं है, टॉवर पर चढ़ गया है। प्रशासन की टीम लगातार उससे बातचीत कर रही है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं.
0
0
Report

कुकड़ोला पंचायत भूमि से मिट्टी उठाने के आरोप, ग्रामीणों ने सीएम से मिलने की तैयारी

Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले के कुकड़ोला गांव में पंचायती जमीन से मिट्टी उठाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने महिला सरपंच के पति पर पंचायत की करीब चार एकड़ जमीन से लाखों रुपये की मिट्टी उठवाकर अपने भट्ठे पर डलवाने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायती संपत्ति से मिट्टी उठाने के मामले में नियमों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, उनके पास कथित मिट्टी उठाने से संबंधित ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी (डीपीओ) के समक्ष सौंपे जाने का दावा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत और कथित सबूत देने के बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बीडीपीओ और पंचायत सचिव पर शिकायत लेकर पहुंचे लोगों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे इस मामले को लेकर कई बार जिला उपायुक्त से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी पूरे मामले की सही जानकारी जिला उपायुक्त तक नहीं पहुंचा रहे हैं और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। सीएम से मिलने की तैयारी ग्रामीणों ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे। ग्रामीणों ने पंचायती जमीन से उठाई गई मिट्टी की मात्रा, उसकी कीमत और अनुमति से जुड़े पूरे रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। हालाँकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में संबंधित सरपंच पक्ष और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। बाइट: ग्रामीणों की बाइट। पूर्व सरपंच झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

एटा में आबकारी विभाग की छापेमारी: 35 लीटर कच्ची शराब और 200 किलोग्राम लहन बरामद

Etah, Uttar Pradesh:एटा में डीएम के आदेश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण एवं अवैध बिक्री के खिलाफ जिले में चलाया सख्त अभियान, आबकारी टीम ने 35 लीटर कच्ची शराब सहित भारी मात्रा में लहन किया बरामद, आरोपी हुए फरार, जिला आबकारी टीम और प्रवर्तन दल अलीगढ़ ने थाना जैथरा क्षेत्र के काली नदी के किनारे ड्रोन से सघन निगरानी कर की छापेमारी, आबकारी टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से करीब 200 किलोग्राम लहन की बरामद, भारी मात्रा में मौके पर ही लहन को कराया नष्ट, जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आबकारी टीम ने कराई FIR दर्ज, आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर की जा रही है छापेमारी, एटा जनपद में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी का मामला।
0
0
Report
Advertisement

घाघरा का विकराल जलस्तर: गोंडा के 25 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा में घाघरा नदी का लगातार विकराल रूप देखने को मिल रहा है नदी आज एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। घाघरा नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 30 गांव की लगभग 25000 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 15 से अधिक गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है लोगों के घरों के अंदर बाढ़ का पानी भरा हुआ है यह गांव पूरी तरीके से टापू बन गए हैं। इन गांवों के लोगों के आने-जाने के लिए एकमात्र सिर्फ नाव सहारा है नाव के माध्यम से ही गांव के लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। घरों में पानी भर होने के कारण खाना बनाने में सोने में जीवन यापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग किसी तरीके से अपने घरों के अंदर तख्त,चारपाई और मचान पर खाना बनाकर के खाने को मजबूर है सोने को मजबूर है उसे पर बैठने को मजबूर है। इसके साथ ही साथ अब तक लगभग 12 से अधिक परिवार के लोग दोनों तहसीलों में बीते 24 घंटे के अंदर सुरक्षित स्थान पर पलायन कर चुके हैं। घरों में पानी घुसे होने के कारण जहां एक तरफ लोगों का राशन खराब हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पशुओं के चेहरे का भी सबसे बड़ा संकट है। फसलों में पानी भर होने के कारण पशुओं को जानवरों को चारा नहीं मिल पा रहा है। महंगे दामों पर बाढ़ पीड़ित भूसा खरीदने को मजबूर है। 15 से अधिक गांव के किनारे और उनके मुख्य मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है ऐसे में आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है लोग निर्माण विभाग की सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोग ट्रैक्टर पर गैस सिलेंडर लाद करके अपने घरों को लेकर के जा रहे हैं। सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित गांव ब्योन्दा माझा,दत्तनगर, ऐली परसौली, ऐली माझा, बहादुरपुर और जबर नगर है यहां सबसे अधिक लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ यहां के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साकीपुर, गोकुला,तुलसीपुर, महंगूपुर, रघुनाथपुर, जैतपुर और दुर्गागंज के मजरों में भी पानी तेजी से फैल रहा है।उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ऐली,परसौली, गढ़ी,परास,जबरनगर और बहादुरपुर समेत कई गांवों में भी बाढ़ का असर है। नकहरा के नौ और चंदापुर किटौली के पांच मजरे दो तरफ से पानी से घिर गए हैं। वहीं दूसरी तरफ करनैलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र के तटीय इलाकों में जो नदी से एकदम सटे गांव हैं या जमीन है उन्हें लगातार कट करके नदी अपने आगोश में ले रही है बीते 24 घंटे के अंदर 25 बीघा से अधिक दोनों तहसीलों में घाघरा नदी कटान करके लोगों की जमीन और फसल को अपने आगोश में ले चुकी है। हजारों बीघा फसल किसानों की बाढ़ के पानी में डूबी हुई है बर्बाद होने की कगार पर है किसानों को लगातार चिंताएं सता रही हैं। घाघरा नदी में पहले गिरजा शारदा और सरयू बैराज से ही सिर्फ पानी छोड़ा जा रहा था जबकि अब सुहेली बैराज से भी घाघरा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है डिस्चार्ज में थोड़ा कमी आई है लेकिन अभी भी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ। घाघरा नदी में आज बुधवार सुबह 8:30 बजे गिरजा बैराज से 141702, शारदा बैराज से 177133, सरयू बैराज से 5954 और सुहेली बैराज से 23075 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कुल आज सुबह 3 लाख 47864 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एल्गिन ब्रिज पर आज घाघरा का जलस्तर 106.560 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 49 सेंटीमीटर ऊपर है。
0
0
Report

