icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495334
Anil Patre Zee MpcgAnil Patre Zee MpcgFollow7 Aug 2024, 06:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर: PG छात्रा सिमी यादव ने ड्यूटी प्रताड़ना से आत्महत्या की कोशिश

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत पीजी की प्रथम वर्ष की छात्रा सिमी यादव ने अपनी जान देने की कोशिश की बतायाजा रहा है कि उन्हें सीनियर डाक्टरों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था इतना ही नहीं ड्यूटी टाइम से ज्यादा उनसे ड्यूटी कराई जा रही थी लगातार करीब 36 घंटे ड्यूटी कराने के आरोप भी लगे हैं जिससे परेशान होकर पीजी प्रथम वर्ष की छात्रा सिमी यादव ने इंसुलिन इंजेक्शन लगाकर जान देने की कोशिश की वहीं बताया जा रहा हे कि छात्रा द्वारा इसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे परेशान होकर छात्रा ने खुद को इंसुलिन लगा लिया संयोगितागंज एसीपी नीति दंडोतिया के अनुसार इस पूरे मामले की जानकारी जब संयोगितागंज पुलिस को मिली तो पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की पता चला उसकी लोकेशन गीता भवन चौराहा क्षेत्र में मिली लेकिन ढूंढने पर छात्रा हॉस्टल में पाई गई जो बेहोशी की हालत में मिली जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल छात्रा खतरे से बाहर है पुलिस के अनुसार परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी समय को लेकर कई बार छात्रा द्वारा शिकायत भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला उल्टा शिकायत करने को लेकर सीनियर डॉक्टर द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके चलते उसने इस तरह का कदम उठा लिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले में बयान लेकर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है
0
0
Report

मुजेसर में नैनो कार आग बन गई, पास खड़ी वरना भी चपेट में

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग मुजेसर में खड़ी नैनो कार बनी आग का गोला, पास खड़ी वरना भी चपेट में फरीदाबाद के मुजेसर गांव में तालाब रोड स्थित सामुदायिक केंद्र के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नैनो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के शोलों में बदल गई और उससे तेज लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी एक वरना कार भी इसकी चपेट में आ गई। दोनों गाड़ियों में आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0
0
Report

राज्य सभा सांसद शंभू शरण पटेल पहुंचे मधुबनी,चिचरी गांव में दो लाइट टावर का किया उद्घाटन।

Madhubani, Bihar:MP SHAMBHU SHARAN PATEL,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से सेवा संकल्प पखवाड़ा मानाया जा रहा है।एक महीना तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई कार्यक्रमो को शामिल किया गया है।इस अवसर पर मधुबनी में आयोजित कर्यक्रम में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल पहुंचे ।पीएम सेवा संकल्प अभियान के तहत राजनगर के चपाही गांव में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाडी सेविका और आशा दीदियों को सम्मानित किया गया।सांसद ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की चर्चा किये। सांसद द्वारा स्कूल परिसर और मंदिर परिसर में लगाए गए दो इलेक्ट्रिक लाइट टावर का भी उद्घाटन किया गया ।सभा को पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान ,विद्यासागर मंडल ,भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ,अमरनाथ प्रसाद सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया ।राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कार्यक्रम के आयोजक विद्यासागर मंडल को सफल आयोजन के लिए धन्यबाद दिया।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर-जमालपुर के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेंगे, पास में मिलेगी ओपीडी और जांच

Munger, Bihar:43 करोड़ रुपये से बनेगे छह शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ओपीडी और मुफ्त जाँच के लिए बड़े अस्तपतालों या दूर- दराज के नहीं काटने पड़ेगे चक्कर. मुंगेर: मुंगेर और जमालपुर दोनों शहरी निकायों में छह नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है. इन केंद्रों के बनने में अब आम लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, ओपीडी और मुफ्त जाँच के लिए बड़े अस्पतालों या दूर-दूर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. स्वास्थ्य विभाग से प्रशासनिक मिलने के बाद निर्माण एजेंसी बीएमएसआईसीएल ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है. पूरे प्रोजेक्ट पर कुल 3 करोड़ 43 लाख 20 हजार 480 रुपये की लागत आएगी. स्वीकृत योजना के अनुसार मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के चार वार्डों में नए आरोग्य मंदिर बनाये जायेंगे: दलहट्टा वार्ड 4, मनीया चौक वार्ड 37, खोजा बाजार वार्ड 38, और कासिम बाजार वार्ड 40. Jamalpur नगर परिषद क्षेत्र में दो स्थानों का चयन किया गया है: रामचंद्रपुर वार्ड 32 और नया टोला केशोपुर वार्ड 34 में नए आरोग्य मंदिर बनाये जायेंगे. सिविल सर्जन डॉक्टर राजू ने बताया कि मुंगेर निगम और जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में छह शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेंगे; इन छह मंदिरों के चालू होने से स्थानीय मोहल्ला वासियों को घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी, यहाँ दैनिक ओपीडी सेवाएं, गैर- संचारी रोगों जैसे बीपी, शुगर आदि की जाँच व देखभाल, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण तथा परिवार नियोजन से जुड़ी परामर्श व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. डीपीएम फैजान आलम अशरफी ने बताया कि आरोग्य मंदिर बनने से मॉडल अस्पताल में मरीजों की संख्या घटेगी; मरीज कम होंगे तो चिकित्सक इलाज बेहतर तरीके से करेंगे. स्थानीय लोगों के अनुसार छह आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन जाने से महिला और बच्चों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी और छोटे- मोटे बीमारियों के टेस्ट इन आरोग्य मंदिर में किये जाएंगे.
0
0
Report

