अबूझमाड़ में पहली बार बीएसएफ ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के मसपूर में पहली बार बीएसएफ के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। बीएसएफ की तैनाती के बाद इस क्षेत्र में पहली बार तिरंगा लहराया गया, जहां पहले नक्सली काले झंडे फहराते थे। 6 महीने पहले खोले गए मसपूर कैंप में तिरंगा फहराने से पूरा अबूझमाड़ भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। जवानों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी, जो नक्सलवाद पर अंकुश और विकास की उम्मीद का प्रतीक है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