सीधी में बुजुर्ग के साथ पटवारी का अमानवीय बर्ताव, वीडियो वायरल

Bhopal, Madhya Pradesh:Sidhi (MP) वाह पटवारी साहब!बुजुर्ग को घोड़ा बनाया पटवारी ने वीडियो आया सामने - सीधी जिले के ग्राम पंचायत माटा के हल्का क्षेत्र से एक शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है... - सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पटवारी नाला पार करने के लिए बुजुर्ग ग्रामीण ललबा केवट को घोड़ा बनाकर उसकी पीठ पर सवार होकर नाला पार करते हुए देखा जा रहा है... - वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और मामले में पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है... - वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति पटवारी नीलेश नामदेव है, जो नाला पार करने के दौरान बुजुर्ग लल्ला केवट की पीठ पर सवार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल उसकी गरिमा का अपमान है, बल्कि पूरे गांव और समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है。 (वीडियो)
0
0
Report

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कल से तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क

Manoj KumarManoj KumarFollow2m ago
Nauder, Uttar Pradesh:चहानिय।ा स्थानीय क्षेत्र की रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु दर्शन पूजन करते हैं एवं आशीर्वाद लेते हैं इसके बाद संस्कृति कार्यक्रम का आनंद उठाते हुए मेले का भी लुप्त लेते हैं लगभग लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई है जो अपने-अपने कार्य में जुट गई है सैकड़ो की संख्या में पहुंचे सफाई कर्मचारी भी युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं एवं तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं जल निगम बिजली विभाग से लेकर हर विभाग के अधिकारी कर्मचारी समय-समय से पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं एवं कमी को पूर्ण करने में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं कल भगवान सूर्य की पहली किरण से बाबा कीनाराम का जन्म उत्सव शुरू होगा जहां लाखों लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण हैं
0
0
Report
Advertisement

नगर निकाय चुनाव: कोटा ग्रामीण में एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Kota, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव: एसपी सुजीत शंकर ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दिए सख्त निर्देश सुल्तानपुर, सांगोद, इटावा और रामगंजमंडी के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, आमजन से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील ​कोटा। नगर निकाय चुनाव के दौरान जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कोटा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने क्षेत्र के विभिन्न निकायों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और अन्य इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया。 ​एसपी सुजीत शंकर ने नगर पालिका सुल्तानपुर, सुकेत, रामगंजमंडी, सांगोद और इटावा सहित कई प्रमुख मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस जाब्ते और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली तथा क्षेत्र के माहौल का जायजा लिया。 ​ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि सभी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए。 ​पुलिस अधीक्षक ने आमजन से निर्वाचन नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कोटा ग्रामीण पुलिस निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए लगातार मुस्तैद है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top