नीतीश कुमार का बख्तियारपुर पैतृक आवास पर आगमन, पार्टी में हलचल बढ़ी

Barh, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर में अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। उनके बड़े भाई सतीश कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान उनके आवास में लगे झंडे की पूजा अर्चना की गई। नीतीश कुमार के पैतृक आवास पर पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मोकामा विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच पार्टी में छिड़े घमासान से मौका निकालकर आज नीतीश कुमार अपने समर्थकों से मिलने पहुंचे। नीतीश कुमार से मिलने काफी संख्या में उनके परिचित घर पर पहुंचे थे। उन्होंने सभी से मिलकर उनका हाल चाल लिया। करीब एक घंटे तक घर पर विश्राम करने के बाद नीतीश कुमार का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया। नीतीश कुमार जब भी अपने पैतृक आवास आते हैं, तब बिहार की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। उम्मीद है कि उनके बख्तियारपुर आने के बाद जेडीयू में चल रहे विवाद पर कुछ विराम लगे।
0
0
Report

सीतापुर में अटल प्रतिमा लोकार्पण, मंत्री मनोज पांडे ने विपक्ष पर निशाना

Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडे पहुंचे बिसवां। स्व अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया लोकार्पण। प्रबुद्धजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए शामिल। मंत्री ने sपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशान। बोले,अभी तो पार्टी का मुखिया बनने को लड़ाई है, सबको मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने हैं– मनोज पांडे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को छोड़ दे तो उत्तर प्रदेश में सुशासन की सरकार रही है,अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है –मनोज पांडे उत्तर प्रदेश के अंदर गुंडों अराजकता और आतंकवादियों को भगाने वाली सरकार यूपी की जनता फिर चुनने जा रही है,जनता आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाएगी–मनोज पांडे उनके मुंगेरी लाल के हसीन सपने कभी भी पूरे होने वाले नहीं हैं,उनको पार्टी जिंदा रखनी है सपने दिखाना है लोगों को तो दिखाएं –मनोज पांडे मर्यादाओं को तार तार करना बंद करें और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अनुचित अमर्यादित टिप्पणियां करना बंद करें–मनोज पांडे
0
0
Report
Advertisement

गुरु पहुंचे चंद्रहासिनी के दर,,कमल,यशवंत,आलोक,ओम के घर,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow6m ago
Dabhara, Chhattisgarh:तकनीकी शिक्षा,रोजगार एवं नियोजन कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब दो दिवसीय जांजगीर एवं सक्ती जिले के दौरे पर रहे,,इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक एवं सोशल वेलफेयर के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,,उनके साथ उनके करीबी राजीव लोचन दास भी मौजूद रहे,,नए कलेक्टर के आने के बाद कुछ ही दिनों में मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक भी लेना है,जिसको लेकर उनका दौरा महत्वपूर्ण है,,इस दो दिनों में उन्होंन जिले ए संगठन को लेकर कुछ इनपुट की भी जानकारी ली है,,डभरा में स्वास्थ्य शिविर के पश्चात वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आलोक पटेल एवं चंद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ओम देवांगन के घर पहुंचे,जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया,,गुरु खुशवंत ने धार्मिक नगरी चंद्रपुर में देवी चंद्रहासिनी के दर्शन कर पूजा पाठ किया है।
0
0
Report

BNMU में रिजल्ट के लिए छात्रों का प्रदर्शन, वीसी ने 26 सितंबर तक आश्वासन

Madanpur, Bihar:मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में बीएड, स्नातक और पीजी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लंबित रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने पहले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। परीक्षा नियंत्रक से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर छात्र वीसी कार्यालय के सामने पहुंच गए और गेट के पास धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक छात्रों का धरना जारी रहा। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस भी बुला ली। छात्रों का कहना था कि करीब तीन महीने पहले परीक्षा हो चुकी है, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले करीब एक महीने से वे लोग रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक और वीसी को कई बार मांग पत्र भी सौंप चुके हैं। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।विश्वविद्यालय में UMIS कंपनी के बकाया भुगतान का मामला लंबित रहने के कारण करीब एक लाख विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम प्रभावित हैं। वीसी के विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचने के बाद बीएड छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वार्ता की। कुलपत ने आश्वासन दिया कि बीएड फर्स्ट ईयर का रिजल्ट 26 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द रिजल्ट जारी करने का प्रयास कर रहा है। UMIS का पेमेंट बाकी है इस वजह से ये समस्या आई है। सोमवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक है। बैठक में छात्रों की मांग को रखा जाएगा, बाइट : अरुण झा, परीक्षा नियंत्रक BNMU नवनीत सम्राट,छात्र नेता वर्षा कुमारी, छात्रा
0
0
Report
Advertisement

पोकरण नगरपालिका चुनाव: कल्पना रंगा बनी अध्यक्ष, कांग्रेस को जीत

Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण में कांग्रेस का अध्यक्ष, कल्पना रंगा ने जीती बाजी कांग्रेस की कल्पना रंगा बनी पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष पोकरण,जैसलमेर पोकरण में नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा सियासी मुकाबला आखिरकार कांग्रेस के पक्ष में रहा। कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना रंगा ने 14 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी विमला गांधी को 11 वोट मिले। कुल 25 पार्षदों ने मतदान किया。 नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को 12, भाजपा को 11 और दो निर्दलीय पार्षदों को जीत मिली थी। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक रही। उपलब्ध चुनावी रिपोर्टों में भी इन्हीं दो निर्दलीय पार्षदों को अध्यक्ष पद के समीकरण में महत्वपूर्ण बताया गया था。 14 वोट लेकर कल्पना रंगा बनीं अध्यक्ष मतदान के बाद परिणाम सामने आते ही कल्पना रंगा को 14 वोट मिले और उन्होंने भाजपा की विमला गांधी को 3 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद हासिल किया। परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल नजर आया। कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर सहित कांग्रेस नेताओं ने खुशी जाहिर की。 परमाणु नगरी में सियासी उलटफेर परमाणु परीक्षणों के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाले पोकरण में इस बार निकाय انتخابات के बाद अध्यक्ष पद को लेकर भी सियासी समीकरण चर्चा में रहे। 25 वार्ड वाली नगरपालिका में कांग्रेस के 12, भाजपा के 11 और 2 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। किसी भी दल के पास अकेले बहुमत नहीं था, जिसके चलते अध्यक्ष पद का फैसला निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से जुड़ गया था。 नारायण रंगा परिवार को मिली जिम्मेदारी कल्पना रंगा, पूर्व नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष नारायण रंगा की पुत्रवधू हैं। वे वार्ड संख्या 7 से पार्षद निर्वाचित हुई थीं और कांग्रेस ने उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। बाइट - कल्पना रंगा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका पोकरण बाइट - शाले मोहम्मद पूर्व कैबिनेट मंत्री
0
0
Report

बलरामपुर में हमसफर एक्सप्रेस चपेट में युवक की मौत, परिवार में मातम

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम बलरामपुर जनपद के गैसड़ी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ सोमवार सुबह करीब 9:05 बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12572 की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार यादव उर्फ टोडर यादव (24) पुत्र राम शुगर यादव उर्फ चिंग्गुद यादव, निवासी ग्राम बिशनपुर कला के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक स्टेशन के पश्चिमी तरफ मौजूद था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। बाद में शव जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है。
0
0
Report
Advertisement

फलोदी नगर परिषद के सभापति मेघराज कल्ला निर्वाचित, जनता को राहत की उम्मीद

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी सभापति पद पर निर्वाचित हो गए। सभापति बनने के बाद युवा मेघराज कल्ला ने नगर परिषद मतदान केंद्र से बाहर आते ही मीडिया को बताया कि यह जीत शहर वासियों की है जिन्होंने बीजेपी के सभी 20 और 6 निर्दलीय समर्थक पार्षदों को विजयश्री दिलाई साथ ही साथ उन्होंने मीडिया से कहा कि अब शहर के किसी भी नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर कही भटकने की जरूरत नहीं अपने कार्य को लेकर सीधे नगर परिषद पहुंचे जहां उनका बेझिझक कोई भी कार्य होगा रुकेगा नहीं। भाजपा के मेघराज कल्ला के सभापति बनने पर फलोड़ी शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लगातार बधाई देने वाले युवाओं का तांता लगा रहा इस दौरान तकरीबन डेढ़ सौ से 200 युवा लाल टीशर्ट पहनकर नगर परिषद के बाहर जयकारा लगती देखे गए सभी लोगों का मानना है कि हमारे नए सभापति कल्ला स्थानीय सिद्धपीठ मां लटियाल के पुत्र है। ऐसे में फलोड़ी की जन समस्याओं को अब कहीं न कहीं एक राहत मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top